Home Punjab>Amritsar Punjab News: तेजधार हथियारों से युवक का बेरहमी से कत्ल, हमलावरों ने इलाके में की तोड़फोड़, देखें CCTV

Punjab News: तेजधार हथियारों से युवक का बेरहमी से कत्ल, हमलावरों ने इलाके में की तोड़फोड़, देखें CCTV

0
Punjab News: तेजधार हथियारों से युवक का बेरहमी से कत्ल, हमलावरों ने इलाके में की तोड़फोड़, देखें CCTV

अमृतसरः शहर के तहसीलपुरा इलाके में उस समय दहशत का मंजर देखने को मिला जब एक 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक युवक को स्कूटी पर अचेत अवस्था में लेजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया है। लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही।

जानकारी देते पवन कुमार ने बताया कि उनका इकलौता बेटा कुणाल सैलून में काम करता था। रात करीब 9:30 बजे वह घर पर कहकर गया था कि वह मोमोज लेने जा रहा है। उसके बाद, जब उन्होंने रात 10:30 बजे फोन पर बात की, तो कुणाल ने कहा कि वह 5 से 7 मिनट में घर पहुंच जाएगा, लेकिन वह काफी देर बाद भी घर नहीं आया। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी। सुबह पुलिस ने उन्हें फोन कर थाने बुलाया। मौके पर पहुंचने के बाद परिवार को पता चला कि उनके बेटे कुणाल का कत्ल हो गया है। पिता ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता कि उनके बेटे को क्यों मार दिया गया। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए पुलिस से कहा कि आरोपियों को ढूंढकर कड़ी सजी दिलवानी चाहिए।

इस मौके पर इलाके के पार्षद और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिठू मैदान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि रात में 25 से 30 युवकों का एक समूह इलाके में आया, जिन्होंने हंगामा किया, घरों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। मिठू मैदान ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि वे इलाके में गुंडागर्दी करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

वहीं पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक और कुछ अन्य युवकों के बीच विवाद था। बताया जा रहा है कि फोटो शूट और सोशल मीडिया से जुड़े एक मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इलाके के लोगों के अनुसार, रात में बड़ी संख्या में युवक इकट्ठा हुए और झगड़ा हिंसक हो गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

ADCP हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि तहसीलपुरा इलाके में झगड़ा हुआ है और एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पवन कुमार के बेटे कुणाल के रूप में हुई। पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने वंश कुमार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here