Blog

  • दिल दहलाने वाली घटना, BMTC की बस की चपेट में आया स्कूल का छात्र, देखें CCTV

    दिल दहलाने वाली घटना, BMTC की बस की चपेट में आया स्कूल का छात्र, देखें CCTV

    अनेकल: कर्नाटक के अनेकल में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल सुबह कॉलेज बस पकड़ने के चक्कर में तेजी से सड़क पार कर रहे एक छात्र को बीएमटीसी की बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। बता दें कि यह मामला नॉर्थ बेंगलुरू डिस्ट्रिक्ट के आनेकल के जिगनी इलाके का है। दरअसल फर्स्ट पीयूसी में पढ़ने वाला एक 17 साल का लड़का अपनी कॉलेज की बस को पकड़ने के लिए तेजी से सड़क पार कर रहा था।

    इसी दौरान ये हादसा हुआ। घायल छात्र को वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुका है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क के दूसरे किनारे पर कॉलेज की बस खड़ी है। लेकिन छात्र के पहुंचने से पहले ही बस वहां से निकलने लगती है।

    इसी दौरान बस को पकड़ने के लिए छात्र जल्दीबाजी में सड़क पार कर ही रहा होता है कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही बीएमटीसी की बस ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्कूल बस चालक ने लड़कों को कॉलेज बस की ओर जाते हुए देखा था। लेकिन फिर भी उसने बस नहीं रोकी। स्थानीय लोगों ने स्कूली बच्चों के लिए लापरवाही और सड़क सुरक्षा उपायों की कमी का हवाला देते हुए बीएमटीसी और स्कूल बस चालक दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

     

  • ट्रक से टकराई मंत्री की पायलट गाड़ी, ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

    ट्रक से टकराई मंत्री की पायलट गाड़ी, ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

    हिसार: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री की पायलट गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर में एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल तीनों पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए हांसी नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

    दरअसल, हादसा देर रात करीब 2:00 बजे हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ। मंत्री रणबीर गंगवा रात करीब 1:00 बजे नारनौल से नेशनल हाईवे 152 D से होते हुए हिसार की ओर जा रहे थे। इस दौरान हांसी जिला पुलिस की पीसीआर ने गांव गढ़ी से हांसी के रामायण टोल प्लाजा तक मंत्री के काफिले को पायलट किया, मंत्री के काफिले को रामायण टोल प्लाजा तक छोड़कर यह गाड़ी वापस गांव गढ़ी की तरफ जा रही थी, तभी गढ़ी गांव के पास ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

    जिससे पायलट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद सोरखी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। वहीं, हादसे के बाद घायल सब इंस्पेक्टर राजकुमार और कांस्टेबल विजय को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।

    प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल धर्मपाल को उनके परिजन निजी अस्पताल हिसार ले गए हैं, वहां धर्मपाल का इलाज हो रहा है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा कल रेवाड़ी पहुंचे थे। रेवाड़ी में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रजापति समाज के लोगों के साथ मंत्रीजी ने बैठक की थी। उन्हें भिवानी में होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के राज्य स्तरीय समारोह के लिए न्योता दिया गया था।

  • Train Firing मामले के आरोपी RPF Constable को MHRB ने किया फिट घोषित

    Train Firing मामले के आरोपी RPF Constable को MHRB ने किया फिट घोषित

    मुंबईः जुलाई 2023 में जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 4 लोगों की हत्या के आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी अब अपने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से उबर चुके हैं। मानसिक स्वास्थ्य समीक्षा बोर्ड (MHRB), ठाणे ने इसकी पुष्टि की है और मुकदमे की सुनवाई कर रही सत्र अदालत को सूचित किया है कि अब उनके मुकदमे को फिर से शुरू किया जा सकता है। MHRB ने अदालत को ईमेल के जरिए अपडेट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा कि चौधरी मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। इसके बाद, अदालत ने सरकारी वकील सुधीर सपकाले से पूछा कि क्या अब मुकदमा आगे बढ़ सकता है और क्या प्रोडक्शन वारंट जारी किया जाना चाहिए। हालांकि, बचाव पक्ष के वकील जयवंत पाटिल ने आगे बढ़ने से पहले चौधरी के परिवार से परामर्श करने के लिए समय मांगा है। दिसंबर 2023 में, अकोला जेल अधिकारियों ने बताया कि चेतन सिंह की मानसिक स्थिति खराब हो गई है और उन्हें नासिक मानसिक अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की। हालांकि, अदालत ने उसे ठाणे सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया और ठाणे मेंटल हॉस्पिटल को उसकी स्थिति का आकलन करने का निर्देश दिया था। अनियमित व्यवहार और सहयोग की कमी की शिकायतों के बाद उसे 20 फरवरी को वहां स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले महीने पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 9 अप्रैल को एमएचआरबी ने उन्हें डिस्चार्ज के लिए अयोग्य पाया। हालांकि, उनके नवीनतम मूल्यांकन में बड़ा सुधार दर्ज किया गया था। अब वे सहयोगी, संवादशील, उन्मुख हैं, उनका व्यवहार बेहतर, दिनचर्या नियमित और उनकी नींद और भूख स्थिर हो गई थी। बोर्ड ने शुरू में एमआरआई और एंजियोग्राफी रिपोर्ट आने तक अपनी अंतिम राय सुरक्षित रखी थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि भर्ती होने के समय उन्हें जेजे अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भेजा गया था, जहां एमआरआई स्कैन में उनके मस्तिष्क में कई माइक्रोइन्फार्क्ट्स का पता चला था। अदालत 17 जुलाई को होने वाली सुनवाई में अगले कदम तय करेगी।

    ये था मामला

    अभियोजन पक्ष के अनुसार, 31 जुलाई, 2023 को चौधरी ने पालघर के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक टीका राम मीना और 3 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने कथित तौर पर बी5 कोच में 2 पीड़ितों, पेंट्री कार में एक और उसके बगल में एस6 कोच में चौथे की हत्या की थी। मीरा रोड स्टेशन के पास यात्रियों द्वारा आपातकालीन चेन खींचने और ट्रेन को रोकने के बाद उसे अपने हथियार के साथ पकड़ा गया था।
  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः पंजाब में आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। इस मामले में विजिलेंस को 7 दिन के रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट से मजीठिया का 4 दिन का और रिमांड मिला है। जिसके बाद बीते दिन मजीठिया के मामले में बीते दिन हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद 4 तारीख निर्धारित की थी। मजीठिया द्वारा दायर याचिका पर आज 4 जून को भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन उन्हें अदालत से राहत नहीं मिली है।

    ऐसे में अब इस केस में 8 जुलाई को सुनवाई होगी। दरअल, सरकारी वकील ने कहा कि मजीठिया के वकीलों ने एक एप्लिकेशन दायर की थी, लेकिन वह कानूनी रूप से सही नहीं थी। इसलिए उन्होंने वह एप्लिकेशन वापस ले ली है। वहीं, मजीठिया के वकीलों का कहना था कि रिमांड को लेकर कल जो रिमांड ऑर्डर आया था, उसमें 6 जून लिखा था, जबकि आज सुबह जो ऑर्डर आया है, उसमें 6 जुलाई लिखा हुआ था। ऐसे में सुनवाई आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं, आज नई एप्लीकेशन आज ही फाइल करेंगे। अब मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

    मजीठिया की याचिका में गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए रिमांड आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। मजीठिया का आरोप है कि उन्हें गलत तरीके से पुलिस हिरासत में रखा गया है। 25 जून को सुबह 9 बजे के करीब पुलिस उनके अमृतसर स्थित घर पहुंच गई थी। लेकिन 11.20 तक उन्हें अवैध हिरासत में रखा। उन्होंने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। अकाली दल का कहना यह केस उस खारिज रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है।

    जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया था। शीर्ष कोर्ट में भी पंजाब सरकार के वकीलों ने यही तथ्य रखे थे। इससे पहले दो जुलाई को मजीठिया को 7 दिन का रिमांड खत्म होने पर पेश किया गया। कोर्ट ने विजिलेंस ने जांच में उनकी प्रॉपर्टी को लेकर नए चीजें सामने रखी। साथ ही कहा कि यूपी के गोरखपुर जाकर मामले की जांच करनी है। कोर्ट ने सारे तथ्य सुनने के बाद 4 दिन का रिमांड दिया है। रविवार को उनका रिमांड खत्म हो रहा है।

     

  • डेढ़ साल के बच्चे को Auto ने कुचला, घर के बाहर खेलने दौरान हुआ हादसा, देखें Video

    डेढ़ साल के बच्चे को Auto ने कुचला, घर के बाहर खेलने दौरान हुआ हादसा, देखें Video

    सिवनीः ऑटो ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के एक बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद ऑटो चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, गुरुवार दोपहर में कोतवाली थाना क्षेत्र हड्डी गोदाम स्थित केजीएन कॉलोनी में डेढ़ साल का रोहान खान पुत्र आरिफ खान खेलते-खेलते गली में आगे बढ़ रहा थी। तभी टर्निंग पर एक ऑटो आता है, जो बच्चे को कुचलता हुआ निकल जाता है। ऑटो की टक्कर से बच्चा पहले तो नीचे गिर जाता है, फिर ऑटो का पिछला पहिया उसके पेट और हाथ के ऊपर से गुजर जाता है, लेकिन बेखोफ आटो चालक को इस बात का पता ही नहीं चलता कि उसने किसी को कुचल दिया है।

    पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया। परिजन ने मासूम के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो और चालक की तलाश कर रही है।

  • Punjab News: थाने के बाहर CRPF के पूर्व DSP ने पत्नी, बेटे सहित 3 को मारी गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के बाहर CRPF के पूर्व DSP ने पत्नी, बेटे सहित 3 को मारी गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अमृतसरः सदर थाने के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां सीआरपीएफ के पूर्व डीएसपी ने पत्नी, बेटे सहित अन्य महिला पर गोलियां चला दी। इस घटना में तीनों लोग गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं थाने के बाहर गोलियां चलने को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया है।

    वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेवा मुक्त डीएसपी की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है, जो कि सीआरपीएफ का पूर्व अधिकारी बताया जा रहा है। इसका अपनी पत्नी के साथ काफी लंबे समय से टकराव चला आ रहा था और उसने दूसरा विवाह कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था।

    इस बीच तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहले पत्नी जागीर कौर, फिर बेटे बचितर और पुत्रवधू परमजीत कौर को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई।इस घटना में तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बेटे बचितर ने दम तोड़ दिया। एसीपी ऋषभ भोला ने बताया कि आरोपी राजासांसी का रहने वाला है।

    फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया। एसीपी ने बताया कि तरसेम की 2 शादियां हुई हैं। पहली पत्नी और बेटे से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी झगड़े के दौरान तरसेम सिंह ने ये कदम उठाया। जिस वेपन से फायरिंग की गई, वे लाइसेंसी है। बेटे की हालत ज्यादा गंभीर है, बाकी अभी जांच जारी है।

     

  • Jalandhar News: लड़ाई में एक साल के बच्चे की मौत को लेकर पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: लड़ाई में एक साल के बच्चे की मौत को लेकर पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गांव वरियाणा में दो परिवारों में मकान खाली करने लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान महिला के हाथ में पकड़ा एक साल का बच्चा जमीन पर गिर गया और दूसरे पक्ष के सदस्य बच्चे के ऊपर चढ़ कर बच्ची की मां से मारपीट करते रहे। बच्चे नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिवार ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अमृतसर मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया, जहां बच्चे की बुधवार दोपहर इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुवीर के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में उस समय तूल पकड़ ली, जब इस मामले को लेकर थाने के पुलिस कर्मी पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है।

    महिला ने केवल सिंह पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। वहीं निहंग जत्थेबंदिया भी महिला के हक में आ गई है। इस दौरान निहंग जत्थेबंदियों ने महिला को इंसाफ दिलाने के कारण थाने के अधिकारियों से बात करनी शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाए है कि उसका भाई वीर, हरजिंदर, कमल,पूजा और नीकू फरार चल रहे है। उसके किराये से निकालना चाहते थे। जिसके बाद पंचायत में सरपंच की पत्नी ने 50 हजार रुपए में समझौता करने के लिए कहा गया। लेकिन पुलिस अधिकारी केवल सिंह ने मर्डर के मामले को एक्सीडेंट केस बताकर एफआईआर दर्ज की गई। अब हंगामा होने के बाद पुलिस अधिकारी का कहना है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। महिला ने आरोप लगाए है कि अभी तक कोई पुलिस अधिकारी आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर नहीं गया। महिला ने आरोप लगाए है कि सरपंच की पत्नी भी उसके भाई वालों के साथ मिल गए है और मामले में दबाब बनाने का काम कर रहे है।

    वहीं केवल सिंह ने कहा कि उन्हें बयान के लिए थाने बुलाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्होंने कोई एक्सीडेंट केस नहीं बनाया। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने बच्चा मोर्चुरी में रखवा दिया और महिला ने कोई बयान दर्ज नहीं करवाए। जबकि पुलिस के सामने महिला ने कहा कि उन्हें केवल सिंह ने सुबह 9 बजे आने के लिए कहा था। उसके बाद केवल सिंह ने कहा कि सुबह 9 बजे महिला नहीं आई। केवल सिंह का कहना है कि वह 2 बार गांव में महिला के घर गए थे, लेकिन घर में ताला लगा हुआ था। केवल सिंह का कहना है कि गांव वासियों से पूछा गया तो लोगों ने कहा कि उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता महिला कहां रहती है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर हाथापाई को लेकर FIR दर्ज, पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धार्मिक स्थल पर हाथापाई को लेकर FIR दर्ज, पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के बूटा पिंड में धार्मिक स्थल पर महिलाओं और पुरुषों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा इसकी वीडियो भी बनाई गई, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वहीं मामले को लेकर बीते दिन थाना 5 के बाहर लोगों द्वारा धरना लगाया था। इस दौरान लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाई थी। वहीं अब थाना 5 के डीएसपी ने बताया कि पीर दरगाह की जगह पर एक झगड़ा हुआ था। इस हाथापाई में महिला के कपड़े फाड़ दिए गए थे। वहीं घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज करके एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

    घटना को लेकर लोगों ने थाने के एसएचओ पर आरोप लगाए है कि थाना प्रभारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले को लेकर अभी एक ही पक्ष ने शिकायत दी है, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बताया जा रहा हैकि यह विवाद प्रधानगी को लेकर हुआ है। इससे पहले प्रधानगी को लेकर बैठक हुई थी और उसमें दोनोें पक्षों में समझौता भी हो गया था। लेकिन उशके बाद धार्मिक स्थल पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ महिलाएं आपस में हाथापाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थल के गेट के बाहर पुरुष आपस में हाथापाई कर रहे है। इस दौरान धार्मिक स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। इस हाथापाई में एक महिला के कपड़े भी फट गए।

    बता दें कि बीते दिन लोगों ने धरना लगाते पार्षद महिला के पति आयूब खान ने कहा कि कुछ अफसर द्वारा कार्रवाई ना किए जाने को लेकर उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। पार्षद पति ने कहा कि आप सरकार बेहतर काम कर रही है, लेकिन कुछ थाना प्रभारी है जो सही काम नहीं कर रहे है। जिसके बाद मजबूर होकर उन्हें धरना लगाना पड़ा।

  • कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद महिला का हंगामा, दी IPS बेटे की धमकी, वीडियो वायरल

    कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद महिला का हंगामा, दी IPS बेटे की धमकी, वीडियो वायरल

    उत्तराखंडः हल्द्वानी में एक्टिवा और कार की टक्कर के बाद महिला द्वारा भारी हंगामा किया गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, मामूली सड़क हादसा उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक महिला की स्कूटी और एक कार के बीच हल्की टक्कर के बाद महिला अपना आपा खो बैठी। इस दौरान महिला वहां पर मौजूद लोगों को गुस्से में गाली-गलौज करने लगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गालियां देने के बाद महिला बेटे के नाम पर लोगों को धमकी देने लग गई।

    महिला कह रही हैकि उसे तुम सब डरा रहे हो वह आईपीएस की मां है। जिसके बाद महिला ने धमकी देते हुए कहा कि अभी एक-एक करके सभी को बंद करवा दूंगी। महिला ने कहा कि बेटे ने मेहनत की है, तुम्हारी तरह आवारा गरदी नहीं है। इस दौरान व्यक्ति कह रहा है कि वह भी मेहनत कर रहे है और पेपर दे रहे है, तो महिला कहती है तुम लोग कभी पास नहीं होगे। महिला ने कहा कि उसकी एक्टिवा से कुछ नहीं हुआ है। वायरल वीडियो में बार-बार महिला आईपीएस बेटे का नाम लेकर धमकी देते हुए दिखाई दी।

  • पूर्व PM Manmohan Singh के नाम से होगा University का नाम, कैबिनेट ने दी मंजूरी

    पूर्व PM Manmohan Singh के नाम से होगा University का नाम, कैबिनेट ने दी मंजूरी

    कर्नाटकः जिले में सीएम पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच सीएम सिद्धारमैया की कैबिनेट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बता दें कि, कैबिनेट ने बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी के साथ दो शहरों का नाम बदल दिया है। बेंगलुरु यूनिवर्सिटी का नया नाम मनमोहन सिंह सिटी यूनिवर्सिटी होगा। यह देश का पहला विश्वविद्यालय है जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा बेंगलुरु ग्रामीण का नाम नार्थ बेंगलुरु और बागेपल्ली टाउन का नाम भाग्यनगर कर दिया है।

    बता देंकि, बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी एक सरकारी संस्था है, जिसे पहले बेंगलुरु सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था। यह विश्वविद्यालय 2017 में स्थापित किया गया था और 2020 में इसका नाम बदल दिया गया था। अब कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के तहत इसका नाम फिर बदल दिया गया है। इस पहल के तहत, गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज और गवर्नमेंट आरसी कॉलेज को घटक कॉलेजों के रूप में विश्वविद्यालय के अंतर्गत लाया जाएगा।

    बेंगलुरु ग्रामीण को बेंगलुरु नॉर्थ और बागेपल्ली को भाग्यनगर के नाम से जाना जाएगा। मालूम हो की इससे पहले मई 2025 में सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ कर दिया था। उस समय यह प्रस्ताव डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की ओर से लाया गया था। अब दो और क्षेत्रों के नाम बदले जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार स्थानीय पहचान और प्रशासनिक सरलता के लिहाज़ से जिलों का पुनर्नामकरण कर रही है।