Blog

  • Punjab News: मंदिर में Reel बनाने वाली लड़की ने मांगी माफी, मिले ये निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में Reel बनाने वाली लड़की ने मांगी माफी, मिले ये निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के पवित्र श्री दुर्गियाना मंदिर में फिल्मी गानों पर रील बनाने वाली लड़की ने आखिरकार अपनी गलती स्वीकार कर ली है और स्वामी अश्नील जी महाराज के पास पहुंचकर माफी मांगी है। यह मामला पिछले कुछ दिनों से मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। इस रील में लड़की ने मंदिर के अंदर फिल्मी गानों पर वीडियो बनाया था, जो वायरल हो गया था। मामला सामने आते ही धार्मिक संगठनों की ओर से भी इसकी कड़ी निंदा की गई। महिला संगठनों, हिंदू नेताओं और दुर्गियाना कमेटी के सदस्यों ने लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

    इस मामले को लेकर स्वामी अश्नील जी महाराज ने लड़की को बुलाकर इसकी गंभीरता को समझाया और स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकत पवित्र मंदिर के शिष्टाचार का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लड़की ने अपनी गलती मान ली है और माफी मांगने मंदिर पहुंची है। महाराज ने आदेश दिया कि लड़की 7 दिन तक मंदिर में सेवा करे, ताकि उसे अपनी गलती का अहसास हो और भविष्य में वह ऐसी गलती न दोहराए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर वह निर्धारित सेवा नहीं करेगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    स्वामी अश्नील महाराज ने यह भी कहा कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, यहां एनिमेशन, संगीत या मौज-मस्ती के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे ऐसी गलतियों से बचकर धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखें।

  • Punjab News: Mini Goa में नाव को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video

    Punjab News: Mini Goa में नाव को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video

    पठानकोटः मिनी गोवा के नाम से मशहूर चमरोड़ पाटन में नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाव स्टार्ट करने के बाद एक नाव में अचानक आग लग गई। मौके पर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग बुझाई गई नाव जलकर राख हो गई थी। गणीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

    जानकारी देते हुए साहिल ने बताया कि वह चमरोड़ पाटन में तीन साल से इंचार्ज है और उनकी नाव चलते करीब 8 साल हो गए हैं, लेकिन पहले कभी भी ऐसा हादसा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी बोट्स समुंद्र लेवल पर चलने वाली हैं और सभी बढ़िया क्वालिटी की हैं। बीते दिन जब नाव स्टार्ट की गई तो अचानक उसमें धुआं उठने लगा और कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई जिसके बाद तुरंत लाइफ गार्ड और स्कीपर ने आग पर काबू पाया। नाव में इस दौरान कोई नहीं था जिससे कोई भी जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हमारे पास सभी तरह के सेफ्टी इक्यूपमेंट है और उसी के साथ ही बोटिंग की जाती है। वहीं हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

  • कैंटर और बाइक की टक्कर में 4 बच्चों सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

    कैंटर और बाइक की टक्कर में 4 बच्चों सहित 5 की मौत, देखें वीडियो

    हादसे से पहले पत्नी के साथ डांस करता दिखा दानिश

    हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कैंटर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई।यह हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग स्विमिंग पूल से नहाकर एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा के रहने वाले दानिश अपने परिवार के 4 बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

    उनके साथ परिवार के कुछ अन्य लोग भी अलग-अलग वाहनों पर थे। हादसा हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए और कैंटर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे से कुछ देर पहले दानिश पत्नी के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लेकिन किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल में दानिश की मौत हो जाएगी। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

    मृतकों में 10 साल की समायरा, 11 साल की मायरा, 8 साल का समर (पुत्र सरताज) और 9 साल का माहिम (पुत्र वकील) शामिल हैं। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। गमगीन माहौल में लोग मृतकों की सलामती की दुआएं मांग रहे थे, लेकिन डॉक्टरों ने सभी की मौत की पुष्टि कर दी। इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि दानिश एक बाइक पर चार बच्चों के साथ स्विमिंग पूल से लौट रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इस दुखद घटना ने पूरे हापुड़ में शोक की लहर दौड़ा दी है।

  • Jalandhar News: आज से शुरू हुई Punjab की पहली Hydraulic Cow Sewa Ambulance, देखें Live

    Jalandhar News: आज से शुरू हुई Punjab की पहली Hydraulic Cow Sewa Ambulance, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन की ओर से Hydraulic Cow Sewa Ambulance शुरू की गई। इस एबुलेंस को डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एबुलेंस की सहायता से आवारा गायों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की पहली Hydraulic Cow Sewa Ambulance है, जिससे बिना किसी की मदद से आवारा गायों की मदद की जाएगी।

    वहीं डिप्टी कमिश्नर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनजीओं की मदद से Hydraulic Cow Sewa Ambulance की शुरुआत की। इस दौरान एनजीओं को प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर आवारा पशुओं के कारण कई बार सड़क हादसे होते है। ऐेसे में डीसी ने एनजीओं को इस मुहिम की शुरुआत करने पर बधाई दी। एनजीओं द्वारा हार्ड्रोलिक एबुलेंस को इस्तेमाल किए जाने के बारे में जानकारी दी। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए एनजीओं के हैड युवी सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं को गौंशाला पहुंचाने तथा बीमार पशुओं की सहायता के लिए Hydraulic Cow Sewa Ambulance की शुरुआत की गई है। इस दौरान उक्त गायों की फ्री सेवा की जाएगी। गायों को अस्पताल और गौंशाला तक सुबह से शाम तक ले जाने की यह मुहिम चलाई जा रही है। इस एबुलेंस पर 15 से 16 लाख रुपए का खर्च आया है।
  • Punjab News: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के चंडीगढ़ रोड के अधीन आते अड्डा चक्कर में कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आग आज अल सुबह लगी। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना दुकान मालिक को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। जब वह दुकान पर आए और दुकान का शटर खोला तो पूरी दुकान आग की चपेट में थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने बताया कि इस घटना से दुकान में लगभग 18 से 20 लाख रुपये के कपड़ों का सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है।

  • Blackmailing : खूनी हुआ बिल्डिंगों से वसूली का काला धंधा

    Blackmailing : खूनी हुआ बिल्डिंगों से वसूली का काला धंधा

    पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे RTI Activist!

    नगर निगम जालन्धर ने दो महीने पहले ही सिमरनजीत सिंह को कर दिया था Blacklist

    जालन्धर (ENS): पिछले कई सालों से बिल्डिंगों से वसूली करने के धंधे से जुड़े लोग कई बार पीड़ित लोगों के निशाने पर आ चुके हैं और शिकायतें करने वालों की भरे बाजार छित्तर परेड की खबरें आम हो गई थी मगर अब यह ब्लैकमेलिंग का धंधा खूनी हो चुका है। बीते सोमवार को जालन्धर के मॉडल टाउन में हुई वारदात दौरान आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को भी गोली मारने के लिए निशाने पर लिया मगर हमलावर से मौके पर गोली नहीं चली और वारदात टल गई। मगर यह वारदात किस वजह से हुई इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। सिमरनजीत सिंह पिछले कई सालों से बिल्डिंगों तथा कालोनियों की शिकायतें करने का काम कर रहा है। इसके नैटवर्क में कौन कौन लोग शामिल हैं और वह क्या भूमिका अदा कर रहे हैं पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है कि आखिर हर बार सिमरनजीत सिंह पर ही हमला क्यों होता है। बीते कुछ साल पहले कालोनाईजर मेजर सिंह तथा सिमरनजीत सिंह के बीच भी झड़प हुई थी जिसमें सिमरनजीत घायल हो गया था दोनो तरफ से शिकायतें हुई और पुलिस ने जब कारवाई करने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी तो मामले में नया मोड़ आ गया और दोनो के बीच राजीनामा हो गया। सूत्रों अनुसार यह विवाद वैस्ट हल्के में बन रही  कालोनियों के लिए हुआ था जिसमें कुछ प्लाटों का फेवर दिया गया और सभी शिकायतों का निपटारा कर बंद करवा दिया गया। सिमरनजीत सिंह का नगर निगम जालन्धर के कर्लक के साथ भी विवाद हो गया था जिसमें सिमरनजीत सिंह कलर्क के दफ्तर में घुस कर वहां रखे सरकारी रिकोर्ड के साथ छेड़छाड़ की थी मामले में पुलिस जांच कर रही है दूसरी तरफ कमिशनर ,नगर निगम जालन्धर द्वारा सिमरनजीत सिंह को ब्लैकलिस्ट कर उसकी दफ्तर में एंट्री बैन कर थी। माना जा रहा है कि सिमरनजीत सिर्फ जालन्धर ही नही बल्कि लुधियाना और अमृतसर में भी अपना नैटवर्क बना चुका है और वहां भी बड़े बड़े अवैध होटलों तथा प्रौजेक्टों की शिकायतें विभिन्न विभागों में दर्ज करवाई गई है। सूत्रों अनुसार सिमरनजीत सिंह के सबसे करीबी कुछ आर्किटैक्ट है जोकि जालन्धर सहित अन्य शहरों में बन रही विवादित बिल्डिंगों का डाटा जुटा कर सिमरनजीत को देते है और कई बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से जब कानून का शिकंजा उन बिल्डिंगों पर कसा जाता है तो पीड़ित पक्ष या तो दबाव में सैटलमैंट कर लेता है या फिर मामला विवाद के बाद पुलिस तक पहुंच जाता है। माडल टाउन में हुई विवाद की जांच में थाना डिवीजन-6 की पुलिस, एसीपी मॉडल टाउन और अन्य उच्च अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं अभी तक हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों का मानना है कि आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा बिल्डिंगों सबंधि की गई शिकायतें ही इस वारदात की बड़ी वजह हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने जब्त कर लिया है हमलावरों को काबू करने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
  • सूने इलाके में तड़पता मिला Police Constable, अस्पताल ले जाते समय मौत

    सूने इलाके में तड़पता मिला Police Constable, अस्पताल ले जाते समय मौत

    फलोदीः जिले के भोजासर थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। कॉन्स्टेबल थाने से 30 किलोमीटर दूर पलीना गांव में सूने इलाके में पड़ा मिला, लोगों ने तुरंत उसे फलोदी हॉस्पिटल दाखिल करवाने के लिए ले जाया जाने लगा कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कॉन्स्टेबल का शरीर मिट्टी से सना था। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी देते हुए फलोदी थाना सीआई महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे लोहावट थाना क्षेत्र के पलीना गांव से 2 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में फलोदी जिले के जांबा निवासी और भोजासर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल शैतानराम (35) पुत्र जोराराम पड़ा मिला। कॉन्स्टेबल शैतानराम की उस समय सांसे चल रही थी। कॉन्स्टेबल ने केवल पैंट पहनी हुई थी। पैंट और शरीर मिट्टी से सना हुआ था और पास ही में मोबाइल पड़ा मिला।

    कॉन्स्टेबल का शर्ट-टीशर्ट और चप्पल-जूते आसपास कहीं नहीं मिले। लोगों ने जब उन्हें देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस से कॉन्स्टेबल को फलोदी जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। फलोदी पुलिस थाना के सीआई महेंद्र दत्त शर्मा भी सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है और कांस्टेबल की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शैतान राम का परिवार श्रीराम नगर की ढाणी जांबा का रहने वाला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

  • Punjab News: विधायक संजीव अरोड़ा बनें कैबिनेट मंत्री, गवर्नर और CM Mann ने दी बधाई, देखें Live

    Punjab News: विधायक संजीव अरोड़ा बनें कैबिनेट मंत्री, गवर्नर और CM Mann ने दी बधाई, देखें Live

    चंडीगढ़ः लुधियाना में वेस्ट हलके में 23 जून को उपचुनाव जीतकर आप पार्टी के संजीव अरोड़ा विधायक बने थे। जिसके बाद आज संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस शपथ समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

    दरअसल, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि वह संजीव अरोड़ा को जीत हासिल करके विधायक बनाए। जिसके बाद पार्टी संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाएंगी और हलके के कामों को तेजी से पूरा करवाएंगी। बताया जा रहा हैकि संजीव अरोड़ा को हाउसिंग डिपार्टमेंट या इंडस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    बता दें कि सरकार के करीब साढ़े 3 साल के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। पंजाब सरकार ने सितंबर 2024 में आखिरी बार कैबिनेट विस्तार किया था। इस दौरान हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। जबकि बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान की छुट्‌टी हुई थी।

  • बद्रीनाथ मंदिर धाम में फोटो खिंचवाने को लेकर श्रद्धालुओं में जमकर चले लात–घूंसे, वीडियो वायरल

    बद्रीनाथ मंदिर धाम में फोटो खिंचवाने को लेकर श्रद्धालुओं में जमकर चले लात–घूंसे, वीडियो वायरल

    उत्तराखंडः केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने का हर साल श्रद्धालु इंतजार करते हैं और कपाट खुलने के बाद वहां जाकर भगवान के दर्शन करते हैं। मगर पिछले कुछ समय में आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर कुछ इंफ्लूएंसर द्वारा यहां जाकर वीडियो पोस्ट करने के बाद लोगों के बीच में केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए क्रेज बढ़ गया है। हमने क्रेज शब्द इसलिए बोला क्योंकि अधिकतर लोग सिर्फ वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने के लिए ही वहां जा रहे हैं।

    अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बद्रीनाथ मंदिर के गेट पर फोटो खिंचवाने के लिए श्रद्धालुओं में झड़प हो गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में जमकर लात–घूंसे चले। ये श्रद्धालु मन में अगाध श्रद्धा लेकर “पुण्य” पाने को बद्रीनाथ धाम आए थे। वहां खड़े दूसरे लोग उन्हें रोकने की कोशिश तो कर रहे हैं मगर वो रुकने को तैयार नहीं है।

    एक शख्स को रोका जाता है तो उसके साथ गया दूसरा बंदा लड़ने लगता है। पूरे वीडियो में यही देखने को मिला। वीडियो को पोस्ट करते हुए यह दावा किया गया है कि, ‘श्री बद्रीनाथ धाम में मंदिर के आगे फोटो खिंचवाने के चक्कर में श्रद्धालुओं की आपस में हो गई लड़ाई।’ इसलिए कहते हैं कि आजकल भक्ति सिर्फ दिखावे की रह गई है। मंदिर में जाने के बाद क्या ही फर्क पड़ता है कि आपकी फोटो आई या फिर नहीं और आई तो कहां से आई लेकिन नहीं लोगों को तो परफेक्ट फोटो चाहिए ताकि वो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सके।

  • Punjab News: 6 आरोपी 2 पिस्तौल, 250 ग्राम हेरोइन व 1000 रुपए के साथ काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 आरोपी 2 पिस्तौल, 250 ग्राम हेरोइन व 1000 रुपए के साथ काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः एसएसपी गुरदासपुर आदित्य के निर्देशों पर नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत जिला गुरदासपुर पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत दीनानगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 250 ग्राम हेरोइन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी राजिंदर मिन्हास ने बताया कि एसएसपी गुरदासपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार गुरदासपुर पुलिस लगातार नशे और अपराध पर नकेल कस रही है, जिसके तहत बरियार चौकी पुलिस ने बरियार बाईपास चौक में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 जोड़े पति-पत्नी हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगर, सुदाम, रजिया और चौथी जीलो नामक महिला, फतेहगढ़ चूड़ियां निवासी दंपती और अमृतसर जिले के पंडोरी निवासी दंपती के रूप में हुई है।

    इनसे 260 ग्राम हेरोइन, 1000 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है, जिनके खिलाफ एनडीपी एक्ट के तहत थाना दीना नगर में मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें माननीय अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, क्योंकि यह जोड़े बनाकर काम करते थे और खुद को पति-पत्नी बताते थे। इन्हें लगता था कि जोड़े बनाकर जाने से पुलिस पूछताछ नहीं करेगी और यह शांति से गुजर जाएंगे, लेकिन गुरदासपुर पुलिस अब नशा बेचने वालों को नहीं बख्शेगी।

    वहीं कुछ दिन पहले पुराना शाला थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके तहत दो औजला निवासी अशोक को गिरफ्तार किया गया था, जिससे .32 बोर की एक पिस्तौल और 2 रॉड बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी बहरामपुर निवासी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .32 बोर की एक पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों का रिमांड भी लिया गया है, पूछताछ जारी है, उम्मीद है कि इससे भी कोई बड़ा खुलासा होगा।