Blog

  • देखते ही देखते गिर गया निर्माणाधीन फोरलेन का डंगा, मलबे में दबे सेब के पेड़, देखें वीडियो

    देखते ही देखते गिर गया निर्माणाधीन फोरलेन का डंगा, मलबे में दबे सेब के पेड़, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल के ढली में आज निर्माणाधीन फोरलेन का डंगा देखते ही देखते गिर गया। ढली के तहत लिंडीधार में फोरलेन के लिए लगाया गया 20 से 25 फीट ऊंचा डंगा ढह गया। डंगा गिरने से यहां बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं स्थानीय व्यक्ति के सेब के कई पौधों को भी इससे नुकसान पहुंचा है। डंगा गिरने का आभास होते ही लोग घर छोड़ के भाग खड़े हुए। इसके चलते सैकड़ों सेब के पेड़ मलबे में दब गए और कई घरों को सीधा खतरा पैदा हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले 30 जून को संजौली के भट्टाकुफर में माठू कॉलोनी में पांच मंजिला घर गिर गया था।

    चंडीगढ़ से शिमला के ढली तक फोरलेन का काम चला है। फोरलेन के तीसरे चरण में हो रहे काम में ज्यादातर जगह ऊंचे-ऊंचे डंगे लगाए जा रहे हैं। ढली में भी काफी ऊंचा डंगा कुछ समय पहले ही लगाया गया था। फोरलेन बनने से पहले ही यह गिर गया है। इससे फोरलेन निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच एनएचएआई का कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। इससे पहले भट्टाकुफर में भी एक पांच मंजिला मकान धराशायी हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद 5 घर सबसे ज्यादा जोखिम की जद में हैं। कई परिवारों ने स्थिति को भांपते हुए रातोंरात अपने घर खाली कर दिए। प्रभावित लोग अब रिश्तेदारों और सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

    इस घटना ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के काम की गुणवत्ता और लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और NHAI के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द राहत और स्थायी समाधान की मांग की है। फिलहाल मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उधर, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से स्थिति और भी खराब हो सकती है। लोग डरे हुए हैं कि अगर बारिश जारी रही तो नुकसान और बढ़ सकता है।

  • Punjab News: जमीन को लेकर हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पर पुलिस संरक्षण में बिल्डिंग गिराने के लगाए आरोप, देखें वीडयो

    Punjab News: जमीन को लेकर हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पर पुलिस संरक्षण में बिल्डिंग गिराने के लगाए आरोप, देखें वीडयो

    लुधियाना: जिले में लोधी क्लब रोड पर स्थित जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। लेकिन उसके बावजूद के एक पक्ष चरणजीत सिंह बजाज ने दूसरे पक्ष पर पुलिस संरक्षण में इमारत को गिराने के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए और पुलिस के संरक्षण में खुलेआम दूसरे पक्ष द्वारा गुंडागर्दी की जा गई। पहले पक्ष ने कहा कि 2 जुलाई की रात बसंत एन्क्लेव के मालिक अमित बसंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर बजाज एंड कंपनी के निर्माण को अवैध रूप से ध्वस्त कर दिया।

    पीड़ित पक्ष जब आरोपियों की गुंडागर्दी की शिकायत करने पुलिस के पास गया, तो पुलिस कर्मियों ने दबाव में होने की बात कहकर आने से साफ इंकार कर दिया। इस गुंडागर्दी के खिलाफ बजाज एंड कंपनी के मालिक चरणजीत सिंह बजाज (चन्नी बजाज) के नेतृत्व में कंपनी के प्रतिनिधियों ने आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर न्याय की मांग की। जिन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    इस मौके पर चन्नी बजाज ने कहा कि वर्ष 2018 में उन्होंने चरणजीत कौर से लोधी क्लब रोड स्थित करीब 789 गज जमीन किराए पर ली थी। बाद में उन्होंने यह जमीन खरीद ली और उनके पास इसकी बाकायदा रजिस्ट्री भी है। लेकिन दूसरे पक्ष ने जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से प्रशासन के पास झूठी शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके चलते इस जमीन का इंतकाल नहीं हो सका और अब मामला कोर्ट में चल रहा है और इस संबंध में उनके पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर भी है। उन्होंने कहा कि बीती रात आरोपी पहले, तो सड़क के दूसरी तरफ उनकी अपनी जमीन पर किए गए निर्माण को गिरा रहे थे।

    लेकिन देर रात उन्होंने हमारी कंपनी की जमीन पर बने निर्माण को भी गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान अंदर सोफा और फ्रिज समेत करोड़ों रुपये का सामान पड़ा था। वह पुलिस से मदद के लिए पुलिस चौकी शहीद भगत सिंह नगर और दुगरी थाने भी गए, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने ऊपर से दबाव होने की बात कहकर हमारी मदद करने से इनकार कर दिया। चन्नी बजाज ने साफ किया कि इस तरह की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर पुलिस की तरफ से न्याय नहीं मिला, तो वह मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके परिणाम के लिए पुलिस, प्रशासन और संबंधित पक्ष खुद जिम्मेदार होंगे।

  • Jalandhar News: दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Jalandhar News: दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना 2 के अंतर्गत आते हरदेव नगर में चोर बंद घर की दीवार फांद कर घुस गए। जहां चोर घर में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति के साथ एक महिला मौजूद है, जो घर में घुसकर घटना को अंजाम देती है। घटना की शिकायत इलाके के लोगों ने पुलिस को दी दे है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार हरदेव नगर निवासी गोविंद सिंह पिछले कई सालों से घर में रह रहे है और उनकी बेटी बैंगलोर में रहती है। गोविंद सिंह बेटी के पास जाने के लिए सुबह करीब 10 बजे पत्नी के साथ घर को ताला लगाकर चले गए थे। इस दौरान बंद घर का चोरों ने फायदा उठाया और करीब दोपहर 1.40 बजे एक व्यक्ति और महिला घर के पास आए।

    घर में ताला लगा देख व्यक्ति महिला के साथ घर की दीवार फांद कर घुस गया और अंदर से सामान चोरी कर ले गया। पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खुले देखे तो उन्होंने चोरी के बारे में गोविंद सिंह और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि घर के मालिक के लौटने के बाद चोरी के बारे में पता चल सकेगा कि चोर क्या सामान चोरी कर लेकर गए है। उनकी टीम घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहीं है और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • Phagwara News: पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए सख्त हुई निगम की टीम, दुकानों को जांचा, देखें वीडियो

    Phagwara News: पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए सख्त हुई निगम की टीम, दुकानों को जांचा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम फगवाड़ा विभिन्न प्रयास कर रहा है। हाल ही में नगर निगम की टीम ने शहर में पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया। नगर निगम की टीम के अधिकारी ने बताया कि जो पाबंदीशुदा पॉलिथीन लिफाफे हैं, उनमें कुछ दुकानदारों की ओर से समान डालकर दिया जा रहा है जिसके चलते आज चेकिंग अभियान चलाया गया।

    दूसरी तरफ शहर में दुकानदारों की ओर से सड़कों पर सामान रखकर नाजायज तौर पर कब्जा किया हुआ था, जिसके चलते ट्रैफिक की काफी समस्या आ रही थी, उसे भी टीम की ओर से जब्त किया गया। टीम ने बंगा रोड और कुछ बाजारों से दुकानदारों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की मुहिम जारी रहेगी।

    गौरतलब है कि जब भी कभी शहर में नगर निगम की टीम नजायज कब्जे हटाने आती है, तो कुछ ही देर बाद दुकानदारों की ओर से दोबारा फिर से उसी जगह पर कब्जा कर लिया जाता है जिसके चलते सड़कों की चौड़ाई बहुत कम बच जाती है और बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे अवैध कब्जाधारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab News: कार और बस में हुई भीषण टक्कर, युवक-युवती की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बस में हुई भीषण टक्कर, युवक-युवती की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में फिरोजपुर जीरा मार्ग पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां बस्ती भाई के पास व डेरा राधा स्वामी से कुछ दूरी पर हुई कार और बस की टक्कर में युवक-युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जीरे की तरफ से आ रही एक HR 51 A.D. 8123 नंबर की होंडा कंपनी कार की टक्कर फिरोजपुर की तरफ से आ रही निजी कंपनी की बस नंबर PB 08 C.H. 7678 से हो गई।

    इस भयानक हादसे में कार सवार लड़का और लड़की कार में फंस गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। थाना कुलगढ़ी के मुख्य इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह से हादसे के संबंध में बात करने पर उन्होंने बताया कि कार सवार लड़का और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: घर में घुसे चोर, महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर नकदी व गहने लूटे, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसे चोर, महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर नकदी व गहने लूटे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जालंधर रोड पर स्थित गांव सिंगड़ीवाला के एक घर में चोरों ने धावा बोला। पहले चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उसके बाद आरोपियों ने घर में सो रही महिला और उसकी बेटी को बंधक बना लिया और घर से 5 से 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को जांच में 2 मोबाइल भी मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए घर की मालकिन जगदीश कौर ने बताया कि वह रात को सो रही थी कि करीब साढ़े 3 बजे उन्हें कुछ दरवाजे की आवाज आई जब उन्होंने जाकर देखा तो कुछ अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे वाली दीवार से अंदर घुस गए थे। जैसे ही पीड़ित शोर मचाने लगे तो आरोपियों ने उनको बंधक बना लिया और घर से 1 लाख से अधिक की नकदी, सोने के गहने व फोन लेकर फरार हो गए। साथ ही आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो वह कल फिर आएंगे और सामान लूटकर ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि चोरों ने अन्य घरों को भी निशाना बनाया था। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए, ताकि दोबारा ऐसी वारदात न हो सके।

    वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस संबंध में पूरी जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस को जांच में 2 फोन मिले हैं, जिन्हें चोर रास्ते में फैक गए थे। पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: लगातार हो रहे हादसों के बाद जागा प्रशासन, शुरू किया ढकई रोड पर काम, देखें वीडियो

    Punjab News: लगातार हो रहे हादसों के बाद जागा प्रशासन, शुरू किया ढकई रोड पर काम, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले की ढकई रोड पर अक्सर हादसे हो रहे थे। वहीं इस सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर लोग काफी परेशान थे, जिसके चलते दो दिन पहले हादसों को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद अब प्रशासन कुंभकरण की नींद से जाग गया है और सड़क का निर्माण शुरू करवाया गया। दरअसल, आज पठानकोट विधायक अश्वनी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और काम शुरू करवाया। बता दें कि पिछले 2 सालों से सड़क का काम बंद पड़ा था और निगम लगातार यह हवाला दे रहा था कि यह सड़क रेलवे विभाग की है और रेलवे विभाग से बात करके इस सड़क को जल्द ही खुलवाया जाएगा।

    इस दौरान प्रशासन का कहना था कि इसकी जल्द मरम्मत की जाएगी, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ होता हुआ नजर नहीं आया। लेकिन अब विधायक द्वारा काम शुरू करवाए जाने पर कहा गया कि यह सड़क 2 दिन में बनकर तैयार हो जाएगी। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि वे मीडिया के आभारी हैं कि उन्होंने इस खबर को प्रमुखता से लिया। जिसके कारण इस सड़क पर काम शुरू हो गया है और अब लोगों को राहत मिलेगी और इस स्थान पर दुर्घटनाएं होने से बच जाएंगी।

    वहीं जब इस संबंध में पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आते ही उन्होंने रेल मंत्रालय को पत्र लिख दिया था। जिसके बाद इस काम की मंजूरी मिल गई है और आज काम शुरू कर दिया गया है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एक अस्थायी रास्ता भी बना दिया गया है जहां से लोग अपने वाहन लेकर निकल सकेंगे। उन्होंने कहा कि पठानकोट के कई राजनीतिक नेता इस मामले में श्रेय लेने की होड़ में लगे हैं। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए उनकी ओर से यह पहल की गई है, ताकि लोग दुर्घटनाओं से बच सकें।

  • Punjab News: धार्मिक प्रचारक Ranjit Singh Dhadrianwale की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: धार्मिक प्रचारक Ranjit Singh Dhadrianwale की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट का आया फैसला

    लुधियानाः धार्मिक प्रचारक रणजीत सिंह ढडरियां वाले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह ढडरियां वाले पर लगे बलात्कार के आरोप का मामला एक बार फिर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट हाईकोर्ट के आदेशों पर बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस द्वारा की गई जांच और उसके बाद पेश की गई क्लोजर रिपोर्ट से असहमत हैं।

    मजिस्ट्रेट द्वारा यह रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी गई थी। आज हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील के साथ-साथ पंजाब सरकार को अगली सुनवाई में इस रिपोर्ट पर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। बता दें कि पीड़िता के भाई ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि 2012 में धार्मिक प्रचारक रणजीत सिंह ढडरियां वाले के ठिकाने पर उसकी बहन के साथ बलात्कार हुआ था, इसके बावजूद आज तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पिछले साल इस मामले में FIR दर्ज की गई थी।

    19 दिसंबर को हाईकोर्ट ने इस याचिका का निपटारा करते हुए पंजाब पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे, लेकिन साथ ही निर्देश दिए थे कि जांच रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट को सौंपी जाए और यह भी कहा था कि यदि मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट हों, तो वे इस रिपोर्ट को हाईकोर्ट को भेजेंगे। अब जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट पहुंच गई है। आज इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता और पंजाब सरकार को इस रिपोर्ट को देखने के बाद अगली सुनवाई में अपना पक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

  • सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का नकद पुरस्कार

    सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का नकद पुरस्कार

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले में सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वालों को अब जिला प्रशासन 25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि संबंधित एसडीएम की अनुशंसा पर यह पुरस्कार राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए प्रेरित करना है, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित हो सके और अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।

    बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पारंपरिक तरीकों से इतर लीक से हट कर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकें आयोजित करें और सुधारात्मक कदमों को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने क्षेत्र के लिए एक समग्र ‘सड़क सुरक्षा योजना’ तैयार करे । उस योजना में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख हो कि वहां वर्तमान स्थिति क्या है, मुख्य समस्याएं कौन-सी हैं, अब तक क्या सुधार किए गए हैं, और आगे किन उपायों से स्थितियों को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल बसों की समय-समय पर जांच और स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने हर उपमंडल में प्रमुख स्थलों पर साइनेज, स्पीड ब्रेकर, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे तथा चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने हेतु व्यापक सर्वेक्षण कर आवश्यक प्राक्कलन प्रस्तुत करने को कहा, ताकि प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध रूप से अमल में लाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे किनारे खतरनाक स्थिति में खड़े जर्जर पेड़ों की पहचान कर आवश्यकता अनुसार उन्हें हटाया जाए, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    उपायुक्त ने बताया कि मैहतपुर से ऊना तक एनएच पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 38 स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रामपुर पुल का मरम्मत कार्य प्रगति पर है। उन्होंने डीसी कार्यालय के समीप ऊना-होशियारपुर-संतोषगढ़ चौक पर शीघ्र ट्रैफिक लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, अंब के बड़ूही चौक पर उपयुक्त ऊंचाई पर साइनेज बोर्ड और ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था करने को कहा। उपायुक्त ने ऊना-अंब हाइवे पर वाहनों की गति दर्शाने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले यूनिट लगाने तथा गगरेट और दौलतपुर बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर सभी प्रक्रियागत औचारिकताएं जल्द पूर्ण करने को कहा।

    साथ ही बंगाणा और टाहलीवाल चौकों में सुचारू यातायात के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम बंगाणा अमित शर्मा, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुलदीप कुमार और बलदेव सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्धू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: नहर में गिरा सिलेंडर से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में गिरा सिलेंडर से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के कोटफतूही को जाने वाली बिस्त दुआब नहर के पास सड़क हादसा हो गया। दरअसल, गांव अजनोहा के नजदीक एक सिलेंडर से भरा ट्रक नहर में गिर गया। मिली जानकारी के अनुसरा सिलेंड से भरा ट्रक गढ़शंकर से कोटफतूही की ओर जा रहा था।

    https://x.com/Encounter_India/status/1940736646137385272 इस दौरान जब ट्रक उक्त स्थान तक पहुंचा तो नहर की साइड सड़क पर रेलिंग ना होने के कारण अचानक बेकाबू होकर ट्रक नहर में पलट गया। इस घटना के दौरान लोगों ने ड्राइवर को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को मामूली चोटें आई है। वहीं ड्राइवर ने बताया कि घटना के दौरान गाड़ी खाली सिलेंडरों से भरी हुई थी।