Home Punjab>Amritsar Punjab News: युवक की गोली मारकर हत्या, Road पर शव फैंककर हत्यारे फरार

Punjab News: युवक की गोली मारकर हत्या, Road पर शव फैंककर हत्यारे फरार

0
Punjab News: युवक की गोली मारकर हत्या, Road पर शव फैंककर हत्यारे फरार

अमृतसरः जिले से एक दुखद मामला सामने आया है जहां माता-पिता के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अमरजोत सिंह पुत्र सुखराज सिंह निवासी गांव मेहसमपुर कलां के रूप में हुई है जोकि 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।

अमरजोत सिंह गांव के बाहरी इलाके में एक डेयरी पर पनीर खरीदने गया था। वहां एक कार में सवार कुछ लोग आए, जो उसे जबरदस्ती या किसी बहाने से अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। अमृतसर के थाना मेहता चौक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिसमपुरा रोड पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी और उसकी लाश वहीं फेंककर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

वहीं सूचना मिलते ही थाना मेहता के एसएचओ पुलिस टीम सहित पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन जब वहां पहुंचे तो युवक के गोली लगी हुई थी, जिसके निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here