नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकतर हिस्से में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 45 के पार जा सकता है। समुद्र तट से जुड़े कुछ इलाकों और बेंगलुरू में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अधिकतर हिस्सों में गर्मी खूब सताने वाली है। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो सिर्फ मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बारिश के आसार हैं। अन्य सभी जगहों पर गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अलावा सिक्किम, मणिपुर और तमिलनाडु के तंजावुर, नगापट्टिनम में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरू, धरवाद और गोवा में बारिश के चलते तापमान कम हुआ था।
Blog
-
इन राज्यों में खूब सताएगी गर्मी, यहां मिल सकती है राहत
-

आज का राशिफल, 21 अप्रैल 2024
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अनंग त्रयोदशी है, साथ ही आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। आज आपका दिन उत्तम रहेगा।
मेष राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेसमैन को आज धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी बातों को तरजीह मिलेगी, उन्हे ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी कोई बढ़िया समाधान मिलेगा।
वृष राशि– आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आपके विचारों को सम्मान मिलगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे।
मिथुन राशि- आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े। अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। आज आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने को आज कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें।
कर्क राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेगे। आज का दिन किसी रिश्ते में चल रही अनबन को समाप्त करने के लिए अच्छा है। नवविवाहित दंपत्ति आज मंदिर जाएंगे।
सिंह राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आज आप किसी काम में थोडा अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे।
तुला राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी। आज जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।
धनु राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। लवमेट से उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं।
मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी टॉपिक को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अचानक धन-लाभ कराने वाला होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि – आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते पहले से और बेहतर होंगे। पैसे कमाने के कुछ नए सुझाव आपको मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। अपने व्यापार को बढ़ने के लिए नये प्लान बनाने की जरूरत है। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनायेंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
-
जालंधर: अवैध खनन करने पर 2 कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज
जालंधर (ENS): कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध खनन पर दो कंपनियों पर मामला दर्ज करने की खबर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गांव बांबीवाल में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दो पोकलेन मशीनें, दो टिपर ट्रक, दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली और 7 लोग गहरी खुदाई में लगे हुए थे। पुलिस ने जीएन माइनिंग कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह सदर पुलिस ने गांव दिवाली में एक अन्य शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कृष्णा कोऑपरेटिव प्राइवेट लिमिटेड की मशीनरी खुदाई करने में लगी हुई थी। पुलिस ने माइनिंग इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह की लिखित शिकायत पर जीएन माइनिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों एफआईआर पंजाब माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट 1957 की धारा 21 के तहत दर्ज की गई हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि शहर में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
-
लुधियाना: सिविल सर्जन ने स्टिंग करवा हेल्थ डायरेक्टर को भेजा पत्र, जाने मामला
लुधियाना: सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डा.जसबीर सिंह ओलख द्वारा अपने ही स्टाफ का स्टिंग आपरेशन करवाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से सिविल सर्जन को शिकायत मिल रही थी कि डोप टेस्ट के नाम पर कुछ लोग रिश्वत लेते है। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में 3 हजार रुपए रिश्वत लेते सरकारी लैब टैक्नीशियन का स्टिंग करवा कर पकड़ा है। सिविल सर्जन ने पुलिस को सूचित कर हेल्थ डायरेक्टर को भी पत्र भेज दिया है।
सिविल सर्जन जसबीर सिंह ओलख ने बताया कि लुधियाना निवासी एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी कि उसने अपना असला लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी अस्पताल में तैनात एक लैब टैक्निशियन को डोप टेस्ट करवाने की अर्जी दी थी। इस दौरान उस व्यक्ति ने टेक्नीशियन को यह भी बताया था कि वः शराब का सेवन कर लेता है। डोप टेस्ट की रिपोर्ट व्यक्ति के हक़ मे करने के लिए टेक्नीशियन ने उससे 3000 रूपये मांगे।जिसके बाद सिविल सर्जन ने एक टीम का गठन किया। टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता को लैब टैक्निशियन को 3 हजार रुपए देने का प्लान बनाया। पैसे देने से पहले टीम ने सभी नोटों की फोटो स्टेट करवा ली। जिसके बाद टीम ने लैब टैक्निशियन को पैसे लेते रंगे हाथ मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट सेहत विभाग के दफ्तर में सौंप दी।
-
कुठारकलां में आग को लेकर जागरुकता अभियान
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर कार्यक्रमऊना/सुशील पंडित : ऊना के अग्निमशन कर्मियों ने कुठारकलां के माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में छात्रों को आग के बारे में जागरूक किया । इस दौरान फायर टीम में शामिल लीडिंग फायरमैन काया राम , अश्वनी कुमार , कमल सिंह व चालक जगदेव सिंह पर आधारित ने टीम ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूक किया। आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान लीडिंग फायरमैन काया राम ने आग लगने की स्थिति में त्वरित और सही ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए जरूरी तकनीकों और सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर आमजन व छात्रों ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण के महत्व को समझा । रक्षा उपायों को हमेशा प्राथमिकता देने की बात कही । आग लगने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 101 पर संपर्क करने बारे कहा गया । आमजन को आग के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटे गए । ऊना अग्निशमन केंद्र के प्रभारी नितिन धीमान ने कहा कि अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को आग के प्रति जागरूक किया जा रहा है । -
25 अप्रैल को आयोजित होगा नौ सेना भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन
ऊना/ सुशील पंडित : नौ सेना भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 अप्रैल को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रांगण में दोपहर 2.30 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सैनिक कल्याण कार्यालय के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने दी। उन्होंने बताया कि नौ सेना अभिलेख कार्यालय नवी मुम्बई की ओर से लै. कमांडर तुषार मित्रा इस सम्मेलन का संचालन करेंगे तथा नौ सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों, उनके परिवारों व विधवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। -
चलोला स्कूल के स्टूडेंट्स ने सीखा आग व आपदा से लड़ने का गुर
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ विद्यालय चलोला के स्कूली छात्रों ने आग व आपदा से लड़ने के गुर सीखे। जागरूकता अभियान की मुहिम में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चलोला के स्टुडेंट्स ने आग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की। मॉक ड्रिल में होमगार्ड्स विभाग के कम्पनी कमांडर अवतार सिंह ने आग के प्रकार व प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने के तरीके वताए। घायलों के एक स्थान से सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रैक्टिकल करवाया गया । वताया गया की आग की घटना घटित होने पर टोल फ्री नंबर 101 डायल करें। ओर अग्निशमन विभाग की सेवाए लें। इस दौरान ये भी बताया कि आग आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए जरूरी है। अवतार सिंह ने आग के बर्गीकरण के अनुसार आग को बुझाने के तरीके विस्तार से बताएं।प्रेक्टिकल करके दिखाए गए। उन्होंने स्टूडेंट्स से आग के प्रति जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल अश्वनी कुमार, स्टाफ स्टूडेंट्स भी उपस्थित रहे। -
लुधियानाः कांग्रेस के नॉर्थ प्रधान पर FIR दर्ज, जानें मामला
लुधियानाः पंजाब के महानगर में कांग्रेस के नार्थ प्रधान रेशम सिंह पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी पर हमला करने और उससे जातिसूचक शब्द बोलने पर FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। FIR से एक और विवाद खड़ा होता नजर आया है, क्योंकि रेशम सिंह ने आरोप लगाया है कि लुधियाना उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मदन लाल बग्गा के कहने पर उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है।
युवा कांग्रेस के नार्थ विधानसभा क्षेत्र के प्रधान रेशम नत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले बग्गा और उनके बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की थी, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे शिकायतकर्ता को वह जानता तक नहीं हैं।
नगर निगम लुधियाना के एक कर्मचारी सुनील कुमार के बयान के बाद FIR दर्ज की जा चुकी है। सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को वह ट्यूबवेल की जांच के लिए गुरु सागर विहार, सलेम टाबरी गए थे, जहां आरोपी रेशम सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि रेशम सिंह ने उनके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक शब्द भी बोले। रेशम ने उसे धमकाते हुए भगा दिया। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जांच कर रहे ASI राज कुमार ने बताया कि रेशम सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धारा 3, आईपीसी की धारा 323, 341, 353, 186 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेशम सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक बग्गा के बेटे गौरव खुराना बग्गा को नगर निगम लुधियाना का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है, जो अपने पिता की राजनीतिक बैठकों में नगर निगम की गाड़ी चलाकर उसका दुरुपयोग कर रहा है।
उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को पहले ही शिकायत कर दी थी। उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें मामले में फंसाया गया है। उन्होंने पहले ही भारतीय चुनाव आयोग को एफआईआर के बारे में सूचित कर दिया है। संपर्क करने पर बग्गा ने आरोपों का खंडन किया। बग्गा ने दावा किया कि उनका FIR से कोई लेना-देना नहीं है। उनके कई प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक लाभ लेने के लिए उन पर आरोप लगाते रहते थे।
-
स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोर
ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव में मतदाता सहभागिता बढ़ाने और मत प्रतिशतता में बढ़ोतरी के मकसद से सभी सरकारी/निजी स्कूलों में नए वोटर्स को अपना वोट बनाने तथा लोगों को उनके वोटिंग अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रमों के तहत ऊना विधानसभा के सरकारी व निजी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों के माध्यम से आम जनमानस तक मतदाता जागरूकता संदेश पहुंचाने और उनके मत को सही ढंग से प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूक रैली निकाली जिसमें स्लोगन पट्टियों और नारों के जरिए स्थानीवासियों को मतदान के प्रति जागरूकता संदेश दिया। इसके अलावा लोकसभा के इस चुनावी महाकुंभ में सभी से अपने मताधिकार का सोच समझकर प्रयोग करके अपने देश के निर्माण में अहम भूमिका निर्वहन करने का जागरूकता संदेश दिया।एकलव्य कलामंच ने स्लोगनों के जरिए दिया जागरूकता संदेश
स्वीप कार्यक्रमों के तहत रावमापा बीटन व ग्राम पंचायत पोलियां बीत में प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक और गीत-संगीत के जरिए बच्चों व स्थानीय वासियों को ”युवा हो तुम, देश की शान, जागो, उठो, करो मतदान“ तथा “परिवार सहित मतदान को जाना, देश को तुम्हें है श्रेष्ठ बनाना“ जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदाता जागरूकता संदेश दिया। इसके अलावा शिवबाड़ी गगरेट में भी आंगनबाड़ी वर्करों के जरिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक व प्रेरित किया गया।डीसी बोले पहली जून को सभी मतदाता अपने मत का करें प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने कहा कि पहली जून को सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर अपना मत अवश्य डालें ताकि सभी नागरिक लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बना सके। उन्होंने युवा मतदाताओं से आग्रह किया कि जिन युवा मतदाताओं के वोटर कार्ड नहीं बने हैं वह अपने नदजकी बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर अपना वोटर कार्ड अवश्य बनाएं ताकि मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। -
शत-प्रतिशत वोटिंग के लिए किया जा रहा जागरूक
ऊना/ सुशील पंडित : जिला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन विभिन्न जगहों पर मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित करके युवाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी वोटिंग के प्रति जागरूक करने में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि मतदान में वोटिंग की प्रतिशतता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित बनाने के लिए साक्षरता अभियान, स्लोगन लेखन व पोस्टर लेखन अभियान के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 51 पोलिंग स्टेशनों पर पिछले लोकसभा चुनावों में 70 प्रतिशत से कम मदातन हुआ था। इन पोलिंग स्टेशनों में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए विशेष अभियानों के तहत युवाओं के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को जागरूक किया जाएगा ताकि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके।
प्रत्येक माह के पहले शनिवार को हर पोलिंग स्टेशन पर आयोजित होगी चुनाव पाठशाला
उन्होंने बताया कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं को सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्र, रेडियो और सामुदायिक कार्यक्रमों जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से उन्हें उनके वोट के महत्व बारे शिक्षित और प्रेरित किया जा रहा है। स्कूली व कॉलेज के बच्चों को साक्षरता अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीनियर सकैंडरी स्कूलों/महाविद्यालयों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को चुनावी साक्षरता क्लबों के जरिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा तथा ईआरओ/एईआरओ/निर्वाचन कानूनगो व्यक्तिगत रूप से जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ लेवल अधिकारी हर माह के पहले शनिवार को प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर चुनाव पाठशाला आयोजित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों और सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ प्राईवेट प्रोफैशनल कॉलेजों में वाल ऑफ डेमॉक्रेसी के जरिए लोकतंत्र, मतदान अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित मानक सामग्री व इंटरैक्टिव डिस्प्ले प्रमुखता से प्रदर्शित कर जागरूकता संदेश दिया जाएगा।