Blog

  • Jalandhar News: इस जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगेगा 3 दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लगेगा 3 दिवसीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया जा रहा है। दरअसल, प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 27 से 29 जनवरी 2026 तक यह आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए एक विशेष पहल की है। इस 3 दिवसीय मेले में स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा तैयार हस्तशिल्प और शुद्ध खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करना है।

    मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर ने बताया कि यह 3 दिवसीय मेला आजीविका मिशन के तहत जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार मुहैया करवाना है। इस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हाथों से तैयार किए गए कपड़े, विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल होंगे।

    इसी के साथ आकर्षक आर्टिफिशियल ज्वेलरी, शुद्ध आचार, मुरब्बे, चटनी, ऑर्गेनिक हल्दी, शहद, सरसों और नारियल का तेल, जूट से बने बैग और अन्य सजावटी सामान लगाया जाएगा। वहीं खरीदारी के साथ-साथ मेले में खाने-पीने का भी विशेष व्यवस्था की जाएंगी। यहां लाइव फूड स्टॉल लगाए जाएंगे जहां लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो और झूले लगाए जा रहे हैं।

    इसके अतिरिक्त, मेले की रौनक बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवदीप कौर ने जालंधर वासियों से अपील की है कि वे अपने परिवारों के साथ इस मेले में बढ़-चढ़कर पहुंचें और महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाएं।

  • Jalandhar News: Iconic Mall में कपड़े के शोरूम से साढ़े 11 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Iconic Mall में कपड़े के शोरूम से साढ़े 11 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित Iconic Mall से चोरी का सामने आया है, जहां कपड़ों के शोरूम से लाखों की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। देर रात चोर शोरूम में लॉकर तोड़कर साढ़े 11 लाख की नगदी लेकर फरार हो गए।

    हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान वहां पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते है, लेकिन घटना के दौरान उन्हें भी चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने को लेकर पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना शोरूम मालिक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए मैनेजर ने बताया कि 2 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि Iconic Mall में कपड़ों के शोरूम में तिजौरी तोड़कर 2 चोर फरार हो गए। घटना की सूचना मैनेजर को आज सुबह ही मिली है। घटना को लेकर सिक्योरिटी गार्ड पर शक जताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि साढ़े 11 लाख की चोरी हुई है। घटना के बाद से सिक्योरिटी गार्ड फरार बताए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी पुष्टि नहीं की जा रही है।

  • Punjab News: मामूली तकरार को लेकर दोस्त ने किया 12वीं छात्र का कत्ल

    Punjab News: मामूली तकरार को लेकर दोस्त ने किया 12वीं छात्र का कत्ल

    श्री फतेहगढ़ साहिब: श्री फतेहगढ़ साहिब के खमानों के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों द्वारा अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय मनविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। मनविंदर सिंह 12वीं कक्षा का मेडिकल विद्यार्थी था और खमानों के एक निजी स्कूल में पढ़ता था।

    मिली जानकारी के अनुसार किसी मामूली तकरार के बाद उसके दोस्तों ने ही उस पर किरच से हमला कर दिया। इस घटना में मनविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम मनविंदर के ताया के सामने खुले बाजार में दिया गया। परिवार ने बताया कि मृतक मनविंदर सिंह मां-बाप का इकलौता पुत्र था।

    मृतक के ताया सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि उनके परिवार में विवाह रखा हुआ था, जिसके लिए वे खरीदारी करने खन्ना रोड पर खड़े थे। जैसे ही उन्हें शोर की आवाज सुनाई दी तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। जहां उन्होंने देखा कि उनके भतीजे पर उसके दोस्तों ने किरच से हमला कर दिया था और उसकी मौत हो चुकी थी।

  • Punjab News: व्यक्ति की मंदिर प्रबंधकों से हाथापाई, झूठे बर्तन धोने और खुले में पेशाब करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की मंदिर प्रबंधकों से हाथापाई, झूठे बर्तन धोने और खुले में पेशाब करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में उपकार नगर स्थित पाहवा धर्मशाला मंदिर के बाहर एक व्यक्ति की मंदिर प्रबंधकों के साथ हाथापाई पाई हो गई। मारपीट मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। मंदिर प्रबंधकों और इलाके के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कैलाश पुलिस चौकी में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी देते हुए इलाका निवासी सचिन गुप्ता ने कहा कि वह मंदिर के सामने रहते है। मंदिर से पंडित का फोन आया, वह खुद कही बाहर गए हुए थे, उनकी पत्नी अकेली मंदिर में थी। उन्होंने बताया कि इलाके का एक व्यक्ति मंदिर के बाहर हंगामा कर रहा है।

    मौके पर जाकर देखा, तो मंदिर के पास में ही रहने वाला एक व्यक्ति जो सुनार का काम करता है, वह मंदिर के बाहर झूठे बर्तन धो रहा था। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति मंदिर के बाहर कपड़े धोता है। कई बार मंदिर के बाहर ही यह व्यक्ति खुले में पेशाब करता है। जब भी कोई उसका विरोध करता है, तो वह लड़ाई करने लगता है। अब ताजा मामला यह सामने आया है कि एक श्रद्धालु भोले नाथ जी पर चढ़ाने के लिए जिस जगह से जल लेता है, उसी जगह पर यह व्यक्ति झूठे बर्तन धो रहा था।

    अब पता नहीं बर्तनों में शाकाहारी सामान बनाया है या मासाहारी। उस श्रद्धालु ने आरोपी व्यक्ति से सिर्फ इतना कहा था कि वह इस जगह से पानी ना ले, क्योंकि इसी जगह से वह भोले नाथ जी को जल लेकर चढ़ाते है। इसी बात से गुस्सा होकर यह व्यक्ति गालियां निकालने लगा और मारपीट करने लगा। चप्पल पहन कर यह व्यक्ति मंदिर के अंदर दाखिल होने लगा। जैसे ही श्रद्धालु जल चढ़ा कर बाहर आया, तो आरोपी व्यक्ति ने हथोड़ी से हमला करने की कोशिश की। आरोपी के दो बेटे भी मौके पर आए उन्होंने भी जूते पहने और मंदिर के अंदर दाखिल हो गए।

    पंडिताइन को भी आरोपियों ने गालियां निकाली। आज समस्त मोहल्ला निवासी प्रशासन से मांग करते है, उनकी धार्मिक भावनाओं को आरोपियों ने आहत किया है जिनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। उधर, इस मामले में चौकी इंचार्ज ने कहा कि राकेश कपूर ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि जब वह मंदिर में माथा टेकने गए थे, एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया है। वह व्यक्ति मंदिर में झूठे बर्तन धोता है। पता चला है कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है वह ईसाई धर्म को अपना चुका है, इसलिए इनकी कन्ट्रोवर्सी भी है। बाकी मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • SYL को लेकर बैठक के बाद CM भगवंत मान-नायब सैनी का आया बयान

    SYL को लेकर बैठक के बाद CM भगवंत मान-नायब सैनी का आया बयान

    चंडीगढ़ः एसवाईएल मुद्दे पर आज चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा की बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अधिकारी शामिल रहे। काफी देर तक दोनों सीएम की बैठक चली और बैठक खत्म होने के बाद दोनों सीएम ने प्रेस वार्ता की। जहां नायाब सैनी और सीएम मान ने कहा कि यह साकारात्मक बैठक हुई है। ऐसे में अधिकारियों को एसवाईएल को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

    जिसके बाद रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों सीएम बैठक इस मुद्दे को हल करेंगे। सीएम नायाब सैनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोनों सीएम के साथ यह बैठक हुई है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनके द्वारा अपना पक्ष रखा गया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा काफी पुराना है। सीएम मान ने कहाकि किसी भी राज्य का हक मरना नहीं चाहिए।

  • Punjab News: अडंर ब्रिज में 2 कारों की टक्कर, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: अडंर ब्रिज में 2 कारों की टक्कर, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के तिबड़ी रोड़ पर स्थित अंडर ब्रिज में 2 कारों की टक्कर हो गई। दोनों कारों की टक्कर के बाद मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी जाम लग गया। दरअसल, एक कार को दूसरे कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों कार चालकों में पहले बहसबाजी होती है और उसके बाद दोनों हाथापाई करने लग जाते है।

    दोनों कार चालकों में हाथापाई को लेकर घटना स्थल पर जाम लग गया। जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों कार चालकों की हाथापाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में कहा जा रहा हैकि कार चालक ने आगे जा रही कार में पहले टक्कर मार दी।

    जिसके बाद वह गलती मानने की बजाए कार चालक के साथ हाथापाई करने लग गया। इस घटना में कार चालक की आंख में चोट लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों कार चालकों को शांत करवाया और जाम को खुलवाना शुरू किया। वहीं घटना को लेकर दोनों कार चालकों को पुलिस थाने ले गई, जहां दोनों कार चालकों से पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: पतंग लूटते 3 नाबालिगों को कार सवारों ने किया अगवा, बच्चों ने दिखाई हिम्मत

    Jalandhar News: पतंग लूटते 3 नाबालिगों को कार सवारों ने किया अगवा, बच्चों ने दिखाई हिम्मत

    जालंधर, ENS: जिले के धोगड़ी गांव से कार सवार 4 नकाबपोश बदमाशों हथियारों के बदल पर 3 बच्चों को अगवा करके ले गए। जिसके बाद बच्चों ने हिम्मत दिखाई और वह बदमाशों के चुंगल से बचकर निकल आए। बच्चों की पहचान 10 वर्षीय कार्तिक दीप, 12 वर्षीय वंश और 10 वर्षीय सैमुअल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे खेतों में पतंग लूटने के लिए गए थे। जहां कार सवार 4 नकाबपोश नौजवान हथियारों के बल पर बच्चों को गाड़ी में बिठाकर अगवा करके ले गए।

    बताया जा रहा हैकि आरोपी बच्चों को अगवा करके उन्हें मुकेरियां-दसूहा की ओर ले गए था। आरोपियों के चुंगल से बचने के बाद वापिस लौटे बच्चों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अपने चेहरे कपड़ों से बांध रखे थे और वे आपस में हिंदी और पंजाबी में बात कर रहे थे। ​हिम्मत दिखाते हुए तीनों बच्चे रात करीब 12 बजे अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर वहां से भाग निकले। उन्होंने एक साइकिल के जरिए जालंधर-पठानकोट मार्ग पर वापस अपने घर की ओर सफर शुरू किया। कड़ाके की ठंड और भूख के कारण वे गांव खुड्डा के पास रुक गए, जहां एक दुकानदार की मदद से उनका संपर्क वहां के सरपंच हरबंस सिंह खुड्डा से हुआ।

    ​सरपंच ने तुरंत बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े और खाने-पीने का सामान मुहैया कराया। बच्चों के माता-पिता ने पहले ही जंडू सिंघा चौकी में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। सरपंच हरबंस सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया। ​चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने सरपंच और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। जालंधर पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर लुटेरों ने किस इरादे से बच्चों का अपहरण किया था और इस साजिश के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

     

     

  • Punjab News: बदला मौसम का मिजाज, इस जिले में हुई भारी ओलावृष्टि

    Punjab News: बदला मौसम का मिजाज, इस जिले में हुई भारी ओलावृष्टि

    पटियालाः सनौर और आस-पास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए तेज ओलावृष्टि का रूप ले लिया। दिन के समय आसमान में काले बादल छा गए और थोड़ी ही देर बाद बारिश के साथ ओले गिरने लगे। लगभग 10 मिनट तक चली इस ओलावृष्टि ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। ओले काफी बड़े आकार में थे, जिसके कारण सड़कों, खुली जगहों और घरों की छतों पर ओलों की परत जम गई।

    कुछ समय के लिए दृश्यता भी घट गई और आवागमन प्रभावित रहा। लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने को तरजीह दी। कई स्थानों पर पानी जमा होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। ओलावृष्टि के साथ ठंडी हवा भी चली, जिससे मौसम में अचानक ठंडक महसूस हुई। ओलावृष्टि रुकने के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ़ हुआ, पर हर जगह पानी भर गया।

     

  • भारत-EU के बीच हुआ बड़ा समझौता, PM Modi ने Energy Week 2026 में किया ऐलान

    भारत-EU के बीच हुआ बड़ा समझौता, PM Modi ने Energy Week 2026 में किया ऐलान

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते हुए भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है और इसका सीधा फायदा भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम लोगों को होगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह डील भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करेगी और सर्विस सेक्टर को नया सहारा मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत नवीकरणीय ऊर्जा तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। पीएम ने कहा कि आज के भारत में हर सेक्टर में सुधार हो रहा है। इन सुधारों के कारण से देश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और नए रोजगार के मौके बन रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत EU FTA, भारत और ब्रिटेन के बीच में पिछले साल साइन हुए ट्रेड एग्रीमेंट को भी सपोर्ट मिलेगा। इससे यूरोप के साथ भारत का कुल व्यापार और मजबूत होगा। इस समझौते का मकसद भारत और EU के बीच में दो तरफा व्यापार को बढ़ाना और आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देना है। सरकार का यह मानना है कि इससे निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

    कॉमर्स सेक्रेटरी ने खुद की पुष्टि

    वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि भारत-EU FTA की बातचीत सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के नजरिए से संतुलित और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे भारत की यूरोपीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा और मजबूत होगा। अग्रवाल के अनुसार, समझौते के दस्तावेज की कानूनी जांच चल रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही इस साल इसे साइन किया जा सकता है और अगले साल की शुरुआत में यह लागू हो सकता है। भारत में इसे केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी और EU में यूरोपीय संसद की मंजूरी लेनी पड़ेगी।

    ‘मदर ऑफ डील्स’ पहले मिल गया है नाम

    गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि रह चुकी उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत-EU रिश्तों को रणनीतिक बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि – ‘एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, स्मृद्ध और सुरक्षित बनाता है’। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहले ही इस समझौते को मदर ऑफ डील्स का नाम दे चुके हैं। इसकी बातचीत 2007 में शुरु हुई थी जिससे यह भारत की सबसे लंबी व्यापार वार्ताओं में शामिल हो गया है। इस एफटीए में कुल 24 अध्याय हैं जिसमें सामान का व्यापार, सेवाएं, निवेश शामिल है। इसके साथ ही निवेश सुरक्षा और जियोग्राफिकल इंडिकेशन पर भी अलग समझौते पर बातचीत चल रही है।

    इन सेक्टरों को मिलेगा फायदा

    इस समझौते से अब कपड़ा, चमड़ा, रत्न और आभूषण, केमिकल, मशीनरी जैसे सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा। EU में अभी श्रम आधारित उत्पादों पर करीबन 10% का शुल्क लगता है जो की एफटीए के बाद कम या फिर खत्म हो सकता है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ से वैश्विक व्यापार प्रभावित होगा। ऐसे में भारत के लिए EU जैसे बड़े बाजार तक आसान पहुंच बहुत ही जरुरी मानी जा रही है। इससे भारत को नए बाजार मिलेंगे और चीन पर निर्भरता कम होगी।  
  • विदेश में Punjabi Singers के घर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मांगी फिरौती

    विदेश में Punjabi Singers के घर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मांगी फिरौती

    कैलगरीः विदेशों में पंजाबी कलाकारों पर फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। दरअसल, पिछले कुछ समय से फिरौती मांगने वालों ने पंजाबी कारोबारियों की सांसें फूल रखी हैं। वहीं ताजा मामला हैरेडस्टोन कॉमन नॉर्थ ईस्ट कैलगरी के पंजाबी घनी आबादी वाले इलाके से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक वीर दविंदर कुछ साल पहले ही अपने परिवार सहित कनाडा में बस गए थे। रात के समय भी गायक के घर पर फिरौती मांगने वालों ने फायरिंग कर दी।

    वीर दविंदर के अनुसार 6 जनवरी 2026 को उन्हें किसी शख्स का फोन आया जिसने अपना नाम आंडा बटाला बताया और 5 लाख डॉलर की मांग की थी। इस दौरान जब उन्होंने मना किया तो उस शख्स ने कहा कि अब तुम मरने के लिए तैयार हो जाओ। जिस समय इन आरोपियों ने गायक के घर पर गोलियां चला दी। हालांकि इस घटना के समय गायक वीर दविंदर अपने परिवार सहित घर पर मौजूद नहीं थे, इसलिए उनकी जान बच गई। फिरौती मांगने वालों ने लगभग 7 गोलियां गायक के घर पर चलाईं, जिनमें से 3 गोलियां घर की बाहर की दीवार और बेडरूम में जा लगीं, पर कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

    इससे पहले भी टेरावुड नॉर्थ ईस्ट में दो दिन पहले एक पंजाबी के घर को निशाना बनाया जा चुका है। जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक अब तक दक्षिण एशियाई समुदाय के 12 परिवारों को फिरौती मांगकर परेशान किया गया है और जब वे पैसे देने से इनकार करते हैं तो उनके घरों पर गोलियाँ चलाई जाती हैं और वीडियो बना कर उन्हें भेज दी जाती है। पुलिस का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं। जब भी किसी का फोन आए तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर दी जाए। फिरौती मांगने वालों को पैसा न दिया जाए तभी उन्हें काबू किया जा सकेगा। कैलगरी में लगातार फिरौती कॉलों के कारण लोग सहमे हुए हैं और डर का माहौल बना हुआ है।