Blog

  • ED ने AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर सहित 2 को लिया हिरासत में 

    ED ने AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर सहित 2 को लिया हिरासत में 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर और हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोइनपल्ली को कस्टडी में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इन्हें रविवार रात ही गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई वाले मामले में दोनों की जमानत पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होगी। इस याचिका पर सुनवाई से पहले ही ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

    पहले उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में दोनों तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई वाले मामले में दोनों की जमानत अर्जी पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होनी थी, लेकिन जमानत की सुनवाई से पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक बोइनपल्ली को कथित तौर पर हैदराबाद के एक शीर्ष राजनीतिक परिवार का करीबी बताया जाता है।

    इस मामले में 10 नवंबर को ही ईडी ने अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक (MD) शरथ रेड्डी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही ईडी ने पेरनोड रिकार्ड के अधिकारी विनय बाबू को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में अबतक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली, अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक (MD) शरथ रेड्डी और पेरनोड रिकार्ड के अधिकारी विनय बाबू शामिल हैं।

    16 सितंबर को 40 ठिकानों पर रेड

    इससे पहले बीते 16 सितंबर को ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें केवल हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड की थी। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

    6 सितंबर को 35 जगहों पर छापेमारी

    इससे पहले बीते 6 सितंबर को ईडी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में भी रेड की थी। जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी थे। ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं था।

    घोटाले के मुख्य किरदार कौन?

    दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने अगस्त में FIR दर्ज की थी। इस मामले में मनीष सिसोदिया, तीन पूर्व सरकारी अफसर, 9 कारोबारी और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें तीन पूर्व सरकारी अफसर एजी कृष्णा (पूर्व एक्साइज कमिश्नर), आनंद तिवारी (पूर्व डिप्टी एक्साइज कमिश्नर) और पंकज भटनागर (पूर्व असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर) शामिल हैं।

    इसके अलावा अमित अरोड़ा (बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर), दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे को भी आरोपी बनाया गया है। इन तीनों को सिसोदिया का करीबी माना जाता है। आरोप है कि तीनों ने आरोपी सरकारी अफसरों की मदद से शराब कारोबारियों से पैसा इकट्ठा किया और उसे दूसरी जगह डायवर्ट किया।

  • अब नहीं लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, जाने मामला 

    अब नहीं लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, जाने मामला 

    चंडीगढ़ः यूटी में स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट के तहत 28 करोड़ रुपये खर्च कर शहर के कई इलाकों में पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया। कई सेक्टरों और गांवों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए गए। इसके बाद 241 करोड़ रुपये से पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना थी लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।

    केंद्र के फैसले पर कोई भी अधिकारी बोलने को नहीं तैयार 

    पायलट प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद यूटी प्रशासन ने पूरे शहर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रशासन ने केंद्र सरकार को फाइल भेजी थी। इसके जवाब में प्रशासन को कहा गया कि इस योजना पर आगे काम न किया जाए। बिजली विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर अनिल धमीजा ने बताया कि एक बैठक में स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट को ड्राप करने की जानकारी दी गई है। केंद्र ने ऐसा क्यों किया, इस पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है इसलिए केंद्र सरकार व प्रशासन नहीं चाहते कि 241 करोड़ रुपये खर्च किए जाएं। 

    2021 को प्रशासन ने खोली थी वित्तीय बोली 

    ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। बता दें कि 175 करोड़ के चंडीगढ़ बिजली विभाग को खरीदने के लिए एमीनेंट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने लगभग 870 करोड़ की बोली लगाई थी, जिसे जनवरी 2022 को केंद्रीय कैबिनेट की ओर से आखिरी मंजूरी दे दी गई थी। यूटी प्रशासन पिछले साढ़े तीन साल से बिजली विभाग को निजी हाथों में देने का प्रयास कर रहा था। चार अगस्त 2021 को प्रशासन ने वित्तीय बोली खोली थी।

    जाने कहां लगाए गए बिजली के स्मार्ट मीटर

    पायलट प्रोजेक्ट के तहत सब डिवीजन नंबर-5 के अंदर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस डिवीजन के अंदर जो सेक्टर और गांवों आते हैं, उनमें इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, 2, सेक्टर-29, 31, 47, 48, रामदरबार, गांव फैदां, हल्लोमाजरा, बहलाना, रायपुर कलां, मखनमाजरा और दड़वा आदि गांव शामिल हैं। इसे एडवांस्ड मीटरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर नाम दिया गया है।

    स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर-18 में स्काडा बनाया सेंटर 

    इस पायलट प्रोजेक्ट का कंट्रोल बिजली विभाग में सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजेशन (स्काडा) से किया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर-18 में स्काडा सेंटर बनाया है। स्काडा के कंट्रोल रूम में बैठा कर्मचारी किसी भी कंज्यूमर की कंजप्शन ज्यादा होने पर बिजली कट लगा देगा। साथ ही उसे मैसेज भी देगा। वहीं इसमें लाइन टूटने या फॉल्ट का भी पता लगता रहेगा। इसमें एरिया के उपभोक्ता की बिजली चली जाने पर दूसरे सब स्टेशन से स्काडा के कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से ऑटोमेटिक जोड़ी जाएगी।

  • जालंधरः सुबह हल्की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठिठुरन

    जालंधरः सुबह हल्की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठिठुरन

    जालंधर/वरुणः मौसम में एक बार फिर से करवट बदल ली है और ठंडक का एहसास भी तेजी से बढ़ने लगा है। क्योंकि सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश जो शुरू हो गई है। इसके साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी और ठंडक भी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर में एक या दो स्पेल में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जिस वजह से मौसम में भी परिवर्तन देखा जाएगा। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26.9 डिग्री तक पहुंच चुका है।

    अगर दिन भर बारिश यूं ही बरसती रही तो तापमान में और ज्यादा गिरावट देखी जा सकेगी। मौसम विभाग की तरफ से ऐसा ही पूर्व अनुमान जताया गया था जो अब तक सही ही रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. दलजीत सिंह ने कहा कि यह बारिश होना बेहद जरूरी हो गया था और इससे अब मौसम में परिवर्तन भी तेजी से देखा जा सकेगा। जिस वजह से सुबह से ही ठंडा का एहसास भी तेजी से बढ़ गया है। अब आने वाले दिनों में भी तापमान में भारी अंतर देखा जा सकेगा।

    डा. शशांक शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों मौसम प्रदूषण की वजह से बेहद खराब चल रहा था। जिस वजह से दूषित हवा के कारण गला खराब फेफड़ों में दर्द आदि जैसे मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लग पड़ा था। ऐसे में अब शहर की आबोहवा सुधरने लगी है और बारिश का होना भी बेहद लाजमी हो गया था। जिससे अब दूषित हुई हवा में सुधार आएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आने पर खुद ही दवा लेने के बजाय पहले डॉक्टरी चेकअप व परामर्श के उपरांत ही दवा लेनी चाहिए।

  • पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में सब इंस्पेक्टर के बेटे को किया काबू

    पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में सब इंस्पेक्टर के बेटे को किया काबू

    कोटकपुराः डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के हत्या मामले में पुलिस ने बठिंडा में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर के बेटे को हिरासत में लिया है। आरोप हैं कि हत्या के बाद एसआई के बेटे ने पटियाला में शूटरों के ठहरने का बंदोबस्त किया था। आरोपी पंजाबी यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है और हॉस्टल में ही रहता है। पुलिस आगामी जांच में यह पता लगाने के प्रयास में जुटी है कि आरोपी को पहले से होने वाली हत्या के संबंध में जानकारी थी या नहीं। इसके अलावा जब उसने शूटरों के ठहरने का प्रबंध कराया तो उसे हत्या मामले की जानकारी थी या नहीं, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पता चला है कि उसे इस बारे में फोन कर इंतजाम करने को कहा गया था। बरगाड़ी बेअदबी मामले में नामजद आरोपी प्रदीप सिंह की बाइक सवार 6 हमलावरों ने बीते गुरुवार को कोटकपूरा में दुकान खोलते समय गोलियां मारकर हत्या की थी। हमलावरों ने प्रदीप पर करीब 60 गोलियां चलाई थी। सभी हत्यारोपी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने फेसबुक पेज पर ली थी।

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने वारदात को अंजाम देने वाले 6 हमलावरों में से 3 हत्यारोपियों को बीते शुक्रवार को पटियाला के बख्शीवाला से गिरफ्तार किया था। इनमें हरियाणा के जिला रोहतक 2 व भिवानी का रहने वाला एक हत्यारोपियों शामिल है। 2 हत्यारोपी करीब 16 वर्षीय नाबालिग हैं, जबकि एक आरोपी रोहतक के कलानौर निवासी 24 वर्षीय जितेंदर उर्फ जीतू है।

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर मालिक नशीली गोलियों और 1 करोड़ की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

    पंजाबः मेडिकल स्टोर मालिक नशीली गोलियों और 1 करोड़ की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

    फगवाड़ाः पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा शहर में पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 करोड़ 1 लाख 24 हजार ड्रग मनी भी बरामद की है। आरोपी परमजीत मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का धंधा कर रहा था।
    पुलिस ने आरोपी को 2050 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को लगा कि यह आगे-पीछे भी ड्रग्स सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया।
    DSP जसप्रीत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में पता चला कि इसने नशे से कमाए हुए पैसे भी कहीं पर छुपा कर रखे हए हैं। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो आरोपी परमजीत की निशानदेही पर 1 करोड़ 1 लाख 24 हजार ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से बरामद पैसों के सोर्स भी पूछा गया कि यदि किसी अन्य धंधे से कमाए है तो बता दे। लेकिन वह इतनी बड़ी रकम का कोई सोर्स नहीं बताया पाया।
    फगवाड़ा के डीएसपी ने कहा कि अभी जांच पड़ताल जारी है। आरोपी का कोर्ट से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाइयों की बड़ी खेप और ड्रग्स मनी के साथ पकड़े गए आरोपी से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नशीली दवाइयां कहां से लाता था और आगे कहां-कहां पर सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि इस चेन में जो भी लोग आएंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाब:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत 

    पंजाब:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत 

    गुरदासपुर: जिले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शेरा अठवाल (शमशेर सिंह) की अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली तो गुरदासपुर के गांव अठवाल में परिवार और इलाके भर में शोक की लहर फैल गई। कबड्डी खिलाड़ी शेरा अठवाल के इस तरह अचानक दुनिया छोड़ जाने से पूरा परिवार सहम और गमगीन है। वहीं शेरे के चाचे ने बताया कि उसका एक साल पहले विवाह हुआ था और कुछ दिन पहली ही डेढ़ महीने की छुट्टी से वह वापिस कनाडा गया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही असल कारणों का पता लग सकेगा।

  • राशिफल (सोमवार 14  नवंबर2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 14 नवंबर2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

    वृष: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

    मिथुन: रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

    कर्क: व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे।

    सिंह: नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें।

    कन्या: नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें।

    तुला: नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। शत्रुओं का पराभव होगा।

    वृश्चिक: आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा।

    धनु: कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा। मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे।

    मकर: आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

    कुंभ: बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

    मीन: व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा।

  • अमृतसर सहित पंजाब के कई शहरों में लगे भूकंप के झटके

    अमृतसर सहित पंजाब के कई शहरों में लगे भूकंप के झटके

    अमृतसर: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले सप्ताह दो-तीन बार धरती डोली, जिसके बाद आज पंजाब के कई इलाकों में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3 बजकर 42 मिनट पर अमृतसर सहित पंजाब के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.1 मापी गई।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पंजाब, पाकिस्तान में था। भूकंप की गहराई 120 किमी बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लेकर उत्तराखंड तक महसूस किए गए थे।

  • पंजाबः पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान कॉलेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पंजाबः पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान कॉलेज में भिड़े छात्र, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान कॉलेज में दो गुटों में ईंट-पत्थर चलने का मामला सामने आया है। यह घटना मोगा के लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक कॉलेज की है। जहां छात्रों के दो गुट पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भिड़ गए। दोनों गुटों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई के बाद एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर चलाए।

    इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे भी चले। मामला बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है।

  • दून विधानसभा के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं सहित की हार-जीत की समीक्षा

    दून विधानसभा के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं सहित की हार-जीत की समीक्षा

    कुल 71563 वोटों में से 61004 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था
    विस के समस्त बूथों पर हुई पोलिंग का लिया जायजा
    दोनो प्रमुख दलों ने किए अपने अपने जीत के दावे

    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा में मतदान शांतिपूर्व संपन्न होने के बाद दोनो प्रमुख दलों ने आज अपने अपने स्तर पर अपनी जीत हार की समीक्षा की। प्रत्येक बूथ स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बूथ अध्यक्षों व बूथ प्रभारियों तथा एजेंटो से फीडबैठ लिया। इस बार वोटर के साईलेंट होने से दून विस में दोनों दलों के कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत के प्रति आशान्वित तो है लेकिन फिर भी खुलकर यकीन नहीं दिला पा रहे कि हम ही जीतेंगे।

    दून विधानसभा में शनिवार देर रात तक हुए मतदान में कुल 71563 वोटों में से 61004 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें पुरुष मतदाताओं ने 31590 व महिला मतदाताओं में 29412 ने वोटिंग की जबकि दो ट्रांसजेंडर ने भी मतदान किया। देर रात तक आई बूथ वाईज लिस्ट की आज भाजपा ने मोतिया प्लाजा में अपने कार्यालय में प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी की अध्यक्षता में समीक्षा की। इसमें हर बूथ से आए हुए एजेंटो से फीडबैक लिया गया और उसी के आधार पर गुणा भाग करके अपनी जीत का दावा किया गया।
    विधायक ने कहा कि यह चुनाव दून भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहतन व केंद्र व प्रदेश की नीतियों से दोबारा जीत रहे हैं। उन्होने कहा कि जिस प्रकार 85 फीसदी मतदान हुआ है वो हमारे लिए अच्छी बात है क्योंकि लोगों ने विकास के नाम पर मोहर लगाई है। आज दून के समस्त कार्यकर्ता व नेता पूरी थकावट उतार कर खुश नजर आ रहे थे। समीक्षा बैठक में दून विस के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विधायक परमजीत सिंह को अपने अपने क्षेत्रों की जानकारी दी कि हर जगह ठीक वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी ओर दून के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार ने संडोली में अपने कार्यकर्ताओं संग संक्षिप्त बैठक कर फीड बैक ली। समस्त कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतनी ज्यादा वोटिंग होना यह दर्शाता है कि यह सत्ता विरोधी लहर है।
    ज्यादा वोटिंग होना यह दर्शाता है कि यह कांग्रेस के पक्ष में हुई है। रामकुमार ने कहा कि हम दून में जोरदार वापिसी कर रहे हैं क्योंकि दून में पांच साल में विकास किया होता तो भाजपाईयों को घर घर नहीं घूमना पडता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पोलिंग बूथ एजेंटों ने अपनी फीडबैक में कहा कि हम भारी मार्जन से दून की सीट जीत रहे हैं और दुनिया की कोई ताकत अब फैसले को बदल नहीं सकती। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सवर्ण सिंह सैणी, आरडीपी के प्रत्याशी बलवंत सिंह ठाकुर, बसपा के नागेंद्र चंद व निर्दलीय देसराज चौहान ने भी कार्यकर्ताओं संग चुनाव का फीड बैक लिया।