Blog

  • जालंधरः विधानसभा बजट में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को राहत ना मिलने से कारोबारी नाराज, देखें वीडियो

    जालंधरः विधानसभा बजट में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को राहत ना मिलने से कारोबारी नाराज, देखें वीडियो

    जालंधर, हर्ष कुमार: पंजाब सरकार द्वारा चल रहा विधानसभा सेशन के दौरान बीते दिन बजट पेश किया गया। जिसके बाद आज स्पोर्ट्स इंडस्ट्री काफी नाराजगी पाई गई। आप सरकार द्वारा जारी किए गए पहले बजट पेश किए जाने बाद स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि इस बजट में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। जबकि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से पूरे विश्व में समान जाता है।

    लेकिन बावजूद इसके स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के नाम कुछ भी नहीं देने से लोगों में नाराजगी पाई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए रविंद्र ने बताया कि बजट पेश होने से पहले कई बार हम सीएम भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा को अपनी समस्याएं बता चुके हैं। जिसमें जालंधर या पंजाब स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की समस्याए रखी गई थी। लेकिन बीते दिन जो बजट पेश किया गया है उसमें वित्तमंत्री स्पोर्ट्स को लेकर 2 मिनट भी नहीं बोले। उनका कहना है कि ऐसे में सरकार से क्या उम्मीद लगा सकते हैं।

    वहीं अन्य स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के मालिकों ने कहा कि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का भारत ही नहीं विश्व भर में सामान जाता है। जिससे अपने देश का नाम रोशन हो रहा है। ऐसे में अगर पंजाब सरकार अपनी इंडस्ट्री की ग्रोथ के बारे में कोई बड़े ऐलान करके राहत नहीं देगी तो यह इंड्रस्ट्री धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। बजट में इंडस्ट्री को लेकर कोई राहत ना मिल पाने से इंड्रस्ट्री के मालिक कारोबार को किस तरह से आगे ले जाने में सक्षम होंगे, जोकि चिंता का बड़ा विषय है। 

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव बरामद

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव बरामद

    राहो: जिला शहीद भगत सिंह नगर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां गांव के रास्ते में कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र पाल ने बताया कि वह सुबह अपने घर से पीरों के दरबार की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर सड़क के किनारे कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची पर पड़ी, जोकि कपड़े से ढकी हुई थी। 

    जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाना राहो की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा बच्ची की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पड़ोसी राज्य में पंजाब की गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, नए रेट किए जारी 

    पड़ोसी राज्य में पंजाब की गाड़ियों की एंट्री हुई महंगी, नए रेट किए जारी 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एंट्री करने के लिए अब ज्यादा फीस चुकानी होगी। हिमाचल में टोल बैरियर की नीलामी के ठीक एक दिन बाद एंट्री टैक्स भी बढ़ा दिया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टोल बैरियर पर एंट्री टैक्स के नए रेट जारी कर दिए हैं। बता दें कि हिमाचल की प्राइवेट गाड़ियों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा, लेकिन हिमाचल नंबर वाले कमर्शियल वाहनों को टैक्स देना होगा। इसके अलावा अगर कोई वाहन चालक 3 महीने के लिए अपना परमिट बनाता है तो उसे 1500 रुपए फीस चुकानी होगी।

    1 साल के लिए अगर कोई परमिट बनाना चाहता है तो 3500 रुपए शुल्क चुकाना होगा। आयुक्त आबकारी एवं कराधान यूनुस खान ने बताया कि एंट्री टैक्स के यह नए रेट अगले 1 साल तक के लिए मान्य होंगे। हिमाचल में पिछले 2 दिन में 13 बैरियर 132.52 करोड़ रुपए में नीलाम हुए हैं। ऐसे में टोल बैरियर पर एंट्री टैक्स के रेट में बढ़ोतरी का लाभ ठेकेदारों को मिलने वाला है, लेकिन हिमाचल आने वाले लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी।

    250 क्विंटल या उससे ज्यादा की लोडिंग वाली गाड़ी से पहली बार एंट्री टैक्स वसूला जाएगा और यह 600 होगा। 120 से 250 क्विंटल तक की गाड़ी से 450 रुपए की जगह 500 एंट्री टैक्स वसूला जाएगा। 90 से 120 क्विंटल तक की गाड़ी से 230 की जगह 250 रुपए वसूले जाएंगे। 20 से 90 क्विंटल तक लोड वाली गाड़ी से 120 की जगह 140 रुपए एंट्री टैक्स वसूला जाएगा। 20 क्विंटल से कम की लोड वाली गाड़ी से 90 की जगह 100 रुपए एंट्री टैक्स लिया जाएगा। इसी तरह 12 यात्रियों को ढोने वाली गाड़ी से 120 की जगह 140 रुपए फीस वसूली जाएगी। 6 से 12 पैसेंजर वाली गाड़ी ड्राइवर के समेत होगी तो 70 से 80 रुपए एंट्री टैक्स देना होगा।

    5 सवारियों को ढोने वाली पब्लिक और प्राइवेट गाड़ियों को पहले की तरह 50 रुपए शुल्क ही देना होगा। प्राइवेट रजिस्टर्ड गाड़ी के मालिक को 40 की जगह 50 रुपए एंट्री शुल्क देना होगा। अगर कोई ट्रैक्टर निजी और पब्लिक वाहन है तो उससे 50 की जगह 60 रुपए लिए जाएंगे। विभाग ने मोटर रिक्शा और स्कूटर रिक्शा के एंट्री टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसके रेट पहले की तरह 30 रुपए रहेंगे। एंट्री टैक्स की यह बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी और अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेंगी। यह एंट्री टैक्स केवल बाहर से हिमाचल आने वाली गाड़ियों से वसूला जाएगा। रसीद 24 घंटे के लिए मान्य होगी। अगर किसी बैरियर पर ओवरचार्ज वसूलने की अवहेलना की जाती है तो व्यक्ति इसकी शिकायत बैरियर पर कर सकता है।

  • जेल में 23 सर्जिकल ब्लेड सहित ड्रग्स और मोबाइल बरामद

    जेल में 23 सर्जिकल ब्लेड सहित ड्रग्स और मोबाइल बरामद

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल से एक बार फिर से प्रतिबंधित वस्तुओं समेत कई सर्जिकल ब्लेड और मोबाइल बरामद किए गए हैं। जेल प्रशासन ने कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तिहाड़ के जेल नम्बर तीन में अभियान चालाया और वहां से इन वस्तुओं को बरामद किया है। तिहाड़ जेल प्रशासन से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान की ये कार्रवाई सेंट्रल जेल नंबर तीन में की गई। जिसमें जेल प्रशासन ने छापा मार कर 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके साथ ही कुछ और प्रतिबंधित सामग्री भी जब्त की गई है।

    कैदियों की संदिग्ध गतिविधियों पर की गई कार्रवाई

    तिहाड़ के प्रवक्ता ने बताया कि, जेलकर्मियों ने कुछ कैदियों की गतिविधियों को संदिग्ध पाते हुए उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों दी। जिस पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। सदिग्ध कैदियों की व्यक्तिगत तलाशी में उनके पास से सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल, सिम कार्ड आदि बरामद किए गए। इस मामले में आगे की जांच में जेल प्रशासन को जेल की की दीवार के साथ वाली दूसरी जेल की तरफ से कुछ पैकेट फेंके जाने का पता चला। जांच में पैकेट फेंकने वाले कैदी की पहचान होने के बाद, इसकी जानकारी तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। जिससे इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सके सके।

    जेलों में पहले भी मिल चुके हैं मोबाइल और प्रतिबंधित सामान

    बात दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर दिल्ली के तिहाड़ जेल सहित मंडोली और रोहिणी जेलों से मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद किए गई थीं। जिसके बाद से ही लगातार, समय-समय पर जेलों में इस तरह के तलाशी और छापेमारी अभियान चलाये जा रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : 24 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪ੍ਰਿੰਸ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਉਸਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿੱਖੇ ਹੋਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 24 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਪ੍ਰਿੰਸ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਉਸਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿੱਖੇ ਹੋਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ 

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਲੇ ਮੋਹਲੇ ਸਮੇਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਾਜੀ ਕੋਟ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਭਾਈ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਤਲ ਹੋ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜਦੀ ਪਿੰਡ ਗਾਜੀਕੋਟ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸਾਈ ਰੀਤੀ ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਮੋਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਸ਼ੋਕ ਦੀ ਲਹਿਰ ਸੀ। ਸਸਕਾਰ ਮੋਕੇ ਵੱਖੋ-ਵੱਖ ਰਾਜਨੀਤਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆ ਸਮੇਤ ਭਾਰੀ ਤਦਾਤ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਇਕੱਠ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਕੜੀ ਨਿਖੇਧੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲਾ-ਐਂਡ-ਆਰਡਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੋਸਿਆ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਸੇਧ ਲੈਂਦਿਆਂ ਸਭ ਨੂੰ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਾਲ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਚ ਜਾਣ ਮੌਕੇ ਨਿਮਾਣਾ ਬਣ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੀ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ, ਨਾਲ ਹੀ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਿੰਮੇਦਾਰੀ ਤੋਂ ਅਸੀਂ ਭੱਜ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਲਈ ਅਸੀਂ ਸਭ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਹਾਂ। 

    ਓਥੇ ਹੀ ਭਾਈ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਆਗੂ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਰਵਾਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਿਸ ਕੰਮ ਲਈ ਆਪਣੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਹੋ ਸਕਦਾ ਇਸ ਸ਼ਹਾਦਤ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਹੁੱਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬਾਜ ਆ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗੇ ਤੋਂ ਐਸੇ ਹੁਲੜਬਾਜਾਂ ਨੂੰ ਨਕੇਲ ਕਸੀ ਜਾਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤਾਂਕਿ ਹੋਰ ਕਿਸੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਐਸਾ ਘਾਟਾ ਨਾ ਪਵੇ ।

  • पंजाबः तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 घायल

    पंजाबः तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 घायल

    मोहालीः फेज 9-10 के लाइट प्वाइंट पर देर रात 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक डॉक्टर ने बोलेरो को टक्कर मारी। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए है। ग़नीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर शराब के नशे में था और वह तेज रफ्तार में स्विफ्ट कार चला रहा था। इस दौरान डॉक्टर ने रेड लाइट जंप कर एक बोलेरो को जबरदस्त टक्कर मार दी। बोलेरो में 5 लोग सवार थे और सभी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो एक बोर्ड को तोड़ती हुई आगे दीवार के साथ जा लगी। वहीं स्विफ्ट कार का बोनेट भी टूट गया। स्विफ्ट चालक डॉक्टर मौके पर क्षतिग्रस्त कार छोड़ भाग गया। स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया और दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। कार में से एक स्टेथोस्कोप मिला है और पहचान पत्र भी मिला है जिससे पता चला है कि कार चालक डॉक्टर है। 

    जानकारी के मुताबिक कार में शराब की बोतल भी मिली है। वहीं कार में से डॉक्टरी की किताबें भी मिली हैं। कार और इसका सारा सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक कार चालक होम्योपैथिक क्लिनिक चलाता है। उसका पहचान पत्र भी कार से मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना में बेलेरो कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हरियाणा नंबर की बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। वहीं चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार भी आगे से टूट गई है। उस पर लर्निंग का ‘L’ साइन लिखा हुआ है। बोलेरो कार सवार सेक्टर 47, चंडीगढ़ निवासी गुरजोत सिंह सिद्धू के नाक और आंख के ऊपर चोटें आई हैं।

    वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। उसने बताया कि वह बोलेरो में सेक्टर 66 की तरफ से आ रहा था। वहीं कार चालक फेज 11 की मार्किट की तरफ से आ रहा था। गुरजोत के मुताबिक स्विफ्ट कार चालक ने काफी शराब पी हुई थी। वहीं उसकी कार की रफ्तार भी काफी ज्यादा थी जो 100 से ऊपर थी। उसने रेड लाइट जंप कर उनकी बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी। गुरजोत ने कहा कि उसके साथ बोलेरो में 4 और युवक थे। सभी के चोटें आई हैं। गुरजोत ने कहा कि गाड़ी के नीचे उनका एक दोस्त दब गया था जिसे उन्होंने मिल कर निकाला। इतने में कार चालक मौके पर कार को छोड़ भाग गया। 

  • चंडीगढ़ः अभिनेता सोनू सूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली नीति गोयल विदेशों में हुई सम्मानित, देखेें वीडियो

    चंडीगढ़ः अभिनेता सोनू सूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली नीति गोयल विदेशों में हुई सम्मानित, देखेें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः अभिनेता सोनू सूद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली चंडीगढ़ की समाजसेवी नीति गोयल सुदृढ़ महिला साबित हुई। नीति गोयल को वाशिंगटन और थाईलैंड में सम्मान मिला। निती गोयल विश्व की टॉप 20 महिलाओं के शुमार में है। नीति ने कहा कि उन्हें लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए अभिनेता सोनू सूद के साथ ही जुटी रही। बता दें कि सोनू और नीति के बचपन के दोस्त हैं।

    नीति ने बताया कि हम दोनों ने पहले अपने रेस्टोरेंट के जरिए जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना शुरू किया। इसके बाद उसने घर भेजो कैम्पेन की शुरुआत हुई। इस बढ़िया काम को लेकर फिर गोयल का अवार्ड्स का दौर शुरू हुआ। 100 से अधिक सम्मान प्राप्त कर चुकी नीति अभी भी समाजसेवा से निरन्तर जुड़ी हुई हैं। 32 अनाथालय व 800 सेक्स वर्कर के सहायतार्थ ततपर रहती हैं। अब यू.पी व एम. पी में महिलाओं के उत्थान में सक्रिय हैं। नीति मुम्बई में केईबा, ओस्ताद, मद्रास डायरीज, हाउस ऑफ को एंड अमोरे विलाज अलीबाग रेस्टोरेंट की चेन चलाती हैं। काफी सेलेब्स इनके फ़ूड के दीवाने भी हैं।

  • जालंधरः व्यक्ति के सुसाइड मामले में परिजनों ने किया रोड जाम, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः व्यक्ति के सुसाइड मामले में परिजनों ने किया रोड जाम, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरिंदर/हर्षः बस्ती शेख के तेज मोहन नगर गली नंबर-1 में आज व्यक्ति द्वारा  आत्महत्या करने का मामला गरमा गया है। बलबीर के सुसाइड मामले के बाद परिजन व गली के लोग बस्ती शेख के अड्डे पर व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, होली के दिन एक मासूम बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उस पर्चे में बलबीर का नाम भी नामजद था। मृतक के परिजनों का कहना है कि इस मामले में वह निर्दोष था। इसलिए अपने ऊपर गलत पर्चा दर्ज होने से परेशान बलबीर ने आज जीवन लीला समाप्त कर ली।

    पीड़ित के परिवार और इलाका निवासियों द्वारा सड़क जाम करके सरकार से मांग की जा रही हैं कि बेटे के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि जब तक उनके बेटे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, उनके द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं इस मामले को लेकर वेस्ट हलके एसीपी और थाना 5 एसएचओ परमिंदर मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी और एसएचओ का कहना है कि परिवार वाले जो भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • दर्दनाक हादसाः 3 गाड़ियों की टक्कर के बाद वाहनों को लगी, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः 3 गाड़ियों की टक्कर के बाद वाहनों को लगी, जिंदा जले 2 लोग, देखें वीडियो

    धारः राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर सुबह फिर एक बार आज दर्दनाक हादसा हो गया। घाट उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दो वाहनों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से आगे घाट चढ़ने वाली लेंन जा पहुंचा। इसके बाद घाट चढ़ रहे दो वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास से गुजर रही खरगोन से इंदौर जा रही गौर ट्रेवल्स की बस भी हादसे में बाल-बाल बच गई।

    हादसे के वक्त बस घटनास्थल पर ही किसी कारण से रुक गई। ग्रामीणों ने तुरंत बस में सवार यात्रियों को पहले उतारकर आग से दूर किया। इसके बाद बस को आगे बढ़ा कर निकाला गया। सभी यात्रियों और बस को सुरक्षति निकालकर इंदौर रवाना किया गया। हादसे के बाद से ही घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन ने पहुंचकर आसपास 5 फायर बिग्रेड की मदद से करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तीन घायलों को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया। वही ब्रेक फैल ट्राले में जलकर कंकाल बने दोनों शवों को धामनोद अस्पताल भेजा गया।

    हादसे के बाद से ही गणपति घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई 2 किमी धामनोद की तरफ तो वहीं 2 किमी मानपुर की तरफ तक जाम लग गया। वाहनों को मानपुर से ही सगड़ी बगड़ी होते हुए धार की तरफ निकाला गया। गुजरी गांव में से महेश्वर होते हुए जामगेट से इंदौर की तरफ निकाला गया। पुलिस प्रशासन पूरी तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आया। जाम में फंसे लोग परेशान भी होते रहे, क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का कार्य जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਤੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ,ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਤੀ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆ ਕੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ,ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ : ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੋ ਡੇਢ ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂਂ ਵੱਲੋਂ ਪੇਕੇ ਘਰ ਵਿਖੇ ਫਾਹਾ ਲੈ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਨੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮਾਤਾ ਕੁਲਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਦੀ ਲੜਕੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਨੂੰ 4 ਸਾਲ ਹੋ ਗਏ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਪਤੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਤਾਰਾਗੜ੍ਹ ਹਾਲ ਵਾਸੀ ਵੈਰੋਵਾਲ ਰੋਡ ਪਿੰਡ ਧਾਰੜ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਫੋਨ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਰੇ ਫੋਨ ਬਲਾਕ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਕੁੜੀ ਨਾਲ ਵੀ ਇਸ ਲੜਕੇ ਨੇ ਧੋਖੇ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਸ ਦੇ ਤਿੰਨ ਵਿਆਹ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ।

    ਉਹਨਾਂ ਲੜਕੇ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਭਾਈ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੜਕੀ ਬਹੁਤ ਨੇਕ ਸੀ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਦਰਸਨ ਕਰਨ ਆਉਂਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ  ।

    ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪਤੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਾਰੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਬੀਮਾਰ ਸੀ ਅਤੇ ਅਤੇ ਇਸ ਦਾ ਪੇਕਾ ਪਰਿਵਾਰ ਇਸ ਨੂੰ ਡਾਕਟਰੀ ਇਲਾਜ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਥਾਂ ਇੱਕ ਬਾਬੇ ਕੋਲੋਂ ਇਲਾਚੀਆਂ ਕਰਾ ਕੇ ਦਿੰਦੇ ਸਨ । ਪੁਲੀਸ ਚੌਕੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੜਕੀ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਬੀਮਾਰ ਦੱਸੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਜਿਸਨੇ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਅੰਦਰਵਾਰ ਸੇਖਫਤਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਪੱਖੇ ਨਾਲ ਲਟਕ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਲਈ ਅਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਉਪਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ।