चलोला स्कूल के स्टूडेंट्स ने  सीखा  आग  व आपदा से  लड़ने का गुर

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ विद्यालय  चलोला के स्कूली छात्रों ने आग व आपदा से लड़ने  के गुर सीखे। जागरूकता अभियान की मुहिम में शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चलोला के  स्टुडेंट्स ने  आग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की। मॉक ड्रिल में होमगार्ड्स विभाग के कम्पनी कमांडर अवतार सिंह ने आग के प्रकार व प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने के  तरीके वताए। घायलों के एक स्थान से सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रैक्टिकल करवाया गया ।  वताया गया की आग की घटना घटित होने पर टोल फ्री नंबर 101 डायल करें। ओर अग्निशमन विभाग की सेवाए लें। इस दौरान ये भी बताया कि आग आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए  जरूरी है। अवतार सिंह ने आग के बर्गीकरण के अनुसार आग को बुझाने के तरीके विस्तार से बताएं।प्रेक्टिकल करके दिखाए गए। उन्होंने  स्टूडेंट्स से आग के प्रति जागरूकता  को जन जन  तक पहुंचाने का आवाहन किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल अश्वनी कुमार, स्टाफ स्टूडेंट्स भी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *