Blog

  • जालंधरः पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए कुलदीप चहल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    जालंधरः पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए कुलदीप चहल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    जालंधर, वरुण/हर्षः नामी गैंगस्टरों को ठिकाने लगाने वाले आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल को सरकार ने जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर तैनात किया है। आज आईपीएस कुलदीप चहल ने पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालते ही अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कुलदीप चाहल ने अधिकारियों को लॉ एडं आर्डर स्थित मजबूती से बहाल रखने के निर्देश दिए। कुलदीप चाहल ने पहली ही बैठक में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होनें स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों, गैंगस्टरो, नशा तस्करों के लिए सभ्य समाज मे कोई जगह नहीं है। इनके साथ और सख्ती से मुकाबला किया जाएगा। 

    बता दें कि साल 2010 में ट्रेनिंग के दौरान जालंधर के थाना नम्बर 4 में बतौर एसएचओ सेवाएं दे चुके कुलदीप चाहल लगभग 12 साल बाद पुलिस कमिश्नर बन कर वापस लौटे हैं। मेहनतकश इंसानों में शुमार चहल 2009 बैच के आईपीएस हैं। वह आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे, लेकिन उनकी इच्छा तो आईपीएस बनने की थी। इस मुकाम को उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर नौकरी के दौरान ही हासिल किया है।

  • आर्थिक तंगी बच्चों की पढ़ाई में आड़े नहीं आने दी जाएगी: देवेंद्र भुट्टो 

    आर्थिक तंगी बच्चों की पढ़ाई में आड़े नहीं आने दी जाएगी: देवेंद्र भुट्टो 

    9 छात्रों को पढ़ाई के लिए दी सहायता 

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने धुंधला पँचायत के 9 बच्चों को अपनी आय से पढ़ाई के लिए 2500 , 2500 की धनराशि प्रदान की। भुट्टो ने कहा कि चुनावी समय पर हमने जनता से वादा किया था कि अगर हमें विधानसभा पहुंचने का मौका जनता ने दिया। तो हम भी जनता से वादा करते है। कि विधायक सैलरी हमारी जो भी होगी। हम अपनी सारी सैलरी जनता को प्रदान करेंगे। और हमने अपना वादा निभाने के लिए यह मुहिम तुतडू स्कूल से शुरू कर दी है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कई ऐसे परिवार है। जो अपने बच्चों को आर्थिकी की तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं करवा पा रहे है। लेकिन हमने कुटलैहड़ के हर स्कूल में जाने का फैसला लिया है और यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है कि स्कूल में जाकर स्कूल स्टाफ ओर खासकर स्कूल प्रबंधन समिति से यह ज्ञात हो जाता है कि इस स्कूल के नजदीक या फिर स्कूल में कौन से ऐसे परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते है। जो आर्थिकी से कमजोर है। ताकि हम उन परिवारो की मदद कर सके। 

    भुट्टो ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में सभी छात्र एक समान शिक्षा ग्रहण करें। और जो छात्र आर्थिकी की मजबूरी से प्लस टू के बाद कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते उन्हें हम कॉलेज में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सकें। भुट्टो ने कहा कि समाज सेवा करना और गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना मेरी प्राथमिकता के शुमार था और सदा रहेगा। कोई भी व्यक्ति- छात्र कभी भी मुझसे संपर्क या फिर बेझिझक होकर मिल सकता है। मुझसे मिलने के लिए किसी विशेष व्यक्ति को लाने या सम्पर्क करने की कोइ जरूरत नहीं है। जिन्होंने मुझे विधायक बनाकर विधानसभा भेजा है। वह कुटलैहड़ की जनता मेरे लिए सदा देवतुल्य रहेगी। 

  • सलोह के बाबा भरथरी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन 

    सलोह के बाबा भरथरी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : गांव  सलोह के प्राचीन  बाबा भरथरी मंदिर में रविवार को विशाल भंडारे का अयोजन किया गया। इस दौरान हवन यज्ञ डाल कर शांति की कामना की गई। कुटिया के संत बाबा यशगिरी महाराज समेत अन्य संतो ने भाग लिया।  श्रद्धालुओं ने झंडे की रस्म अदा की । बाबा के जयकारे के बीच संगतों ने बाबा भरथरी जी की महिमा का गुणगान किया। धार्मिक समागम में विशाल भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया, जेसी रिसोर्ट के मालिक मनजिंदर सिंह चट्ठा, कांग्रेस के जिला के वाइस प्रेजिडेंट राजेश शेखर आज आप पार्टी में शामिल हुए है।

    वहीं तरसेम लाल, राजेद्र पार्षद धन्नोवाली, कांग्रेस से गंगा देवी पूर्व पार्षद विक्की तुलसी, प्रवीण पहलवान, गोपी चंद गुलाटी, बंटी बाजवा, लक्की ओबराय सहित कई नेता आप पार्टी में शामिल हुए है। सर्किट हाउस में आप पार्टी की इस बैठक में मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने पार्टी में शामिल कार्यकताओं का स्वागत किया। इस दौरान नार्थ से दिनेश ढल्ल, सेट्रंल से रमन अरोड़ा और वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल ने कई कार्यकत्ताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया।

  • अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल में बढ़िया प्रर्दशन करने पर की छात्रा मानसी सम्मानित

    अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल में बढ़िया प्रर्दशन करने पर की छात्रा मानसी सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की छात्रा मानसी राणा ने हाल ही में कर्नाटक में हुई अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कल्चरल एक्टीविटीज में जिला ऊना के साथ साथ हिमाचल प्रदेश स्काउट एवं गाइड टीम का नेतृत्व किया था।मानसी राणा के बढिया प्रदर्शन करने पर रविवार को छात्रा मानसी राणा के घर पहुंचे एन एस एस प्रदेश प्रभारी व प्रवक्ता पवन कुमार, प्रवक्ता सुनील धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने मानसी की इस उपलब्धि पर सम्मानित किया तथा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने की सलाह दी।

    बहीं पर मानसी राणा ने बताया कि मुझे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी कि मुझे मेरी मेहनत का इतना बड़ा इनाम मिलेगा। मानसी राणा ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय जिला शिक्षा विभाग उप निदेशक देवेन्द्र चंदेल, स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल,एन एस एस प्रभारी जीवन मोदगिल, जिला ऊना सैनिक बोर्ड के सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेजर रधुवीर सिंह सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों को दिया।

  • राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया

    राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है और भावी पीढ़ियों को ज्ञान आधारित नैतिक शिक्षा प्रदान करने से राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है।राज्यपाल ने यह बात आज ऊना जिला स्थित धुसाड़ा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने कहा कि आगामी 25 वर्ष देश की भावी पीढ़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने इन 25 वर्षों को अमृतकाल की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों के उपरांत देश का भविष्य क्या होगा, वर्तमान में इस बारे में निर्णय लेने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे सकता है ताकि हमारी भावी पीढ़ियां का भविष्य सुरक्षित हो सके।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को सकारात्मक दिशा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है। उन्होंने स्कूल प्रबन्धन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मसंस्कृति, परम्परा तथा स्वदेशी की भावना को जागृत करने का है और नई शिक्षा नीति के माध्यम से इसे सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

    इससे पूर्व, राज्यपाल ने स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के निदेशक राम डी. रैणा ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल की अध्यक्षा सीमा तनेजा, स्कूल के निदेशक संदीप पराशर, कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल पुणे के अध्यक्ष धनंजय वारनेकर, स्कूल की सचिव पूनम पराशर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • कपूरथलाः मृतक कांस्टेबल के परिवार ने संस्कार करने से किया मना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः मृतक कांस्टेबल के परिवार ने संस्कार करने से किया मना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव धंधला के कांस्टेबल परमजीत सिंह की 15 अक्तूबर को एक झड़प के दौरान सिर पर लगी गहरी चोटों की वजह से आज एनएचएस अस्पतालम में मौत हो गई। कांस्टेबल की मौत के बाद परिवार और गांव में शोक माहौल है। मृतक परमजीत के शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। जहां परमजीत का पोस्टमार्टम कर आगे की कारवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर मृतक परमजीत के भाई ने सरकार से परिवार की मदद की मांग की है और परिवार ने इस मामले में दोषी सभी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए सरकार से गुहार लगाई है।

    परिवार का कहना है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक मृतक परमजीत का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ पुलिस के अनुसार इस मामलों कुल 13 लोगो पर मामला दर्ज किया जा चुका है। जबकि इनमें से 6 लोग पकड़े जा चुके है। बाकी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।

  • इस ‘अनोखा मॉल’ से ले जा सकते हैं मुफ्त स्वेटर, कंबल और जूते…

    इस ‘अनोखा मॉल’ से ले जा सकते हैं मुफ्त स्वेटर, कंबल और जूते…

    लखनऊ: इन दिनों लखनऊ का एक ‘अनोखा मॉल’ चर्चा का विषय बना हुआ है। इल मॉल मेें आकर कोई भी गरीब आदमी गर्म कपड़ों के साथ और भी जरूरत के बहुत से सामान मुफ्त में ले जा सकता है। शुभचिंतकों द्वारा दान किए गए ये कपड़े रिक्शा चालकों, मजदूरों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और समाज के अन्य वंचित वर्गों को सर्दियों के महीनों में ठंड से लड़ने में मदद करते हैं। यह ‘अनोखा मॉल’ साल के तीन महीने (दिसंबर, जनवरी और फरवरी) चलता है और दानदाताओं से इकट्ठा किए गए ऊनी कपड़ों की पेशकश गरीबों को करता है। यह सिलसिला पिछले पांच वर्षों से चल रहा है। 

    गरीबों के लिए बिलकुल मुफ़्त

    इस मॉल का संचालन करने वाले डॉ. अहमद रजा खान ने बताया, ‘अन्य स्थानों और अवसरों पर, जहां जरूरतमंदों को ऊनी कपड़े वितरित किए जाते हैं और जहां प्राप्तकर्ता आमतौर पर उन्हें स्वीकार करने में संकोच करते हैं. उसके विपरीत, अनोखा मॉल में ऊनी कपड़े लेने की चाह रखने वाला व्यक्ति ऐसे प्रवेश कर सकता है, जैसे वह किसी शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने जा रहा हो और अपनी पसंद के कपड़ों, जूतों आदि को नापकर ले सकता है।’ खान के मुताबिक, अनोखा मॉल में दानदाताओं के साथ-साथ कपड़े, जूते आदि लेने वालों का भी उचित रिकॉर्ड रखा जाता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि कोई भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले इस मॉल का अनुचित लाभ न उठा सके। अनोखे मॉल में गरीबों के लिए कपड़े, सैंडल, सूटकेस, स्कूल यूनिफॉर्म, कंबल और रजाई भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मॉल में दान देने वालों में ज्यादातर डॉक्टर शामिल हैं।

    हजारों लोग लाभान्वित

    खान ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करते हैं कि कपड़े और अन्य सामान साफ और इस्तेमाल के लायक हों.’ उन्होंने बताया, ‘चार कर्मचारी रोजाना सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक अनोखा मॉल का संचालन करते हैं। पिछले साल करीब 3,000 से 4,000 लोगों ने इस मॉल से कपड़े लिए थे। कपड़े लेने वालों में ज्यादातर रिक्शा चालक, मजदूर और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग शामिल हैं।’

    मॉल के नाम के बारे में खान ने कहा, ‘अनोखा का मतलब सबसे अलग होता है। यह एक ऐसा मॉल है, जहां आप अपने कपड़े दान कर सकते हैं और कपड़े ले भी सकते हैं और यहां की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां आप किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं।’

  • पंजाबः एक्साइज इंस्पेक्टर और अफसरों को मिली विशेष जैकेट

    पंजाबः एक्साइज इंस्पेक्टर और अफसरों को मिली विशेष जैकेट

    चंडीगढ़ः पंजाब के एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टरों और अफसरों को राज्य सरकार ने विशेष प्रकार की जैकेट मुहैया करवाई है। अब सभी अधिकारी नाकाबंदी और छापामारी के दौरान इस जैकेट का इस्तेमाल करेंगे। पंजाब सरकार ने इंस्पेक्टरों और सीनियर अधिकारियों की पहचान सुनिश्चित करने के मकसद से उन्हें यह विशेष प्रकार की जैकेट प्रदान की है। इन जैकेट पर पंजाब सरकार और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का चिन्ह लगा है। जबकि जैकेट के पीछे विभाग का नाम लिखा है।

    आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन जैकेट पर रिफ्लेक्टिव पट्टियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को रात के समय और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सरकारी पहनावा नहीं होने के कारण कार्रवाई को अंजाम देते समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आबकारी इन्फोर्समेंट गतिविधियों को अंजाम देने वाले विभागीय अधिकारी लंबे समय से ऐसी सरकारी जैकेट या पहनावा लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।

    एक्साइज एवं टैक्सेशन मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने यह सरकारी जैकेट मुहैया करवा इस मांग को पूरा किया। मंत्री ने कहा कि अब अधिकारियों द्वारा निर्विघ्न घेराबंदी, तलाशी और जब्त कार्रवाई सरलता से सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यत्न करने समेत पड़ोसी राज्यों से शराब तस्करी रोकने के लिए प्रयासरत है।

  • पंजाबः माथा टेकने जा रहे 3 युवक हुए सड़क हादसे का शिकार

    पंजाबः माथा टेकने जा रहे 3 युवक हुए सड़क हादसे का शिकार

    लुधियाना: खन्ना में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में 3 युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार 3 युवक खन्ना से गुरूद्वारा मंजी साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वह खन्ना जीटी रोड पर फ्लाईओवर पर खन्ना शहर क्रॉस करने लगे थे कि मोटरसाइकिल सवार नौजवानों को पीछे से एक बहुत तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि उक्त कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी थी।

    जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। उधर कार को टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार बाइक सहित आगे चल रहे ट्रक के नीचे घुस गए। तीन में से दो नौजवानों के टांगों के ऊपर से ट्रक निकल गया, जिसमें दो नौजवानों की टांगें बुरी तरह से कुचली गई हैं। जिनको राहगीरों की मदद से खन्ना के सिवल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दो नौजवानों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रैफर कर दिया गया।