Blog

  • Anant-Radhika के आशीर्वाद समारोह में Kim Kardashian के इस खास रत्न ने लगाए लुक को चार चांद

    Anant-Radhika के आशीर्वाद समारोह में Kim Kardashian के इस खास रत्न ने लगाए लुक को चार चांद

    नई दिल्लीः अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल को बधाई देने का सिलसिला अभी भी जारी है। 13 जुलाई को आयोजित शुभ आशीर्वाद समारोह में देश-विदेश से आए मेहमानों ने अपने दूसरे लुक में जलवा बिखेरा है। पॉपुलर गेस्ट किम कार्दशियन ने भी अपने दूसरे लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया है। समारोह में डार्क रेड कलर की पोशाक पहनकर, वह जैस्मीन की तरह आकर्षक दिखीं।

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    इस समारोह में लोरेन श्वार्ट्ज द्वारा डिजाइन किए गए शानदार पन्ना आभूषणों से सजी किम ने अपनी चमकदार अंगूठी, झुमके, हेडपीस और एक खूबसूरत हैंड एक्सेसरी दिखाई। किम ने पन्ना रंग की शानदार बालियां पहनी हुई हैं, जो उनके ग्लैमरस अंदाज पर तड़का लगा रहा है। बालियां बड़ी और जटिल हैं। उनके पास एक मैचिंग नेकलेस भी देखा जा रहा है जो उनके रंग-रूप को और निखार रहा है। नेकलेस, बालियों की तरह हीरे से बना है। किम की ड्रेस एक फॉर्म-फिटिंग सिल्हूट है जो उनके फिगर को अच्छे से उभार रही थी। ड्रेस का लाल रंग और डिजाइन उनपर खूब जच रहा था। किम कार्दशियन के शानदार फैशन सेंस और उनकी सुंदरता ने सबको आकर्षित किया। अपनी पसंद को बताते हुए किम कार्दशियन ने बताया कि भारतीय शादी में पन्ना ही सब कुछ है।

    मुंबई दौरे पर किम के साथ उनकी बहन ख्लो भी साथ आई हैं। मुंबई में आकर कार्दशियन बहनों ने रिक्शा की सवारी भी की और सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी। किम और ख्लो मुंबई की हर एक चीज को अपनी मेमोरी के रूप में रिकॉर्ड कर रही हैं।

  • Jalandhar : आतंकी लंडा के 5 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : आतंकी लंडा के 5 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लांडा के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है । इससे ;पहले भी पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में लंडा गैंग के 8 सदस्यों को हथियारों सहित जालंधर पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। इस ऑपरेशन के दौरान कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के 5 गुर्गों को काबू किया गया।

    कमिशनरेट पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे। जिसके बाद पंजाब आरोपी नशे की सप्लाई, हत्या, फिरौती और जबरन वसूली जैसी की वारदातों को अंजाम देते थे । पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों से 3 विदेशी पिस्तौल, 3 मैगजीन और 1 कारतूस बरामद किए हैं।

  • Husband को फंदे से लटका देख, Wife ने उठाया खौफनाक कदम

    Husband को फंदे से लटका देख, Wife ने उठाया खौफनाक कदम

     कानपुर : पति को फंदे पर लटका देख, पत्नी ने चाकू से अपना गला काट लिया। सुबह दोनों को कमरे में पड़ा देख घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार दोनों की तीन महीने पहले शादी हुई थी। साढ़ पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पत्नी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच करवाने के बाद युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है।

    रसूलपुर निवासी इंद्रपाल यादव ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र यादव (26) का गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन महीने पहले 23 अप्रैल को जितेंद्र की शादी फतेहपुर जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी अनूपा के साथ हुई थी। रविवार सुबह पत्नी अनूपा यादव (24) ने अपने पति को फंदे पर लटकते देखा तो चाकू से अपना गला काट लिया। अनूपा को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटनास्थल पर पहुंची कानपुर फील्ड यूनिट की टीम ने गहनता से जांच पड़ताल करने के साथ साक्ष्य जुटाए हैं। चाकू को अपने कब्जे में ले लिया है। साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
  • Punjab : कूड़े के डंप से मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab : कूड़े के डंप से मिला शव, देखें वीडियो

    लुधियाना : कूड़े के डंप से एक व्यक्ति(29) का शव मिलने का मामला सामने आया है। शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सहम गए है। जानकारी के अनुसार सुबह इलाके के कुछ लोगों ने सफेद एक्टिवा सवार 2 लोगों को डंप नजदीक मृतक युवक का शव रखकर ले जाते देखा। लोगों को शक है कि सफेद एक्टिवा सवारों ने ही व्यक्ति को कूड़ा डंप पर फेंका है। जानकारी देते हुए इलाका निवासी दीदार सिंह ने कहा कि सुबह करीब 6 बजे 2 व्यक्ति डंप के आस-पास सफेद रंग की एक्टिवा लेकर घूम रहे थे।

    जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसे कंबल में लपेट कर एक्टिवा के बीच में बैठाया हुआ था। लोगों को लगा कि शायद व्यक्ति बीमार है। कुछ दूरी पर जाकर कंबल में लिपटे व्यक्ति की गर्दन गिर गई थी। लोगों को लगा कि शायद व्यक्ति मर गया है अब इसे वापस घर लेकर जाएगे। किसी ने ध्यान नहीं दिया और सभी अपने-अपने काम पर चले गए।

    कुछ देर बाद जब वापस कूड़ा डंप से गुजरने लगे तो वही कंबल में लपेटा हुआ व्यक्ति कूड़े के डंप में फेंका हुआ था। शव मिलने के तुरंत बाद थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • चौकीदार पर चाकुओं से हमला, चोरी के इरादे से होटल पहुंचे थे बदमाश

    चौकीदार पर चाकुओं से हमला, चोरी के इरादे से होटल पहुंचे थे बदमाश

    करनालः हरियाणा के करनाल के नेवल में मनका पैलेस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक चौकीदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। बदमाशों ने एक के बाद एक 8 से 10 बार उस पर वार किया। घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बदमाश चोरी के इरादे से आए थे या फिर किसी रंजिश के चलते चौकीदार पर हमला किया इसकी जांच फिलहाल कुंजपुरा थाना पुलिस और सीआईए की टीम कर रही है।

    ठेकेदार गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव घीड़ निवासी धर्मपाल (65) कुंजपुरा रोड पर नेवल में मनका पैलेस के पास बन रहे होटल में चौकीदार था। रात को वह होटल के बाहर बैठकर रखवाली कर रहा था। इस दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और आते ही दोनों बदमाशों ने धर्मपाल पर 8 से 10 बार चाकुओं से हमला कर दिया।

    गुरविंदर ने बताया कि मैं होटल में ही अपने कमरे में सो रहा था। धर्मपाल खून से लथपथ हालत में उसके कमरे में पहुंचा और उसे जगाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। कुंजपुरा थाना एसएचओ महावीर ने बताया कि अभी तक इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

  • चोर की करंट लगने से हुई मौत, जाने मामला

    चोर की करंट लगने से हुई मौत, जाने मामला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे के मीरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला वसई पूर्व स्थित अग्रवाल उद्योग नगर का है। शनिवार की देर रात करीब 1 बजे के आस-पास ये घटना घटी। जानकारी के अनुसार व्यक्ति चोरी के इरादे से आया था। शख्स ने इलाके में लगे बिजली के बॉक्स संग छेड़छाड़ की कोशिश की, तभी उसे अचानक करंट लग गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

     इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में मौत की लाइव घटना कैद हुई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रात में करीब 1 बजकर 20 मिनट के आस-पास शख्स बिजली के बॉक्स के पास पहुंचा। इसके बाद उसने बॉक्स का गेट खोला और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 1 बजकर 24 मिनट पर उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की जानकारी का सुबह पता लगा, जब मौके पर पहुंचे लोगों ने शख्स की लाश को बिजली के बॉक्स से सटा हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि अभी इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।

  • ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में कूदे पति-पत्नी, पुल पर ले रहे थे सेल्फी

    ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में कूदे पति-पत्नी, पुल पर ले रहे थे सेल्फी

    जयपुरः राजस्थान में पाली जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर फोटो शूट करवा रहे पति-पत्नी ट्रेन को आता देखकर घबरा गए और बचने के लिए उन्होंने करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सोजत रोड के पास हरियामाली निवासी राहुल मेवाड़ा (22) और उनकी पत्नी जाह्नवी (20) गोरमघाट घूमने आए थे। वह जोगमंडी पुल पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर टहल रहे थे, तभी कामलीघाट रेलवे स्टेशन से मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन आ गई। हालांकि, ट्रेन की गति धीमी थी और वह पुल पर रुक गई, लेकिन तब तक दोनों घबरा गए औप पुल से नीचे कूद गए।

    रेलवे पुल के पास उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन वे ट्रैक पर नहीं थे। वे फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे थे, जबकि राहुल और जाह्नवी रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। युगल के पुल से कूदते समय का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो घटना के समय रिश्तेदार के मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गया।

    ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने पुल से उतरकर गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को उठाया और उन्हें फुलाद रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जाह्नवी को पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और राहुल को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया।

  • मौसम विभाग ने 20 जिलों में तेज बारिश का Alert किया जारी

    मौसम विभाग ने 20 जिलों में तेज बारिश का Alert किया जारी

    भोपाल : मौसम विभाग ने 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी का पानी 1 फीट तक बढ़ गया है। यह सीजन में पहली बार है। शहर में रविवार सुबह फुहारें पड़ीं, रात में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। जबलपुर, खरगोन, सागर, सतना, सिवनी, मलाजखंड, धार, विदिशा में भी शनिवार को पानी गिरा।

    आईएमडी भोपाल ने आज मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से इंदौर, छिंदवाड़ा समेत 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में बिजली गिरने और चमकने के भी आसार हैं। मध्यप्रदेश में अब तक एवरेज 25% बारिश हो चुकी है। यह औसत बारिश से 5% कम है। यानी अब तक 9.8 इंच पानी गिर जाना चाहिए था।

    भोपाल समेत पश्चिम मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश नहीं हो रही। इसकी वजह बताते हुए मौसम केंद्र की इंचार्ज डायरेक्टर डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन कहती हैं कि अभी कोई बड़ा मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है। बारिश कराने वाली मानसून ट्रफ लाइन भी ऊपर तरफ यूपी की ओर शिफ्ट हो गई है।

  • 4 बच्चों सहित कुएं में कूदी महिला, बच्चों की मौ’त

    4 बच्चों सहित कुएं में कूदी महिला, बच्चों की मौ’त

    गरोठः मंदसौर में एक महिला चार बच्चों समेत कुएं में कूद गई। चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। घटना गरोठ के पीपलखेड़ा गांव की है। यहां पति से झगड़े के बाद सुबह करीब 6 बजे महिला ने ये कदम उठाया। बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि पीपलखेड़ा गांव की सुगना बाई (40) को उसका पति रोड सिंग बंजारा प्रताड़ित करता था। शनिवार रात को भी सुगना से मारपीट की थी। पति से बचकर महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई। रात भर यहीं रही। सुबह बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और यहां कुएं में छलांग लगा दी। बंटी (9), अनुष्का (7), मुस्कान (4) और कार्तिक (2) की डूबने से मौत हो गई।

    महिला सुगना बाई ने बताया, पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। मुझे और बच्चों को बारिश में घर से बाहर निकाल दिया। महिला के भाई नागजीराम बंजारा ने बताया, जीजा रोडू बंजारा शराब पीकर बहन से मारपीट करता है। दो-तीन बार गरोठ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। चार दिन पहले ही जीजा ने बच्चों के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद डायल 100 को बुलाया था। पुलिस ने मामसा समझा दिया था, इसके बाद जीजा घर से कहीं चला गया था। शनिवार रात को लौटा और फिर बहन से मारपीट की।

  • रिश्ते तार-तार : 4 माह की बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंका, मौत

    रिश्ते तार-तार : 4 माह की बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंका, मौत

    सोनीपत : देर रात उस समय सनसनी फ़ैल गई जब कूड़े के ढेर में करीब 4 माह की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक बच्ची के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस बच्ची के मां-बाप की तलाश में जुटे है।

    सोनीपत के पटेल नगर में कूड़े के ढेर में बेरहम माता पिता ने अपनी करीब चार माह की मासूम बच्ची के शव को पहले तो पेपर में लपेटा और बाद में उसे एक गत्ते के बॉक्स में रखकर वहां से फरार हो गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही सोनीपत के इस इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

    सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि राठधाना रोड पर एसबीआई बैंक वाली गली में एक बॉक्स में बच्ची का शव है। इस सूचना पर हम यहां पहुंचे थे। अभी इसकी पहचान नही हो पाई है और इसके मां बाप की तलाश की जा रही है।