Blog

  • पंजाबः दूध के कैंटर और बजरी ट्रक में हुई टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो

    बठिंडाः एनएफएल के पास खाली दूध के कैंटर और बजरी के ट्रक के बीच भयानक हादसा हो गया।

    हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दूध के खाली कैंटर के ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बजरी ट्रैक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

  • रेलवे स्टेशन पर पथराव, जबरन ट्रेन रोकी, शीशे टूटे, कई घायल

    हरियाणा : गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर बीती रात हंगामा हो गया। नए साल पर खाटूश्याम में बाबा श्याम के दर्शनों को जाने के लिए हजारों श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में दरवाजे न खुलने पर लोग भड़क गए ओर रेलवे पटरी पर बैठ कर ट्रैक जाम कर दिया। रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को हटाया। ट्रेन पर पथराव व कईयों को चोटें आने की सूचना भी है।

    जानकारी अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी जाने वाली 20473 चेतक एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से ही भर कर आई थी। ट्रेन रात को गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो अंदर बैठे यात्रियों ने डिब्बों के दरवाजे नहीं खोले। इस पर ट्रेन में चढ़ने के लिए खड़े यात्रियों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन को तकरीबन एक घंटे तक रोके रखा। वे एक ही बात पर अड़े रहे कि “खाटूश्याम जाना है, खाटूश्याम जाना है”। इससे ट्रेन में सवार लोगों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रेलवे पुलिस भी भीड़ के आगे बेबस नजर आयी।

    जीआरपी के पहुंचने पर यात्रियों को ट्रैक से हटाया
    गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंची। इसके बाद ट्रेन के आगे से यात्रियों को हटाया गया। फिर ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव भी किया। जानकारी के अनुसार ट्रेन के शीशे टूटे और कई लोग घायल भी हुए है।

  • जालंधर: नहर के पास DSP का मिला श’व

    जालंधर, ENS: नए साल के दिन सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास शव बरामद हुआ है। शव के बरामद हुए पहचान पत्र से पता चला है कि मृतक व्यक्ति पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले को लेकर ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। 

    रात के वक्त डीएसपी दलबीर सिंह पैदल ही कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनका सिर किसी चीज से टकराया। इसके कारण उनकी मौत हो गई। संदीप शर्मा ने बताया कि एरिया के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे पता किया जा रहा है कि ये हादसा कैसे हुआ। अगर ये हादसा नहीं है तो सिर पर जख्म कैसे आया। फिलहाल मामले की विभिन्न एंगलों पर जांच जारी है।

  • पंजाब : अकाली दल बादल से समझौते को लेकर केंद्रीय मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के ज़रिए पंजाब के गांव गांव केंद्रीय स्कीमों के बारे में बताने को आयोजित सुनाम में आयोजित बड़ी रैली को संबोधित करने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे। अकाली दल बादल के साथ कोई समझोते की बात अभी तक नहीं चली न ही चलने के आसार है। यह विचार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुनाम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के ज़रिए पंजाब के गांव-गांव केंद्रीय स्कीमों के बारे में बताने को आयोजित रैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते किया।

    इस अवसर पर भाजपा राज्य उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने कहा की अकाली दल बादल के साथ समझोता एनडीए के लेबल पर हम भाजपा को 13 और 117 सीटों पर मजबूती के लिए प्रयास कर रहे है। उन्होंने सुखबीर बादल की माफी पर भी नर्म रवैये से बात की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के ज़रिए पंजाब के गांव गांव केंद्रीय स्कीमों के बारे में बताया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਝਾਕੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਨਾ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਧਾਲੀਵਾਲ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : 26 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਪਰੇਡ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਝਾਕੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਨਾ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸਿਆਸਤ ਦਰਮਿਆਨ ਰੱਖਿਆ ਮੰਤਰਾਲੇ ਨੇ ਸਥਿਤੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਮੰਤਰਾਲੇ ਨੇ ਆਪਣੇ ਬਿਆਨ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਝਾਕੀ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਤੀਜੇ ਗੇੜ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਝਾਕੀ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਝਾਕੀ ਨਿਰਧਾਰਤ ਥੀਮ ਅਨੁਸਾਰ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਨਾਲ ਹੀ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ‘ਤੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਭਖ ਗਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਇਹ ਚਿੱਠੀ ਲੈ ਕੇ ਜਲਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਲਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦਿੱਤੀ ਹ ਤੇ ਫਿਰ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਚਿੱਠੀ ਦਿਖਾਂਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਝੂਠ ਬੋਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਝੂਠਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਮਾਈ ਭਾਗੋ, ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ, ਗਦਰੀ ਬਾਬਾ ਤੇ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਨੂੰ ਰੱਦ ਦੀ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਭੇਜਾਂਗੇ। ਇਹ ਸਾਰੇ ਸਾਡੇ ਹੀਰੋ ਹਨ।

    ਅਸੀਂ ਜਾਣਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਿਵੇਂ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਸਾਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਤੋਂ ਐਨਓਸੀ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਬਲਬੂਤੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਝਾਕੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਝੂਠ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਵੱਲੋਂ ਬੋਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਹੀ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਦੀ ਪਰੇਡ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਝਾਕੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਨਾ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਵਿਵਾਦ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਂ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰੱਖਿਆ ਮੰਤਰਾਲੇ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਸੀਐਮ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਕਾਊਂਟ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਪੋਸਟ ਪਾਈ ਹੈ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਵੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜਲਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਚਿੱਠੀ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਹੁਣ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਦਾ ਕੀ ਬਿਆਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦਾ ਹੈ।

  • ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, साथ ही रखी एक ‘शर्त’

    सिडनी: अपने आखिरी टेस्ट मैच से चंद घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सिडनी के अपने घरेलू मैदान एससीजी में वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू हो रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में करियर का फेयरवेल टेस्ट खेलने उतरेंगे। हाल ही में अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाले 37 वर्षीय डेविड वॉर्नर ने हालांकि फॉर्म और फिटनेस के आधार पर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की संभावना खुली रखी है।

    साल 2024 की पहली सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वॉर्नर ने बताया कि, ‘मैं निश्चित रूप से एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। यह कुछ ऐसा था जो मैंने विश्व कप के दौरान कहा था, भारत में इसे जीतना, मुझे लगता है कि बड़ी उपलब्धि थी। मैं टेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट के बाद दुनिया भर में कुछ टी-20 लीग खेलना चाहता हूं। मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रही है। अगर मैं दो साल के समय में अच्छा क्रिकेट खेल रहा हूं और ऑस्ट्रेलियाई टीम को मेरी जरूरत है तो मैं उपलब्ध रहूंगा।

    एससीजी टेस्ट से दो दिन पहले सुनाए गए फैसले का मतलब है कि वॉर्नर वनडे में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने शानदार करियर का अंत करेंगे। उन्होंने 161 मैचों में 45.30 के औसत और 97.26 के स्ट्राइक रेट से 6932 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके 22 शतक ऑस्ट्रेलिया के सबसे शानदार स्कोररों की सूची में केवल रिकी पोंटिंग के 29 शतक से पीछे हैं। डेविड वॉर्नर सबसे छोटे प्रारूप यानी टी-20 में एक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने रहेंगे और खेल के तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने से सिर्फ एक गेम दूर हैं। उन्हें फ्रैंचाइजी टी-20 सर्किट पर अपना सिक्का चलने की भी उम्मीद है और उम्मीद है कि वह दुबई कैपिटल्स के साथ अगले आईएलटी20 में भाग लेंगे।

  • राम मंदिर, CM और STF के ADG को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    लखनऊ: नए साल से पहले एक बार फिर से परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, श्री राम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। वहीं धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने के बाद यूपी 112 के इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। बता दें कि भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। देवेंद्र तिवारी को ही यह ई-मेल प्राप्त हुआ था। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवार को जुबेर खान नाम के एक शख्स की ई-मेल आईडी से धमकी भेजी गई थी। इस ई-मेल में जुबेर ने खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ हुआ बताया था। वहीं अब एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच में एटीएस और एसटीएफ को भी लगाया दिया गया है।

    इसके साथ ही ईमेल करने वाले शख्स की तलाश में कई जांच एजेंसियां जुट गई हैं। देवेंद्र तिवारी ने यूपी 112 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टैग करते हुए मामले की जानकारी दी है। देवेंद्र को 27 दिसंबर की शाम को जुबेर खान के नाम से ई-मेल भेजा गया था।देवेंद्र तिवारी को प्राप्त ई-मेल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश और देवेंद्र तिवारी को गौ सेवक बताते हुए बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। देवेंद्र तिवारी का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें इस तरह की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई है, पुलिस की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

  • पंजाब : हमलावरों की गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    2 घायल, गाड़ियों की तोड़फोड़ की

    अमृतसर : नए साल की शुरुआत को लेकर जहां पुलिस चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर सख्ती दिखा रही है। वहीं अमृतसर के बटाला रोड पर कुछ बदमाशों ने एक गली में गुंडागर्दी की वारदात को अंजाम दिया। उपद्रवियों ने गली में खड़ी कारों को भी तोड़ दिया और अगर कोई गली में उन हमलावरों से बात करने के लिए आगे आया, तो उन्होंने उसे भी घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि ये बदमाश बटाला रोड स्थित नेहरू कॉलोनी में रहने वाले अमृत पाल नाम के युवक के साथ अपनी पुरानी रंजीश और नाराजगी का बदला लेने के लिए सड़क पर आए थे और जब अमृत पाल गली में नहीं मिला तो इन हमलावरों ने गली में पूरा रौब दिखाया और गली में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। गली में मौजूद कारों में भी तोड़फोड़ की गई।

    इस हमले के दौरान 2 महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गली में रहने वाले अमृतपाल नाम के युवक से उसकी रंजीश, जिसे लेकर उसने हमला किया है। इसके बाद मोहल्ला वासियों ने भी पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ युवकों ने सड़क पर आकर उत्पात मचाया है और सड़क पर तोड़फोड़ के कारण कुछ लोग घायल भी हुए है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

  • सुबह सुबह सड़क हादसे में 6 की मौ’त, 2 गंभीर

    जमशेदपुरः नए साल की सुबह जमशेदपुर मे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई है। जबकि इस घटना मे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक सभी सरायकेला-खरसावा जिला के आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले है। घटना के संबंध में बताया जाता कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब सभी युवक इंडिगो कार संख्या रफ्तार कार (जेएच05एटी-3482) पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले। 

    लेकिन उनलोगो की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल जाकर कार में फंसे लोगो को निकाला। जिसमें उसमे सवार 5 लोगो घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल युवकों को एमजीएम अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर के आरआईटी के बाबा आश्रम जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया है।

  • नए साल पर Mata Vaishno Devi दरबार में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, भारी मात्रा में पहुंचे श्रद्धालु

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर स्थित वैष्णो माता मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। नए साल की पूर्व संध्या पर माता के दर्शन के लिए कटरा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, जिसके कारण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) को थोड़े समय के लिए यात्रा रोकने का फैसला करना पड़ा। यह खबर ऐसे समय में आई है जब साल 2023 में यात्रियों की संख्या ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक करीब 97 लाख लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले 2012 में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये थे।

    इस साल भी 1 जनवरी तक यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मां वैष्णो देवी भवन के साथ-साथ आधार शिविर कटड़ा की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस विभाग की अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की गई हैं। ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी। नए साल 2024 के आगमन पर 31 दिसंबर को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कई कदम उठा रहा है।

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड मां वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक विशेष स्टिकर के साथ एक आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्रदान करेगा, ताकि श्राइन बोर्ड को भवन तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी मिल सके। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते श्राइन बोर्ड ने फैसला लिया है कि अब श्रद्धालुओं को बिना मास्क के यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।