रिश्ते तार-तार : 4 माह की बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंका, मौत

सोनीपत : देर रात उस समय सनसनी फ़ैल गई जब कूड़े के ढेर में करीब 4 माह की मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक बच्ची के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस बच्ची के मां-बाप की तलाश में जुटे है।

सोनीपत के पटेल नगर में कूड़े के ढेर में बेरहम माता पिता ने अपनी करीब चार माह की मासूम बच्ची के शव को पहले तो पेपर में लपेटा और बाद में उसे एक गत्ते के बॉक्स में रखकर वहां से फरार हो गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही सोनीपत के इस इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि राठधाना रोड पर एसबीआई बैंक वाली गली में एक बॉक्स में बच्ची का शव है। इस सूचना पर हम यहां पहुंचे थे। अभी इसकी पहचान नही हो पाई है और इसके मां बाप की तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *