Blog

  • देहलां के पास कैंटर ने एचआरटीसी बस को मारी टक्कर

    देहलां के पास कैंटर ने एचआरटीसी बस को मारी टक्कर

    ऊना/ सुशील पंडित : देहलां गांव के पास बने सोनी ऐरीना होटल के पास मंगलवार को धर्मशाला रूट की एक एचआरटीसी बस की कैंटर ने भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अऩुसार बस चालक ने कैंटर चालक के विरुद्ध मैहतपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बस के ड्राइवर कर्म सिंह पुत्र देसराज निवासी ठंगर तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा ने अपनी शिकायत में कहा है कि कैंटर तेज रफ्तार में था और उसके ड्राइवर ने गलत दिशा से आकर बस को टक्कर मार दी। जिससे बस के परिचालक को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का नाम राज कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव लोअर पंजावर तहसील हरोली बताया जा रहा है।
  • नंदपुर में महिला और उसका दोस्त दुर्घटना में घायल

    नंदपुर में महिला और उसका दोस्त दुर्घटना में घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : बड़ूही के पास स्थित नंदपुर गांव में बुधवार को एक कार ने मोटरसाइकल सवार महिला और उसके मित्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा की फतेहपुर तहसील में धमेटा गांव की सीरत पुत्री सुरजीत सिंह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकल पर चंडीगढ़ जा रही थी। जब वह ऊना के नंदपुर गांव पहुंची तो एक तेजरफ्तार कार ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिरे और चोटिल हो गए। अंब पुलिस ने सीरत की शिकायत पर कार चालक राजेश्वर पुत्र जसवंत सिंह निवासी नंदपुर तहसील अम्ब जिला ऊना के खिलाफ अभियोग भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • जालंधरः थाने के बाहर हुआ भारी हंगामा, देखें Video

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल थाने के बाहर व्यक्ति द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान पीड़त ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस लूट की वारदात को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते आज वह परेशान होकर खुद थाने पहुंचा जहां उसने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े करते हुए चोरों के खिलाफ मामला दर्ज ना किए जाने के आरोप लगाए है। 

  • अंब : दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

    अंब : दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : अंब के एक गांव की महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी पति का नाम जतिंदर कुमार बताया है। उसका आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद ही उसे ससुराल वालों की ओर से मानसिक और शारीरिक यात्नाएं देनी शुरू कर दी थीं। उससे दहेज की मांग की जाती थी। अंब पुलिस ने महिला की शिकायत पर जतिंदर और उसके परिवार वालों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए,504,506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 
  • कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने में रही नाकाम

    कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों को किया जा रहा प्रताड़ित:राजीव वशिष्ट
    ऊना/ सुशील पंडित : कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस नेता अपने चहेतों को लाभ देने के लिए कर्मचारियों को स्थानांतरण करने तक की धमकियां दे रहे है। यह बात भाजपा सेवानिवृत प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने बुधवार को ऊना में जारी एक प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों की कोई मांग पूरी नहीं की है। जबकि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को 50-50 हजार रुपए की एरियर की पहली किश्त दी थी। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को कोई वित्तीय लाभ नहीं दिए है। जहां तक महंगाई भत्ते की किश्त देने में भी कांग्रेस सरकार नाकाम रही है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्त 12 प्रतिशत हिमाचल सरकार से ज्यादा दिया है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को झूठे आश्वासन ही दिए है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है। कांग्रेस नेता अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को स्थानांतरण करने की धमकियां दे रहे है। भाजपा सरकार के समय कर्मचारियों को परेशान नहीं किया न ही स्थानांतरण करवाने की धमकियां देते थे। हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत कर्मचारियों की 1.90 लाख सेवानिवृत कर्मचारी है। जल शक्ति विभाग में वर्ष 2016 से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को रिवाइज्ड लीव इन कैशमेंट का भुगतान नहीं किया गया है। न ही महंगाई भत्ते की किश्त दी गई है। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों व जनता से चुनावी वायदे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि प्रदीप ठाकुर जो अपने आपको कर्मचारी नेता बता रहा है, वह सरकार की गोद में बैठकर सरकार के गुणगान कर रहा है, ऐसे नेता कर्मचारियों के हितैषी नहीं हो सकते, जो अपने कर्मचारियों को कोई वित्तीय लाभ नहीं दिला सके है। उन्होंने कहा कि राजनीति के आधार पर कर्मचारियों को न धमकाया जाए और न ही स्थानांतरण किए जाए। अन्यथा कांग्रेस को आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राजीव वशिष्ट ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय प्रदेश सहित ऊना विस क्षेत्र में अथाह विकास हुआ, लेकिन कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार के समय शुरु हुए विकास कार्यो को पूरा नहीं कर पा रही है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व भाजपा सरकार के समय में ऊना में दो हजार करोड़ रुपए से अधिक विकास कार्यो पर खर्च किए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार पिछले एक वर्ष से वित्तीय संकट का ही रोना रो रही है। 
  • रेसलिंग प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में लड़के और लड़कियों की एक दिवसीय ओपन रेसलिंग प्रतियोगिता करवाई गई ,जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा आठवीं की मंशा शर्मा ने अंडर-15 वर्ग में भार 66 किलो में स्वर्ण पदक हासिल किया तथा आठवीं कक्षा के हरजिंदर सिंह अटवाल ने अंडर-15 वर्ग में भार 75 किलो में रजत पदक हासिल किया। आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रेसलिंग प्रतियोगिता में इन दोनों बच्चों का चयन हुआ है, यह स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को  बधाई दी।
  • माता चिंतपूर्णी में नव वर्ष मेला हेतु डीसी ने जारी किये सुरक्षा व्यवस्था के दिशानिर्देश

    माता चिंतपूर्णी में नव वर्ष मेला हेतु डीसी ने जारी किये सुरक्षा व्यवस्था के दिशानिर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित : छिन्नमस्तिका धाम माता चिंतपूर्णी नव वर्ष मेला 31 दिसंबर, 2023 से लेकर एक जनवरी, 2024 तक मनाया जा रहा है। इस दो दिवसीय मेले के दौरान भारी संख्या में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा, सेहत और सार्वजनिक शांति के साथ-साथ कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के माध्यम से जिला दंडाधिकारी ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा जिला में आग्नेय शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नव वर्ष मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त ब्रास बैंड, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने कहा कि सड़क के किनारे और खुले में लंगर 300 मीटर के दायरे में लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि केवल प्रशासन की अनुमति से ही लंगर लगाया जा सकता है तथा सड़क किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त पटाखें चलाने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
  • ਪੰਜਾਬ : ਨਹਿਰ ‘ਚ ਗੱਡੀ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਅੱਗੇ ਲਗਾਈ ਗੁਹਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ :  ਕੋਈ ਨਵੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਗੱਡੀ ਡਿੱਗੀ ਹੈ। ਆਏ ਦਿਨੀ ਤਲਵਾੜਾ ਤੋਂ ਦਾਤਾਰਪੁਰ ਦੀ ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਦਾ ਖਿਲਵਾੜ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਪਿੰਡ ਘਗਵਾਲ ਦਾ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੇ ਨਿਜੀ ਕੰਮ ਲਈ ਅਪਣੇ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਦਾਤਾਰਪੁਰ ਵੱਲ ਅਪਣੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਅਚਾਨਕ ਪਿੰਡ ਪੱਸੀ ਕੰਦੀ ਰੋਡ ਦੇ ਸਾਮ੍ਹਣੇ ਇੱਕ ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਗੱਡੀ ਅੱਗੇ ਆਣ ਕਾਰਣ ਉਸ ਦੀ ਗੱਡੀ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਨ ਕਾਰਣ ਗੱਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਪਈ।

    ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਕੰਡਿਆਂ ਗਿਆ। ਕਾਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੰਡਿਆਂ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਅੱਗੇ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਕਿ ਇਸ ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਸੇਫਟੀ ਬਾਲ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾਂ ਦਾ ਬਚਾ ਹੋ ਸਕੇ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮਾਮਿਆਂ ਨੇ ਕੁੱਟੀ ਵਿਆਹੀ ਭਾਣਜੀ, ਨਾਲੇ ਕੁੱਟਿਆ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਦੋਸ਼: ਭਰਾ ਕਹਿੰਦੇ ਜਾਂ ਤਾਂ ਮੁੰਡੇ ਨੂੰ ਛੱਡ ਜਾਂ ਨਨਾਣ ਨਾਲ ਕਰਾ ਸਾਡਾ ਵਿਆਹ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਆਹੁਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਵਿਆਹੁਤਾ ਲੜਕੀ ਕਿਰਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਿਰਸਾ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਵਿਆਹ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਹਬੀਬ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੀੜਦ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ ਕਿ ਉਸਦੇ ਮਾਮੇ ਉਸਨੂੰ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਛੱਡਣ ਲਈ ਕਹਿ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਤੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ ਕਿ ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਖੁਸਰਾ ਹੈ ਤੇ ਉਹ ਉਸਨੂੰ ਛੱਡ ਦੇ। ਪੀੜਤ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹਨ ਕਿ ਅਗਰ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਛੱਡਣਾ ਚਾਹੰਦੀ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਨਨਾਣ ਦਾ ਵਿਆਹ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਨਾਲ ਕਰਵਾ ਦੇ।

    ਪੀੜਤ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦ ਉਸਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਗੱਲ ਨਾ ਮੰਨੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸਦੇ ਸਹੁਰਾ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਕੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਘਰੇਲੂ ਸਮਾਨ ਦੀ ਭੰਨਤੋੜ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੜਕੀ ਦੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਤੇ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਜਦੋਂ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ, ਲੜਕੀ ਦੇ ਮਾਮਿਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਉੱਪਰ ਲੱਗੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ਾ ਨੂੰ ਝੂਠਾ ਦੱਸਿਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸਿਰਸਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਭਾਣਜੀ ਪਿੰਡ ਹਬੀਬ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਵਿਆਹੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸਨੇ ਖੁਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਲਈ ਬੁਲਾਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਜਦ ਉਹ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਲੜਕੀ ਦੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਝੂਠੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਸਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਸਹੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਸੱਚ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

  • पंजाब : पुलिस ने भुक्की सहित 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सुजानपुर : 27 दिसंबर सुजानपुर पुलिस की ओर से 2 लोगों को भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी सनोरा भोगपुर तथा साथी सुखजिंदर सिंह गांव अटारी कलानौर के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी राजेंद्र मन्हास तथा थाना प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि माधोपुर के पास जम्मू-कश्मीर से आ रहे एक ट्रक की तलाशी ली तो, तलाशी के दौरान 5 किलो भुक्की बरामद की है। सजानपुर पुलिस की ओर से इस मामले में ट्रक के ड्राइवर तथा मालिक सुखविंदर सिंह तथा उसके साथी सुखजिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।