Blog

  • जालंधरः विजय सांपला और इंदर इकबाल अटवाल को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी 

    चंडीगढ़: बीजेपी प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पूर्व मंत्री विजय सांपला को लुधियाना संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ इंदर इकबाल सिंह अटवाल और जितिंदर मित्रा को संयोजक नियुक्त किया गया है। बता दें कि विजय सांपला काफी समय में टिकट ना मिलने के कारण नाराज चल रहे थे। हाल ही में सुनील जाखड़ ने उनके होशियारपुर में स्थित आवास में उनके साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने उनकी नाराजगी को लेकर उनके मुद्दों को हाईकमान के आगे रखने का आश्वासन दिया था। इसके कुछ दिन बाद विजय रूपाणी ने भी विजय सांपला के साथ उनके आवास पर मुलाकात की थी। जिसके बाद आज भाजपा ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

  • बाल विवाह को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को दिया आदेश

    बाल विवाह को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को दिया आदेश

    जयपुरः राजस्थान हाईकोर्ट इस बार बाल विवाह को रोकने के लिए काफी सख्त बन गया हैं।अदालत ने कहा कि बाल विवाह होने पर सरपंच और पंच को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने बाल विवाह को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अपने आदेशों में कहा कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 लागू होने के बावजूद, राज्य में बाल विवाह अब भी हो रहे हैं। अदालत ने कहा कि हालांकि अधिकारियों के प्रयासों के कारण बाल विवाह की संख्या में कमी आई है, लेकिन अब भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।

    आदेश में कहा गया है, ‘‘उत्तरदाताओं को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में कोई बाल विवाह न हो। सरपंच और पंच को संवेदनशील बनाया जाना चाहिए और उन्हें सूचित किया जाना चाहिए कि यदि वे बाल विवाह को रोकने में विफल रहते हैं, तो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की धारा 11 के तहत उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

  • पंजाबः 4 किलो आइस ड्रग और 1 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार 

    पंजाबः 4 किलो आइस ड्रग और 1 किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार 

    अमृतसरः सीमा पार नशीली दवाओं की तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान, सी.आई. अमृतसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और 4 किलोग्राम आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन) और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों द्वारा नशीले पदार्थों के परिवहन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 2 समर स्पेशल ट्रेनें रद्द

    रांची: रेल यात्रीयों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड की राजधानी रांची से बिहार जाने वाले यात्रियों को निराश करने वाली खबर है, क्योंकि कुछ समर स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, बिहार से दक्षिण जाने वाली ट्रेन को वाया रांची किया गया है। जिससे रांची की यात्रियों को खासकर मंगलुरु जाने में काफी सुविधा होगी।

    जारी सूचना के अनुसार यात्रियों की संख्या बहुत कम होने की वजह से ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची – भागलपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन एवं ट्रेन संख्या 08624/08623 रांची – इस्लामपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की शेष ट्रिपें रद्द कर दिया गया है। 

  • जालंधरः राहुल गांधी के अमेठी में चुनाव ना लड़ने को लेकर जयवीर शेरगिल ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः राहुल गांधी के अमेठी में चुनाव ना लड़ने को लेकर जयवीर शेरगिल ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम वक्त अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है। वहीं अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव ना लड़ने को लेकर जयवीर शेरगिल ने जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से भाग गए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपना खुद का ही नारा डरो मत भूल गए है। जयवीर ने कहा कि आज पूरे देश में जगजाहिर हो गया है कि राहुल गांधी का नारा डरो मत, कायरता, खोखलेपन और दोगलेपन से लद्दा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी इतिहास में ऐसे नेता जाने जाएंगे जो जंग के वक्त मैदान-ए-जंग छोड़कर भाग गए पिछले दरवाजे से। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी का अमेठी से भागना दर्शाता है कि कांग्रेेस का पूरा प्रचार डर रहा है कांप रहा है। 

    बता दें कि राहुल गांधी अब तक अमेठी से चुनाव लड़ते हैं। इस बार पार्टी ने उनकी सीट बदल दी है। जबकि केएल शर्मा पहली बार चुनावी मैदान में होंगे। शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। वो अब तक रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभालते आए हैं। 7 चरण के आम चुनाव के 5वें फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होगा। ये दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी-नेहरू परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है।

  • LPU News Today: Lovely Professional University में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, देखें वीडियो 

    LPU News Today: Lovely Professional University में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University, LPU) अक्सर विवादों में घिरी रहती है। वहीं अब ताजा मामला स्टूडेंट के सुसाइड का सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात LPU की नौंवी मजिंल से छात्र ने सुसाइड किया है। मृतक की पहचान मयंक (Mayank) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बच्चे की मौत को लेकर LPU में रह रहे स्टूडेंट में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इस घटना की वीडियो फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें मयंक की लाश यूनिवर्सिटी कैंपस में पड़ी हुई नजर आ रही है। इस घटना को लेकर स्टूडेंट्स का कहना है कि घटना देर रात करीब 11 बजे की है। मयंक देर रात जब 9वीं मंजिल से गिरा तो जोरदार धमाका सा हुआ।

    जिसके बाद एका एक कर भारी मात्रा में स्टूडेंट्स मौके पर इकट्ठा होने लगे। जिसके बाद यूनिवर्सिटी में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस मंगवाई और मयंक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना सतनामपुर थाने की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची मेहड़ू थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने सारे घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सुसाइड सहित विभिन्न एंगलों पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर एलपीयू की मैनेजमेंट के साथ संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है  तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 

  • तेजधार हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया वारदात को अंजाम

    तेजधार हथियार से दुकानदार पर हमला कर दिया वारदात को अंजाम

    हरियाणा : दुकानदार से लूट का मामला सामने आया है।अंबाला में बाइक सवार 3 लुटेरों ने दुकानदार पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर उसका कैश वाला बैग छीन कर भाग गए। बैग में करीब ढ़ाई लाख रुपए और दुकान की चाबियां व अन्य सामान था। घटना बीती रात करीब 9 बजे की है। दुकानदार को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

    गांव मटेहड़ी शेखां निवासी गगन नरूला ने बताया कि उसकी गारमेंट्स की दुकान है। वह वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का भी काम करता है। जानकारी के अनुसार 9 बजे अपनी दुकान से लैपटॉप और करीब ढाई लाख रुपए कैश लेकर पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो बाइक पर 3 लुटेरे आए। इससे पहले 2 युवक रैकी करने के लिए पहले खड़े हुए थे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाशों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया।

    एक लुटेरे ने लोहे की रॉड उसके सिर व कमर में मारी। 2 लुटेरों ने तलवार से उसकी दोनों बाजू पर कई वार किए। पीड़ित ने शोर मचाया। जिसके बाद तीनों लुटेरे उसका बैग छीन कर फरार हो गए। शोर सुन उसके ममेरा भाई अमन घर से उसके पास पहुंचा और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को दाखिल किया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के पश्चात अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 324,307,379B व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • छात्र की पिटाई के आरोप में टीचर सस्पेंड

    छात्र की पिटाई के आरोप में टीचर सस्पेंड

    जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक सरकारी अध्यापक को तीसरी कक्षा के बच्चे को पीटने पर नौकरी से निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा और इस मामले में जांच करते हुए छोटा हाथला गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक गणपत पातलिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

    जानकारी के मुताबिक अध्यापक ने आठ वर्षीय छात्र जो कि तीसरी कक्षा में पड़ता है, को थप्पड़ मारा था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

  • भीषण हादसाः फेस्टिवल में इवेंट के दौरान आइसक्रीम वैन ने 29 बच्चे कुचले, 18 गंभीर घायल

    भीषण हादसाः फेस्टिवल में इवेंट के दौरान आइसक्रीम वैन ने 29 बच्चे कुचले, 18 गंभीर घायल

    नई दिल्लीः फेस्टिवल चल रहा था, बच्चे और उनके परिजन म्यूजिकल इवेंट में मस्त थे, अचानक हादसा हुआ और चीख पुकार मच गई। फेस्टिवल में आइसक्रीम बेचने वाला अपनी वैन लेकर आया था, लेकिन उसकी वैन ने इवेंट में हिस्सा ले रहे बच्चों को कुचल दिया। वैन बच्चों की भीड़ के बीच से निकली और करीब 29 बच्चों को टक्कर मारते हुए निकल गई। बच्चों को कुचलने के बाद वैन पहाड़ी से लुढ़क गई और एक दीवार से टकराकर रूक गई। दूसरी ओर, जिन बच्चों को वैन ने टक्कर मारी थी, वे घायल होकर गिर गए। आनन फानन में बच्चों को मौके पर फर्स्ट ऐड दिया गया। 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से तीन बच्चों की हालत नाजुक है और वे अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

    हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा पूर्व-सोवियत गणराज्य किर्गिस्तान में पहाड़ी इलाके में हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने हादसे की पुष्टि की है। वहीं देश के स्वास्थ्य मंत्री एलिमकादिर बेइशेनालिएव ने हादसे के वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस को हादसे की जांच करने का आदेश दिया है।

    उनका निर्देश है कि पुलिस हादसा होने के कारणों की पता लगाए। अगर हादसे के लिए ड्राइवर जिम्मेदार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच की तो ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी वैन का हैंडब्रेक लगाना भूल गया था। आइसक्रीम बेचते समय झटका लगने से वह लुढ़क गई और बच्चों को कुचलते हुए निकल गई। जानबूझ हादसा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही वैन लुढ़की वह और सुरक्षा कर्मी वैन के पीछे दौड़े, लेकिन उसे रोक नहीं पाए। वैन 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से भीड़ में घुस चुकी थी।

    हादसे में घायल बच्चों की उम्र 9 से 16 साल के बीच है। फेस्टिवल में तैनात एंबुलेंस में बच्चों को फर्स्ट ऐड दिया गया। वहीं कुछ बच्चों को घायल और बेहोशी की हालत में घास पर पड़े देखा गया। बता दें कि किर्गिस्तान में ही मार्च महीने में भी एक हादसा हुआ था। 2 विशाल हाथियों ने एक उत्सव में उत्पात मचाते हुए लोगों को अपनी जान बचाने के लिए भागने पर मजबूर कर दिया था। उस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर दोनों हाथियों को कंट्रोल करना पड़ा था।

  • पंजाबः मां ने अपनी ही बेटी का किया अपहरण, देखें वीडियो

    पंजाबः मां ने अपनी ही बेटी का किया अपहरण, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले से मां के द्वारा बेटी को अगवाह करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जानकारी देते हुए फिरोजपुर के गांव गजनीवाला निवासी बलविंदर ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी फिरोजपुर के तरिंडे निवासी जसवीर कौर से हुई थी और तभी से उसकी पत्नी उससे झगड़ा करती थी और शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए।

    पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों का पंचायत में तलाक भी हो चुका है और बाद में उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया जिसमें उसकी पत्नी पेके चली गई और छोटी लड़की को यहीं छोड़ दिया। पीड़ते ने जानकारी देते हुए बताया कि आज छह-सात लोग धारदार हथियार से लैस होकर आये और उसे बुरी तरह पीटा और उसके चाचा पर भी तेज़धार हथियारों से हमला कर घाटल कर दिया और उसकी बेटी को जबरन उठा ले गये। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। उन्होंने मांग की कि बच्ची का अपहरण करने वाले और उनके साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।