kurkure खाने से पहले हो जाए सावधान! शख्स ने किया चौकाने वाला खुलासा, वीडियो वायरल

नई दिल्लीः कुछ समय पहले मार्केट में कुरकुरे चिप्स को लेकर काफी हंगामा हुआ था। बताया गया कि इस चिप्स को प्लास्टिक से बनाया जाता है। अगर इस चिप्स को आग में जलाया जाए, तो ये प्लास्टिक की तरह पिघल जाता है। लेकिन इसके बाद कम्पनी ने इसे मात्र अफवाह बताकर इसे गलत फैक्ट बताया। फिर वही हुआ जो भारत में अक्सर होता है। जब कभी किसी चीज की बुराई होती है तो लोग उस सामान को खरीदना बंद कर देते हैं लेकिन हंगामा कम होते ही वापस से उसकी बिक्री पहले जैसे होने लगती है।

कुरकुरे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ समय इसकी सेल्स डाउन रही लेकिन इसके बाद बिक्री होने लगी। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक शख्स खानेपीने की चीजों को माइक्रोस्कोप के नीचे डालकर लोगों को शॉक कर रहा है। ये शख्स लोगों को दिखाता है कि खाने की चीजों में असल में क्या मिलाया जाता है? कभी लोगों को इनमें बैक्टेरिया नजर आता है तो कभी ऐसी चीज जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। अब इसने कुरकुरे के पैकेट की असलियत लोगों को दिखाई।

शख्स ने लोगों को कुरकुरे की असलियत दिखाने के लिए दस रुपए के चिप्स के पैकेट पर एक्सपेरिमेंट किया। उसने चिप्स को माइक्रोस्कोप के अंदर डाला। इसके बाद लोगों को दिखाया कि एक चिप्स के टुकड़े में क्या होता है। चिप्स में दाल और मसाले के अलावा लोगों को माइक्रोप्लास्टिक नजर आया। ये माइक्रोप्लास्टिक इंसान की हेल्थ के लिए काफी खतरनाक होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां भी होती है।

शख्स ने कुरकुरे से पहले भी खाने-पीने की कई चीजों पर एक्सपेरिमेंट कर लोगों को दिखाया। पानीपुरी के पानी में कीड़े से लेकर फ्रिज में रखे बासी चावल के बैक्टेरिया, सबको शख्स ने माइक्रोस्कोप के जरिये लोगों को दिखाया। जिन चीजों को हम नंगी आंखों से नहीं देख पाते, उसे ये शख्स माइक्रोस्कोप के जरिये दिखाता है। कुरकुरे में मिले माइक्रोप्लास्टिक के अंश देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि अब वो कभी कुरकुरे नहीं खाएंगे। वहीं कई ने लिखा कि ये कंपनियां लोगों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *