इस मामले मे कारवाई करते हुए पुलिस ने नौजवान के परिवारिक मैंबरों के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। इस सबंधी मृतक नौजवान के भाई ने कहा कि उसका भाई मनिंदर सिंह उर्फ मंगू जो कि एक होटल में काम करता है, रोज़ाना कि तरह अपने घर से काम के लिए गया था, जब देर शाम वह घर नहीं लौटा ता हमने उसको ढुंढना शुरु कर दिया। उसके काम वालों ने बताया कि वह 8 बेज काम से छुट्टी कर के घर चला गया था। मृतक के परिवार वालों को पुलिस का फोन आया कि गांव कल्याणपुर की सीमा के पास एक नौजवान की लाश मिली है, जब उन्होंने जाकर देखा तो वह लाश उसके भाई कि थी। उन्होंने बताया की मृतक को देखकर एसा लग रहा था कि जैसे उसके गले में परना डालकर उसका गला घोटकर हत्या की गई हो।Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जवान का शव, हत्या की आशंका#Punjab #NewsUpdates pic.twitter.com/2GNZPxCXEE
— Encounter India (@Encounter_India) August 20, 2024