Blog

  • हिमाचल में भारी बर्फबारी का मजा ले रहे पर्यटक, प्रशासन ने की लोगों से अपील

    हिमाचल में भारी बर्फबारी का मजा ले रहे पर्यटक, प्रशासन ने की लोगों से अपील

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में सोमवार को भारी बर्फबारी और बारिश के कारण पूरे राज्य में 1250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई। देश के अलग-अलग इलाकों में टूरिस्ट शिमला में पहुंचे थे परंतु अब उन्हें बर्फ देखने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल की वादियों में मौज लेने गए लोग सड़क जाम होने के कारण फंस गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सड़कों को बहाल करने के लिए करीबन 3,500 मशीनें और जेसीबी तैनात की हैं। लाहौल स्पीति के ताबो गांव में तापमान 0 से 10.2 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है।

    पर्यटकों को हो रही मुश्किलें

    मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला, सोलन और कांगड़ा सहित बाकी जिलों में बिजली और तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट प्रभावी है। पर्यटकों को भारी ट्रैफिक जाम और पानी की किल्लत जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हालांकि सरकार की ओर से इस बर्फबारी को फसलों और जल स्त्रोतों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। वहीं प्रशासन ने पर्यटकों से जिम्मेदारी से यात्रा करने और मौसम की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

    सड़कें खोलने के लिए सरकार कर रही पूरी कोशिश

    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अनुसार, सरकार सड़कों को खोलने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। सूबे राज्य के कई हिस्सों में बर्फ ब्लोअर और मशीनें भी लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल में कुल 3500 मशीनें काम पर लगी हुई हैं और जरुरत पड़ने पर इनकी तादाद बढ़ा दी जाएगी। मंत्री ने किसानों और बागवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह बर्फबारी आगामी फसलों खासतौर पर पहाड़ी इलाकों के बगीचों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    बर्फबारी का आनंद ले रहे पर्यटक

    सड़कें बंद होने और कड़ाके की ठंड के बाद भी पर्यटक भारी मात्रा में हिमाचल पहुंच रहे हैं। शिमला में स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को भारी हिमपात की भविष्यवाणी की गई है। कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा शिमला, सोलन, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जैसे इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और शीत लहर चलने का अनुमान जताया जा रहा है।
  • महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कार चालकों की ट्रक से हुई टक्कर, 4 की मौत

    महाकाल के दर्शन कर लौट रहे कार चालकों की ट्रक से हुई टक्कर, 4 की मौत

    नई दिल्लीः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से नोएडा लौट रहे थे। ये हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 के समीप हुआ, जो पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ट्रक से टकराने के बाद एक अर्टिगा कार 3 से 4 किलोमीटर दूर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

    इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना मिलते ही पापड़दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में मरे चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दौसा के एएसआई ने बताया, यह कार बड़ौदरा से नोएडा की तरफ जा रही थी। हादसे में मारे गए चारों लोग नोएडा के रहने वाले थे। पुलिस टीम जांच में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी वाहन की तलाश की जा रही है।

    शुरुआती जांच में यह मामला ओवपस्पीडिंग और लापरवाही का लग रहा है। मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन वे हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है जो हादसे के बाद फरार हो गया। जांच में सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों का सहारा लिया जा रहा है।

  • Jalandhar News: पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने किया घर पर हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने किया घर पर हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: उजाला नगर में देर रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से घर के मुख्य गेट, बिजली का मीटर और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुए हमले से परिवार में दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए परिजन दीवार फांदकर पड़ोसियों के घर में छिपने को मजबूर हो गए। घटना के दौरान इलाके में भय का माहौल बन गया, जबकि हमलावर गालियां निकालते हुए मौके से फरार हो गए।

    पीड़ित परिवार की ओर से कंट्रोल रूम पर शिकायत दी गई, जिसके बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर थाने रवाना हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को थाना नंबर 5 में बुलाया है। उजाला नगर निवासी पारस ने बताया कि उसकी पहले इलाके के रहने वाले वंश से दोस्ती थी। करीब छह महीने पहले वंश की किसी अन्य व्यक्ति से लड़ाई हो गई थी, जिसमें पारस ने उसका साथ देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर वंश ने उससे बातचीत बंद कर दी और मन में रंजिश पाल ली।

    पारस का आरोप है कि बीते महीने वंश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी और धमकी देकर फरार हो गया था। पीड़ित ने बताया कि सोमवार दोपहर वंश के चाचा ने इलाके के पार्क में बैठकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था, लेकिन उसी रात वंश अपने साथियों के साथ उसके घर के बाहर आ गया और गालियां देने लगा। उस समय घर में उसकी मां और छोटी बहन सो रही थीं। जब पारस बाहर नहीं निकला तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से घर के गेट पर हमला कर दिया और बिजली का मीटर, मुख्य गेट व खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: इस माह मिल सकता है संत निरंजन दास को पद्मश्री पुरस्कार, बधाईयां मिलनी शुरू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस माह मिल सकता है संत निरंजन दास को पद्मश्री पुरस्कार, बधाईयां मिलनी शुरू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डेरा बल्लां के संत निरंजन दास को पद्मश्री के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने संत निरंजन दास महाराज को समाज सेवा, शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की। जिसके बाद बधाईयां देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी) को की जाती है। ये सम्मान मार्च या अप्रैल 2026 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। गृह मंत्रालय समारोह के तारीख की घोषणा मार्च के आसपास करेगा, जिसमें सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

    संत निरंजन दास महाराज को उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए पद्मश्री के लिए चुना गया है। जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख के रूप में उन्होंने न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया, बल्कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किए हैं, जिनमें संत सरवन दास चैरिटेबल हॉस्पिटल और स्कूलों के माध्यम से गरीबों को मुफ्त इलाज व उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा रविदासिया समुदाय को एकजुट करने, समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने और दलित व पिछड़े वर्गों के मानवाधिकारों व सम्मान के लिए वैश्विक स्तर पर अलख जगाने के उनके प्रयासों को केंद्र सरकार ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य माना है।

    दुनियाभर में फैले रविदासिया समुदाय के आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने वंचित वर्गों के उत्थान और मानवता की सेवा के लिए अनेक अस्पताल व शिक्षण संस्थान चलाए हैं, जिस कारण इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान की घोषणा से पंजाब और उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल है। पद्मश्री की घोषणा के बाद BJP लीडरशिप ने संत निरंजन दास को बधाई दी। इनमें विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, सुशील कुमार रिंकू और अन्य नेता शामिल रहे।

    संत निरंजन दास के नेतृत्व में डेरा बल्ला’ संत सरवन दास चैरिटेबल हॉस्पिटल’ चला रहा है। इसके माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त और बेहद किफायती दरों पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। डेरा बल्लां की तरफ से समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए स्कूल और शिक्षण संस्थान स्थापित किए, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर मुख्यधारा से जुड़ सकें।

    उन्होंने रविदासिया समाज और दलित समुदाय के अधिकारों, सम्मान और आत्म-सम्मान के लिए वैश्विक स्तर पर काम किया, जिससे समाज में समानता को बढ़ावा मिला। डेरा बल्लां के माध्यम से उन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का संदेश दिया और समाज में आपसी प्रेम व सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत किया। उन्होंने प्राचीन चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए ‘गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय’ जैसे प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पारंपरिक ज्ञान को नई पहचान मिली।

  • सेंसेक्स की मामूली बढ़त के बाद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

    सेंसेक्स की मामूली बढ़त के बाद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

    नई दिल्लीः एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (27 जनवरी) को सपाट रुख के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नयी टैरिफ धमकी और भारत-ईयू के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। वहीं भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 137.11 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 81,674.81 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 61.30 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 25,109.95 अंक पर आ गया।

    मिली जानकारी के अनुसार निवेशकों का फोकस भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की औपचारिक घोषणा पर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ मिलकर इस नई सांझेदारी की नींव रखेंगे।

    वहीं, इस सप्ताह निवेशक कई महत्वपूर्ण कारकों पर नजर रखेंगे। इनमें भारत-अमेरिका ट्रीड डील. केंद्रीय बजट 2026, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, तीसरी तिमाही के नतीजे और ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक घटनाक्रम शामिल हैं।

    अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से क्रूड में उछाल देखने को मिल रहा है। इसका भाव 66 डॉलर के करीब पहुंच गया है। वहीं सोने और चांदी में रिकॉर्ड का सिलसिला कायम है। चांदी कल इंट्राडे में 117 डॉलर तक उछली, वहीं सोना 5100 डॉलर तक दौड़ा।

    भारत और EU के बीच ऐतिहासिक डील आज हो सकती है। भारतीय गारमेंट, टेक्सटाइल, जैम्स एंड ज्वैलरी पर यूरोप ड्यूटी घटाएगा। जबकि यूरोप की लग्जरी कारें, महंगी वाईन जैसे सामान भारत में सस्ते होंगे। सुबह 11:30 बजे हैदराबाद हाऊस में PM मोदी और EU प्रेसिडेंट की बैठक होगी।

    कोटक महिंद्रा बैंक ने Q3 में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। नए लेबर कोड के चलते कर्मचारी कॉस्ट बढ़ने से मुनाफे में कम ग्रोथ दिखी है। वहीं एक्सिस बैंक के रिजल्ट मजबूत रहे हैं। तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग में 37% की गिरावट और क्रेडिट कॉस्ट में भी सुधार दिखा है। वहीं इंडसइंड बैंक का प्रॉफिट 90% घटा है। ब्याज से कमाई भी करीब 13% घटी है। लेकिन दोनों आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं।

     

     

  • आज का राशिफल, 27 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 27 जनवरी 2026

    27 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क, सिंह और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। सितारों की गणना से मालूम होता है कि आज चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि के दिन पहले भाग में रहेगी जिससे लक्ष्मी योग बनेगा, जबकि आज दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा के अपने उच्च राशि वृषभ में आ जाने से गौरी और शशि योग का भी संयोग बनेगा।

    मेष राशिः आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मंगल के मकर राशि मे गोचर करने से मंगलकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने की खुशी होगी। कार्य़क्षेत्र में दिन के पहले भाग में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज को लाभदायक मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए।

    वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपको किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में भी आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आज आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो अतिउत्साह की वजह से आप स्वयं का नुकसान कर सकते हैं। आपको आज किसी अचानक आने वाले काम की वजह से अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन का पहला भाग अनुकूल रहेगा और आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आज मानसिक उलझन की वृद्धि करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा लेकिन अधिकारीगण आज किसी न किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य भी आज दिन के दूसरे भाग में नरम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल आज बना रहेगा।

    कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग में कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा जबकि दिन के दूसरे भाग में आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आप आज बिजनेस में खूब लाभ पाएंगे। आप दीर्घकालीन योजना में आज धन का निवेश कर सकते है। कोई मित्र या परिचित आज आपकी मदद कर सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे। बड़े भाई से आपको सहयोग मिलेगा और आपका कोई अटका पारिवारिक काम पूरा होगा।​

    सिंह राशि: सिंह राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि राशि से नवम उपरांत दशम भाव में होने जा रहा है। ऐसे मं आज आपको भाग्य का साथ पूरी तरह से मिलेगा। आप आज चुतर बुद्धि और व्यवहारिक ज्ञान से सफलता की ऊंचाई को छूएंगेो। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। आप पिता और चाचा से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जो जातक इंटरव्यू के लिए जा रहे है उनका प्रदर्शन बेहतर होगा और सफलता प्राप्त कर सकते हे। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर भी मिलेगी।​
    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

    कन्या राशि: कन्या राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन उलझन और परेशानी के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे आप अंधेरे से रोशनी की ओर निकलकर आए हैं। किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा। कोई चाहत पूरी होगी। नौकरी में कोई परेशानी चल रही है तो उसका भी समाधान होगा। आपको आज आर्थिक क्षेत्र में भाग्य सफल बनाएगा। आप कुछ दीर्घकालीन निवेश भी कर सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके सुझाव और विचारों का सम्मान करेंगे। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा।

    तुला राशि: तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज काफी समय से अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। नौकरी में आपको आज अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे है उन जातको के स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से सहयोग भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। संतान की सफलता से मन आज आनंदित होगा। दिन का दूसरा भाग आपको सुख साधन प्रदान करने वाला रहेगा।

    वृश्चिक: आज मंगलवार दिन वृश्चिक राशि के लिए दोपहर के बाद विशेष रूप से मंगलकारी रहेगा। ऐसे मं आपको आज कोई भी काम संयम से करना चाहिए। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आपको सलाह लेनी चाहिए। आपको आज बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता बढेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम मे आपको अच्छी डील मिल सकता है। वैसे आज आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि का योग बना है। आपको आज कोई भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि: धनु राशि के जातको के लिए आज मंगलवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। लेकिन आपके लिए बेहतर होगी कि आप आज महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करें। दिन के दूसरे भाग में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। आज कुछ अप्रत्याशित खर्च भी हो सकता है जिससे आपका मूड खराब होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। किसी पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कुछ अच्छा मौका मिल सकता है। दिन के दूसरे भाग में आज सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए और किसी से वाद विवाद में उलझने से भी बचना चाहिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

    मकर राशि :
    मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शिक्षा और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज दिन के दूसरे भाग में कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपकी कई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कोई बड़ी चाहत भी आज आपकी पूरी होगा। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बनेगा। आपको सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन आपका सुखद होगा। जबकि लव लाइफ के मामले में दिन का दूसरा भा बेहतर होगा।

    कुंभ राशि: कुभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा होगा। सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ काम आपका आज पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंग। विरोधी आज शांत रहेंगे। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो लोग आपका फायदा उठा सकते है। आप रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगेो। तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

    मीन राशि: मीन राशि के जातकों को आज शिक्षा और शिक्षण कार्य में भाग्य का विशेष सपोर्ट मिल रहा है। आपका आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा। कोई मित्र या संबधी आज आपकी मदद करेगा। आपको आज नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष आपको आज संतुलित रहेगा। आप अपने खर्च को कंट्रोल कर पाएंग। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा और आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। कोई उपहार और सम्मान भी आज मिल सकता है।

  • Jalandhar News : बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, बिजली गुल, देखें वीडियो

    Jalandhar News : बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, बिजली गुल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के गुरुनानक कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से वह सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।

    गनीमत यह रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद बिजली के खंभे से जुड़े तारों में तेज स्पार्किंग शुरू हो गई, जिसके चलते इलाके की बिजली कुछ देर के लिए गुल हो गई। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग घबरा गए।

    मौके पर मौजूद कॉलोनी निवासियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक को चोटें आईं। कुछ देर बाद उसके जानने वाले मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।

     

  • ‘कच्चा बादाम’ फेम Anjali Arora का बॉयफ्रेंड इस जुर्म में गिरफ्तार

    ‘कच्चा बादाम’ फेम Anjali Arora का बॉयफ्रेंड इस जुर्म में गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर हुई अंजली अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया है। आकाश पर एक पूर्व सांसद के नाम का फर्जी पास इस्तेमाल करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा पर की गई।

    गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई
    गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसी के तहत पिछले दो दिनों से मेरठ के टोल प्लाजा पर वाहनों की गहन जांच और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस सार्वजनिक प्रतिनिधियों के नाम पर लगे फर्जी पास और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थी।

    काशी टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो कार रोकी गई
    रविवार को जांच के दौरान दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने रोका। कार पर एक पूर्व सांसद का पास लगा हुआ था। पुलिस को शक हुआ तो पास की जांच की गई, जिसमें वह फर्जी निकला।

    कार चला रहा था आकाश संसनवाल
    पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी आकाश संसनवाल चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने आकाश को हिरासत में ले लिया और उन्हें प्रतापपुर पुलिस स्टेशन भेज दिया। इस मामले में आकाश के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यह चेकिंग अभियान ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में चलाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि फर्जी पास का इस्तेमाल गंभीर अपराध है और इस पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

    अंजली अरोड़ा का मंगेतर है आकाश संसनवाल
    आकाश संसनवाल दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय के रहने वाले हैं। वे सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं और अभिनेत्री व डांसर अंजली अरोड़ा के मंगेतर बताए जा रहे हैं।

    अंजली अरोड़ा पहुंचीं पुलिस स्टेशन
    आकाश की गिरफ्तारी के बाद उनकी मंगेतर अंजली अरोड़ा दो से तीन बार पुलिस स्टेशन पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पुलिस से अपने मंगेतर को छोड़ने की अपील की।

    मेडिकल जांच के लिए ले गई पुलिस
    इस बीच पुलिस ने आकाश को मेडिकल जांच के लिए भेजा। उनका स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

     ‘कच्चा बादाम’ से मिली अंजली को पहचान
    अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से वायरल हुई थीं। इसी वजह से उन्हें ‘बादाम गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल हैं।

     

  • स्वतंत्रता के बाद पंजाब को गैर-कानूनी तरीके से अपनी राजधानी से वंचित रखा गया है; चंडीगढ़ हमारा है और रहेगा: CM Mann

    स्वतंत्रता के बाद पंजाब को गैर-कानूनी तरीके से अपनी राजधानी से वंचित रखा गया है; चंडीगढ़ हमारा है और रहेगा: CM Mann

    कहा- राष्ट्रीय स्तर पर बेमिसाल योगदान के बावजूद पंजाब को अभी भी अपनी राजधानी और हाई कोर्ट देने से इनकार किया जा रहा है

    होशियारपुरः गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में राष्ट्रीय तिरंगा लहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर पंजाब के संवैधानिक अधिकारों की जोरदार पुष्टि करते हुए अपनी सरकार के शासन रिकॉर्ड का विस्तारपूर्वक विवरण दिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की बेमिसाल कुर्बानियों और देश के अन्नदाता व खड़गभुजा के रूप में इसकी निरंतर भूमिका को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद राज्य को इसकी राजधानी और अलग हाई कोर्ट से गैरकानूनी तरीके से वंचित रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़, पंजाब यूनिवर्सिटी और इसके पानी के अधिकारों पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब अपने हितों की रक्षा के लिए हर रोज कानूनी और संवैधानिक कार्रवाई करता रहेगा।

    शासन को विरासत और विश्वास से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की ऐतिहासिक यादगार, श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को पवित्र शहर का दर्जा दिया है। उन्होंने घोषणा की कि श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व इस साल 1 से 20 फरवरी, 2027 तक राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा।

    शासन की दिशा को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ के तहत नशों, गैंगस्टरों और नारको-ड्रोन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, 10 लाख रुपए तक की सार्वव्यापी स्वास्थ्य सुविधा, रिश्वत के बिना 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान करना और सड़क सुरक्षा फोर्स के माध्यम से सड़क हादसों में मौतों में तेजी से कमी आई है। उन्होंने मनरेगा में अनुसूचित जाति और बेजमीन परिवारों को प्रभावित करने वाले बदलावों पर भी चिंता जताई, 1.5 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड निवेश का हवाला दिया, जिससे 5.2 लाख नौकरियां पैदा हुईं और 13 से 15 मार्च तक पंजाब निवेश सम्मेलन की घोषणा की।

    सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “देश और इसके लोगों के प्रति अथाह योगदान के बावजूद पंजाब के पास अपनी राजधानी नहीं है। आजादी के बाद पंजाब को गैर-कानूनी तौर पर इससे वंचित रखा गया है। स्थिति को और बिगाड़ने के लिए राज्य को इसकी राजधानी, पंजाब यूनिवर्सिटी, पानी और अन्य अधिकारों से वंचित करने के लिए रोजाना साजिशें रची जा रही हैं। यह कभी नहीं होने दिया जाएगा। चंडीगढ़, पंजाब का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा और राज्य सरकार अपनी राजधानी वापस लेने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।”

    अलग हाई कोर्ट न होने पर गुस्सा जाहिर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के पास अपना हाई कोर्ट नहीं है, जबकि उत्तर-पूर्व के छोटे राज्यों की अपनी राजधानियां हैं। उन्होंने कहा, “अपनी हाई कोर्ट की अनुपस्थिति में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में मामलों की बड़ी संख्या के कारण पंजाबियों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।” देश भर के सभी पंजाबियों और नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी जानें कुर्बान करने वाले हजारों देश भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    थल सेना, जल सेना और वायु सेना के बहादुर सैनिकों को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री ने देश की प्रभुसत्ता, एकता और अखंडता की रक्षा में उनकी शानदार भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा, “1950 में इस दिन, देश का संविधान लागू हुआ था। यह सभी भारतीयों के लिए बहुत खास दिन है। यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के गौरवशाली नागरिक हैं।”

    इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के संविधान बनाने में दिए गए अनमोल योगदान को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पंजाबी इस बात पर गर्व करते हैं कि स्वतंत्रता संग्राम में सबसे अधिक कुर्बानियां पंजाबी योद्धाओं ने दी। उन्होंने कहा, “हर पंजाबी को जुल्म और बेइंसाफी के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा हमारे महान गुरुओं की शिक्षाओं से मिली है।”

    बाढ़ों के बाद राज्य को फिर पैरों पर खड़ा करने में मददगार बनने वालों के शुक्रगुजार होते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे इन योद्धाओं को सिजदा करते हैं जिन्होंने भयानक बाढ़ों के बावजूद पंजाब का जन-जीवन फिर लीक पर डाल दिया। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदा के बावजूद राज्य कुछ घंटों में फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की खातिर पंजाब ने अपने कीमती प्राकृतिक संसाधनों उपजाऊ मिट्टी और जल संसाधनों को कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि महान कुर्बानियों के बावजूद पंजाब लगातार बेइंसाफी और भेदभाव का सामना कर रहा है और राज्य को अपने हक लेने के लिए कानूनी, विधायी और प्रशासकीय स्तर पर लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

    पंजाब के साथ सौतेली मां वाला सलूक होने का जिक्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके हकों को छीनने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा, “बी.बी.एम.बी. और पानी पर पंजाब के कानूनी हकों पर छापा मारने की बुरी चालें चली गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसे सफल नहीं होने दिया।”

    होशियारपुर जिले की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पंजाब का सबसे अधिक पढ़ा-लिखा जिला है, लिंग अनुपात में सबसे ऊपर है, एथलेटिक्स और फुटबॉल में इसका बड़ा योगदान है। इस जिले के कस्बे माहिलपुर को विश्व स्तर पर फुटबॉल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज पर काम जल्दी शुरू हो जाएगा और फरवरी में होने वाले ‘नेचर फेस्ट’ के लिए पोस्टर जारी किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परेड का निरीक्षण किया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्राप्तियों हासिल करने वालों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर धीरेंद्र वर्मा आई.पी.एस. और सहायक परेड कमांडर रमनप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व वाली परेड का निरीक्षण किया और पंजाब पुलिस, पंजाब होमगार्ड्स, पैसको, एन.सी.सी., बॉय स्काउट्स, पुलिस कैडेट्स, गर्ल गाइड्स और पंजाब पुलिस ब्रास बैंड की टुकड़ियों से सलामी ली।

    पी.ए.पी. जालंधर टीम द्वारा टेंट पेगिंग और भांगड़ा, गिद्दा, समूह डांस, पी.टी. शो और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा समूह गायन सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

    मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों का सम्मान किया, दिव्यांगजन व्यक्तियों को ट्राइसाइकिल और जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की। इस मौके पर राज्य और जिला प्रशासन के विकास को दर्शाती झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान समाज में शानदार योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों की व्यक्तियों और अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया।

     

     

     

  • कनाडा के PM मार्क कार्नी जल्द आ सकते हैं भारत, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी डील

    कनाडा के PM मार्क कार्नी जल्द आ सकते हैं भारत, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी डील

    नई दिल्ली। भारत और कनाडा के रिश्तों में एक बार फिर सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत को दोनों देशों ने काफी उपयोगी और सकारात्मक बताया है।

    द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
    फोन पर हुई इस बातचीत में भारत और कनाडा के बीच सहयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया और आगे मिलकर काम करने की इच्छा जताई।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री के साथ उनकी बातचीत बेहद फलदायी रही और दोनों देशों के सहयोग को आगे बढ़ाने पर बात हुई।

    कनाडा के प्रधानमंत्री मार्च की शुरुआत में भारत आ सकते हैं
    इस बातचीत में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की प्रस्तावित भारत यात्रा पर भी खास चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्नी मार्च की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

    ऊर्जा और खनिज क्षेत्र में सहयोग पर जोर
    भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत शुरू हो चुकी है। इसमें यूरेनियम आपूर्ति, क्रिटिकल मिनरल्स और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। दोनों देश इन क्षेत्रों में लंबे समय तक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं।

    जल्द शुरू होगी सीईपीए पर औपचारिक बातचीत
    भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को लेकर भी सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच इस समझौते पर औपचारिक वार्ता जल्द शुरू होने वाली है, जिससे व्यापार और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    दावोस में कार्नी की एकजुट होने की अपील
    यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरान दावोस में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने दुनिया की उभरती और मध्यम शक्तियों से एकजुट होकर काम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में देशों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

    भारत–कनाडा ऊर्जा वार्ता इसी हफ्ते
    ऊर्जा सहयोग को लेकर इसी सप्ताह भारत और कनाडा के बीच अहम बैठक होने जा रही है। कनाडा के ऊर्जा मंत्री टिम होजीसन गोवा में आयोजित ‘इंडिया एनर्जी वीक’ में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से होगी, जिसमें क्रिटिकल मिनरल्स, यूरेनियम और एलएनजी जैसे विषयों पर संभावित समझौतों पर चर्चा होगी।

    हाल के महीनों में बढ़े कूटनीतिक संपर्क
    पिछले कुछ महीनों में भारत और कनाडा के बीच राजनयिक स्तर पर संपर्क बढ़े हैं। इसमें उच्चायुक्तों की नियुक्ति और आपसी संवाद को मजबूत करने जैसे कई अहम कदम शामिल हैं।

    2023 के तनाव के बाद संबंधों में सुधार
    गौरतलब है कि वर्ष 2023 में कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। हालांकि, मार्क कार्नी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद अब दोनों देश रिश्तों को सामान्य करने और सहयोग बढ़ाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।