Home Punjab>Barnala Punjab News: हार्ट अटैक से अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का निधन, छाया मातम, देखें वीडियो

Punjab News: हार्ट अटैक से अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का निधन, छाया मातम, देखें वीडियो

0
Punjab News: हार्ट अटैक से अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह का निधन, छाया मातम, देखें वीडियो

बरनालाः उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना की ट्रेनिंग के दौरान बख्तगढ़ गांव के (22) युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह के बेटे जश्नप्रीत सिंह देश सेवा के जज्बे के साथ ‘अग्निवीर’ के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उनकी ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थित आर्मी सेंटर में चल रही थी।

बताया जा रहा है कि जशनप्रीत की ट्रेनिंग खत्म ही होने वाली थी और वे जल्द ही देश सेवा की मुख्यधारा में शामिल होने वाले थे। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान जशनप्रीत सिंह को अचानक हार्ट अटैक आया, जो जानलेवा साबित हुआ। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। देश के इस रक्षक की असमय मौत ने परिवार को गहरे दुःख में डाल दिया है। पीड़ित की मां का रो-रो बुरा हाल है। वहीं अग्निवीर का शव राधा रानी कॉलोनी घर पहुंच गया है। तेजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक डेढ़ साल पहले अग्निवीर भर्ती हुआ था, जिसकी मौत से पूरा शहर दुखी है।

जिला शिअद प्रधान यादविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि यह घटना दुखदायी है। मृतक के पिता भी भारतीय सेना से सेवानिृवत है और भाई भारतीय सेना में है। इनका सभी परिवार देश की सेवा के लिए समर्पित है। हम पंजाब सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार भी लगाते है और अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग करते है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here