Blog

  • पंजाबः गोदाम में पड़े थिनर के ड्रमों से प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः गोदाम में पड़े थिनर के ड्रमों से प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, देखें वीडियो

    कई किलोमीटर दूरी से दिख रहा धुंए का गुबार

    लुधियानाः नीची मंगली चंडीगढ़ पर यूएसए इंक नामक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। गोदाम में पेंट और थिनर के ड्रम भी पड़े थे। वहीं कैमीकल पड़ा होने की वजह से आग अधिक फैल गई। कई किलोमीटर दूरी से काले धुएं के गुबार दिख रहे थे। पड़ताल में सामने आया कि जिस गोदाम में आग लगने की शुरुआत हुई वह गोदाम बिना बिजली कुनैक्शन के था इसलिए शार्ट सर्कट आग का कारण नहीं माना जा रहा। तीसरी मंजिल से आग ग्राउंड फ्लोर तक आ पहुंची। गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री के वर्कर बाहर खाना-खाने गए हुए थे।

    आग लगने की सूचना तुरंत लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। वर्करों ने आग बुझाने की खुद भी कोशिश की लेकिन आग कंट्रोल नहीं हो पाई। मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 2 गाड़ियों की मदद से काबू पाया। घटना स्थल पर चौकी जीवन नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आस-पास के इलाके के गलियों को सील किया। नजदीकी इमारतों को खाली करवाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों मुताबिक फैक्ट्री में आग बुझाने के छुटपुट प्रबंध थे लेकिन जिस मुताबिक थिनर और कैमीकल का इस्तेमाल हो रहा उस अनुसार आग बुझाने के पुख्ता प्रबंध नहीं थे। फायर सेफ्टी अधिकारियों मुताबिक रिपोर्ट बना कर विभाग को भेजी जा रही है। करीब डेढ़ घंटे की मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। 

  • अभद्र टिप्पणी मामले में डॉ के खिलाफ हिंदू संगठनः गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में भगवा झंडे लगाए

    अभद्र टिप्पणी मामले में डॉ के खिलाफ हिंदू संगठनः गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में भगवा झंडे लगाए

    डॉ. नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव के खिलाफ की गई भद्दी टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठन

    मैहतपुर बाजार में जलाया डॉक्टर का पुतला

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की नगर परिषद मैहतपुर में स्थित ईशान आंखों का अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव के खिलाफ की गई अश्लील और भद्दी टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस थाना मैहतपुर द्वारा इस डॉ के खिलाफ इसी मामले को लेकर पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है लेकिन हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। 

    हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मैहतपुर के बैरियर पर एकत्रित हुए और वहां से रोष रैली चिकित्सक के चिकित्सालय तक निकाली गई और वीच चौराहे पर डॉक्टर का पुतला फूंक  कर जोरदार नारेबाजी की और डॉक्टर की टिप्पणी को असहनीय करार देते हुए इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। जबकि डॉक्टर अस्पताल बंद कर फरार हो गया है। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल में लगा बोर्ड फाड़ दिया और अस्पताल के भवन पर भगवा झंडे लगा दिए। 

    डॉ नदीम अख्तर को गिरफ्तार करने की मांग

    हिंदू संगठनों में गोल्डी कौंडल ने कहा कि ऊना जिला में इस प्रकार की गतिविधियों को बेनकाब करने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। डॉक्टर नदीम अख्तर अकेला नहीं कुछ अन्य लोग भी हिंदू देवी-देवताओं के प्रति इस तरह की अभद्र टिप्पणियां कर के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मांग की है कि डॉक्टर नदीम अख्तर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल का लाइसेंस भी रद्द किया जाए । उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस चिकित्सक को हिमाचल प्रदेश में किसी भी जगह पर अस्पताल खोलने की अनुमति न दी जाए उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यक्ति कभी भी माहौल को खराब कर सकता है।इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे चंदन शर्मा ने डॉ द्वारा की गई टिप्पणी को बेहूदा करार देते हुए कहा कि नदीम अख्तर को किस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का अधिकार दिया। वहीं उमंग ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से हिंदू समाज के प्रति हिमाचल प्रदेश में ऐसी अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। 

    वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था एसएचओ मैहतपुर मनोज कौंडल मौके की देखरेख कर रहे थे। पुलिस की क्विक एक्शन रिस्पॉन्स टीम ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मोर्चा संभाल रखा था। 

  • पंजाब सरकार ने प्रताप बाजवा को दिया अल्टीमेटम, नहीं मानें तो होगी सख्त कार्रवाई

    पंजाब सरकार ने प्रताप बाजवा को दिया अल्टीमेटम, नहीं मानें तो होगी सख्त कार्रवाई

    चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों द्वारा एक अहम प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान बोलते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि, कुछ दिन पहले विपक्षी दल ने निर्वाचित प्रतिनिधि के बारे में गलत बयान दिया था, जिसकी हम निंदा करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधि के बारे में गलत बयानबाजी की। हरपाल चीमा ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा का गरीबों और दलितों के प्रति ऐसी बयान उनके दिमाग का पागलपन और नफरत को दर्शाता है। उन्होंने प्रताप बाजवा को कहा है कि वह दलित समाज से माफी मांगे। हरपाल चीमा ने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा बनाए संविधान के अनुसार उन्हें सजा मिलेगी। एक सप्ताह के अंदर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः अवैध कब्जाधारियों को डिप्टी कमिशनर ने दी चेतावनी

    पंजाबः अवैध कब्जाधारियों को डिप्टी कमिशनर ने दी चेतावनी

    गुरदासपुरः शहर में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर अवैध रूप से कब्जे कर लिए है। जिसे हटाने के लिए नगर परिषद व जिला प्रशासन कई बार दुकानदारों को नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है, जिसके चलते डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने शहर का दौरा कर दुकानदारों व हलवाइयों को चेतावनी दी है कि अगर दुकानदार अपने स्तर पर दुकानों के बाहर से अवैध कब्जा नहीं हटाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि शहर में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका मुख्य कारण शहर के बाहर दुकानों पर अवैध कब्जा है, जिसके कारण उन्होंने आज शहर का दौरा किया।

    डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि जो लोग अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें हटा दें और जो लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में आते हैं वे भी अपने वाहनों की व्यवस्था करें क्योंकि जो लोग उनके वाहनों पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। इस दौरान गलत वाहन लगाने वालों को भी डिप्टी कमिश्नर ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाजारों में गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले पाए गए व्यक्तियों का भी चालान किया जाएगा, इस संबंध में यातायात पुलिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

  • जनसमर्थन महाअभियान को लेकर ऊना शहरी इकाई की अहम बैठक का आयोजन

    जनसमर्थन महाअभियान को लेकर ऊना शहरी इकाई की अहम बैठक का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए जनसंपर्क से जनसमर्थन महाअभियान को लेकर ऊना शहरी इकाई की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान को सभी 11 वर्ड में जन जन तक पहुंचाने के लिए वार्ड अनुसार कमेटियों का गठन किया गया। अब यही कमेटियां शहर भर में भाजपा के जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान की कमान संभालते हुए प्रत्येक शहरवासी से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करेंगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के हालात से महीने में ही बुरी तरह बिगड़ चुके हैं, कांग्रेस सरकार पूरी तरह माफिया की कठपुतली बन कर रह चुकी है। कांग्रेस द्वारा प्रदेश में माफिया राज के साथ-साथ तबादला उद्योग को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया। नगर परिषद के निवासियों को मौजूदा सरकार के इस माफिया संरक्षक चेहरे से भी परिचित कराएं। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन पुरी , शहरी भाजपा अध्यक्ष जनक राज खजांची ,कैप्टन चरणदास ,बलविंदर नत्थू ,सुखविंदर सांगरा,नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी उपाध्यक्ष विनोद कुमार पुरी, पूर्व उपाध्यक्ष पवन कपिला पार्षद ममता कश्यप, उर्मिला चौधरी, रितु अशोत्रा, सुरजीत सैनी खामोश जैतक, संदीप कश्यप, विनय आगरा, अनिल सैनी ,शिव कपिला, हरमेश प्रभाकर ,जय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • पंजाबः पूर्व प्रभारी और इंचार्ज अकाली दल में हुए शामिल 

    पंजाबः पूर्व प्रभारी और इंचार्ज अकाली दल में हुए शामिल 

    पटियालाः नाभा निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रभारी रहे वरिष्ठ राजनेता सरदार मक्खन सिंह लालका आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में अकाली दल में शामिल हो गए। वहीं मक्खन सिंह लालका के पार्टी में शामिल होने पर सुखबीर सिंह बादल ने धन्यवाद किया। सुखबीर बादल ने कहा सरदार लालका एक पंथक नेता हैं जो काफी समझदार हैं और पार्टी में उनकी वापसी से नाभा और आसपास के इलाकों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सरदार लालका और उनके समर्थकों को पार्टी में पूरे सम्मान और सम्मान का आश्वासन दिया। सरदार लालका ने पार्टी अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह अकाली दल के एक वफादार और अनुशासित सिपाही के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

  • स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित

    स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित

    ऊना/सुशील पंडित : कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि पर्यावरण पर बढ़ते मानवीय दबाव के कारण जहां हमारी जल, जंगल व जमीन लगातार प्रभावित हो रही है तो वहीं पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन्सान को कई तरह के खतरों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने पर्यावरण नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों एवं पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा ताकि हमारी ओजोन परत सुरक्षित रह सके। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संयुक्त तत्वाधान में गगरेट, बंगाणा व ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
    बंगाणा के बीडीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की। इस मौके उन्होंने थानाकलां, डीहर, खरियालता व दौबड़ पंचायतों की 270 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को एग्री न्यूट्री गार्डन किट वितरित की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने को कहा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ व सुरक्षित रह सके। दौरान बीडीओ सुरेंद्र जेटली भी उपस्थित रहे।

    गगरेट की ग्राम पंचायत अम्बोटा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने की। इस मौके पर उन्होंने कस्टम हायरिंग संेटर का भी शुभारंभ किया। उन्होंने अम्बोटा ग्राम पंचायत की 150 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एग्री न्यूट्री गार्डन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से वातावरण में काफी बदलाव बा रहे हैं जोकि हम सभी के लिए एक चिंता का विषय है। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा ताकि हम सभी स्वच्छ पर्यावरण में सुरक्षित व स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर बीडीओ शिवानी शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरेाज, जिप सदस्य रजनी, पंचायत प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

    इसके अतिरिक्त विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत डंगोली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदेश पंडित ने की। उन्होंने विकास खंड की 4 पंचायतों डंगोली लमलैहड़ी, झम्बर व मदनपुर की 173 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एग्री न्यूट्री गार्डन किट वितरित की। इस दौरान बीडीओ किशोरी लाल वर्मा तथा प्रधान डंगोली कंचन उपस्थित रही।

  • औद्योगिक नगर बददी में 21 जून को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय योग दिवस 

    औद्योगिक नगर बददी में 21 जून को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय योग दिवस 

    माज के हर वर्ग व हर संस्था को जोडा जाएगा: डा श्रीकांत 

    शहर की 31 संस्थाओं ने एक बडी बैठक में लिया संपकल्प

    योग के महत्व को दर्शाने को दिया जाएगा बडा संदेश:किशोर

    बददी / सचिन बैंसल :  भारत की सांस्कृतिक विरासत ‘योग’ को पूरा विश्व इस बार नौवां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 21 जून को मनाने जा रहा है । इसी कडी में बददी शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं मिलकर बददी के दशहरा मैदान में सामूहिक योग दिवस का आयोजन करती हैं । कोविड के कारण 3 वर्ष यह कार्यक्रम बडे स्तर का नहीं मनाया गया । इस बार योग दिवस को भव्य स्वरूप में मनाने के उद्देश्य से एक योजना बैठक हिमुडा काम्पलेकस फेस 1 में रखी गई थी । बैठक की अध्यक्षता हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा ने की जबकि योग भारती के प्रांत संगठन मंत्री डा. किशोर ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में योग भारती ,श्री हरिओम योगा सोसायटी के तत्वावधान में बददी शहर की लगभग 31 संस्थाओं के 40 से उपर पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक फेस 1 स्थित किशोर योगा एकेडमी में सम्पन्न हुई जिसमें 21 जून को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

    इस कार्यक्रम में संख्या की दृष्टि से 5100 व्यक्तियों को योग दिवस पर शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया। यह भी तय किया गया कि नौंवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम शहर के बीच फेस 3 में बददी के सबसे बड़े ग्राउंड दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा इस मीटिंग में योग भारती,श्री हरिओम योगा सोसायटी, सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच, आर.एस.एस, रैजिडैन्टस वैलफेयर एसोसिएशन फेस 3, रैजिडैन्टस वैलफेयर एसोसिएशन फेस 1-2 , गुज्जर समाज कल्याण परिषद , ओमेक्स रैजिडैन्टस वैलफेयर सोसाइटी, अमरावती रैजिडैन्टस वैलफेयर सोसाइटी, बसन्ती बाग वैलफेयर एसोसिएशन,जैन युवा मंडल, रोटरी क्लब बददी,एन.यू.जे (इंडिया ) पत्रकार संगठन, आर्य समाज, लघु उद्योग भारती, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, राष्ट्रीय मजदूर संघ, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, ऋषि अपार्टमेंट वैलफेयर एसोसिएशन,श्री श्याम गौशाला, पूर्वांचल सेवा समिति, पतंजलि परिवार,हिमसिखा वैलफेयर सोसाइटी, रोड़ सेफ्टी क्लब बददी , प्रेस क्लब बददी, हिमालय जनकल्याण समिति, गद्दी समुदाय,कृष्णा वैलफेयर सोसाइटी, हिम जन कल्याण समिति,  भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, अग्रवाल सभा ,कर्मचारी संगठन,भारत विकास परिषद, भारतीय मजदूर संघ, पार्षद नगर परिषद, कैलास बिहार सोसायटी,एन.आर.आई फ्लैट्स सोसायटी, संयुक्त व्यापार मंडल,के पदाधिकारियों ने शिरकत की । डा श्रीकांत शर्मा व किशोर ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक होगा और सामाजिक स्तर पर इसका आयोजन होगा। बहुत सारे महानुभावों ने पहले ही अपने अपने सामर्थय के हिसाब से कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

  • पंजाब से बड़ी खबरः आप विधायक की गाड़ी से टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः आप विधायक की गाड़ी से टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः जालंधर मुख्यमार्ग पर नवांशहर के लंगड़ोआ बाईपास के पास बाबा बकाला से आप विधायक दलबीर सिंह टौंग की गाड़ी से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे में विधायक घायल हो गए हैं। उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। विधायक की फॉच्यूर्नर गाड़ी स्विफ्ट कार से टकराई है। विधायक दलबीर सिंह टौंग अपनी फॉच्यूर्नर कार (पीबी02ईजे-0039) से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। लंगड़ोआ बाईपास के पास हादसा हुआ है।

    स्विफ्ट कार में सवार बुजुर्ग दर्शन सिंह मजारी की मौत हो गई जबकि चालक बलवीर सिंह धमाई घायल है। इस दौरान विधायक की गाड़ी में सवार उनके पर्सनल स्टाफ के सदस्यों को भी मामूली चोट आई है। विधायक के पीए सरविंदर सिंह ने बताया कि विधायक ठीक हैं और उन्हें अमृतसर ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को खेतों से बाहर निकलवा दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਇੱਕ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਇੱਕ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਹਾਂ ਉਰਫ਼ ਬਾਬਾ ਬਾਰੇ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਆਰਮਜ਼ ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਦੋਸ਼ੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਹਾਂ ਉਰਫ਼ ਬਾਬਾ ਨੂੰ ਨੰਗਲ ਜੁਡੀਸ਼ਲ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਜਿੱਥੇ ਨੰਗਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਰਮਜ਼ ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਬੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਨੰਗਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਕੋਲੋਂ ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਲੋਂ ਨੰਗਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਹਾਂ ਦਾ ਇਕ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਸੈਕਟਰ-43 ਨੇੜੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਸਰਪੰਚ ਸਤਨਾਮ ਕਤਲ ਕੇਸ ਅਤੇ ਗਾਇਕ ਪਰਮੀਸ਼ ਵਰਮਾ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਵਰਗੇ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਨੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਨੰਗਲ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਇਸ ਦੀ ਪੇਸ਼ੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਉਕਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ।