Blog

  • जालंधरः दिन दहाड़े पुलिस चौंकी से कुछ दूरी पर व्यक्ति का सिर कटा मिला श+व, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर थाना के अधीन आते अलावपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौंकी की कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस चौंकी के सामने व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था। कहा जा रहा है कि गांव के सोनू नामक व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है।

    वहीं घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि उक्त आरोपी ने पहले कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नशे में धुत्त था और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने तेजधार हथियार से कुलविंदर का सिर धड़ से अलग कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

  • भीषण गर्मी के बीच राहत देगी बारिश, जानें मोसम का हाल

    नई दिल्लीः  देशभर में लोग गर्मी से बेहाल हुए पड़े है। कई राज्यों के लोगों को आज भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। 

    मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 अप्रैल को तापमान चरम पर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को महाराष्ट्र के जलगांव में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह क्षेत्र का सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

    मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा,  पंजाब और पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश और तेज हवाएं चलने से इन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, 29 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होगी। 

  • पंजाबः लुटेरों ने दुकानदार पर किया हमला, एक काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में लूटपाट की वारदाते रूकने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला राहो रोड से सामने आया है। जहां 2 लुटेरों ने एक मोबाइल दुकानदार को लूटने की कोशिश की। लूट के दौरान लुटेरों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। वहीं दुकानदार भी बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों के साथ भिड़ गया। इस दौरान उसने एक लुटेरे को काबू कर लिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि लुटेरे मोबाइल ठीक करवाने के बहाने दुकान में आए हुए  थे। इस दौरान दोनों ने मुंह ढका हुआ था। वहीं दुकानदार ने जैसे ही फोन ठीक करके उनको दिया तो उसी दौरान दुकानदार को किसी का फोन आ गया। जिसके बाद वह फोन पर किसी से बाते करने लगा।

    वहीं एक लुटेरा दुकान वारदात को अंजाम देने के लिए बार-बार बाहर देखता रहा। काफी देर तक दोनों लुटेरे नया फोन देखने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाते रहे। इस दौरान एक लुटेरे ने डंडे से दुकानदार पर हमला कर दिया। जिसके बाद दूसरे लुटेरे ने हथौड़ी से उस पर हमला किया। इस दौरान एक लुटेरा काउंटर से अंदर घुस गया और हमला करने लगा। वहीं दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान दूसरे लुटेरे ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार द्वारा शोर मचाने पर अन्य व्यक्ति आ गया और देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद लुटेरे को काबू कर लिया गया।

  • भीषण सड़क हादसाः रिश्तेदार के दुख व्यक्त करके लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौ+त 

    श्रीगंगानगरः राजस्थान में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच आज बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा श्रीगंगानगर जिले से सटे अनूपगढ़ जिले के समेजा कोठी थाना इलाके में हुआ। वहां रिश्तेदार की मौत पर शोक जताकर लौट रहे लोगों की क्रूजर गाड़ी एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए उससे जा टकराई। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक घायल ही हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार हुए लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

    समेजा कोठी थाना पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर में करीब साढ़े 3 बजे हुआ। उस समय रायसिंहनगर के कीकरवाली गांव का एक परिवार क्रूजर में सवार होकर अनूपगढ़ की ओर जा रहा था। क्रूजर में चालक समेत 7 लोग सवार थे। इनमें 5 महिलाएं और चालक समेत 2 पुरुष थे। उसी दौरान सलेमपुरा गांव के पास तेज रफ्तार क्रूजर अपने से आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि क्रूजर का चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन क्रूजर तेज धमाके के साथ ट्रक में जा फंसी। हादसे में चार महिलाओं और उनके परिवार के पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर दौड़ी।

    उसने शवों और दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां क्रूजर चालक की भी मौत हो गई। एक अन्य घायल महिला का इलाज चल रहा है। शवों को समेजा कोठी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। क्रूजर चालक का शव अनूपगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि ये लोग रायसिंहनगर इलाके में 86 जीबी गांव में रिश्तेदार की मौत होने पर वहां शोक जताने गए थे। लेकिन वापसी लौटते समय वे खुद भीषण हादसे में मौत के शिकार हो गए। ये लोग अपने ही गांव से क्रूजर गाड़ी को किराए पर लेकर गए थे। एक परिवार के 5 लोगों के एक साथ मौत होने से मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।

  • पंजाबः शेरी कलसी ने गुरदासपुर को लेकर कही अहम बात, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः  लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण शुरू हो गया है और सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं ताकि उनके उम्मीदवारों को जिताकर लोकसभा भेजा जा सके। आज लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शेरी कलसी ने संबोधन करते हुए सुजानपुर में एक जनसभा कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। मीडिया से बात करते हुए शेरी कलसी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर हमेशा से ही राजनेताओं की राजनीति का शिकार रहा है। शायद यही कारण है कि आज तक लोकसभा हलका गुरदासपुर में जो कुछ आना चाहिए था वह नहीं आ सका है। 

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह लोगों ने आम आदमी पार्टी को प्यार दिया था, अब लोग उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी जनता आम आदमी पार्टी को भरपूर प्यार देगी। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के जीतने के बाद लोकसभा हलका गुरदासपुर में रोज़गार के मुद्दे को उठाया जाएगा ताकि जो बच्चे दूसरे राज्यों में काम करने को मजबूर हैं उन्हें यहीं रोज़गार मिल सके।

  • पंजाबः महिला थाने और पोस्ट ऑफिस की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे

    बठिंडाः जिले  मिनी सचिवालय, महिला थाने और पोस्ट ऑफिस की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे हुए मिले। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इन दीवारों पर लिखे नारों को पुलिस ने जवानों को भेजकर मिटा दिया। कहा जा रहा है कि दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और नोट बीजेपी-कांग्रेस लिखा हुआ था। बता दें कि जिस इलाके में  दीवारों इस खालिस्तानी नारे लिखे हुए थे, वहां पर सिविल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी रहते हैं। कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय होने के कारण यहां काफी सुरक्षा रहती है, लेकिन फिर भी ऐसे नारे लिखे होते हैं जो पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौ+ त, कार के उड़े परखच्चे

    तरनतारन: कस्बा गोइंदवाल साहिब में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौत व 1 के घायल होने की घटना सामने आई है। यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार कार सवार 5 युवक अपने किसी निजी काम के लिए जा रहे थे। कस्बा गोइंदवाल साहिब में गुरु नानक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के तरनतारन रोड पर अचानक यह 5 युवक हादसे का शिकार हो गए। असल में कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने पर कार सीधे जाकर पेड़ से टकराई।

    यह हादसा बहुत भयानक था। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार सवार सभी युवक गांव पंडोरी रण सिंह के निवासी बताए जा रहे हैं। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। इनके शव सिविल अस्पताल में जमा करवा दिए गए हैं। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से गांव पंडोरी रण सिंह में मातम पसर चुका है। 

  • जंगलों में लगी भीषण आग, हाईकोर्ट काॅलोनी तक पहुंची लपटें, सेना बुलाई 

    नैनीताल: शहर के आसपास सहित पर्वतीय क्षेत्र के जंगलों में चौतरफा आग लगी है। पहाड़ियां धधकने से शहर में धुआं ही धुआं है। एयरफोर्स स्टेशन लड़ियाकांटा की पहाड़ी के साथ ही सातताल, गेठिया सेनिटोरियम के आसपास, पटवाडांगर, ज्योलीकोट सहित 6 स्थानों पर जंगलों का बड़ा क्षेत्र जल रहा है। शहर के टिफिनटाप सहित नयना पीक के अलावा स्नोव्यू, कैमल्स बैक आदि पहाड़ियां में धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। शहर के निचले इलाकों में तक जंगल की आग की वजह से धुंध छाई हुई है। ऐसे में नैनीताल में प्रदूषण चार गुना बढ़ गया है। वन विभाग के साथ ही दमकल विभाग के प्रयास के बाद भी जंगल की आग बेकाबू है। वन विभाग का आलम यह है कि इस बार जंगल की आग प्रबंधन की मानिटरिंग में वरिष्ठ आइएफएस अफसरों को नोडल अफसर तक नहीं बनाया गया।

    दरअसल, पिछले सालों तक मुख्यालय में अपर पीसीसीएफ सहित पीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों को जिलों का नोडल अफसर बनाकर जंगल की आग नियंत्रण में मुख्यालय व जिलों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए भेजा गया। एक सप्ताह तक अफसर जिलों में जमे रहे और इससे वन विभाग के सिस्टम को रिचार्ज करने में मदद मिली, लेकिन इस बार अब तक नोडल अफसरों की तैनाती नहीं की गई।इस मामले में पीसीसीएफ हेड हाफ डिपार्टमेंट अनूप मलिक का कहना है कि इस बार सूखे की स्थिति अत्यधिक है, इसलिए आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। उन्होंने नोडल अफसरों की तैनाती से साफ इन्कार करते हुए कहा कि मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक व डीएफओ लगातार फील्ड पर जंगल की आग नियंत्रण में जुटे हैं। साथ ही वन विभाग की मशीनरी को एक्टिव बनाने के साथ ही प्रशासन व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जंगल की आग प्रबंधन में लगे हैं।

    जंगलों की आग की चपेट में शहर का वातावरण बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सरोवर नगरी के इर्द-गिर्द इन दिनों वातावरण चार गुना प्रदूषित हो चुका है। आमतौर पर नैनीताल में प्रदूषण की दर 20 से 25 पी एम 2.5 (पाल्यूटेड मैटर) रहता है, जो इन दिनों 100 पार कर गया है। जिस कारण यहां का स्वच्छ वातावरण धुंधला हो चला है। यह स्थिति आग की वजह से बनी रहेगी। शहर के आसपास की पहाड़ियों में धधक रही आग बुझाने में फायर सर्विस तथा वन कर्मचारियों की टीम के पसीने छूट गए हैं। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे से सटे पाडली गांव में शुक्रवार शाम जंगल से आग लग गई।

    लपटें स्थानीय अशोक कुमार के आवासीय मकान तक पहुंचने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों व भवन स्वामी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी खुशालकोट क्षेत्र से सटा जंगल भी धधक रहा है। जीआइसी धनियाकोट के परिसर तक भी आग पहुंचने से हड़कंप मच गया। देर रात तक जंगल जलता रहा। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में वनाग्नि का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले में आठ हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया है। वन विभाग ने छह घटनाएं दर्ज की है, जबकि जिले में दर्जनभर स्थान में जंगल जल रहे हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान वन विभाग में दर्ज छह घटनाओं में आरक्षित और पंचायती वन क्षेत्र का आठ हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

  • जालंधरः दोमोरिया पुल के पास कार पंक्चर के बहाने महिला से 50 हजार की नगदी छीनकर बाइक सवार फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: दमोरिया पुल के पास स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। जहां पुल के पास बाइक सवार 2 लुटेरों ने कार में सवार मां-बेटे की खिड़की खटखटाई और पूछा कि क्या आपकी कार पंक्चर हो गई है, जब बेटा कार से बाहर निकला तो कार वास्तव में पंचर हो गई थी। बेटा मां को यह कहकर चला गया कि वह मिस्त्री लेकर आ रहा है। जब मां गाड़ी से उतरीं तो बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ से दो बैग छीन लिया, जिसमें 50 हजार रुपये की नकदी थी। बैग छीनने के बाद दोनों लुटेरे मौके से भाग निकले।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सूर्यन एन्क्लेव निवासी चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी भगत सिंह चौक पर दुकान है, जहां वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ काम करते हैं। शुक्रवार की रात वह दुकान से पहले घर चले गए। रात को उनका बेटा साहिल गुप्ता और पत्नी किरण गुप्ता दुकान से कार में सवार होकर घर के लिए निकले। जब वे दमोरिया ब्रिज पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने कार की खिड़की खटखटाई और कहा कि उनकी कार पंक्चर हो गई है। जिसके बाद साहिल ने कार से बाहर निकलकर देखा तो कार सच में पंक्चर हो गई थी।

    उसने अपनी माँ से पूछा और एक मैकेनिक को बुलाने चला गया। जिसके बाद किरण गुप्ता गाड़ी से बाहर निकलीं. किरण गुप्ता के हाथ में दो बैग थे। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ में मौजूद बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। चंद्र गुप्ता ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये की नकदी, चाबियां व अन्य सामान था। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि वे युवक दुकान से उनका पीछा कर रहे थे और उन्होंने कार भी पंचर कर दी थी. घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी गई है, जो मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

  • जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का लुकआउट नोटिस किया जारी

    जालंधर, ENS: अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करवाने के मामले में मुबंई पुलिस ने जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तार के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के रिश्तेदार अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एक्शन लिया है। मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई का लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल, मुंबई पुलिस द्वारा जारी किए बयानों में कहा गया है कि 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी कर दिया गया है।

    इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से भी रिपोर्ट शेयर की है। मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा बीते दिन जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था। वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं।

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम वीरवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए वीरवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा हथियारों की डिलीवरी से पहले दोनों वेपनों का टेस्ट किया था। आरोपियों ने जालंधर में उक्त दोनों वेपनों से एक एक बार गोली चलाकर देखी थी। कुल 40 रौंद उनके पास थे।

    दो गोलियां चलाने के बाद उनके पास 38 रौंद बचे थे। जोकि आरोपियों ने सागर पाल और विक्की को सौंप दिए थे। 38 राउंड में से 5 राउंड सागर पाल ने सलमान के घर पर फायर किया था। 17 राउंड, तापी नदी से मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद की है। जबकि 16 राउंड मिसिंग है। पुलिस उक्त रौंद को तलाश में लगी हुई है। सागर पाल और विक्की गुप्ता को 29 अप्रैल तक पुलिस ने रिमांड पर रखा गया है। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।