Blog

  • Google की बड़ी तैयारी! Paytm और PhonePe को  मिलेगी कड़ी टक्कर

    Google की बड़ी तैयारी! Paytm और PhonePe को मिलेगी कड़ी टक्कर

    नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से Google भारत में Google Pay के लिए एक UPI साउंडबॉक्स पर काम कर रहा है। ये व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट होने पर अलर्ट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन साउंडपॉड्स को अमेजन बैक्ड ToneTag द्वारा तैयार किया गया है। गूगल इसकी मार्केटिंग Soundpod by Google Pay कर रहा है। इन साउंडबॉक्स को एक्सपेरिमेंट के तौर पर दिल्ली समेत कुछ जगहों पर बांटा गया है। गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम यूजर्स और व्यापारियों के लिए डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा सुविधाजनक और सहज बनाने के लिए कई अलग-अलग समाधानों के साथ प्रयोग कर रहे हैं।

    इस साउंडपॉड में व्यवसाय के लिए Google Pay अकाउंट से लिंक किए गए व्यापारी का QR कोड भी होगा। टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस में एक इन-बिल्ट स्पीकर होगा जो कि अलग-अलग भाषाओं में पेमेंट आने की जानकारी देगा। इतना ही नहीं इसमें एक छोटा LCD पैनल भी होगा, जो पेमेंट अमाउंट, बैटरी और नेटवर्क स्टेटस बताएगा।

    गूगल पिछले कुछ समय से भारत के पेमेंट मार्केट में कंपटिशन कर रहा है और साउंडपॉड भारत में मोबाइल पेमेंट्स के लिए एक जरूरी टूल है। गूगल को भारतीय बाजार में Paytm, PhonePe और BharatPe से मुकाबला करना होता है। ये कंपनियां पहले से ही साउंडबॉक्स बाजार में उतार चुकी हैं। इसकी मदद से डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है। ऐसे में अब गूगल भी इसे लॉन्च कर रहा है।

  • हाइवे पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस अधिकारी को निकाली गालियां, की हाथापाई, देखें वीडियो

    हाइवे पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस अधिकारी को निकाली गालियां, की हाथापाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नशे में धुत युवती का ड्यूटी पर तैनात कैंट थाने के पुलिस अधिकारी से झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इसकी सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे उक्त युवती पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, पुलिस अधिकारी ने युवती की वीडियो बनानी शुरू की तो उक्त युवती ने पुलिस अधिकारी से हाथापाई कर उससे उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की।

    बताया जा रहा है कि यह मामला बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे का है। जहां नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। इस दौरान युवती ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को गालियां निकाल रही है। काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस ने लेडी पुलिस अधिकारियों को मौके पर युवती पर कार्रवाई करने के लिए बुलाया।

    बताया जा रहा है कि एक बस ड्राइवर के साथ भी युवती ने हाथापाई की थी। जिसके बाद ड्राइवर ने मामले की सूचना पुलिस अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी को भी युवती द्वारा गालियां निकाली गई और हाथापाई की गई। इस दौरान युवती के हाई वोल्डेज ड्रामे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। 

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए बठिंडा कैंट पुलिस थाने के एसएचओ पारस चाहल ने कहा कि फॉर्च्यूनर कार चालक और बस चालक ही आपस में बहसबाजी हो रही थी। इस बीच ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों को वाहन हटाने के लिए कहा जा रहा था कि इतने में महिला बहसबाजी करने लगी। जाम खुलवा दिया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • बीजेपी नेता का पत्नी सहित बेरहमी से कत्ल

    बीजेपी नेता का पत्नी सहित बेरहमी से कत्ल

    भोजपुर: नवादा थाना क्षेत्र में भाजपा के बड़े नेता और विधानसभा चुनाव में काराकाट से पार्टी के प्रत्याशी रह चुके महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी की सोमवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों का शव उनके ही आवास में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया है। हत्या की घटना के बाद से शहर में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों उनके आवास पर जुट गऐ हैं। प्रोफसर महेंद्र सिंह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी बताए जा रहे हैं। इनकी हत्या से भाजपा नेताओं में काफी आक्रोश है।

    दीवारों पर मिले खून के धब्बे

    जानकारी के मुताबिक, कमरे की दीवारों पर खून के धब्बें मिले हैं इन्हैं देखकर ऐसा लग रहा है कि जब बदमाश उन्हें मार रहे थे, तब उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की होगी। बहुत ही तड़पा-तड़पाकर अपराधियों ने दोनों की निर्मम हत्या की है।

    बीजेप में नेता रह चुके हैं प्रोफेसर महेंद्र

    डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह 1980 में भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे। 1985 में विधानसभा चुनाव में रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी भी थे। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उन्हें उनसे अंतिम बार 26 तारीख को बात हुई थी और वह उनके घर पर भी आए थे। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हुई। घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि हत्यारों का कुछ सुराग मिल सके । 

  • पहली बार सेशन शुरू होने से पहले स्कूली बच्चों को मिलेंगी बड़ी राहत

    पहली बार सेशन शुरू होने से पहले स्कूली बच्चों को मिलेंगी बड़ी राहत

    मोहालीः प्रदेश के करीब 20 हजार सरकारी स्कूलों में मार्च में ही अगले सेशन की किताबें पहुंच जाएंगी। पीएसईबी (पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड) करीब 2.25 करोड़ किताबों को फरवरी के अंत तक अपने एरिया डिपो में पहुंचा देगा और मार्च में हर स्कूल में किताबों को डिस्पैच करने काम कर दिया जाएगा। इन सवा करोड़ किताबों की छपाई का काम लगभग पूरा हाे गया है। पिछले कई वर्षों से स्टूडेंट्स के साथ ही अभिभावकों की शिकायत रहती है कि उन्हें किताबे आधे सेशन बीत जाने के बाद ही मिलती हैं।

    हर साल स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की शिकायत रहती है कि सेशन आधा निकलने के बावजूद पूरी किताबें नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में पीएसईबी ने इस बार फरवरी में ही किताबों के प्रकाशन का लक्ष्य तय कर दिया है। ताकि मार्च में सभी स्कूलों में किताबें पहुंचा दी जाएं। बोर्ड सरकारी स्कूलों के अलावा प्राइवेट स्कूलों को भी अलग-अलग विषयों की किताबें बेचता है।

    2022-23 के सत्र की 6वीं से 12वीं तक की किताबों की सप्लाई लुधियाना समेत कई जिलों में पूरी नहीं हो पाई थी। बोर्ड ने कोविड के कारण मांग का सही आकलन न होने के चलते किताबों की कमी की बात कही, बाद में भेजी गई। इस संबंधी पूर्व चेयरमैन प्रो. योगराज ने कहा कि पीएसईबी बोर्ड अपने स्तर पर सेशन की शुरुआत में किताबें प्रदान करने को तैयार है। बोर्ड अपने एरिया डिपो में 28 फरवरी 2023 तक किताबों के पूरे सेट पहुंचा देगा। ताकि सेशन से पहले सभी स्टूडेंट्स को किताबें मिल जाएं।’

  • दुकान में लूट की वारदात दौरान लुटेरों ने चलाई गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    दुकान में लूट की वारदात दौरान लुटेरों ने चलाई गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः नमक मंडी स्थित सत्तो वाले बाजार में सोमवार रात को लूटेरों ने करियाना शॉप को लूटने आए लुटेरों से दुकानदार भिड़ गया। इस दौरान लुटेरों ने फायरिंग कर दी। लूटेरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली बाजार में जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए विक्की करियाना स्टोर के मालिक विक्की ने बताया कि रात करीब 2 युवक उनकी दुकान पर आए और पैसों को देने की बात करने लगे।

    उनके हाथ में पिस्टल थी, लेकिन वह लुटेरों के साथ भिड़ गया। इस दौरान एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो सीधा गली से गुजर रहे नमक मंडी में गली मस्तगढ़ निवासी गोपाल कृष्ण उर्फ बॉबी के पेट में लगी। विक्की ने बताया कि लुटेरों का एक साथी एक्टिवा पर मोड़ पर खड़ा था। दोनों उसके साथ एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गए। इलाके के सीसीटीवी देखे गए, लेकिन रात होने के कारण सभी के सीसीटीवी बंद थे।

    पुलिस बाजार के बाहर से फुटेज खंगाल रहा है। घटना पर गेट हकीमां के एडिशनल एसएचओ तरलोक सिंह, एसीपी सुरिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि एक्टिवा सवारों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायल बॉबी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

  • खुशखबरी : ड्रोन के ज़रिए किसानों को एसे मिलेगी मदद

    खुशखबरी : ड्रोन के ज़रिए किसानों को एसे मिलेगी मदद

    मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर से किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है जहां स्थित बीएचयू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिये अत्याधुनिक ड्रोन का निर्माण किया गया है। किसान ड्रोन तकनीक से कीटनाशक व खाद का छिड़काव खेतों में कर सकेंगे। महज 15 मिनट में एक एकड़ जमीन पर खाद या फिर कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकेगा। इससे तकनीक के प्रयोग से पानी के साथ समय की भी बचत की जाएगी। फसलों के उत्पादन को बेहतर बनाने के लिये लगातार केंद्र सरकार मुहिम चला रही है। जिस क्रम में बरकछा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसानों की खेती को और आसान बनाने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन बनाया गया है।

    किसानों को मिले सुविधा

    किसान ड्रोन तकनीक का प्रयोग करके नैनो यूरिया का भी छिड़काव कर सकेंगे। इससे किसानों का आय भी बढ़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा निःशुल्क ड्रोन किसान को उपलब्ध कराया जाएगा। इस ड्रोन का वजन 14.5 किलो ग्राम है। ड्रोन के नीचे के बॉक्स बना होता है। इस बॉक्स में कीटनाशक या खाद रख सकते है। कम पानी और कम खर्च में किसान खेतों में छिड़काव कर सकेंगे। इस तकनीक के प्रयोग से किसानों की लागत में भी काफी कमी आएगी।

    फसलों के लए भी लाभदायक

    कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ श्रीराम सिंह ड्रोन से किसान एक एकड़ खेत में कीटनाशकों, वाटर सॉल्युबल उर्वरकों एवं पोषक तत्वों का अब कम समय में किसान छिड़काव कर सकेंगे। इससे उनके समय के साथ संसाधन भी बचेगा। ड्रोन तकनीक से ऊपर से छिड़काव होता है जो कि फसलों के लिये ज्यादा फायदेमंद होता है। मैनुवल से ज्यादा लाभकारी ऊपर से छिड़काव करने में होता है।
    किसान नैनो यूरिया का कर सकते है प्रयोग

  • विजिलेंस ब्यूरों के 7 PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List

    विजिलेंस ब्यूरों के 7 PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं अब सरकार द्वारा 7 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • चर्च के प्रोफेट के घरों पर ED की रेड से मचा हड़कंप 

    चर्च के प्रोफेट के घरों पर ED की रेड से मचा हड़कंप 

    जालंधर/वरुण : पंजाब के कई जिलों में चर्च के प्रोफेट के घरों पर ईडी की रेड से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के  ताजपुर स्थित प्रोफेट बजिंदर सिंह और प्रोफेट हरप्रीत सिंह खोजेवाला कपूरथला के घर ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है।  वहीं मोहाली में बजिंदर के घर और अमृतसर में भी किसी चर्च के प्रोफेट के घर पर ईडी की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा, यहां तक कि भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच चुकी है।

  • आज का राशिफल, 31 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 31 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। आपक कुछ भौतिक मामलों में सावधानी बरतें और आपको आज परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ नए लोगों से संपर्क बढे़ंगे।  आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपको अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। जीवन स्तर में पहले से सुधार आएगा और आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आप कुछ संवेदनशील मामलों में सावधानी बरतें। शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करने वाले लोगों को ज्यादा ध्यान लगाने से बचना होगा, बैकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी और आप सभी का सम्मान करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ों की सलाह पर चलने से बचना होगा और कामकाज की तलाश कर रहे लोग अपने किसी मित्र से मदद मांग सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने घर से बाहर निकाल पाएंगे। आपको किसी पुराने गलती से आपको सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ अवरोधों को दूर करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आर्थिक अवसरों में लेकर आप थोड़ा सोच विचार कर सकते हैं, जिसके कारण कुछ बड़े अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं। आपको आज घर में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, जो नाकामयाब रहेगी।  आप अपने रूटीन को बनाए रखें और यदि आप बिजनेस के कुछ कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे, तो उनके पूरे होने में समस्या आ सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। यदि आप बिजनेस में किसी प्रस्ताव को खुद लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से मिलेंगे, तो वह आपकी बात अवश्य समझेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपनी गलतियों को दोहराने से बचना होगा। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चों आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होती दिख रही है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रम में से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी काम में बिना सोचे समझे आगे बढ़ेंगे, जिसमें बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और व्यवसाय में  आप अपनी दीर्घकालीन योजनाओं की फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है और परिवार में किसी सदस्य के व्यवसाय पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जो लोग विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। सांस्कृतिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी जीवनशैली आकर्षक बनेगी और आपको अपने किसी काम के पूरा ना होने के कारण निराश हो सकती है, लेकिन आपको घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आज आपको छोटो की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और आप जीवनसाथी के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने मित्रों व सबंधियों से अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज अपने व्यापार में बढ़ोतरी लाने में कामयाब रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और सकारात्मकता से आपकी सोच आपके काम आएगी। करियर को लेकर आपको कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। आपको कुछ अनुभवी व्यक्ति से सलामत होने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी की कुछ कमजोरियों को बताकर, उन्हें दूर करना होगा, नहीं तो बाद में वह समस्या बन सकती हैं। स्वास्थ्य में यदि कुछ उतार-चढ़ाव आए, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और किसी यात्रा पर जाते समय उसके नियमों में सावधानी बरतें।
     
    मकर राशिफल। आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाने के लिए रहेगा।आपके कुछ व्यापार में नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए सतर्क रहें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। संतान के मन में चल रही समस्याओं को लेकर उनके बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कार्य में तेजी बनाए रखनी होगी,तभी वह पूरे हो सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आप घर व बाहर कहीं भी कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें और पारिवारिक रिश्तों में सामान्यता बनाए रखें।  यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और आप अपनी परंपराओं को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप धार्मिक कार्य में भी बढ़- चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान आज किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जा सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय के मामले में यदि आप किसी से कोई मदद मांगेगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी और आपको अपने भाई बंधुओं का सहयोग भी मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको जाना जाएगा और आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य दिन लंबे समय से रुके हुए थे, तो वह भी आज गति पकड़ेंगे और आप बड़ों की बातों में आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

  • विजीलैंस ने रिश्वत केस में भगौड़े को किया काबू

    विजीलैंस ने रिश्वत केस में भगौड़े को किया काबू

    जालंधर/वरुण:  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान रिश्वत के एक केस में पिछले दो महीनों से भगौड़े चले आ रहे गिरदावार तेजिन्दर सिंह गोल्डी, राजस्व सर्कल ऊची बस्सी, दसूहा को आज गिरफ़्तार कर लिया है। इस रिश्वत मामले में होशियारपुर जि़ले के दसूहा में तैनात एक राजस्व पटवारी लखबीर सिंह को पहले ही ब्यूरो द्वारा 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया जा चुका है।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को जुगराज सिंह निवासी गाँव उस्मान शहीद, तहसील दसूहा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया था। इस केस में गिरदावार तेजिन्दर सिंह गोल्डी को भी पटवारी के साथ मिलीभगत करने के लिए नामज़द किया गया था, जो शिकायतकर्ता की कृषि योग्य ज़मीन का वितरण करने में देरी कर रहा था।  

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया थे कि उक्त पटवारी और गिरदावार उसकी पारिवारिक कृषि वाली ज़मीन की बाँट और निशानदेही करने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहे थे। उसकी शिकायत की पड़ताल करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पटवारी को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया था। इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पहले ही मुकदमा दर्ज है, जिस संबंधी अगली कार्रवाई की जा रही है।