Home Punjab>Batala Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपू ट्रैवलर की टिप्पर से टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपू ट्रैवलर की टिप्पर से टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपू ट्रैवलर की टिप्पर से टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

गाड़ी के उड़े परख्चे, कई लोगों की हालत गंभीर

बटालाः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर बटाला के पास मानसा के पर्यटकों से भरी टैंपू ट्रैवलर और टिप्पर में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रैवलर में सवार श्रद्धालु माता वैष्णो देवी से लौट रहे थे। इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़े गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी की छत भी हादसे में उड़ गई है। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अड्डा उधोवाल के पास एक ओवर लोड टिपर अचानक पक्की सड़क से उतरकर कच्चे हिस्से में चला गया। इसी दौरान पठानकोट साइड से आ रही ट्रैवलर टिपर के पीछे जाकर टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया था। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को पहले बटाला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। सभी घायल और मृतक मानसा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे में घायल डॉक्टर वरिंदर जैन ने बताया कि वह माता वैष्णों देवी से दर्शन करके मानसा सरदूलगढ़ लौट रहे। उन्होंने कहा कि वह जयपुर में नौकरी करते है। घटना के दौरान ट्रैवलर में 16 से 17 लोग सवार थे। घटना के दौरान वह गाड़ी में सो रहे थे। इस घटना में उनके बड़े भाई की मौत हो गई और वह उसे उपचार के लिए साथ में ही अस्पताल लेकर आए है। वहीं घटना में बड़ी भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here