Home Punjab>Batala Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, खूब चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, खूब चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

0
Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, खूब चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

बटालाः यहां दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब ईंट-पत्थर चले। मारपीट में एक पक्ष की महिला के भी घायल होने की खबर मिली है। घटना बटाला के गांधी कैंप की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, बटाला के गांधी कैंप में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के बिल्ला नाम के व्यक्ति का कहना है कि गली में दरवाजा हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी बात की रंजिश दूसरे पक्ष के लोग रखते थे। इसी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष ने उनके बेटे के साथ मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि वह उसे बचाने गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ कर उसकी पत्नी को घायल कर दिया गया। बिल्ला ने आरोप लगाया कि मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पत्नी की बाजू भी तोड़ दी है।

वहीं, दूसरे पक्ष के हीरा लाल ने बताया कि बिल्ले का लड़का दूसरे लड़के के साथ मिलकर इलाके में दहशत फैलाता है। उसने मोहल्ले में दुकान खोली हुई है जहां पर वह अन्य लड़कों को इकट्ठा करके सिगरेट वगेरा पीते हैं और महिलाओं को परेशान भी करते हैं। हमने कई बार उनको रोकने का प्रयास किया है। इसी बात की रंजिश को लेकर उन्होंने हमसे मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

उधर, एएसआई अशोक कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here