Blog

  • महिला ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

    रेवाड़ीः कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर झगड़ोली के समीप से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में छलांग लगाकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान कनीना विकास खंड के गांव रसूलपुर वासी चमेली देवी (73 वर्ष) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया। 

    महिला दोपहर डेढ़ बजे बस में सवार होकर नहर के समीप उतरी और करीब 200 गज उसके साथ-साथ चलने के बाद कपड़े, चप्पल, हाथ में लेने की छड़ी व नाम-पता मोबाइल नम्बर लिखी पर्ची किनारे पर रखकर नहर में कूद गई। ग्रामीण ने पर्ची पर लिखे नम्बरों से परिजनों को सूचना दी।

    जिससे के बाद वे मौके पर पहुंचे। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मदनलाल शर्मा, पटवारी बाबर व जीएस कर्ण सिंह सहित गोताखोर एवं एसडीआरएफ मधुबन की टीम बोट के माध्यम से तलाशती रही।

  • 20 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई मूवी ने मचाई धूम

    नई दिल्ली: सिनेमाप्रेमियों के लिएबॉक्स ऑफिस पर इन दिनों  बड़े मियां छोटे मियां, मैदान, आवेशन, वर्षानगलक्कू शेषम, रोमियो और लव सेक्स और धोखा 2 जैसी फिल्में देखने के लिए मौजूद हैं। लेकिन हाल ही में तलपती विजय, जिन्हें साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है, उनकी 20 साल पुरानी फिल्म सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज हुई है, जिसने ना सिर्फ नई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। बल्कि एक नया रिकॉर्ड ब्रेक किया है। वहीं थियेटरों में जश्न की तो बात ही अलग है। धरानी द्वारा डायरेक्ट की गई विजय, त्रिषा कृष्णन और प्रकाश राज की घिल्ली साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ओर 8 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने ना सिर्फ 50 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया था, बल्कि 200 दिनों तक सिनेमाघरों में कायम रही थी। वहीं खबरे हैं कि दोबारा रिलीज होने के साथ ही घिल्ली 10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले ही दिन हासिल कर चुकी है। 

    वहीं विजय जो अपनी ही फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 10 करोड़ की कमाई हासिल कर चुकी है। हालांकि अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं। बता दें, 20 अप्रेल को अन्य फिल्मों का कलेक्शन 1 से 2 करोड़ के बीच ही रहा है। गौरतलब है कि विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है, जिसके बाद से फैंस का उन पर ध्यान कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसके चलते फैंस को उनको गोट ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का इंतजार बढ़ गया है, जिसे वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है। 

  • बारिश और बर्फबारी का कहर, सड़कें बंद, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण 104 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। प्रशासन की जानकारी के अनुसार, लाहौल और स्पीति में 99 सड़कें, कुल्लू में तीन, चंबा और कांगड़ा में एक-एक सड़कें बंद हो गई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 22 और 23 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

    वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि कांगड़ा में बारिश के कारण एक पुल बह गया है। वहीं नए पुल का निर्माण इस महीने के अंत होने के आसार है। इसके अलावा मनाली-केलांग राजमार्ग पर सिस्सू के पास सेल्फी प्वाइंट पर भारी भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 

    इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर तक मौसमी बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि मॉनसून मिशन क्लाइमेट फोरकास्ट सिस्टम और अन्य जलवायु मॉडल के नवीनतम अनुमान मॉनसून सीजन के शुरुआती भाग में एल नीनो स्थिति को कमजोर करके एल नीनो दक्षिणी दोलन स्थितियों को तटस्थ करने का सुझाव देते है।

  • पंजाब : कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगने वाले मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियाना : पुलिस ने दो दिन पहले कारोबारियों को डरा धमकाकर उनसे फिरौती की मांग करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपियों ने लुधियाना के धागा कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी थी। बदमाशों की काल डीटेल और साइबर जांच में सामने आया कि बदमाशों ने 2 फरवरी को एक डाक्टर से भी दो करोड़ की मांग की थी। आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह और तेजिन्दर पाल सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।

    पुलिस को डा. दमनदीप सिंह मक्कड़ निवासी जीवनप्रीत नगर ने बताया कि साल 2023 दिसंबर महीने में उन्हें शक हुआ था कि 2 युवक उनका फार्च्यूनर में पीछा कर रहे है। लेकिन उन्होंने उन युवकों को अनदेखा कर दिया। फिर 27 जनवरी और फिर 2 फरवरी को उन्हें विदेश नंबर से व्ट्सएप्प काल और मेसेज आया। काल करने वाले ने उनसे 2 करोड़ की फिरौती मांगी। बदमाश ने कहा कि यदि उसने पैसे न दिए तो वह उसके परिवार को जान से मार देंगे। इस संबंधी उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच दौरान दोनों काल करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया।

    इसी तरह थाना माडल टाउन भी इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी क्योंकि एक शिकायत उनके पास भी गौरव विरमानी नाम के युवक ने दी है। जिसने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा विदेशी नंबर से काल आई थी। उसने उनसे 2 करोड़ रुपए मांगे। उसने पुलिस को बताया कि तरीब 20 दिन पहले PB-65-आखिर में 8 नंबर था जो उनका पीछा कर रही है। 8 अप्रैल को फिर से फिरौती मांगने वालों का उसे फोन आया। फिलहाल पुलिस के पास फिरौती मांगने के कई मामले सामने आने के बाद पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ गहनता से जारी है।

  • दिनेश कार्तिक ने T-20 World Cup को लेकर दिया बड़ा बयान

    नई दिल्लीः इस साल जून के महीने में  टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दमपर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया जाएगा। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इसी बीच दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक बड़ा बयान दिया है। दिनेश कार्तिक आईपीएल के दौरान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद यह आस लगाई जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनाया जा सकता है।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने पुष्टि की है कि वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने के लिए 100 प्रतिशत तैयार हैं। उन्होंने भारत के लिए फिर से खेलने के अपने सपने को नहीं छोड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान दिनेश कार्तिक अन्य भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के मुकाबले ज्यादा तेजी से रन बना रहे हैं।

    कार्तिक ने रविवार, 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए देश का प्रतिनिधित्व करने की अपनी इच्छा की पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन के इस चरण में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ी अनुभूति होगी। ऐसा करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा मेरे जीवन में इससे बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भारत के सेलेक्टर के फैसले का सम्मान करेंगे लेकिन वह फिर से भारतीय रंग में रंगने के लिए 100 प्रतिशत तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम कौन सी होनी चाहिए, इसका फैसला करने के लिए तीन बहुत ही स्थिर, ईमानदार लोग हैं – राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजीत अगरकर। और मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं। कार्तिक ने कहा कि मैं उनके किसी भी फैसले का सम्मान करता हूं। लेकिन मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मैं 100 प्रतिशत तैयार हूं और विश्व कप के लिए मैं हर संभव कोशिश करूंगा।

  • नाव पलटने से हुआ हादासा, 58 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : मध्य अफ्रीकी गणराज्य में यात्रियों को ले जा रही एक नौका के नदी में डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 58 लोगों की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लकड़ी से बनी नाव शुक्रवार को करीब 300 लोगों को राजधानी बंगुई से गुजरने वाली मपोको नदी को पार कर रही थी तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय नौका चालकों और मछुआरों ने सबसे पहले बचाव अभियान शुरू किया।

    बंगुई यूनिवर्सिटी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे सेना का तलाशी अभियान बढ़ रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बंगुई में एक नदी में से होकर यह नौका एक गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 300 से ज्यादा लोगों को ले जा रही थी। मगर उनमें से 58 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख थॉमस जिमासे ने रॉयटर्स को बताया घटना के 40 मिनट बाद हमें सतर्क किया गया और बचावकर्मी लगभग 58 मृत शवों को निकालने में सफल रहे।

    मिली जानकारी के अनुसार और भी लोगों के डूबने की आशंका है, तलाश जारी है। नदी परिवहन सुरक्षा नियमों के बेहतर अनुपालन का आह्वान किया। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। नाव में 300 से ज्यादा लोगों के सवार होने की सूचना मिल रही है। काफी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

  • बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जानें मामला

    नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें योग शिविर के लिए सर्विस टैक्स देने को कहा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल को अपीलीय ट्रिब्यूनल के फैसले को बरकरार रखा है। इस फैसले में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को आवासीय और गैर-आवासीय दोनों योग शिविरों के आयोजन के लिए सर्विस टैक्स का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी ठहराया गया था। इसके साथ अदालत ने सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय ट्रिब्युनल की इलाहाबाद पीठ के 5 अक्टूबर, 2023 के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। दरअसल CESTAT ने माना था कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट द्वारा आयोजित योग शिविर – जो भागीदारी के लिए शुल्क लेता है। ये “स्वास्थ्य और फिटनेस सेवा” की श्रेणी में आता है और इस पर सेवा कर लगता है।

    इन शिविरों में ‘योग’ और ‘ध्यान’ की शिक्षा किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरी सभा को एक साथ दी जाती है. किसी भी व्यक्ति की विशिष्ट बीमारी/शिकायत के लिखित, निदान और उपचार के लिए कोई नुस्खे नहीं बनाए जाते हैं। ट्रस्ट ने प्रवेश शुल्क को दान के रूप में  एकत्र किया था। उन्होंने विभिन्न मूल्यवर्ग के प्रवेश टिकट जारी किए। टिकट धारक को टिकट के मूल्य के आधार पर अलग-अलग विशेषाधिकार दिए गए थे। पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट द्वारा आयोजित योग शिविर – जो शुल्क लेता है – “स्वास्थ्य और फिटनेस सेवा” की श्रेणी में आता है और इस पर सेवा कर लगता है।

  • लुधियानाः CTU की बस सफर मे हुई खराब, यात्रियों ने किया हंगामा, देखे वीडियो

    लुधियाना: गत रात्रि चंडीगढ़ की सरकारी बस का बीच सड़क खराब होने का मामला सामने आया है। बस ख़राब होने से सवारियां अढ़ाई घंटे फुटपाथ पर बैठी रही। जिस कारण गुस्साए यात्रियों ने हंगामा भी किया।  

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    जानकारी देते हुए राकेश मिश्रा ने बताया कि शाम 7:30  बजे बस स्टैंड से बस निकली थी। इस दौरान बस को झटके लग रुक रही थी। सवारियों ने कंडक्टर और ड्राइवर से कहा भी था कि बस यदि खराब है तो पैसे वापस देकर उन्हें उतार दे, लेकिन कंडक्टर और ड्राइवर ने सवारियों की एक न सुनी। लोग बच्चों सहित बिना कुछ खाए पीए फुटपाथ पर बैठे है।

    बस यात्री विजय वधवा ने कहा कि उन्होंने लुधियाना से चंडीगढ़ जाना था। उनकी सुबह मुम्बई की फ्लाईट है। बस जब बस स्टैंड से चली थी उस समय AC वाला हिस्सा गर्म होना शुरू हो गया था। चंडीगढ़ अंडरटेकिंग बस प्रशासन को बसों की समयनुसार सर्विस करवानी चाहिए ताकि लोग परेशान न हो। 

    जेम्बिया से भारत पढ़ने आए छात्र एमोस ने कहा कि वह लुधियाना में किसी काम से आया था। वह चंडीगढ़ में छात्र है। उसने होस्टल जाना है लेकिन बस खराब होने के कारण वह बेहद परेशान है। 

    बस कंडक्टर ने कहा कि पाइप लीकेज के कारण बस गर्म होकर बंद हुई है। CTU में बस खराब होने पर यात्रियों को पैसे वापस लौटाने का कोई प्रावधान नहीं है।CTU प्रशासन को सूचित किया है। यात्रियों को जो परेशानी हो रहे है उसके लिए खेद व्यक्त करते है।

  • पंजाब : इस जिले से सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर लड़ सकते हैं चुनाव  

    चंडीगढ़ : बठिंडा लोकसभा सीट से इस बार अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल खुद मैदान मे उतर सकते हैं। इसके साथ ही सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर को फिरोजपुर से चुनाव लड़ाने पर भी चर्चा की जा रही है। दोनों ही सीटे अकाली दाल का गढ़ रह चुकी है। बीते तीन चुनावों मे अकाली दल ने जित हासिल की थी। लेकिन इस बार अकाली दल अकेला पंजाब में चुनाव लड़ रहा है। 

    अकाली दल के उम्मीदवारों का सामना अब सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, आम आदमी पार्टी और भाजपा ने भी यहां से अपने मजबूत से मजबूत उम्मीदवारों से होगा। आम आदमी पार्टी ने अपने कैबिनेट मिनिस्टर गुरमीत सिंह खुडि्डयां को उतारा है। वहीं भाजपा ने पूर्व IAS व सीनियर अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर और कांग्रेस ने भी लंबे समय से अकाली दल में रह कर वापसी करने वाले जीत मोहिंदर सिंह को उतारा है।

    2022 पंजाब विधानसभा चुनावों के आंकड़ों को देखे तो 2009 से 2017 तक पंजाब पर राज करने वाली आकली दल कुछ सीटों पर सिमटी नजर आ रही है। शायद यही वजह है कि बादल परिवार सुरक्षित सीटों से उम्मीदवारी की घोषणा करने जा रहा है।

  • 2 हेलीकॉप्टर हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौ’त, 7 लापता

    नई दिल्ली : जापानी नौसेना में बड़ा हादसा हुआ है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार जापानी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के दौरान टोकियो के दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। यह दुर्घटना प्रशांत महासागर में हुई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सात अन्य लोग अभी लापता है। लापता लोगों की तलाश में नौसेना के जवान जुटे हैं। देश के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शनिवार रात प्रशिक्षण के दौरान दोनों हेलीकॉप्टर एक दूसरे से टकरा गए। इन हेलीकॉप्टर में चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने संवाददाताओं को बताया कि समुद्री आत्मरक्षा बल के दो एसएच-60के हेलीकॉप्टर में चालक दल के चार-चार सदस्य सवार थे और शनिवार देर रात तोक्यो से लगभग 600 किलोमीटर दक्षिण में तोरीशिमा द्वीप के पास उनसे संपर्क टूट गया।

    किहारा ने बताया कि इस हादसे का कारण अभी पता नहीं चला है। लेकिन दोनों हेलीकॉप्टर संभवत: आपस में टकराने के बाद पानी में गिरे। उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने एक उड़ान डेटा रिकॉर्डर, प्रत्येक हेलीकॉप्टर से एक ब्लेड और एक ही क्षेत्र में दोनों हेलीकॉप्टर के टुकड़े बरामद किए है। जो संकेत देते हैं कि दोनों एसएच-60के एक-दूसरे के करीब उड़ रहे थे। अधिकारी यह पता लगाने के लिए उड़ान संबंधी डेटा का विश्लेषण करेंगे कि दुर्घटना का कारण क्या था। एमएसडीएफ ने चालक दल के लापता सदस्यों की तलाश और बचाव के लिए आठ युद्धपोत और पांच विमान तैनात किए। सिकोरस्की द्वारा विकसित और सीहॉक्स के नाम से जाने जाने वाले इन हेलीकॉप्टर में दोहरे इंजन थे। इनमें ‘मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज’ ने बदलाव किया था और इनका निर्माण किया था।