Blog

  • जालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में आए व्यक्ति ने तेजधार हथियार से कर्मी पर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में आए व्यक्ति ने तेजधार हथियार से कर्मी पर किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पटेल चौंक के पास चरणजीतपुरा में स्थित डॉक्टर अमरजीत गोयल के क्लीनिक पर व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक पर काम करने वाले युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इस हादसे में घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि क्लीनिक में काम करता है। अभिषेक ने बताया कि हमलावार की मां की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह डॉक्टर अमरजीत गोयल के पास अपनी मां को दिखाने के लिए आया था। इस दौरान उसने उसे वहीं रूकने की धमकी दी और अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

    अभिषेक का आरोप है कि इस दौरान हमलावारों ने किरपाण, दातर सहित अन्य हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  अभिषेक कुमार पुत्र जंगी कुमार निवासी संतोखपुरा ने बताया कि इस घटना के बाद उसने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है। घायल अभिषेक का कहना है कि ना तो उसकी किसी के कोई पुरानी रंजिश है और ना ही वह उक्त हमलावार को जानता है।

  • ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें 

    ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें 

    ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के तहत कुछ मामले वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमोदन हेतू लंबित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 की अधिसूचना के मद संख्या 3 अनुसार वन अधिकार अधिनियम संबंधी मामले ग्राम सभा में पारित किए जाना आवश्यक हैं। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 5 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य नियम) 1997 के नियम 9(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एफआरए अनुमोदन के उद्देश्य से विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की विशेष बैठकों में वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3 व 4 के अनुसार जनहित योजनाओं को पारित करवाएं।
  • 7 माह पहले पत्नी के साथ कनाडा गए युवक की मौत 

    7 माह पहले पत्नी के साथ कनाडा गए युवक की मौत 

    तरनतारनः कनाडा में गए कई भारतीयों की कुछ समय से मौत की खबरे सामने आई रही है। वहीं अब तरनतारन के ढोटियां गांव 7 माह पहले पत्नी के साथ कनाडा गए युवक की हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। ढोटियां गांव निवासी निर्वेल सिंह के पुत्र नवजोत सिंह का शुक्रवार को कनाडा में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। नवजोत 7 महीने पहले अपनी पत्नी रमनदीप कौर के साथ कनाडा गए थे।

    परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नवजोत ने अपनी बहन कमलजीत कौर को फोन कर परिवार का हाल जाना। कमलजीत से फोन पर बात करते हुए नवजोत ने कहा कि अभी नहाने जा रहा हूं। नवजोत करीब 15 मिनट तक वॉशरूम से बाहर नहीं आया। इसी बीच पता चला कि नवजोत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जब उसकी पत्नी रमनदीप ने इसकी जानकारी गांव ढोटियां निवासी अपनी मां जसबीर कौर को दी तो वह बेहोश हो गई।

    परिवार अब नवजोत के शव का इंतजार कर रहा है। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले कनाडा में रहने वाले मानसा के एक युवक अमनजोत सिंह उर्फ ​​मणि, पुत्र पवित्र सिंह, ट्रक यूनियन मानसा के पूर्व सदस्य की कनाडा में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

    ऊना/सुशील पंडित : उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत केवल 86 प्रतिशत लाभार्थियों का ही सत्यापन पूर्ण हुआ है। उन्होंने बताया कि शेष बचे 14 प्रतिशत लाभार्थियों को आगामी किश्त उनका ईकेवाईसी प्रमाणीकरण सत्यापन होने के उपरांत ही जारी की जाएगी।
    इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों का भूमि रिकाॅर्ड पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है वे भी संबंधित पटवारी के माध्यम से अपना रिकाॅर्ड पोर्टल पर अपलोड करवाएं। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थी अपना बैंक खाता भी आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व बैंक खाता आधार से लिंक होने के उपरांत ही लाभार्थी पीएम किसान योजना की आगामी किश्त का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

  • जालंधरः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने संभाला चार्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल आईएएस ने आज जिले के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया है। सारंगल 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले डिप्टी कमिश्नर शहीद भगत सिंह नगर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला आदि के रूप में कार्य किया था। डिप्टी कमिशनर ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि “पंजाब के विरासत शहर में लोगों की सेवा करना गर्व की बात है”।

    उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सही भावना और तरीके से लागू किया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और समयबद्ध तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की। कार्यभार संभालने से पहले पंजाब पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

  • पंजाबः 2 कारों की हुई भीष्ण टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

    पंजाबः 2 कारों की हुई भीष्ण टक्कर, गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

    अमृतसरः शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी हो गई है। जिससे आम जनता परेशान हो रही है। वहीं अब ताजा मामला सुल्तानविंड नहर से सामने आया है। जहां एक कुत्ते को बचाते हुए दो कारों का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक कार का अगला हिस्सा तो दूसरी की डिक्की को नुकसान पहुंचा है। बीच में बैठे पैसेंजर्स कार सेफ्टी फीचर्स के कारण बच गए और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों कारों को पुलिस स्टेशन लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार देर रात यहां दो कारों की टक्कर हो गई।

    एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि आगे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की बुरी तरह से पिचक गई है, जबकि पीछे आ रही I-20 का बम्पर व बोनेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों कारों के चालकों को मामुली चोटें आई हैं।स्विफ्ट कार चालक के अनुसार वह टाहली साहिब गुरुद्वारे माथा टेकने के लिए जा रहे थे। वह सुल्तानविंड नहर के पास थे कि अचानक कुत्ता कार के आगे आ गया। जिसके बाद उन्हें अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। उनकी गाड़ी तो रुक गई, लेकिन पीछे आ रही I-20 कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    सुल्तानविंड थाने से एएसआई राज कुमार मौके पर पहुंचे और गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने ले आए। एएसआई राज कुमार ने कहा कि दोनों गाड़ियों के कागज चेक किए गए हैं। ड्राइवरों की भी जांच की है, दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने किसी भी तरह का नशा नहीं किया हुआ था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने व जांच के बाद जिसकी भी गलती हुई, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः ADGP दफ्तर के सामने सुविधा केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख लेकर हुए फरार

    पंजाबः ADGP दफ्तर के सामने सुविधा केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख लेकर हुए फरार

    बठिंडाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब ताजा मामला शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मिनी सचिवालय के अंदर सुविधा केंद्र से सामने आया है। जहां चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गए है। एडीजीपी कार्यालय के सामने स्थित सुविधा केंद्र के ताले तोड़कर चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली है। हैरानी की बात यह है कि चोर पैसे रखने वाले लॉकर को भी साथ ले गए।

    जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा प्रंबंध की पोल खुलती नजर आ रही है, क्योंकि मिनी सचिवालय में पुलिस और जिला प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के कार्यालय हैं। पुलिस प्रशासन घटना स्थल का जायजा ले रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के द्वारा सबूत इकट्ठे किए जा रहे है। 

    चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को अपने साथ ले गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घटना के बारे में शनिवार को तब पता चला जब सुविधा केंद्र कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में माना जा रहा कि किसी जानकार ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूरे स्टाफ को एक जगह इकट्ठा कर लिया है। डीएसपी सिटी टू गुरप्रीत सिंह सभी से पूछताछ कर रहे हैं। एसएसपी गुलनीत खुराना का कहना था कि पुलिस उक्त पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट, पेड़ से टकराई कार

    भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट, पेड़ से टकराई कार

    चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की गाड़ी का शनिवार सुबह पंजाब के मूनक क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मगर विकास बराला बाल-बाल बच गए। विकास बराला ने गाड़ी से बाहर निकल कर हादसे की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उनके चचेरे भाई जयदीप बराला उन्हें लेने के लिए मूनक रवाना हुए।

    सुभाष बराला के बेटे विकास बराला चंडीगढ़ में रहते हैं। वह शनिवार सुबह चंडीगढ़ से टोहाना आवास पर आने के लिए अपनी गाड़ी से अकेले रवाना हुए थे। इसी बीच मूनक क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई। टक्कर में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।मगर विकास बराला को खरोच भी नहीं आई।

    इसी दौरान कुला क्षेत्र से कुछ लोग पंजाब में जा रहे थे। उन्होंने टोहाना नंबर की गाड़ी देखकर अपनी गाड़ी वहां रोकी और विकास बराला का हालचाल जाना। विकास बराला ने उन्हें बताया कि वह ठीक है और परिवार को सूचना दी गई है। इसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए। मामले की सूचना पंजाब की स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। विकास बराला के पिता सुभाष बराला इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

  • युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला

    युवक पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला

    अंबिकापुर: देवान तालाब मोहल्ले में देर रात कथित रूप से गांजा खरीदने पहुंचे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए रायपुर भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांजा कारोबारियों के द्वारा ही उसके ऊपर हमला किया गया। मोहल्ले वालों का कहना है कि यह गांजा के खरीद बिक्री से जुड़ा मामला है। युवक के ऊपर गांजा बेचने वालों ने हमला किया।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे उक्त वारदात हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित हो कि करीब 10 साल पहले पुलिस ने कई दिनों तक अभियान चला इन इलाकों की सूची बनाते हुए नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी, उस दौरान अवैध कारोबारियों के मन में पुलिस का खौफ भी था, मगर लंबे समय से ऐसी कार्रवाई दोबारा नहीं हुई है। नागरिकों के द्वारा पुलिस से इस ओर नियमित कार्रवाई की मांग की है।

    सत्तीपारा देवान तालाब मोहल्ले के रहवासियों का कहना है कि शहर के इस इलाके में लंबे समय से गांजा, ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार चल रहा है। यहां दिन भर घर के सामने बैठे अधिकांश लोग जिसमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं जो नशीला पदार्थ बेचते हैं। देर रात तक बदमाशों, नशेडिय़ों का आना-जाना बना रहता है। यहां आए दिन विवाद और हुल्लड़ की स्तिथि बन रही है। आधा दर्जन नशे के कारण पूरे मोहल्ले के लोगों को न सिर्फ फजीहतों का सामना करना पड़ता है बल्कि महिलाएं, युवतियां गंभीर घटना की आशंका से डरी रहती हैं।

    वहीं इस संबंध में सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि देवान तालाब मोहल्ले में नशा के कारोबार के संबंध में उन्हें जानकारी मिली है। उनके द्वारा पूर्व में इस मोहल्ले का निरीक्षण भी किया गया था। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चला कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चाकू से हमला किए जाने के मामले में संदिग्धों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाब : विदेशी नंबर से कॉल कर व्यक्ति से मांगी 30 लाख रुपए की फिरौती, मामला दर्ज

    पंजाब : विदेशी नंबर से कॉल कर व्यक्ति से मांगी 30 लाख रुपए की फिरौती, मामला दर्ज

    फिरोजपुर: थाना मल्लांवाला के अधीन गांव जौड़ा में एक व्यक्ति को विदेशी नंबर से काल आई जिसमें उक्त व्यक्ति ने 30 लाख की फिरौती मांगी और पैसे ना देने की सूरत में पीडि़त व्यक्ति के बेटे को मारने की धमकियां दी। इस संबंध में थाना मल्लांवाला की पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मल्लांवाला के एएसआई सतपाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता शविंदर सिंह निवासी गांव जौड़ा ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से धमकी भरी काल आई और आरोपी ने उससे 30 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो हम तेरे बेटे को मार देंगे।

    पीडित शविंदर ने बताया कि उनका खेतीबाड़ी का काम है । उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समय भी उनका काफी नुकसान हुआ था। उस समय बीएसएफ की चौकी थी तो उस समय भी आतंकवादियों ने उनके पांच आदमी मार दिए थे। अब जब वह थोडा सा फिर से स्टेंड हुए है तो यह सब शुुरु हो गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार फिरौती के लिए फोन आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि फिरौती मांगने वालों के अर्श डल्ला गैंग से संबंध है। पुलिस ने जिस आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

    फिरौती मांगने वालों ने पैसे उसे देने के लिए कहा था। अब इसके उन से क्या है संबंध है यह तो पुलिस पता लगाएगी। मामले की जांच कर रहे सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपित हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी निवासी जोगेवाला के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।