Home Punjab>Batala|Punjab>Gurdaspur Punjab News: रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी वसूलने के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी वसूलने के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी वसूलने के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

बटालाः बटाला में रेस्टोरेंट मालिकों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करते एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गत दिनों दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर इस शूटर ने साथियों के साथ गोलियां चलाई थीं, जिसकी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। जिसके तहत पुलिस ने कार्ऱवाई करते एक आरोपी को काबू किया है।

आरोपी की पहचान जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी के तहत हुई है। पुलिस ने पकड़े आरोपी को उसी रेस्टोरेंट के बाहर लेकर पहुंची और पूरी मार्केट में उसका जुलूस निकालते हुए उसकी परेड करवाई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने शहर में लगातार की गई वारदातों को भी कबूल किया है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जयंत सिंह उर्फ जिम्मी अपने साथी अमन आंडा और पवन गुरदासपुरिया के साथ मिलकर काम कर रहा था।

इन आरोपियों ने रेस्टोरेंट मालिक से ₹50 लाख की भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर दहशत फैलाने की नीयत से इन्होंने वारदातों को अंजाम दिया। इस मामले संबंधी विस्तृत जानकारी देते एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले इन्होंने दीन दयाल उपाध्याय मार्केट में एक रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते जांच शुरू की और गोलीबारी करने वाले 3 युवकों को मामले में नामजद किया। इनमें से एक आरोपी जय निंदर सिंह उर्फ जिम्मी को पुलिस ने बीते दिनों हरीजा पार्क से गिरफ्तार किया था।

एसएचओ ने बताया कि जब सब-इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को हथियार और सामान की रिकवरी के लिए ले जा रही थी, तो आरोपी ने पुलिस की चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की। इस दौरान वह जमीन पर बुरी तरह गिरा, जिससे उसकी टांग पर गंभीर चोट आई है। आरोपी को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उससे आगे की कड़ाई से पूछताछ की जाएगी और हथियार बरामद किए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here