Blog

  • जालंधरः मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधरः मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर,ENS: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज महिला कांग्रेस ने पटेल चौक पर धरना लगाए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रर्दशन किया। बता दें कि जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को लेकर पंजाब में भी आक्रोश है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा शिअद और कांग्रेस ने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की और केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। 


    पंजाब आप ने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के बजाय नौ साल से केवल यह तय करती रही है कि महिलाओं को कैसे और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।  शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हुए भयानक, बेशर्म और क्रूर अपराधों से स्तब्ध हूं। वहीं सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मणिपुर आक्रोश देश के माथे पर कलंक है।

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की यूथ इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने भी इस हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस में हिरासत में लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।

    इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में प्लेकार्ड पकड़े मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। बाद में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में बैरिकेडिंग कर दी। वहीं प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि, पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा पर सिर्फ 8 मिनट का बयान दे दिया। क्या मणिपुर में सिर्फ दो लोकसभा सीट होने के कारण केंद्र सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है।

    वहीं राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में मणिपुर की घटना पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पीएम मोदी से संसद के अंदर बयान की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मणिपुर में मानवता मर गई है। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि, मेरा मन क्रोध से भरा हुआ है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ति और सख्ती से कदम उठाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो कुछ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

  • kurkure खाने से पहले हो जाए सावधान! शख्स ने किया चौकाने वाला खुलासा, वीडियो वायरल

    kurkure खाने से पहले हो जाए सावधान! शख्स ने किया चौकाने वाला खुलासा, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः कुछ समय पहले मार्केट में कुरकुरे चिप्स को लेकर काफी हंगामा हुआ था। बताया गया कि इस चिप्स को प्लास्टिक से बनाया जाता है। अगर इस चिप्स को आग में जलाया जाए, तो ये प्लास्टिक की तरह पिघल जाता है। लेकिन इसके बाद कम्पनी ने इसे मात्र अफवाह बताकर इसे गलत फैक्ट बताया। फिर वही हुआ जो भारत में अक्सर होता है। जब कभी किसी चीज की बुराई होती है तो लोग उस सामान को खरीदना बंद कर देते हैं लेकिन हंगामा कम होते ही वापस से उसकी बिक्री पहले जैसे होने लगती है।

    कुरकुरे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ समय इसकी सेल्स डाउन रही लेकिन इसके बाद बिक्री होने लगी। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक शख्स खानेपीने की चीजों को माइक्रोस्कोप के नीचे डालकर लोगों को शॉक कर रहा है। ये शख्स लोगों को दिखाता है कि खाने की चीजों में असल में क्या मिलाया जाता है? कभी लोगों को इनमें बैक्टेरिया नजर आता है तो कभी ऐसी चीज जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। अब इसने कुरकुरे के पैकेट की असलियत लोगों को दिखाई।

    शख्स ने लोगों को कुरकुरे की असलियत दिखाने के लिए दस रुपए के चिप्स के पैकेट पर एक्सपेरिमेंट किया। उसने चिप्स को माइक्रोस्कोप के अंदर डाला। इसके बाद लोगों को दिखाया कि एक चिप्स के टुकड़े में क्या होता है। चिप्स में दाल और मसाले के अलावा लोगों को माइक्रोप्लास्टिक नजर आया। ये माइक्रोप्लास्टिक इंसान की हेल्थ के लिए काफी खतरनाक होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां भी होती है।

    शख्स ने कुरकुरे से पहले भी खाने-पीने की कई चीजों पर एक्सपेरिमेंट कर लोगों को दिखाया। पानीपुरी के पानी में कीड़े से लेकर फ्रिज में रखे बासी चावल के बैक्टेरिया, सबको शख्स ने माइक्रोस्कोप के जरिये लोगों को दिखाया। जिन चीजों को हम नंगी आंखों से नहीं देख पाते, उसे ये शख्स माइक्रोस्कोप के जरिये दिखाता है। कुरकुरे में मिले माइक्रोप्लास्टिक के अंश देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि अब वो कभी कुरकुरे नहीं खाएंगे। वहीं कई ने लिखा कि ये कंपनियां लोगों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं।

  • विदेश में भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार, जाने मामला

    विदेश में भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार, जाने मामला

    टोरंटो : कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनसे कुल 92 लाख कनाडाई डॉलर की संपत्ति बरामद की गई जिनमें 69 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के वाहन और 22 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के ट्रैक्टर-ट्रेलर शामिल हैं। पील रीजनल पुलिस ने बुधवार को बताया कि पील रीजनल नगरपालिका क्षेत्र और ग्रेटर टोरंटो एरिया में कई ट्रैक्टर-ट्रेलर और वाहनों की चोरी की घटनाओं की जांच के लिए मार्च में एक संयुक्त कार्यबल का गठन किया गया था। जांच में इसे ‘प्रोजैक्ट बिग रिंग’ का नाम दिया गया और इस आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ कर विभिन्न शहरों से भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की आयु 22 से 45 वर्ष के बीच है जिन पर आरोप लगाए गए हैं।  चोरी के वाहनों में व्यावसायिक मालवाहक वाहन, ए.टी.वी. और अन्य वाहन शामिल हैं। संदिग्ध इन वाहनों को कबाड़ी बाजार और दुकानों में बेच देते थे।

  • पंजाबः अब इस जिले में पुलिस अधिकारी की बडी कार्रवाई, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    पंजाबः अब इस जिले में पुलिस अधिकारी की बडी कार्रवाई, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    पठानकोटः एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सुजानपुर पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर अनिल पवार को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। बता दें कि 20 जुलाई को सतनाम सिंह निवासी ग्रामीण सुजानपुर द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारण हुई घटना में 306 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तथा केवल 174 सीआरपीसी के तहत मामले को दबाने का प्रयास किया गया। एसएसपी ने साफ कहा है कि आम जनता के साथ ड्यूटी के दौरान लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लाइन में एनआईए विभाग से लौटे इंस्पेक्टर दविंदर प्रसाद को सुजानपुर पुलिस स्टेशन का नया मुख्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, केस से पैसे निकालने के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपए 

    जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, केस से पैसे निकालने के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपए 

    जालंधर,ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने जालंधर के थाना पतारा में तैनात ASI को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने एएसआई को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान राम प्रकाश के रूप में हुई है। राम प्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना विजिलेंस, जालंधर में केस दर्ज किया गया है।

    आरोपी ASI राम प्रकाश को जसवीर सिंह जज निवासी गुरू नानक नगर गांव काकी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह गांव कंगणीवाल में डेयरी फार्म चलाता है।

    विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 13 मई 2022 को थाना पतारा में गुरप्रीत सिंह व अन्य के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया था।

    इस मामले में समझौते के लिए दूसरे पक्ष की और से उन पर दबाव बनाया जाता रहा। इस बीच गुरप्रीत सिंह और उसका भाई अमनप्रीत सिंह 27 सितंबर 2022 को उनके डेयरी फार्म पर आए और उनसे मारपीट की। इसके बाद बाद गुरप्रीत सिंह ने शिकायतकर्ता जसवीर सिंह व उनके लड़के जसतेज सिंह के खिलाफ थाना पतारा में 5 अक्टूबर 2022 को एक फर्जी केस दर्ज करवा दिया।

    शिकायतकर्ता के पिता करनैल सिंह ने पोते जसतेज सिंह के खिलाफ फर्जी केस दर्ज करने पर SSP जालंधर (ग्रामीण) और मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका पोता 27 सितंबर 2022 को कॉलेज गया हुआ था।

    मामले की जांच 5 अक्टूबर 2022 को ASI राम प्रकाश को सौंपी गई। लेकिन उसने केस से जसतेज का नाम निकालने के एवज में 2 लाख रुपए मांगे। प्रार्थना करने पर वह 30 हजार रुपए लेने पर मान गया। फिर शिकायत की पड़ताल के बाद विजिलेंस जालंधर टीम ने ट्रैप लगा कर आरोपी ASI राम प्रकाश को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते मौके पर काबू कर लिया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਿਲੇ ‘ਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਿਲੇ ‘ਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਏ ਅੱਜ ਤਕਰੀਬਨ 15 ਦਿਨ ਹੋ ਚੁਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਸੂਬਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਲਈ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿਖੇ ਭੋਲੇ ਬਾਬਾ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਵਿਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਲਈ ਖਾਨ ਪੀਣ ਦਾ ਅਤੇ ਰਹਿਣ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਇਥੇ ਭੋਜਨ ਕਰ ਆਰਾਮ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫੌਜ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਦਿਨ ਰਾਤ ਪੈਣੀ ਨਜਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਲੋਂ ਜਗਾ ਜਗਾ ਲੰਗਰ ਅਤੇ ਆਰਾਮ ਘਰ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ ਤਾਂਕਿ ਯਾਤਰੀ ਆਪਣੀ ਯਾਤਰਾ ਆਰਾਮ ਨਾਲ ਕਰ ਸਕਣ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿਚ ਯਾਤਰੀਆਂ ਲਈ ਜਗਹ ਜਗਹ ਤੇ ਲੰਗਰ ਅਤੇ ਆਰਾਮ ਕਰਨ ਕਰਨ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਦ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਜਗਹ-ਜਗਹ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫੌਜ ਦੇ ਜਵਾਨ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜੋ ਦਿਨ ਰਾਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਪੁਖਤਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ।

  • पंजाबः 1500 स्टूडेंट्स ने हरा पहरावा पहन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक, देखें वीडियो

    पंजाबः 1500 स्टूडेंट्स ने हरा पहरावा पहन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल विनिता महाजन के मार्गदर्शन में लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह की असैंबली में छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण को बचाने विषय पर भाषण दिया। उसके बाद 1500 विद्यार्थियों ने हरे रंग का पहरावा पहन कर एक मानव पेड़ बनाया और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों द्वारा मानव पेड़ बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।


    इस मौके पर प्रिंसिपल विनिता महाजन ने कहा उनका मकसद लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जागरूक करवाना और पर्यावरण को क्षति से किस तरह बचाया जा सकता है। प्रिंसीपल ने कहा पर्यावरण संरक्षण में सबसे महत्त्वपूर्ण है। पृथ्वी के शोषण से ज्यादा उसका बचाव पर ध्यानकेंद्रित करना और जितना हो सके इको-फ्रेंडली जिंदगी जीना। जिससे पृथ्वी भी हमारी खुश और खिलखिलाती हरी-भरी रह सके। उन्होंने कहा कि प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें। विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदूष्ण नहीं फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाऐं। जल के महत्त्व के बारे में बताते हुए पानी बचाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। जितना हो सकें अपने आस पास खाली जगह में पेड़, पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय वह स्थल होता है, जहां देश के भविष्य का निर्माण होता है। पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है। अंत में उन्होंने मिट्टी बचाने के बारे में विस्तार से बताया कि मिट्टी को किस-किस प्रकार से बचाया जा सकता है। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित थे।

  • जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

    जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

    माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान

    उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रमेश रत्तु सहित विभिन विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
    बैठक में डब्ल्यूएचओ के कंसल्टेंट डॉ रविंदर कुमार ने क्षय रोग की पर्फोर्मांस सम्बन्धी पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन गतिविधियों की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि जिला ऊना में इस वर्ष माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 469 रोगी अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं दूसरी और डिजिटल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जिलाभर में 6480 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें से 178 लोगों को क्षय रोग की सम्भावना दर्ज की गई तथा लैब में जांच करने पर 10(एमडीआर) रोगी क्षय रोग से ग्रसित पाए गए। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में वर्ष 2018 से लेकर अब तक 4330 रोगी क्षय रोग के दर्ज किये गये उनमें से 3952 रोगियों को भारत सरकार के माध्यम से अब तक 1,06,59,000 रुपये निक्षय पोषण योजना के माध्यम से रोगियों के खातों में डाले गये हैं। क्षय रोगी को निक्षय पोषण योजना के माध्यम से 500 रुपए हर माह जब तक ट्रीटमेंट चलती है तब तक मिलते हैं और टीवी के मरीज को 1500 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं।
    उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि  टीवी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत हर पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित पंचायत सचिवों को टीवी मुक्त पंचायत अभियान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रारंभिक लक्ष्णों का पता लगाना व शीघ्र अतिशीघ्र इलाज शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने सीएचसी धुसाड़ा, दुलैहड़, ईएसआई टाहलीवाल व मैहतपुर में माइक्रोस्कोपी सेंटर शुरू करने को कहा। वहीं दूसरी और केमिस्ट एसोसिएशन सहित सभी विभागों को क्षय रोग उन्मूलन हेतु बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र क्षय रोगियों की पहचान हो सके तथा समय रहते उनका इलाज भी सुनिश्चित किया जा सके और क्षय रोग से होने वाली मृत्यु दर को भी कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को निक्षय मित्र बनाकर उनको स्पोर्ट करने का भी आह्वान किया।
    इस अवसर पर पीरनिगाह मंदिर कमेटी प्रधान व राधा कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी के कमेटी प्रधान को निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए स्मृति चिन्ह देकर स्म्मानित भी किया।   इस मौके पर प्रधान केमिस्ट एसोसिएशन ऊना मुनीश चड्डा, सदस्य क्षय रोग उन्मूलन समिति राजेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मनकोटिया, डॉ नरेश, डॉ राम पाल, डॉ पंकज पराशर, ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम, डॉ राज कुमार सहित अन्य गणमान्य अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ: 11 ਘਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲਿਆ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 11 ਘਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲਿਆ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਅਨੰਦ ਨਗਰ ਵਿਚ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਚੱਲਿਆ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਅਨੰਦ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਲੱਗਭਗ ਇਕ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਘਰ ਮਾਲਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜੇ ਅੱਜ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਨੇ ਹਟਾਏ ਗਏ। ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਪਰਮਜੀਤ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਾਨਜੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਨਾਲ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਾਲਿਆ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਂ ਤੇ ਕਬਜਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ।

    ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਈਓ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ 4 ਹਫਤਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਹੁਕਮ ਸਨ ਅਤੇ ਲਗਭਗ 11 ਘਰਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਸਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਅਸ਼ੀ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਮੈਨਟੈਨ ਕਰਨਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਮਾੜੀ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰ ਸਕੇ। ਦੂਸੇ ਪਾਸੇ ਸੁਖਮੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਨੋਟਿਸ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਅਸੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਤੋਂ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਹਾਂ।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा पंचायती राज सदस्यों के साथ एसडीएम ने की मीटिंग 

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा पंचायती राज सदस्यों के साथ एसडीएम ने की मीटिंग 

    ऊना/ सुशील पंडित: आज नशा मुक्त ऊना अभियान की एक दिवसीय प्रशिक्षण जिसकी अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने की जिसने उन्होने  बंगाणा ब्लाक के पंचायत प्रधान/सचिव से अपने वार्ड और पंचायत को नशा मुक्त बनाने की अपील की उन्होने कहा कि माता पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा उनके बच्चे घर से बाहर जाते हैं तो वह किसी गलत संगत में न पड़ जाए उनसे लगातार बातचीत करनी पड़ेगी l
    इसके बाद नशा मुक्त ऊना अभियान की टेक्निकल टीम के हेड विजय कुमार ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरू करते हुए कहा की पंचायत का लक्ष्य पंचायत का विकास तो होता ही है उसके साथ नशा मुक्त ऊना अभियान की कडी को भी जोड़ना है जिसकी शुरुआत हमे अपने घर से, अपने गांव से और अपने वार्ड से लेकर पुरी पंचायत में करनी होगी हमे अपनी पंचायत में नशा मुक्त जोन निर्धारित करने होंगे lसाथ में नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से पंकज पंडित ने बताया कि नशे के खिलाफ़ हमे अपने मन और दिमाग को मज़बूत बनाना होगा जिसके लिऐ हमे नशे के खिलाफ़ मिलकर निरंतर जागरूक अभियान चलाने होंगे l
    एक दो बार रैली करके या नशे के ऊपर बात करके नशा खत्म नहीं होने वाला है इसके लिए हमें अपने घर से ही शुरूआत करनी होगी l आज की इस इस नशा मुक्त ऊना अभियान की कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेटली, नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से ज़िला समन्वयक सतपाल रणावत और अन्य अधिकारी मौजूद थे।