Home Punjab>Batala Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab : सड़कों की खस्ता हालत से परेशान लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

बटाला – जिला के कस्बा हरचोवाल के किसानों और स्थानीय निवासियों ने गुरदासपुर चंडीगढ़ चौक में सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरचोवाल से डल्ला मोड तक रोड की हालत पिछले 20 सालों से खस्ता है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के सात किलोमीटर के विस्तार पर नजर डालते है, देखेंगे कि यह सड़क पर जगह जगह गड्ढे बने हुए है।


रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों और किसानों ने कहा कि इस हलके अंदर की राजनीतिक पार्टियां और नेता आए, लेकिन इस सड़क की तरफ किसी ने ध्यान नही दिया। लोगों ने प्रशासन और विभाग तक इस सड़क की बद्दतर हालत सुधारने की मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई बार हादसे भी हो चुके है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है, अगर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो अनिश्चित काल के लिए जाम लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here