पंजाबः इंसानियत शर्मसार! कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव बरामद

राहो: जिला शहीद भगत सिंह नगर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां गांव के रास्ते में कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र पाल ने बताया कि वह सुबह अपने घर से पीरों के दरबार की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर सड़क के किनारे कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची पर पड़ी, जोकि कपड़े से ढकी हुई थी। 

जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाना राहो की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा बच्ची की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *