Blog

  • Punjab: पराली को आग लगने से ट्रैक्टर सहित 4 ट्रालियां जलकर हुई राख

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब के मुक्तसर साहिब के अंतर्गत गिद्दड़बाहा के गांव लुहारा में शॉर्ट सर्किट से खेतों में पड़ी पराली की गाठों को आग लग गई। आग ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि पास खड़ा एक ट्रैक्टर व चार ट्रालियां भी जल कर राख हो गईं। आग की लपटे इतनी तेज थी कि आसपास का एरिया भीषण हीटवेव की चपेट में आ गया। वहीं खेतों में लगे पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। आग की घटना मंगलवार की शाम करीब सवा छह बजे घटित हुई। उधर,सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया जा रहा है।

    किसान रणधीर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने धान की पराली की गांठें बना कर खेतों में लगा रखी हैं। खेतों के पास एक ट्रैक्टर व चार ट्रालियां खड़ी की हुई थीं। अचानक पराली में आग लग गई। उन्हें पड़ोस के लोगों ने आग के बारे में सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो आग की लपटे बहुत तेजी से फैल रही थीं। एक ट्रैक्टर व चार ट्रालियां भी आग की चपेट में आ गईं। पराली व वाहन जलने से उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पता नहीं आग कैसे लगी है। परंतु उन्हें संदेह है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। दमकल कर्मियों को सूचित किया तो वे घटना स्थल पर पहुंच कर आ बुझा रहे हैं। आग काफी फैल चुकी थी। पराली पूरी तरह से राख हो गई। वहीं वाहनों का भी कुछ नहीं बचा वे भी पूरी तरह से जल गए हैं।

  • Jalandhar News : स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौ+त, देखें CCTV

    Jalandhar News : स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौ+त, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना लाबडा के अंतर्गत आते गांव नाहलां में रायल स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की मंगलवार देर शाम डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले माधव के रूप में हुई है। देर रात लाबडा पुलिस ने स्विमिंग पूल से शव को निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।

    माधव के पिता भीम बहादुर ने बताया कि माधव अपने दोस्त गनेश के साथ शाम पांच बजे के करीब स्विमिंग पूल में नहाने गया था और रात को घर नहीं लौटा तो वह गनेश के घर तो उसने बताया कि वह चार दोस्त स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गए थे और वह जल्दी आ गया था लेकिन माधव उसके साथ नहीं आया, जिसके बाद परिवार स्विमिंग पूल में तो उन्हें माधव का शव पानी से मिला। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने थाना पांच की पुलिस को सूचित लेकिन इलाका थाना लाबडा का था तो उन्होंने लाबडा पुलिस को सूचित किया।

    थाना लाबडा के जांच अधिकारी एएसआइ निरंजन सिंह ने स्विमिंग पूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता चला कि माधव पानी में नहीं रहा था कि बाद में वह पानी से बाहर आकर बैठ गया। कुछ समय के बाद उसने नाचते हुए उसने पानी में छलांग लगाई लेकिन वह पानी के ऊपर नहीं आया और उसके साथ नहा रहे दोस्तों को उसके बारे में पता ही नहीं चला और वह नहाने के बाद कपड़े उठाकर घर चले गए। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार बयान देने के हालात में नहीं था तो शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • आज का राशिफल, 29 मई 2024

    आज का राशिफल, 29 मई 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 35 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 7 मिनट से पंचक प्रारंभ हो जाएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।


    मेष राशि – आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।

    वृष राशि –आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोगो के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की खुद पर विश्वास रखें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

    कर्क राशि – आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह जरुर लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    सिंह राशि – आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीदारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।


    कन्या राशि – आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज घरवालों के साथ बीतेगा। धन लाभ के अवसर बनेंगे।

    तुला राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आज अपने कार्यक्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि – आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्तों के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।

    धनु राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरुआत कर सकते है। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक जगह पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

    कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें।

    मीन राशि – आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • Punjab: CM Kejriwal के रोड शो से पहले विपक्ष ने किया High Voltage Drama, देंखे Video

    Punjab: CM Kejriwal के रोड शो से पहले विपक्ष ने किया High Voltage Drama, देंखे Video

    पठानकोट। दिल्ली के सीएम केजरीवाल इस समय पंजाब दौरे पर हैं। वहीं, आज शहर में दिल्ली के सीएम केजरीवाल रोड शो से पहले भाजपा व आप पार्टी के वर्कर आमने-सामने हुए। जिसके चलते बीजेपी पार्टी ने हाई वोलटेज ड्रामा किया। जिसके पीछे कारण है कि आम आदमी पार्टी की ओर से बाजारों में व सरकारी इमारतों, खंबों पर लगाए गए केजरीवाल के बोर्ड और झंडे बताए जा रहे है। चुनाव प्रचार सामग्री सड़क के आर-पार वे सड़क के बीचो-बीच सरकारी इमारतों पर लगाई थी जिसका विरोध समूह बीजेपी पार्टी और पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा ने किया। प्रशासन से मांग की कि सरकारी इमारत पर लगी आम आदमी पार्टी की चुनाव सामग्री को उतारा जाए क्योंकि यह चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना है।

    बीजेपी के विरोध का पता चलते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी बाजार में पहुंच गए और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में धक्का मुकी होनी शुरू हो गई। जिसके चलते मौके पर एसएसपी पठानकोट भारी पुलिस फोर्स के साथ  पहुंचे और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। इस मौके दोनों पार्टियों ने पीएम और सीएम चोर है कहकर नारेबाजी भी की। दूसरी तरफ बीजेपी पार्टी को पुलिस ने दो घंटे में सरकारी इमारताें से बोर्ड उतरवाने का आश्वासन दिया।

  • कांग्रेस ने दिखाया सतपाल रायजादा पर विश्वास, अब जनता भी इन्हें चुनकर भेजे दिल्ली: प्रियंका गांधी

    कांग्रेस ने दिखाया सतपाल रायजादा पर विश्वास, अब जनता भी इन्हें चुनकर भेजे दिल्ली: प्रियंका गांधी

    ऊना और हमीरपुर में सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में प्रियंका गांधी की धुआंदार जनसभाएं और रोड शो

    ऊना/सुशील पंडित : संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अनुराग ठाकुर के गढ़ में हल्लाबोल जनसभाएं की और उनके गृहजिला हमीरपुर के बड़सर मैहरे में हजारों लोगों के साथ विशाल रोड शो करके भाजपा की परेशानी को और बढ़ा दिया है। इस मौका पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, चिंतपूर्णी के विधायक सहित स्थानीय स्थानीय नेता मौजूद रहे। इस मौका पर प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार सतपाल सिंह रायजादा पर विश्वास दिखाया है और जनता के बीच वह काफी लोकप्रिय है। जनता के लिए रायजादा हर सुख दुख में खड़े मिलते हैं। जनता को भी इनको चुनकर दिल्ली भेजना चाहिए ताकि संसदीय क्षेत्र का विकास हो सके।

    जनता ने कर दिया है अनुराग का बोरिया बिस्तर पैक: सुक्खू
    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सतपाल सिंह रायजादा को भाजपा कमजोर कैंडिडेट मान रही थी लेकिन इसने ही अब उनकी नींदें उड़ा दी हैं। भाजपा खेमे में डर का माहौल है। यह माहौल इसलिए बना है क्योंकि 4 बार सांसद रहने के बावजूद भी अनुराग ठाकुर संसदीय क्षेत्र का विकास करवाने में हर बार फेल रहे। अनुराग की वजह से ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पिछड़ा है। सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय भी अनुराग गायब रहे और अब चुनावों में खुद भी संसदीय क्षेत्र में दनदना रहे हैं और केंद्र से नेताओंं को भी इंपोर्ट करके यहां ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग को अब यह जान लेना चाहिए कि जनता ने अब उनका बोरिया बिस्तर पैक करने का मन बना लिया है क्योंकि वह रेल और खेल सबमें ही फेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को चुनावों के दिनों में दूसरों के कामों को अपना बताकर अनुराग काम चला रहे हैं लेकिन जनता अब जागरूक है। संसदीय क्षेत्र में एक भी काम ऐसा नहीं है जो अनुराग की देन हो। अनुराग न तो बेरोजगारों को रोजगार दिलवा पाए हैं और न ही महंगाई पर लगाम लगा पाए हैं। संसदीय क्षेत्र को ऐसे नाकाम सांसद की जरूरत नहीं है। अब समय सतपाल रायजादा का है जो कि जनता के बीच रहने वाले नेता हैं न कि चुनावों के बाद गायब रहने वाले।

    डर चुके हैं अनुराग, अब सबको पूछ रहे जीतूंगा या नहीं: अग्रिहोत्री
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि पहले 5 लाख से जीतने की बातें कहने वाले अनुराग ठाकुर को सतपाल सिंह रायजादा ने घेरा डाल दिया है। अब अनुराग सबको पूछते फिर रहे हैं कि मैं जीतूंगा या नहीं। ऐसी हालत भाजपा नेताओं की हो चुकी है। संसदीय क्षेत्र में सतपाल रायजादा के नाम की हवा चल रही है और हमेशा जनता और संसदीय क्षेत्र के बीच से गायब रहने वाले अनुराग ठाकुर इस हवा में उडऩे वाले हैं। अग्रिहोत्री ने कहा कि जीतने के बाद कभी न दिखने वाले अनुराग आज धूप में पसीना बहा रहे हैं और लोगों के पास पहुंच रहे हैं कि मैं भी चुनाव मैदान में हूं। उन्होंने कहा कि अनुराग ने संसदीय क्षेत्र को न हवाई अड्ड़ा दिया, न खेल मैदान दिया, न कोई रेल लाइन दी। कांग्रेस के समय के कार्यों को अपना बताकर ढिंढोरा पीट रहे हैं। अग्रिहोत्री ने कहा कि इससे पहले भी ऊना के ही मेजर विक्रम सिंह ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल को हराया था और सांसद बने थे। अब समय सतपाल रायजादा का है क्योंकि अनुराग हर मोर्चे पर फेल रहे हैं।

     

    ऊना-तलवाड़ा रेल लाइन कांग्रेस के सांसद पराशर की देन: रायजादा
    सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि अनुराग अपनी हार देखकर बौखला गए हैं और एक ट्रेन के 10 स्टेशन गिनाकर लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन तलवाड़ा रेल लाइन का जो श्रेय लेने का प्रयास है भाजपा के प्रत्याशी कर रहे हैं दरअसल यह काम बहुत साल पहले कांग्रेस के ही सांसद नारायण चंद पराशर द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर अब तक के सबसे असफल सांसद रहे हैं जो चार बार सांसद चुने जाने के बावजूद एक बार भी केंद्र में हिमाचल की आवाज नहीं उठा सके। अनुराग अपने पिछले चार कार्यकाल में अपनी उपलब्धियां नहीं बता पा रहे हैं। अनुराग हमीरपुर में रेल पहुंचाने के लिए एक इंच लाईन नही बिछा पाए। सेहत खराब होने के बावजूद सुक्खू आपदा में प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहे लेकिन अनुराग नहीं आए। अनुराग चाहते तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाते जिससे संसदीय हल्के में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता लेकिन वह यह नहीं कर पाए। अग्निवीर योजना पर सफाई नहीं दे पा रहे हैं। हमीरपुर की रेल लाइन पर सफाई नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मात्र सेलिब्रिटी नेता के रूप में पहचान बनाने में ही सफल हुए है जनता के मुद्दो से इनका दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं रहा है और न ही कभी संसद में मजबूती से अपने क्षेत्र के मुद्दो को पटल पर रख पाए है।
  • गगरेट में गरजे भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा

    गगरेट में गरजे भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा

    गगरेट से कलोह तक पदयात्रा में उमड़ी भीड़ 

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक ही दिन में  पांच नुक्कड सभाएँ करके जहाँ कांग्रेस को आइना दिखाया वही चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के  तीनों जिला परिषद वार्डो के अंतर्गत  जाडला क्योड़ी, दियोली, चलेट,अंदौरा,एवम हरवाल में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उमड़ी भीड़ से अनुराग ठाकुर के साथ साथ चैतन्य शर्मा भी गदगद दिखे और उन्होंने कांग्रेस पर  खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के पास न तो विजन है और न ही कोई उपलब्धि, जिसे वो जनसभा में गिना पाते।

    उन्होंने कहा कि भला होता मुख्यमंत्री महोदय संघनेई के डे बोर्डिंग स्कूल के लिए एक भी ईंट न लगा पाने, दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा घटाने, गगरेट अस्पताल सहित अन्य निर्माण कार्य लटकाने और भाजपा कार्यकाल में खुले कार्यालयों पर ताला लटकाने के लिए  के लिए गगरेट की जनता से माफ़ी मांगते, तो शायद उनके कहने से कांग्रेस को कुछ  वोट पड़ जाते, लेकिन उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी, जिससे गगरेट की जनता में आक्रोश है और उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है। उधर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने अब शिमला में मकान बना लिया है, तो क्या सुक्खू सरकार से उन्हें 1500 रूपये मिले या उन्हें भी प्रदेश की अन्य महिलाओं की तरह धोखा मिला है।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर मोर्चे पर जनता के साथ विश्वास घात किया है। चुनाव के समय धर्म के उपदेश देने वाले राहुल और प्रियंका गाँधी श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से कन्नी काट लेते है लेकिन चुनावों में  हिन्दुओं के वोट पाने  के लिए जरूर जनता को भ्रमित करने के लिए धर्म कर्म करने का दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का इंडी गठबंधन केवल देश को विभाजित करने वाला है। इसी  कांग्रेस और गठबंधन ने अयोध्या के श्री मंदिर का निर्माण 500 वर्षो तक रोक कर रखा, जिससे जनता में आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर लोकसभा से पांचवी बार भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने  कहा कि देश में बीते दस वर्षो में जब से मोदी सरकार आई है। देश की अर्थ व्यवस्था पर उछाल आया है। आज जो देश  भारत  की जनता पर आंख उठाते थे,वह अपने घरों में दुबके हुए हैं। पाकिस्तान को अपनी औकात पता चल गयी है और आज खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। हमारे भारत की सीमाएं सुरक्षित है।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में विपक्ष का  गठबंधन अब देश के अनूसूचित जाति ओबीसी अल्प संख्य को पांच प्रतिशत आरक्षण में कटौती की बात कर रहा हैं। ठाकुर ने कहा कि 60 वर्षो तक देश में राज करने बाली यूपीए सरकार में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा दिया है। इसके अलावा कांग्रेस या उसके गठबंधन की कोई उपलब्धि नहीं है। अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन बीते पांच वर्ष और आगे पांच वर्षो तक देने की गारंटी दी है।

    वही हिम केयर योजना के तहत 70 करोड़ परिवारों को पांच लाख फ्री स्वास्थ्य सुविधा देश की 22 करोड़ महिलाओ को फ्री गैस सिलेंडर, 82 करोड़ परिवारों को छः हजार किसान सम्मान निधि के अलावा हर वर्ग को हर सुविधाएं देने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतार कर लाभ पहुंचाने का काम किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर के एम्स में हम अब 300 बैड मरीजों के साथ आए केयरटेकर की सुविधा के लिए बनाने जा रहे है। ताकि मरीजों के साथ आए सहायकों को होटल के महंगे कमरा न लेना पड़े। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को तीसरी बार यानी हैट्रिक के लिए भाजपा के पक्ष में एक एक वोट कार्यकर्ता डलवाए। और गगरेट  से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा और लोकसभा के लिए  मुझे भारी मतों से जिताए। 

    भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने मंगलवार  को गगरेट से कलोह तक पदयात्रा करके चुनावी हवा को अपने पक्ष में पलटने की कोई कसर बाकी न छोडी। इस दौरान हाथ में भाजपा के झंडे / बैनर पकड़े भाजपा महिला नेत्रियों ने नाचते गाते चैतन्य शर्मा के लिये प्रचार किया, वहीं  भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपना जोश दिखाया, उधर  चैतन्य शर्मा ने दुकान दुकान जाकर , वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की  अगुवाई में सहजता के साथ वोट मांगे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि जनता ने अब मन बना लिया है और 01 जून को जनता दोनों इवीएम मशीनों पर कमल के फूल का बटन दो बार दबाकर प्रदेश एवम केन्द्र में डबल इंजन की सरकार बनाएगी।
  • पूर्व विधायक परमजीत सिंह ने मानपुरा पंचायत में डोर टू डोर किया प्रचार

    पूर्व विधायक परमजीत सिंह ने मानपुरा पंचायत में डोर टू डोर किया प्रचार

    हिमाचल के विकास के लिए भाजपा के लिए मांगे वोट

    बद्दी/ सचिन बैंसल : दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मानपुरा पंचायत के सभी वार्डों में डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने देश  व हिमाचल के विकास के लिए भाजपा को समर्थन करने के बात कही। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र के विकास करना है तो भाजपा को समर्थन करें। भाजपा के दस सालो में देश  में कोई घोटाला नहीं है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर पांचवे पर आ गई है। और अगर भाजपा दोबारा आती है तो यह भारत विश्व की तीसरी शक्ति बन जाएगा।

    भाजपा नेता कृष्ण कौशल ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है सभी विकास कार्य ठप पड़े है। विकास कार्यो को बैक गेयर लग गया है।  एक पंचायत का पंच भी आज काम कराने के लिए भटक रहा है। कांग्रेस ने सता संभालते ही 9 सौ संस्थान बंद करा दिए। अब जनता कांग्रेस को चुन कर पछता रही है। उन्होंने लोगों से दोबारा गलती न करने की अपील की। इस मौके पूर्व सांसद प्रत्याशी स्व. श्रवण सिंह के पुत्र धर्म सिंह, विस्तारक डीएस राफ्टा, पूर्व प्रधान देवराज ठाकुर, देवराज चौधरी,  नरायण दास, बीडीसी राधा कृष्ण , पूर्व प्रधान जगतार हीरा, बबलू धीमान, सुभाष शर्मा भी उपिस्थत रहे। 
  • रोहित ठाकुर ने नालागढ़ में बूथ प्रभारियों के साथ ली बैठक

    रोहित ठाकुर ने नालागढ़ में बूथ प्रभारियों के साथ ली बैठक

    अपने बूथ को मजबूत करने का पढ़ाया पाठ

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : प्रदेश कांग्रेस सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को नालागढ़ में 121 बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों से अपने बूथ मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद पिछले दस साल से है लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र के आवाज उठाने में नाकाम रहे है। पिछले कार्यकाल में भाजपा को यहां से चालीस हजार की लीड मिली है। जो अपने आप में एतिहासिक है।  लेकिन उसके बावजूद भी  यहां पर भाजपा के सांसद स्थानीय लोगों की समस्याओं को दूर करने में नाकाम रहे। आपदा के समय में सांसद यहां पर लाखों रुपये देने के झूठे दावे कर रहे है लेकिन हकीकत यह है कि सांसद ने नालागढ़ की 27 पंचायतो में फूठी कौडी भी नहीं दी। 

    कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि अब भाजपा अपना सिंहासन डोलते हुए देख कर धर्म व मंदिर के नाम पर लोगों को बरगला रहे है। एक समय था जब सभी धर्मों का समान होता था लेकिन पिछले कुछ सालों से स्थिति बदल गई है। संविधान में संशोधन करने की बात हो रही है। उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों से अपने अपने बूथ से लीड दिलाने की बात कही है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा, ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, जिला अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर ने भी विचार रखे।
  • Jalandhar पहुंचे BJP सांसद Manoj Tiwari, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे BJP सांसद Manoj Tiwari, देखें Live

    जालंधर, ENS: 7 वें चरण पर लोकसभा चुनाव 1 जून को होने जा रहे है। वहीं इस चुनावों को लेकर सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने पंजाब की ओर रुख कर लिया है। इसी के चलते आज लोकसभा सासंद मनोज तिवारी जालंधर में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक में प्रचार करने के लिए आए हुए है। 

    इस दौरान दिग्गज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया और सुशील रिंकू के साथ गुरु नानक पुरा वेस्ट हल्के में स्थित भारत नगर मार्केट में लोगों को संबोधित किया।

  • Punjab : गर्मी से बचने के लिए नहर में नहाने गया 10 वर्षीय बच्चा डूबा, देखें वीडियो

    Punjab : गर्मी से बचने के लिए नहर में नहाने गया 10 वर्षीय बच्चा डूबा, देखें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब भर में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बठिंडा में लगातार 47 डिग्री और 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं इसी बीच आज बठिंडा के जनता नगर के पास सरहंद नहर में 10 साल का अजय कुमार नाम का एक लड़का गर्मी से बचने के लिए नहा रहा था, इसी दौरान नहर में पानी का बहाव तेज होने से नगर में डूब गया।  परिजनों से मामले बारे पूछताछ की गई तो बताया कि लड़का 10-11 साल का लड़का था। जो परशुराम नगर का रहने वाला था जो दोपहर नहर में नाहने आया था। इस दौरान नहाते वक्त डूब गया। जिसकी काफी खोजबीन की गई पर पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही प्रशासन से परिजनों ने बच्चे का शव खोजने की लिए मांग की है।