पंजाब : हमलावरों की गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

2 घायल, गाड़ियों की तोड़फोड़ की

अमृतसर : नए साल की शुरुआत को लेकर जहां पुलिस चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी कर सख्ती दिखा रही है। वहीं अमृतसर के बटाला रोड पर कुछ बदमाशों ने एक गली में गुंडागर्दी की वारदात को अंजाम दिया। उपद्रवियों ने गली में खड़ी कारों को भी तोड़ दिया और अगर कोई गली में उन हमलावरों से बात करने के लिए आगे आया, तो उन्होंने उसे भी घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि ये बदमाश बटाला रोड स्थित नेहरू कॉलोनी में रहने वाले अमृत पाल नाम के युवक के साथ अपनी पुरानी रंजीश और नाराजगी का बदला लेने के लिए सड़क पर आए थे और जब अमृत पाल गली में नहीं मिला तो इन हमलावरों ने गली में पूरा रौब दिखाया और गली में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। गली में मौजूद कारों में भी तोड़फोड़ की गई।

इस हमले के दौरान 2 महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गली में रहने वाले अमृतपाल नाम के युवक से उसकी रंजीश, जिसे लेकर उसने हमला किया है। इसके बाद मोहल्ला वासियों ने भी पुलिस से न्याय की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ युवकों ने सड़क पर आकर उत्पात मचाया है और सड़क पर तोड़फोड़ के कारण कुछ लोग घायल भी हुए है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *