Blog

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री आशु के पीए पंकज ने किया सरेंडर

    पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री आशु के पीए पंकज ने किया सरेंडर

    लुधियानाः अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पीए पंकज मीनू मल्होत्रा ने आज विजिलेंस के आगे सरेंडर कर दिया है। सुबह ही पंकज मीनू अपने परिवार के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी के समक्ष सरेंडर किया। गौरतलब है कि पंकज मीनू मल्होत्रा 4 महीने से भगौड़ा चल रहे थे। इस मामले की 24 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

    मीनू पंकज मल्होत्रा के सरेंडर करने के बाद इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। मीनू पंकज मल्होत्रा इस केस का मुख्य सूत्रधार रहा है और तेलुगु राम ठेकेदार के खिलाफ विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री के पीए रहे मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया गया था जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था।

    कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि पंकज मल्होत्रा विदेश भाग चुका है कई बार विजिलेंस की टीम ने मीनू पंकज मल्होत्रा के घर पर भी छापामारी की और कहीं सगे संबंधियों के घरों पर भी छापेमारी गई लेकिन मीनू पंकज मल्होत्रा विजिलेंस के हत्थे नहीं चढ़ा। आने वाली 23 दिसंबर को अदालत की तरफ से मीनू पंकज मल्होत्रा के गिरफ्तार न होने के कारण उसे भगोड़ा करार दिए जाने की कार्रवाई चल रही थी। हालांकि मीनू पंकज मल्होत्रा के सरेंडर करने की पुष्टि किसी भी सीनियर अधिकारी ने नहीं की है। अधिकारी सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकते।

  • जालंधरः दुकान खोलने से पहले निगम की कार्रवाई, शोरूम सहित एक दुकान की सील

    जालंधरः दुकान खोलने से पहले निगम की कार्रवाई, शोरूम सहित एक दुकान की सील

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के द्वारा लगातार अवैध इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश और सहायक कमिश्नर शिखा भगत से आदेश पर फगवाड़ा गेट स्थित रिहायशी इलाके में मकान की छत को तोड़कर बनाए जा रहे शोरुम को सील कर दिया। इसी के साथ बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने पुलिस लाइन रोड़ पर स्थित दुबई मोटर्स पर कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान को सील कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए एमटीपी नीरज भट्टी ने बताया कि यह शोरूम बिना नक्शा पास करवाए और सीएलयू बदलवाए बिना बनाया जा रहा था। जिसकी निगम कमिश्नर के पास शिकायत आई थी। इसी के चलते आज निगम कमिश्नर ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने शोरूम सहित एक दुकान को सील करने के आदेश दिए थे।

    उन्होंने बताया कि जिन भी अवैध तरीके से बनी इमारतों को हम सील कर रहे है। उन इमारतों की शिकायत आने के बाद बाकायदा मालिकों को पहले हम नोटिस जारी कर देते है। अगर नोटिस जाने के बाद जब तय समय सीमा के भीतर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलता या फिर वहां पर उसारी का काम नहीं रोका जाता, तभी हम उन इमारतों पर कार्रवाई करते है।

  • भाई ने भाई के सिर पर किया हथौड़े से हमला, मौत, पार्क में फेंकी लाश

    भाई ने भाई के सिर पर किया हथौड़े से हमला, मौत, पार्क में फेंकी लाश

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हत्या का एक और मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ललित कुमार नाम का व्यक्ति कल मंगोलपुरी थाने आया और बताया कि उसने अपने भाई जय किशन की हत्या कर दी है। मृतक की उम्र 23 वर्ष थी। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने लाश को पार्क में फेंक दिया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ललित के भाई जय किशन का शव चादर में लिपटी हुई अवस्था में बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी ने आगे कुछ और चौंकाने वाली बातें बताईं।

    ललित ने पुलिस को बताया कि उसका भाई जय किशन नशे का आदी था और परिवार से झगड़ा करता था। उसने मां पर भी हाथ उठाया था, जिसके चलते 13 दिसंबर को उसने अपने भाई के सिर पर हथौड़े से हमला किया जिसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी के मुताबिक उसने अपने भाई के शव को घर के पलंग के नीचे छिपा दिया। बाद में उसने अपने पिता के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। उसने घर में ही करीब 2 दिनों तक डेड बॉडी को छिपाकर रखा। जब वह लाश को ठिकाने नहीं लगा पाया, तो उसने चादर में लपेटकर पार्क में फेंक दिया और पुलिस को जाकर सब कुछ बता दिया। पुलिस ने आरोपी ललित और उसके पिता ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वह हथौड़ा भी बरामद कर लिया है,​ जिससे ललित ने जय किशन को मारा था. चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

  • राजौरी में आतंकी हमला: 2 लोगों की हुई मौत

    राजौरी में आतंकी हमला: 2 लोगों की हुई मौत

    जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में शुक्रवार सुबह आर्मी अस्पताल के पास आतंकी हमला हुआ। फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल है। पहले यह कहा जा रहा था कि फायरिंग सेना के जवान ने की है। अब सेना व्हाइट नाइट कोर के अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फायरिंग आतंकवादी ने की है।इस घटना के बाद राजौरी में हालात तनावपूर्ण हो गए। लोगों ने आर्मी कैम्प अल्फा गेट पर पथराव किया। जांच की मांग को लेकर रोड भी ब्लॉक करे जा रहे हैं।

    SSP राजौरी मोहम्मद असलम चौधरी के मुताबिक मरने वाले लोग सेना में कुली का काम कर रहे थे। सुबह करीब 6.15 बजे वे सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, तब उन पर गोली चलाई गई। मृतकों के नाम कमल किशोर व सुरिंदर कुमार हैं।

  • शादी में डांस करते वक्‍त दादी की हुई मौत

    शादी में डांस करते वक्‍त दादी की हुई मौत

    मध्य प्रदेश – आजकल शादी समारोह या कार्यक्रमों में डांस के दौरान अक्‍सर हार्ट अटैक से मौत होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला मध्‍य प्रदेश के सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी गांव का सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग मह‍िला की अपने पोती की शादी में हल्दी संगीत में डांस करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई।

    बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर के मुताब‍िक सिवनी जिले के बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव के साहू परिवार में शादी समारोह के एक कार्यक्रम में बुजुर्ग मह‍िला की डांस के दौरान हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना म‍िली थी. महिला की मौत के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई है. बताते चलें क‍ि स‍िवनी के बखारी गांव के साहू परिवार की लड़की का छिंदवाड़ा जिले में विवाह तय हुआ था.

    जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर को विवाह से एक दिन पूर्व होने वाले हल्दी की रस्म के दौरान वधू के दादा की चार बहनें (दादी) सामूहिक रूप से खुशी मनाती हुई डांस कर रही थीं। उसी दरमियान शोदा साहू निवासी भीमगढ़ नाचते-नाचते जमीन पर गिर गईं। तत्काल उनको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का लाइव वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है जो सामने आया है।

  • पंजाबः चालान के विरोध के कारण पुलिस के सामने सड़क पर लेटा व्यक्ति, देखें वीडियो

    पंजाबः चालान के विरोध के कारण पुलिस के सामने सड़क पर लेटा व्यक्ति, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जगराओं पुल पर एक व्यक्ति ने चालान को लेकर सड़क पर लेटकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। दरअसल, महिन्द्रा पिकअप पर ओवर वेट टायर लाद कर एक व्यक्ति जगराओं पुल से जा रहा था। गाड़ी के ड्राइवर को ट्रैफिक पुलिस ने रोका और कागजात मांगे। कागजात दिखा तुरंत व्यक्ति सड़क के बीच में लेट गया। इस तरह बीच सड़क लेटे व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। व्यक्ति के चौक में इस तरह से लेटने के बाद पुलिस कर्मचारियों को भी हाथ-पैर की पड़ गई। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत चौक में पहुंच व्यक्ति को बीच सड़क से उठाया।

    इस बीच गाड़ी के ड्राइवर के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई। पुल पर इस तरह लेट जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़क के बीच लेटने वाले व्यक्ति का नाम रजिंद्र सिंह है। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि कई बार इस गाड़ी चालक को वह समझा चुके हैं कि जब भी वह पुल से टायर लेकर निकलता है तो उसकी गाड़ी में ओवरलोड माल होता है। वहीं सही से रस्सी तक नहीं बांधी होती। इस कारण यदि कभी गाड़ी पलट गई या रस्सी टूट गई तो बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन यह गाड़ी चालक पुलिस की चेतावनी को मानता नहीं।

    इस कारण उसे चालान करने के लिए रोका गया, लेकिन इसने ड्रामाबाजी शुरू कर दी और सड़क पर लेट गया। बीच सड़क लेटने पर पीसीआर दस्ता को मौके पर बुलाया गया। वहीं आरोपी का चालान किया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दी जा रही है कि गाड़ी चालक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है और सरकारी कार्य में रुकावट डाली है। पुलिस मुताबिक खुद ही गाड़ी चालक कह रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान है।

    पुलिस मुताबिक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति किसी तरह का वाहन आदि चला नहीं सकता। सड़क के बीच लेटने वाले ड्राइवर रजिंद्र सिंह ने कहा कि उसकी गाड़ी के कागजात पूरे हैं। बस गाड़ी ओवरलोड है। गाड़ी की हाइट ज्यादा हो जाने के कारण उन्हें पुलिस कर्मचारियों ने रोका है। वह चालान से बचने के लिए अचानक चौक में जाकर लेट गया। रजिंद्र सिंह मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान था। इस कारण उसने इस तरह की हरकत कर दी, जिसके लिए वह शर्मसार है।

  • पंजाब में गैस सिलेंडर फटने से 8 दुकानें राख, 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    पंजाब में गैस सिलेंडर फटने से 8 दुकानें राख, 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के कस्बा कोहाड़ा में गैस सिलेंडर फटने से 8 दुकानें राख हो गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान में व्यक्ति अवैध रूप से छोटे सिलेंडर भरने का काम करता था। इस बीच किसी सिलेंडर से गैस लीक हो गई। गैस की लीकेज के बाद दुकान में अचानक आग लग गई। धमाकों के आवाज से आस-पास के लोगों में भी भगदड़ मच गई। दुकानदार जब तक आग लगने के कारण समझ पाता तब तक दुकान में धमाके होने लग गए। इस बीच साथ लगते 7 से 8 दुकानों तक आग पहुंच गई। आग ने दुकानों का सारा सामान चपेट में लेकर राख कर दिया। घटनास्थल पर लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना असहज हो गया।

    घटनास्थल पर इकट्‌ठे लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में समराला, फोकल पॉइंट, सुंदर आदि फायर स्टेशनों से दमकल विभाग की गाड़ियों और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें लोगों को दिखाई दे रही थी। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि 2 लोग आग की चपेट में आए हैं। झुलसे लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ितों को पहले कुमकलां अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर तुरंत लुधियाना अस्पताल में रेफर किया गया। घायलों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

    इलाके के लोगों ने बताया कि जिस दुकान से आग लगने की शुरुआत हुई है वहां अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जाती थी। कई बार इस अवैध कारोबार की पुलिस को भी लोगों ने सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को कम से कम डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस चौकी रामगढ़ के इंचार्ज एएसआई सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • जालंधर: आप विधायक का नंबर भेज इस नेता को दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर: आप विधायक का नंबर भेज इस नेता को दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: पंजाब में गैंगस्टरों और विदेशों में बैठे आतंकवादियों की ओर से लगातार वीआईपी लोगों और नेताओं को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

    वहीं अब जालंधर के शिव सेना नेता सुभाष गोरिया को 18 तारीख को धरना लगाने से पहले फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले शख्स ने पहले गोरियां को जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल का नंबर भेजा और कहा कि इससे पूछ लो कौन हूं मैं..यहां तक कि उसने जालंधर के एक पुलिस अधिकारी का नाम भी लिया और कहा कि तुम्हारा अब काम खत्म है। इस दौरान शख्स ने गोरिया को पंजाब छोड़ने की धमकी भी दी है। इस सारे मामले की शिकायत गोरियां ने पुलिस देते कहा कि इस धमकी की तुरंत जांच करवाई जाए और नेताओं की जान माल की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

  • आज का राशिफल, 16 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 16 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है,जो आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई समस्या पैदा हो सकती है और घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिनसे आपको प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपने अपने किसी जूनियर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी,तो उनसे गलती हो सकती है। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपकी खुशियों में चार चांद लगाने वाला रहेगा,क्योंकि आज आपको बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी इनकम भी दोगुनी होगी,लेकिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि उन्हें कोई नया पद मिलने से उनके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं,जो उनके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाते समय अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा।
     
    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं भरा रहने वाला है,क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप यदि स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान है,तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरंदाज करना नुकसानदायक रहेगा। आपको आज अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिलेगा,लेकिन अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर आज काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे,जिससे आपके कुछ काम भी ढीले हो सकते हैं। 

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कला व कौशल को सुधारने के लिए रहेगा। आप यदि कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर किसी वाद-विवाद में पड़े,तो आपका कोई लडाई झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको प्रसन्नता बनी रहेगी,लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन आज आपकी समस्या का कारण बनेगी। आपको आज कोई नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें अपनी आंख कान खुले रखें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है व किसी को आज बिना मांगे सलाह देने से बचें,नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय की योजनाओं को आज फिर से गति मिलने से आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आप कुछ नए रिश्ते बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपके काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी,लेकिन फिर भी आप मित्रों के सहयोग से अपने कामों को समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा,जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें शासन का पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपको अच्छा लाभ देकर जाएगा। आप अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में यदि कोई सलाह दे,तो आपको उस पर चलने से बचना होगा,नहीं तो वह समस्या लंबी चल सकती है। माता-पिता से आप परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे आप किसी बड़ी समस्या से भी आसानी से बाहर निकल पाएंगे,लेकिन आप अपने किसी काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आपको किसी मतभेद में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपसे यदि कोई गलती हो,तो आप उसमें तुरंत माफी मांगनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे,क्योंकि आप परिवार में किसी सदस्य के रिटायरमेंट होने से किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में आजा पूरी रुचि दिखाएंगे और आपके साख चारो ओर फैलेगी। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन आप तोलमोल कर बोले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ के मिलने से आ प्रसन्न रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होने रहने वाला है। आपको अपने लेनदेन को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी,तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा और आप अपने भविष्य के लिए भी धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात पर कोई अनबन चल रही थी,तो वह दूर होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। आज परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे,जिससे आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आप बिजनेस के मामले में यदि कोई प्रयास करेंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे,तो उसमें सुधार आना शुरू होगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने घर,मकान आदि को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे,लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं, जिनको आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा और आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की भी पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप किसी अच्छे काम को करेंगे,जिससे आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको आपके मित्र द्वारा कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने मन में चल रही उलझनों के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी,जिससे आपका तनाव थोड़ा कम होगा। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा,क्योंकि आप कोई निर्णय समय पर लेकर परिवार के सदस्यों को हैरान कर सकते हैं।

  • बरिष्ठ उद्योगपति राकेश  कौशल चुने गए प्रधान,संतप्रकाश उपाध्यक्ष मनोनीत

    बरिष्ठ उद्योगपति राकेश  कौशल चुने गए प्रधान,संतप्रकाश उपाध्यक्ष मनोनीत

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली इंडस्ट्री इंफ्रास्ट्रक्चर द्वेलपमेंट सोसाइटी हिंड्स का वीरवार को विधिवत रूप से राजीव गाँधी  कॉमन फेसिल्टी सेंटर में चुनाब सम्पन्न करवाया गया जिसमें ओद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, गगरेट,मेहतपुर, अंब बंगाना में चल  रहे लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्योग के उद्योगपतियों ने भाग  लिया। हिंड्स सोसाइटी के लिए उद्योगपतियों द्वारा चुनाब में प्रधान पद के लिए बरिष्ठ उद्योगपति राकेश  कौशल  व सुरेश शर्मा के बीच चुनाब  करवाया गया जिसमें राकेश  कौशल  को 66 व सुरेश कुमार को मात्र 28 मत पड़े उद्योगपतियों द्वारा राकेश  कौशल  पर विश्वाश  जताते  हुए हिड्स सोसाइटी का प्रधान चुना गया।

    उपाध्यक्ष के लिए संतप्रकाश को 67 व चमन  लाल को 26 मत मिले जिसमें संत राम को उपाध्यक्ष पद मिला व 01 वोट निष्कासित की गईं महासचिव कर लिए राकेश  गुप्ता को 61 व आरके  नाग  को 32 मत ही मिले, कोषाध्यक्ष के लिए नागिन्द्र सिंह  व सुखविंद्र सिंह  में मुकावला हुआ.

    जिसमें नागिन्दर सिंह  को 64 मत व सुखविंदर  सिंह  को 25 मत से संतोष करना पड़ा  व 01 मत निष्कासित की गईं एगजीक्यूटिव सदस्य में अंशुल वाटला  ने 66 मत हासिल  किए व जीवन को 25 मत मिले एबं 03 मत निष्कासित कर दिए गए चुनाब में उद्योग विभाग  की और अखिल  शर्मा ने ओवज्रवर की भूमिका  निभाई व अतुल मेहता आरओ एबं अंकित भाटिया  ने डीओ के रूप में अपनी सेवाए दी नवनिर्वाचित प्रधान  राकेश  कौशल ने मीडिया से बात  करते हुए बताया  की उद्योगपतियों ने मेरे पर विश्वाश  जताया  है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी  से निवाहांन करूंगा उन्होंने बताया की 2012 में कांग्रेस सरकार  के दौरान  20 कनाल भूमि  व 18 करोड़ रुपए टूल  रूम बनाने  के लिए स्वीकृत किए गए थे  जिसमें अब उद्योगपतियो को छोटी  या बड़ी मशीने  लेकर वाहर  नहीं जाना पड़ेगा जिसकी रिपेयर व इंस्टालेशन की सुविधा यही मिलेगी।