Blog

  • Punjab News: लगातार दूसरे दिन भूस्खलन, खस्ता हालत में यह सड़क, राहगीर परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: लगातार दूसरे दिन भूस्खलन, खस्ता हालत में यह सड़क, राहगीर परेशान, देखें वीडियो

    पठानकोटः पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण एक तरफ जहां भूस्खलन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाके भी इससे दूर नहीं हैं। अगर बात करें पठानकोट जिले की तो, जिले के मध्य पहाड़ी इलाके धार में पठानकोट से रंजीत सागर डैम तक जाने वाली सड़क पर दूसरे दिन भूस्खलन हुआ, जिसे देखते हुए डैम प्रशासन ने आनन-फानन में सड़क तो खोल दी, लेकिन मलबा पूरी तरह से नहीं हटाया गया। जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    जब इस संबंध में राहगीरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका रोजाना आना-जाना होता है और पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद बांध प्रशासन ने सड़क तो खोल दी लेकिन मलबा नहीं हटाया गया। जिस कारण सड़क काफी संकरी हो गई है और अगर दो वाहन एक दूसरे के सामने आ जाएं तो एक वाहन को रुकना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस कारण कई बार यहां जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसलिए प्रशासन को यह मलबा हटाना चाहिए, ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: कुंभकरण की नींद सोया निगम प्रशासन, दावों की खुली पोल, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: कुंभकरण की नींद सोया निगम प्रशासन, दावों की खुली पोल, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा, देखें वीडियो

    पठानकोटः उत्तर भारत में बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इस बारिश के कारण पंजाब के कई इलाकों में जलभराव की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं पठानकोट नगर निगम की बात करें तो इन जगहों से सबक लेने की बजाय नगर निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि अगर पठानकोट के नाले की बात करें तो इस समय यह पूरी तरह से भरे हुए हैं और इनकी सफाई का कोई प्रबंध नजर नहीं आ रहा है और न ही इन नाले की सफाई हो रही है।

    जिससे साफ पता चलता है कि अगर बारिश हुई तो शहर की गलियों में पानी का बहाव देखने को मिलेगा और यह पानी लोगों के घरों में भी घुस जाएगा। जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर के नाले की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है।

    कई बार वे इस बारे में अधिकारियों और राजनेताओं से बात कर चुके हैं, लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर बारिश हुई तो पानी लोगों के घरों में चला जाएगा, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। वहीं अगर नगर निगम के मेयर की बात करें तो वह दावा कर रहे हैं कि शहर में नाले की सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और जल्द ही सभी नाले साफ हो जाएंगे, लेकिन जमीनी हकीकत की बात करें तो यह दावों से कोसों दूर नजर आ रही है।

  • Punjab News: तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, पूरे परिवार पर 27 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, पूरे परिवार पर 27 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा द्वारा मुहिम चलाई गई है, जिसका नाम वॉर ऑन ड्रग्स रखा गया है। इसी मुहिम के चलते पंजाब पुलिस नशा विक्रेताओं पर लगातार नकेल कस रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा कई तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भी पहुंचाया गया है। वहीं आज पुलिस ने सुजानपुर में एक नशा विक्रेता के घर पर पीला पंजा चलाया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने बताया कि उन्हें डिप्टी कमिश्नर पठानकोट के कार्यालय से एक पत्र मिला था, जिसमें लिखा था कि यह मकान अवैध रूप से बनाया गया है। जिसके चलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस मकान पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया ह कि मकान में रहने वाले पूरे परिवार के खिलाफ एनडीपीएस के कुल 27 मामले दर्ज किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि अगर भविष्य में इसी तरह से तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान को लेकर CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान को लेकर CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने आज पुलिस लाइन में नशे के खात्मे के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विभाग ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक विशेष टीम बनाई है, जिसने लुधियाना के तलवंडी कला गांव में कार्रवाई भी की है। सुबह चार से छह बजे तक नशा तस्करों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाती है। इसी के तहत तलवंडी कलां से 5 आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कुल 18 मामले दर्ज हैं।

    उन्होंने कहा कि पुलिस का काम नशे को खत्म करना है और पुलिस उसी पर फोकस कर रही है। लुधियाना पुलिस विशेष टीम बनाकर आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है। डीजीपी प्रतिदिन इस मुहिम की मॉनिटरिंग करते हैं जिसके लिए रोजाना लिस्टें आ जाती हैं। 467 एफआईआर दर्ज कर 623 आरोपियों को काबू किया है। इनसे 20 किलो हेरोइन, 15 किलो अफीम व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। वहीं कुल 18 कासो आप्रेशन पुलिस ने लुधियाना में किए हैं।

    इसके अलावा आने वाले दिनों में वे शहर में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पीसीआर दस्तों में भी बड़े सुधार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को लोगों के सहयोग की जरूरत है।

  • London में जश्न मनाते दिखें Vijay Mallya और Lalit Modi, ग्रैंड पार्टी में गाया गाना, वीडियो वायरल

    London में जश्न मनाते दिखें Vijay Mallya और Lalit Modi, ग्रैंड पार्टी में गाया गाना, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या का लंदन में पार्टी करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लंदन की एक ग्रैंड पार्टी में दोनों को एक साथ गाना गाते देखा जा सकता है। बताया जा रहा हैकि इस पार्टी की मेजबानी ललित मोदी ने ही की थी। ग्रैंड पार्टी में चर्चित कारोबारी ललित मोदी और उद्योगपति विजय माल्या एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में दोनों को मशहूर अमेरिकी सिंगर फ्रैंक सिनात्रा का आइकॉनिक गाना ‘I Did It My Way’ गाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो खुद ललित मोदी ने साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, कई लोग इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं कि कानूनी शिकंजे से दूर चल रहे यें नाम कैसे इस तरह खुलेआम पार्टी करते दिख रहे हैं।

    जहां एक ओर वीडियो को कुछ लोग मनोरंजन के नजरिए से देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूज़र्स इसे न्याय व्यवस्था और प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने का जरिया बना रहे हैं। अब सभी की निगाहें ललित मोदी और विजय माल्या की इस ‘गाने वाली जुगलबंदी’ पर टिक गई हैं। ललित मोदी यह पार्टी के चर्चा का विषय बन गई है।

    कहा जा रहा है कि इस पार्टी में कथित तौर पर 300 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इनमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए ललित के दोस्त और उनक परिवार के सदस्य शामिल थे। इस पार्टी में ललित मोदी और विजय माल्या के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी नजर आए। वहीं क्रिस गेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ललित मोदी और विजय माल्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि जिंदगी का मजा लेते हुए। बेहतरीन शाम के लिए मेजबान का शुक्रिया किया।

  • Punjab News: बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, अवारा पशु बने हादसे का कारण, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, अवारा पशु बने हादसे का कारण, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल के चुरपुरा रोड पर जस्सी के पास भीषण सड़क हादसे होने का मामला सामने आया है। घटना में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे क्रेन से उठवाया गया।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 4 बजे तेज रफ्तार कार चुरपुरा रोड पर आ रही थी। इस दौरान रोड के बीचो बीच गौवंश बैठा होने के कारण अचानक कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे बिजली के पोल से टकरा गई।

    उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चुरपुरा रोड पर हादसा हुआ है जिसके बाद मौके पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लेकर तथा गौवंश को सड़क से हटवाकर ट्रेफिक सुचारू कर दिया गया था तथा गाड़ी को क्रेन से चौकी पर ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar के सांसद चन्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत

    Jalandhar के सांसद चन्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व सीएम ने जालंधर से जीत हासिल की थी। इस जीत को लेकर सांसद चन्नी के खिलाफ भाजपा नेता गौरव लूथरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जहां हाईकोर्ट से चन्नी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। चन्नी के वकील ने बताया कि चन्नी के चुनाव के दौरान हुए खर्चे को लेकर पटीशन दायर की गई थी।

    इस दौरान दूसरे पक्ष ने आरोप लगाए थे कि चन्नी ने चुनाव के खर्चे का ब्यौरा नहीं दिया गया था और रैलियों की परिमशन के बारे में नहीं बताया था। वकील ने बताया कि यह सारे तथ्य फेक है। चन्नी के वकील ने कहा कि दूसरा पक्ष इस मामले को लेकर कोर्ट में पेश भी नहीं हो रहा था। जहां हाईकोर्ट ने पटीशन को डिसमिस कर दिया है।

    याचिका दायर करते हुए भाजपा नेता गौरव लूथरा ने हाईकोर्ट को बताया था कि चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। नामांकन पत्र भरते समय उन्होंने काफी जानकारी छिपाई थी। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में हुए खर्च का सही ब्यौरा भी आयोग को नहीं सौंपा है। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सांसद बने चरणजीत सिंह चन्नी का निर्वाचन रद्द करने की मांग की थी।

  • Dengue का खतरा बढ़ा, मच्छरों के 27,000 से अधिक प्रजनन स्थल Trace

    Dengue का खतरा बढ़ा, मच्छरों के 27,000 से अधिक प्रजनन स्थल Trace

    मुंबईः रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ मुंबई में डेंगू का खतरा एक बार फिर चर्म सीमा पर पहुंच गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ियों में मच्छरों के प्रजनन के करीब 60% स्थान पाए गए हैं, जबकि 40% इमारतों और ऊंची आवासीय सोसायटियों में पाए गए हैं। कुल मिलाकर, बीएमसी के कीटनाशक विभाग ने शहर के 24 वार्डों में 27,456 स्थानों पर प्रजनन की पहचान की है।

    हालांकि अधिकारियों ने इन स्थलों को खत्म करने के लिए तत्काल कदम उठाने का दावा किया है, लेकिन अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। एक छोटी सी चूक भी स्वास्थ्य और वित्त दोनों को प्रभावित कर सकती है।

    डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, थकान, चकत्ते और उल्टी शामिल हैं। गंभीर मामलों में, प्लेटलेट काउंट तेजी से गिर सकता है, जिससे डेंगू रक्तस्रावी बुखार या डेंगू शॉक सिंड्रोम हो सकता है, जो घातक हो सकता है।

    इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए, बीएमसी के कीटनाशक विभाग ने 51,000 से ज्यादा इमारतों और लगभग 8.37 लाख घरों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव किया है। हालांकि, अधिकारी मानते हैं कि जनशक्ति की कमी बड़े पैमाने पर निगरानी और नियंत्रण कार्यों में बाधा डाल रही है – जिससे मच्छरों की समस्या लगातार बनी हुई है। बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त ने सभी सरकारी और निजी संस्थानों से अपील की है कि वे अपने परिसर को मच्छर-रोधी बनाएं और सुनिश्चित करें कि निर्माण स्थलों या खुले कंटेनरों में पानी का ठहराव न हो। नागरिकों से भी बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े डॉक्टर पर बाइक सवारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े डॉक्टर पर बाइक सवारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं लगतार बढ़ रही है। आज सुबह ही अमृतसर में पूर्व डीएसपी ने अपने परिवार पर थाने के बाहर गोलियां चला दी। इस घटना में पूर्व डीएसपी के बेटे की मौत हो गई। वहीं अब ताजा मामला ज़िले के कस्बा कोट इसे ख़ां से सामने आया है। जहां हमलावारों ने डॉक्टर पर गोलियां चला दी। डॉक्टर की पहचान 55 वर्षीय अनिलजीत कम्बोज के रूप में हुई है।

    डॉक्टर पर 2 अज्ञात नौजवानों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज अपने हरबंस नर्सिंग होम में बैठे हुए थे। इसी दौरान 2 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में डॉक्टर कम्बोज को 2 से 3 गोलियां लगी हैं। जिन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    डॉक्टरों द्वारा मरीज की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्लिनिक को सील कर लिया है और किसी को भी क्लीनिक के अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। जिसके बाद आज हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि 2 लोग डॉक्टर के पास मरीज बनकर आए थे। डॉक्टर जब दवाई लेने लगे तो आरोपियों ने डॉक्टर का ध्यान दूसरी तरफ होते ही उन पर गोलियां चला दी। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहर में नाकेबंद कर दी गई है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: GST विभाग के अधिकारी को दुकानदार ने बनाया बंधक, हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: GST विभाग के अधिकारी को दुकानदार ने बनाया बंधक, हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर (ENS): शास्त्री चौक के पास मौजूद सहदेव मार्कीट में दुकानदार की ओर से जीएसटी विभाग के अधिकारी को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग के अधिकारी से परेशान होकर दुकानदार ने ऐसा कदम उठाया है। उसके बाद दुकानदार ने मार्कीट के अन्य दुकानदारों को साथ लेकर दुकाने बंद करके विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    जानकारी देते हुए खालसा सेल्स एजेंसी के मालिक ने बताया कि उन्हें बिना कोई सूचना दिए विभाग ने दबिश दे दी और अब उनके सामान को जब्त कर उन्हें कारोबार नहीं करने दिया जा रहा। अगर हम कारोबार ही नहीं करेंगे तो कमाएंगे क्या और टेक्स क्या करेंगे।


    जीएसटी विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की कोई धक्केशाही नहीं की है। विभाग के अधिकारी केवल इंस्पेक्शन कर रहे थे। उन्हें खालसा सेल्स एजेंसी को लेकर इनपुट मिली थी जिसके आधार पर चेकिंग की जा रही थी। अगर विभाग को कुछ गलत लगा तो वह कार्रवाई करेंगे।

    सहदेव मार्कीट के प्रधान ने कहा कि अगर किसी व्यापारी की गलती है तो उसे डिपार्टमेंट में बुलाकर समझाना चाहिए। अगर फिर भी व्यापारी नहीं मानते तो उन पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने बड़े अधिकारियों को अपील की कि जो भी अफसर ऐसे चेकिंग करने आते हैं तो उन्हें पहले सूचना दी जानी चाहिए, ऐसे दबिश देकर व्यापारियों को डराना नहीं चाहिए।