Blog
-

आईएएन मैकलॉड डिस्टिलर्स इंडिया में भरें जाएंगे 9 पद
ऊनासुशील पंडित :मैसर्ज़ आईएएन मैकलॉड डिस्टिलर्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय में 15 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना ने बताया कि कम्पनी द्वारा केवल पुरूषों के 9 पद अधिसूचित किए गए हैं जिनमें प्रोसैस एग्जिक्यूटिव (माल्ट स्प्रिट) के चार पद और ऑप्रेटर के पांच पद भरे जाएंगे।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अल्कोहल टेकनोलॉजी में बीटैक तथा 35 से 40 हज़ार रूपये वेतन तथा माल्ट स्प्रिट प्लांट में बीएससी के साथ तीन साल का अनुभव होना चाहिए तथा 25 हज़ार रूपये वेतन प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं। -
डोहकेश्वर धाम में 15 फरवरी को होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, राज्यपाल,सीएम,अनुराग करेंगे शिरकत
11 फरवरी को शोभायात्रा,12 को कलश यात्रा 13,14 को होगी पूजा अर्चना :देसराज मोदगिलऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सीमा पर स्थित गांव डोहक में 15 फरवरी को डोहकेश्वर धाम मैनेजमेंट ट्रस्ट में 36 मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस कार्यक्रम में राज्य के महामहिम राज्य पाल शिव प्रताप शुक्ला,सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के अलावा राज्य के कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। मैनेजमेंट ट्रस्ट के संस्थापक देसराज मोदगिल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 11 फरवरी दिन रविवार से शुरू होने जा रहा है।रविवार को डोहक मंदिर से प्रभु श्री राम जी की झांकी साथ में राधा कृष्ण बाबा बालक नाथ और भोलेनाथ की झांकी मंदिर से प्रस्थान करके वुधान लठीयानी, बड़सर शाहतलाई वाशेरटू से होते हुए मंदिर तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में सैंकड़ों गाड़ियां एवम गायक साथ होंगे। वही 12 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। और 13 और 14 फरवरी को क्षेत्र के विद्वानों द्वारा पूजा पाठ एवम हवनयज्ञ होगा। और 15 फरवरी को सुबह 9 बजे राज्य के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवम केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शिरकत करके मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं अवलोकन करेंगे।देसराज मोदगिल ने बताया कि डोहकेश्वर ट्रस्ट में तीन दर्जन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पर भारत के 54 धार्मिक स्थलों एवं नेपाल से यानी 56 धार्मिक स्थलों से अक्षत, निमंत्रण दल लाकर करीब दस हजार परिवारों को निमंत्रण के तौर पर बांटे गए हैं। बताते चले कि उना हमीरपुर बिलासपुर को जोड़ने वाले डोहकेश्वर धाम मैनेजमेंट पहला ट्रस्ट बन ने जा रहा हैं। जो श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण एवं प्रभु श्री रामल्ला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर कार्यक्रम किया गया था। ट्रस्ट को फाउंडर नंदलाल शर्मा जो भारत सरकार से सतलुज जल विद्युत परियोजना के सीएमडी पद से सेवानिवृत होकर वर्तमान में भारत सरकार के हरियाणा राज्य के विद्युत न्यायिक आयोग के चेयरमैन है।उन्होंने यह बीड़ा उठाया था। उनकी सोच थी कि पैतृक गांव डोहक के जो पौराणिक मंदिर हैं। उनका जीर्णोद्वार करके नई और बेहतर मूर्तियों की स्थापना करके उनमें प्राण प्रतिष्ठा करवा कर स्थापित की जाए। जिस से बाहरी राज्य के सैलानी जिस प्रकार माता चिंतपूर्णी नैनादेवी ज्वालाजी आकर आशीर्वाद प्राप्त करते है। उसी प्रकार डोहक गांव में भी मंदिर में आकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। -
वेतन विसंगति को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
ऊनासुशील पंडित :उच्च वेतनमान वंचित कर्मचारी महासंघ ऊना का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मिनी सचिवालय ऊना में उपायुक्त जतिन लाल से मिला। इस दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खु और मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश को उपायुक्त के माध्यम से 3 जनवरी, 2022 तक नियुक्त हुए कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 3 जनवरी 2022 को छठे वेतन आयोग को हिमाचल प्रदेश में लागू किया गया। इस दौरान वर्ष 2012 में दिए गए वित्तीय लाभ को समाप्त कर दिया गया।बाद में राडर में फंसे कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर 6 सितम्बर, 2022 को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवाएं(संशोधित वेतन) प्रथम संशोधन नियम, 2022 लागू किया गया जिसमें 3 जनवरी, 2022 तक नियमित सभी कर्मचारियों को उच्च वेतनमान का लाभ दिया गया। लेकिन 3 जनवरी, 2022 तक अनुबंध में नियुक्त हुए और बाद में राडर पर आने वाले कर्मचारियों को इसके लाभ से वंचित रखा गया। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 5 हज़ार कर्मचारी इस उच्च वेतनमान से वंचित है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उच्च वेतनमान वंचित कर्मचारियों को शीघ्र हायर पे-ग्रेड से लाभान्वित करें। -
पंजाब : छुट्टी का ऐलान, शनिवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में 24 तारीख को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, रविदास जयंती के मौके पर सरकारी स्कूल-कॉलेज समेत सहित सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि बीते महीनों में ठंड व त्योहारों के चलते काफी छुट्टियां रही हैं। फरवरी महीने में पंजाब के स्कूलों में कुल 6 छुट्टियां रहेंगी।
-
पंजाब : Zomato बॉय से लूट के मामले में नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियाना : पुलिस ने जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूट के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने और भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीसीपी लुधियाना ग्रामीण जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं।
जिन्होंने हाल ही में गिल नहर पुल के इलाके में डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो के डिलीवरी बॉय को घेर लिया और मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों की 12 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटर, 5 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
-
पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बच्चे सहित 2 की मौ+त, देखें वीडियो
लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर की दूर ट्रेन की चपेट में बच्चे सहित व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतकों में 8 वर्षीय बच्चे और एक 55 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। बच्चे की पहचान बुधराम और नाथीपाल के रूप में हुई है। बच्चे के मामले की घटना देर रात की है। जबकि बुजुर्ग का सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। जिसमें व्यक्ति का गला कटकर अलग हुआ पड़ा है। दरअसल, देर रात रेलवे ट्रैक के आस-पास रहते लोगों ने ट्रैक के नजदीक बच्चे का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि जांच से लग रहा है कि बच्चे के सिर पर तेज रफ्तार ट्रेन की फेट लगी है, जिस कारण उसकी मौत हुई है।
वहीं दूसरी ओर , सुबह तड़के ढोलेवाल नजदीक बुजुर्ग का धड़ से गला अलग देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जानकारी देते हुए ASI गुरजीत सिंह ने कहा कि मृतक बुधराम खेलने का बहाना लगाकर घर से निकल आया। रेलवे ट्रेक के पास खेलता हुआ वह अचानक किसी ट्रेन के नीचे आए गया। बुधराम 6 महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से लुधियाना परिवार सहित आया है। उसके परिवार में वह 3 भाई और दो बहनें है। वह परिवार में सबसे छोटा है। विजय नगर में वह अपनी मासी के पास रहता था।
मृतक बुजुर्ग की पहचान नाथीपाल के रूप में हुई है। नाथीपाल के बेटे मनी ने कहा कि उसके पिता का कुछ समय पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। उनका इलाज चल रहा था। आज अचानक सुबह वह रेलवे ट्रेक पार कर रहे थे। किसी अज्ञात तेजरफ्तार ट्रेन ने उन्हें काट दिया। जांच अधिकारी गुरजीत सिंह मुताबिक दोनों शवों को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई की जा रही है।
-
पंजाबः कुत्ते का आतंक, 5 वर्षीय बच्ची पर हमला कर कई मीटर तक घसीटा, देखें वीडियो
अबोहरः इनद्रा नगरी में बीती रात खुंखार कुत्ते ने मोहल्ले की 5 साल की बच्ची को बुरी तरह से नोंच दिया। इस घटना में बच्ची घायल हो गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के एक लड़के ने बच्ची को छुड़वाया और परिजनों की मदद से अस्पताल भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज कर रात को ही छुटी दे दे गई। जानकारी के अनुसार पांच साल की लडकी चाहत पुत्री पवन कुमार बीती रात करीब आठ बजे घर के बाहर खड़ी थी तो इसी दौरान पडोसी के घर के पास बैठे एक कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए ले गया।
इस हमले में कुत्ते ने बच्ची के बाजू को बुरी तरह से नोंचा। उसका शोर सुनकर पडोस के एक युवक ने बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुडवाया और परिजनों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुचाया। अस्पताल में कुत्ते काटने के शिकार लोगों को रैबिज के टीके लगाने वाली डा. रितु वधवा ने बताया कि अस्पताल में हर रोज 10 से 15 केस कुत्तों के काटने के के आ रहे है। पिछले साल करीब 2556 मरीज कुत्तों द्वारा काटे जाने के आए थे जबकि इस वर्ष जनवरी माह में ही करीब 264 मरीज कुत्तों द्वारा नोंचने के आ चुके हैं। डा. रितु ने बताया कि रैबिज का टीका बाजार में 350 रुपए का लगता है जो कि सिविल अस्पताल में केवल 10 रुपए में लगाया जाता है।
अगर सरकार द्वारा यह सुविधा उपलब्ध न होती तो अब तक रैबिज की बीमारी विकराल रुप ले सकती थी। इधर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिलगानी से बात करने पर उन्होंनें बताया कि निगम द्वारा विगत माह वेटेरनरी विभाग की मदद से कुत्तों को रैबिज के टीके लगाने का अभियान चलाया गया था जो अब करीब एक माह से बंद पडा है क्योंकि भयंकर सर्दी के दौरान वैक्सीन कुत्तों पर सही असर नहीं करती। उन्होंनें बताया कि शहर में करीब 3000 अवारा कुत्ते हैँ जिनमें से 700 कुत्तों को पकडकर उनका टीकाकरण किया जा चुका है और बाकी रहते कुत्तों को भी शीघ्र कवर कर लिया जाएगा ताकि इनके काटने से व्यकित में रैबिज की बीमारी न पनपे।
-
पंजाब : फैक्टरी में हुआ धमाका, देखें वीडियो
नंगल : प्राईमो केमिकल के साथ लगती फ्लो टेक उद्योकिक ईकाई में उसे वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। जब इसके सीपी डब्ल्यू प्लांट में एक बड़ा धमाका हो गया। धमाके के साथ इसमें आग लग गई। जिससे उठना काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। गनीमत रही कि उसे समय इस सीपीडब्ल्यू प्लांट में कोई व्यक्ति नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लास्ट के साथ काले धुएं को देखते हुए आसपास के लोग भी काफी घबरा गए। हालांकि फैक्ट्री में मौजूद फैक्टरी प्रशासन की तरफ से इस पर नियंत्रण पाने के लिए मौजूद साधनों का इस्तेमाल कर इस पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गई।
यही नहीं इस धमाके से उठी आग को बुझाने के लिए साथ लगती औद्योगिक इकाई एनएफएल और पंजाब फायर सर्विस की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इससे किसी भी जानी नुकसान नहीं हुआ, ना ही कोई गंभीर आहत हुआ है। लेकिन फिर भी आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री को ऐसे हादसों से बचने के लिए उचित प्रबंध करने की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जब इस संबंध में फैक्ट्री के मैकेनिकल जनरल मैनेजर एमपीएस वालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि धमाका किन कारणों के साथ हुआ।
-
पंजाबः तेजधार हथियार सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो
मोबाइल शॉप मालिक से भारी मात्रा में मोबाइल बरामद
लुधियानाः स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों पर 3 अलग अलग मामले दर्ज किए गए। मामले की जानकारी देते हुए देहात के डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि आरोपी दुकानदार गुरमीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि जब उसके बाद मोबाइल इकट्ठे हो जाते थे तो वह दिल्ली ले जाकर बेच देता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया है।
जांच में पता चला है आरोपी लुधियाना और अमृतसर से संबंधित है। जिनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकद्दमें दर्ज है। जेसीपी ने बताया साहनेवाल से लेकर मोती नगर सहित अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 227 मोबाइल, 4 बाइक और 5 से 6 तेजधार हथियार बरामद हुए है। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए सभी फोन नए है। मोबाइल दुकानदार गुरमीत सिंह उर्फ गोरा आरोपियों से फोन लेकर दिल्ली बेचता था। काबू किए गए आरोपियों में से 7 को प्रेस वार्ता के दौरान पेश किया गया, जबकि 5 आरोपी घायल हुए है, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता है कि आरोपी गुरमीत दिल्ली में हर माह या 2 माह में करीब 10 लाख रुपए के मोबाइल दिल्ली में जाकर बेचता था। ऐसे में वह अब तक 50 से 60 लाख के मोबाइल बेच चुका है। आरोपी दुकान की आड़ में चोरी के मोबाइल बेचता था। जबकि बाइक की जांच की गई तो पता चला वह भी चोरी के है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने 5 से 6 माह में कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। जांच में पता चला है कि आरोपी गुरमीत ने अलग तकनीक से कई फोन ने मदरबोर्ड चेंज कर दिए है, जोकि बरामद कर लिए गए है। आरोपी 30 से 40 साल है।
-
पंजाबः पार्टी वर्कर के परिवार पर हुआ हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में पार्टी वर्कर के परिवार के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी वर्कर के परिवार पर घर में घुसकर हमलावारों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट करने के आरोप लगे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आप महिला वर्कर की बेटी राजविंदर ने बताया कि वह इस घटना को लेकर थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचे है। राजविंदर ने आरोप लगाए है कि उनके घर पर आज बब्बू, दीप, प्रीति और उसकी मां ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी माता के सासंद सिमरजीत सिंह मान के साथ अपने घर की दीवार पर पोस्टर लगे हुए है।
इस बात को लेकर आज बब्बू, दीप उनसे बहस करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उसके बाद दीप और बब्बू ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद अन्य दोनों महिलाओं ने भी राजविंदर और उसकी बहन के साथ हाथापाई की। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि गली ने उनके साथ बदतमीजी की गई। इस मामले को लेकर वह शिकायत करने के लिए सलेम टाबरी थाने पहुंचे है। पीड़ित ने बताया कि इस हमले की वीडियो भी पीड़ित ने बनाई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि आरोपी किस पार्टी से है, इसका उन्हें नहीं पता है। घटना शांति स्कूल के पास की है। पीड़ित ने बग्गा नामक पर आरोपियों को सपोर्ट करने के आरोप लगाए है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियों की ओर से उन्हें शिकायत मिली है। दोनों पार्टियां ने मेडिकल भी दिए है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों से बातचीत की जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों का पक्ष जानने के बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान प्रीतम सिंह ने बताया कि वह महिला विंग सिमरण कौर को लेकर थाने पहुंचे है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का बोर्ड उनकी दीवार पर लगा हुआ था। उस बोर्ड को लेकर घर में जाकर छोटे-छोटे बच्चों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र देश है, जिसमें प्रचार करना सभी को हक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अगर छोटे बच्चों को इंसाफ ना दिया तो वह इस मामले को लेकर सासंद सिमरजीत सिंह मान के ध्यान में लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे।