Home Punjab>Amritsar जालंधर सहित पंजाब में श्रीराम नाम की छाई लहर, आज जलेंगे मंदिरों में लाखों दीप

जालंधर सहित पंजाब में श्रीराम नाम की छाई लहर, आज जलेंगे मंदिरों में लाखों दीप

0

जालंधर, ENS: महानगर के देवी तालाब मंदिर सहित पंजाब भर में श्रीराम नाम की आज लहर चल रही है। दरअसल, अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पंजाब में राम भक्तों का उत्साह चरम पर है। जालंधर के मशहूर शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर को पूरी तरह से रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों की रोशनियों से सजाया गया है। यहां एक लाख 21 हजार भव्य दीपों से दीपमाला जलाई जाएगी। शाम को प्रसिद्ध गायक श्रीराम भजनों पर झूमने को विवश करेंगे। वहीं सभी 23 जिलों में भगवान राम के आगमन की खास तैयारी पूरी हो चुकी हैं। हजारों जगहों पर अयोध्या के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। घर-घर व दुकानों पर भगवान श्रीराम के ध्वज फहराए गए हैं। पूरा सूबा भगवा रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। 

राजपुरा में 1500 तो पटियाला में 400 से ज्यादा स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पठानकोट में 120 एलईडी लगाकर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाया जाएगा। मुक्तसर में पिछले एक माह से खास स्टेज और क्रॉफ्ट तैयार किए गए हैं। यहां भगवान श्रीराम और माता सीता सीधे पुष्पक विमान से स्टेज पर उतरेंगे। इसके लिए क्रेन का सहारा लिया जाएगा। उधर, सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बीएसएफ ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के चलते पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here