Blog

  • पंजाबः क्रिकेट ग्राउंड में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के रामतीर्थ रोड बाईपास के पास यूआईटी विभाग और अन्य आवासीय इलाकों में उस समय दहशत फैल गई, जब विभाग के पास क्रिकेट मैदान में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही छात्र, शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी यूआईटी विभाग की ओर आने-जाने लगे तो विभाग के क्रिकेट ग्राउंड में एक मानव कंकाल उन्हें नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत जीएनडीयू अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही जीएनडीयू सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आवारा कुत्ते मानव कंकाल को घसीट रहे थे।

    जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जिला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएनडीयू और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ श्मशान घाट की भी गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने की भी बारीकी से जांच की जा रही है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने इस मानव कंकाल को कब्जे में लेकर मौके से कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना से आसपास के इलाकों में भय और आशंका का माहौल देखा जा रहा है। 

  • पंजाबः इस इलाके में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

    मोहालीः पंजाब के मोहाली में तेज बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर बाद ओलावृष्टि के कारण लोग अपने घरों में छिपे हुए दिखाई दिए। जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं, ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। खराब मौसम को देखते हुए जहां किसानों ने फसल की कटाई तेज कर दी है, वही मंडिंयों में भी गेहूं के अंबार लग गए हैं। गेंहू के अंबार इतनी तेजी से लग रहे हैं कि इसकी खरीद एवं लिफ्टिंग के लिए बारदाना की किल्लत महसूस होने लगी है।

    मौसम खराब होने के कारण किसानों का काफी नुकसान होने का अनुमान है। कृषि विभाग एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. ब्रून विश्वास ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्षा के चलते शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली के कट लगे रहे। इस कारण घरों में लगाए गए इंटवर्टर भी पूरी तरह से जवाब दे गए। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए पंखियों का सहारा लेना पड़ा। शनिवार सुबह बिजली बहाल होने से लोगों ने खाली हो रही पानी की टंकियों को भरा और अपने जरूरी काम निपटाए।

  • पंजाबः कांग्रेस का आरोप, गिरफ्तारी के डर से लंदन में छिपे हैं राघव चड्ढा

    संगरूरः पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के विदेश में बैठे होने का मुद्दा कांग्रेस ने एक बार फिर उठाया है। संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के चहेते आज गिरफ्तारी के डर से लंदन में छुपे हुए हैं। राघव चड्ढा भी केजरीवाल के खासम खास में से एक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा पंजाब के हर जिले, शहर और गांव में प्रचार करते नजर आए। विधानसभा चुनाव के दौरान राघव चड्ढा मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रहे।

    लेकिन इस लोकसभा चुनाव में राघव चड्ढा गायब हैं। वो भी ऐसे समय में जब आम आदमी पार्टी संकट से निकल रही है। शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के तीन दिग्गज नेता जेल में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल से पहले पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल में हैं। ऐसे में विरोधी बार-बार राघव चड्ढा पर सवाल उठा रहे हैं कि राघव चड्ढा ईडी की कार्रवाई के डर से विदेश में बैठ गए हैं। सुखपाल सिंह खैरा ने आज संगरूर के गांव हमीदी में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने जोरा शोर्स के साथ राघव चड्ढा का मुद्दा उठाया।

    खैरा ने ग्रामीणों से पूछा कि सच बताइए, क्या आम आदमी पार्टी के किसी सांसद संदीप पाठक या राघव चड्ढा ने राज्यसभा में आपके हक के लिए बात की? तब खैरा ने कहा कि राघव चड्ढा विदेश में बैठा हुआ है। जो केजरीवाल का सबसे खास था।खैरा ने कहा कि राघव चड्ढा को डर लग रहा है कि बीजेपी सरकार उन्हें भी दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लेगी। असली वजह ये है। उन्होंने कहा की राघव दावा कर रहे है कि वह आंखों का इलाज कराने विदेश गए हैं, जो कि सब झूठ है। खैरा ने कहा कि क्या पंजाब में इनके कोई क्लीनिक या अस्पताल ईलाज के लिए नहीं हैं, जो विदेश में जाकर वह बैठ गए हैं?

  • सरकार का बड़ा एक्शनः इन बच्चों की कोचिंग संस्थानों में No Entry, आदेश जारी

    मध्यप्रदेश: अब कोई भी कोचिंग संस्थान 16 से वर्ष कम आयु के स्टूडेंट्स को अपने संस्थान में नहीं पढ़ा सकते हैं। केंद्र सरकार ने इस संबंध में काफी कड़ा एक्शन लिया है और एक गाइडलाइन जारी किया है। केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब कोचिंग संस्थानों में 16 साल से कम उम्र के बच्चो की ‘नो एंट्री’ हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य की शिक्षा विभाग से पारित आदेश से कोचिंग संस्थानों के मनमानी पर रोक लगेगी।

    राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य शहरों के कोचिंग संस्थान अब अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। मप्र उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुतानिक कोचिंग संस्थाओं द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर जिम्मेदार व्यक्तियों को जेल हो सकती है। कोचिंग का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। बीते कुछ महीनों में कोटा और अन्य शहरों की कोचिंग में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की आत्हत्या के मामले सामने आए थे, उसने पूरे देश को झकझोर दिया था। इन घटनाओं ने केंद्र सरकार की चिंताएं बाधा दी थी। उम्मीद की जा रही है कि इस नई गाइडलाइन से ऐसे दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी।

  • पंजाबः भाजपा में शामिल होने के बाद अकाली नेता पर बरसे काका सूद, देखें वीडियो

    लुधियानाः अकाली दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विपन सूद काका का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान भाजपा में शामिल होने को लकेर उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार की नीतियों के कारण दोबारा अपनी मातृ पार्टी में शामिल हुए है। वहीं अकाली दल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपो को लेकर काका सूद ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ कोई धोखा नहीं किया है। यह बयान काका सूद का व्यापारियों के साथ मीटिंग के बाद आया है। दरअसल, साउथ सिटी इलाके में एसएस खुराना के नेतृत्व में एक बैठक हुई थी, जिसमें खासतौर पर अकाली दल छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए विपन सूद काका का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।

    इस दौरान उन्होंने जहां व्यापारियों से बातचीत की, वहीं उनसे भाजपा की नीतियों को लेकर चुनाव में वोट डालने की अपील भी की। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता विपन सूद काका ने कहा कि उन्होंने आज प्रॉपर्टी कारोबारियों के साथ बैठक की और उन्हें बीजेपी की नीतियों के बारे में भी बताया कि वह दोबारा से मां पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं, इसके अलावा उन्होंने अकाली दल के लोकसभा उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और इसी बीच रणजीत ढिल्लों को टिकट मिल गया। उन्होंने कहा कि मुझे सत्ता का कोई लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य नेता की तरह बीजेपी में काम करेंगे।

  • लोकसभा चुनावों में वोटिंग दौरान भारी हंगामा, तोड़ी EVM मशीनें, देखें वीडियो

    मणिपुरः नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया कि सुरक्षाबल के सामने जबरन एनडीए को वोट डलवाए गए। उन्होंने उन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग की मांग की, जहां ऐसी घटनाएं दर्ज की गई है। अंग्रेजी वेबसाइट ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने इस सिलसिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में दर्ज की गई अनियमितताओं और गड़बड़ी का हवाला देते हुए फिर से मतदान का अनुरोध किया है।

    बताया जा रहा है कि मणिपुर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्र पर गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं। विशेष रूप से मतदान केंद्र नं.43/19- शिंगकैप में ईवीएम मशीनों को नष्ट किया गया। इसके अलावा मतदान केंद्र संख्या 43/46 पर बूथ पर कब्जा और धांधली की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार अल्फ्रेड कन्नगम के पोलिंग एजेंटों को उनके कर्तव्यों को पूरा करने से रोका गया।

    कांग्रेस का आरोप है कि ऐसी ही गड़बड़ी 44-उखरुल (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज की गई थी। वहां तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों को नष्ट कर दिया गया, साथ ही 44-उखरूल (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के सत्रह मतदान केंद्रों पर बूथ पर कब्जा और मतदान में धांधली और जबरन मतदान की घटनाएं भी सामने आई है। इस बीच, कांग्रेस के आरोप पर मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से EVM को तोड़ने, बूथ पर कब्जा करने और मतदान में धांधली जैसे आरोप लगाए हैं। ये घटनाएं आउटर लोकसभा सीट पर दर्ज की गई हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया 

    ऊना/सुशील पंडित :वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में बच्चों के रचनात्मक  कौशल को विकसित करने के लिए एकल नृत्य प्रतियोगिता (कक्षा पहली से चौथी तक)  व  कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के बच्चों के लिए मौसमी फलों व सब्जियों का प्रयोग कर स्वस्थ रहने के उद्देश्य से सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । एकल नृत्य प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम)से  विधि ,जसनूरकौर ,अनायशा राणा, सुहानी प्रथम, आराध्या द्वितीय, मितांश शर्मा, अवनि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

    कक्षा दूसरी से प्रिशा शर्मा, अनवी राणा प्रथम, आकर्षिका, अक्षिता द्वितीय   तथा कीरत ,दिवांशी ,कृषिका, रूही तृतीय स्थान पर रहे। एप्पल ग्रुप ( कक्षा तीसरी) से  कायरा पठानिया ,स्वरा भारद्वाज प्रथम, तनिष्ठा राणा, प्रिशा चौहान द्वितीय , काशवी भारद्वाज, रियांश भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे।

    कक्षा चौथी से रूहानी कौशल, कनवी प्रथम ,परिधि राणा, कनिष्का द्वितीय, आरवी शर्मा, यादवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से जिया ,अंबिका, अंतरा,अनाया प्रथम ,एकांशी कौशल,कोमल, ऐंजल ,आराध्या भारद्वाज द्वितीय तथा सक्षम शर्मा, सक्षम राणा, विहान शर्मा, दिव्यम सोनी तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से जनीशा, इशान्वी, मान्या,मनमीत प्रथम ,कुलजीत सिंह ,आरव सिंह ,केशव ऐरी,  समरप्रीत सिंह द्वितीय तथा अमोदिता भारद्वाज ,तमन्ना साहू, मान्या शर्मा ,धृति शर्मा ,समायरा सैनी, कनन ठाकुर ,रिया, जश्नप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहे।

    ग्रुप मेलन से आशिता गुरनीत ,वर्षा ,लविशा, कृतिका, शगुन ,दक्ष जसवाल, शिवान, सक्षम प्रथम , रिजुल, राधिका, जाधवी, डॉल्फिन, श्रीयांशी चौधरी, अनिका वशिष्ट ,जन्नत शर्मा ,दिया,आरना द्वितीय  तथा  ईशा ,सिमरिता  निवेदिता व अन्नया राणा तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है।

  • बंगाणा में स्कूली बस का दरवाजा खुलने से नीचे गिरी किशोरी, मौत 

    बस का पिछला टायर चढ़ा किशोरी के सिर पर,पुलिस ने किया मामला दर्ज,जांच शुरू

    ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा से करीब एक किमी की दूरी पर गांव भलेती में स्कूली बस के नीचे आने से नन्ही बच्ची की मौत हो गई।शनिवार सुबह आठ बजे अपने स्कूल की बस के नीचे आने दस वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। 

    वहीं बंगाणा पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और बस और चालक को अरेस्ट करके किशोरी के शव के पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय ऊना भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल बंगाणा के शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह की स्कूल बस को चालक संजीव कुमार पुत्र होशियारी लाल गांव रिवाङ स्कूल के छात्रों को लेकर स्कूल जा रहा था। लेकिन जैसे ही भलेती गांव पहुंचा। वैसे ही बस का अगला दरवाजा अचानक खुल गया। जिस पर बंगाणा की हर्षिता (9)पुत्री विवेक शर्मा बस से नीचे गिर गई। और बस का पिछला टायर किशोरी के सिर से होकर गुजर गया। जव पास खड़े लोगों ने शोर मचाया व बस रुकवा कर चालक को घेर लिया तथा पुलिस को सूचित किया।

    स्थानीय दुकानदारों का कहना है हालांकि स्कूल बस में छात्रों की संख्या कम थी। लेकिन प्रश्न यह है कि जब स्कूल बस में छात्रों की संख्या कम थी तो किशोरी बस के दरवाजे पर क्यों खड़ी थी? या बस की प्रथम सीट पर किशोरी बैठी थी और तेज रफ्तार में जब बस का दरवाजा खुला। तव किशोरी दरवाजे से नीचे गिर गई। 

    हर्षिता की बहन सानवी पांचवी और भाई आरव यूकेजी में उसी स्कूल में पढ़ते है। आज हर्षिता की बड़ी बहन स्कूल नहीं गई थी। लेकिन छोटा भाई आरव शर्मा स्कूल बस में था। हर्षिता के पिता विवेक शर्मा प्राइवेट जॉब करते है और माता गृहणी है। शनिवार सुबह ही इस दुखद समाचार में पूरा बंगाणा बाजार शोक की लहर में डूब गया। 

     बंगाणा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने पुष्टि करते हुए बताया कि बंगाणा के भलेती में स्कूल बस के दरवाजा खुलने से नीचे गिरी किशोरी की मौके पर ही मौत हुई है। और उक्त किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और धारा 336,279,304 के तहत मामला दर्ज करके स्कूल बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। 

    निजी स्कूलों पर नकेल कसने के लिए सरकार नहीं गंभीर,आए दिन हो रहे हादसे

    निजी स्कूल बसों की मनमानी ओवर स्पीड और निजी स्कूली बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार भी गंभीर नहीं दिख रही। क्या निजी स्कूलों की गाड़ियों में जिन के बच्चे आते जाते है उन गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र है। जब हर दिन निजी स्कूलों की गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। सरकार को चाहिए कि  उपमंडल स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश देकर निजी स्कूली गाड़ियों की रूटीन चैकिंग हो ? ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। 

  • पंजाबः पॉश इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से व्यक्ति का श+व बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः पॉश इलाके के सरदार नगर में एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घर से दुर्गंध आने पर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवा समिति की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और शव को मोगा के सरकारी अस्पताल में रखवाया। समाज सेवा सोसायटी के मुख्य सेवादार सन्यासी ने बताया कि पुलिस ने हमें सूचना दी थी कि सरदार नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

    जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। एएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार की 45 वर्षीय पत्नी बाहर गई हुई थी, उन्हें सूचना दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पत्नी के आने के बाद उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • स्कूल बस की चपेट में आई 9 वर्षीय छात्रा, मौके पर मौत

     बस में परिचालक भी नहीं था मौजूद

    ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव भलेती में एक छात्रा बस से नीचे गिरी और टायर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक छात्रा की पहचान 9 वर्षीय अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के रूप में हुई है। हादसे के वक्त स्कूल बस में परिचालक भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्शिता रोज की तरह बंगाणा से शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान भलेती में अचानक ही बस का अगला दरवाजा खुला और बच्ची नीचे गिरकर टायर की चपेट में आ गई।

    इस घटना में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।