Blog

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के नामाकंन भरने से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के नामाकंन भरने से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू नामाकंन भरने के लिए दादा व पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह की प्रतिष्ठित एंबेसडर कार में जाएंगे। नामाकंन से पहले वह गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए गए है। लेकिन बिट्टू के नामाकंन भरने नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम की टीम ने बताया जा रहा हैकि बिट्टू के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने नगर निगम को शिकायत की। इसी के चलते नगर निगम में एक्शन लेते हुए भाजपा के बैनर फाड़ दिए है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए निगम के कर्मी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम को शिकायत मिलने के बाद ही उनके द्वारा एक्शन लिया जाता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीजेपी के बैनर मंजूरी के बिना लगे होने की शिकायत मिली थी। इस दौरान कर्मी ने कहा कि एडीसीपी खुद इस जगह का मुआयना करके गए है। जिसके बाद उन्हें भारत नगर पर बिना मंजूरी के भाजपा के लगे बैनर उतारने के आदेश हुए है। इसी के चलते वह बिना मंजूरी के लगे सभी जगह पर बैनर उतार रहे है।

  • पंजाबः फुटपाथ से टकराई बेकाबू आल्टो कार, 1 की मौत, 2 घायल  

    पंजाबः फुटपाथ से टकराई बेकाबू आल्टो कार, 1 की मौत, 2 घायल  

    श्री आनंदपुर साहिबः  कीरतपुर साहिब के नजदीक गांव दाढ़ी के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है, जहां एक बेकाबू ऑल्टो कार फुटपाथ से टकराने के बाद पुल की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में एक औरत की मौके पर मौत और 2 लोगों के घायल होने की सुचना प्राप्त हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक यह कार रोपड़ से आनंदपुर साहिब की और आ रही थी और अचानक बेकाबू होने के कारण कार पहले फुटपाथ से टकराई और फिर पुल की रेलिंग से टरकराई, जिसके कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई। रोड सेफ्टी फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से इलाज के लिए श्री आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल भेजा और मृतक के शव को 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

  • पंजाबः कोल्ड स्टोर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग के 4 कर्मी बेहोश

    पंजाबः कोल्ड स्टोर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग के 4 कर्मी बेहोश

    पटियाला: पटियाला जिले के हलका राजपुरा में लिबर्टी चौक नजदीक एक कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस लीक का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान कई कर्मचारी बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ने सेहत विभाग की टीम,  पटियाला के डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. पटियाला को तुरंत सूचना दी। इसके बाद पूरा प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।

    इस पूरी घटना के दौरान फायर ब्रिगेड के 4 कर्मचारी भी बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत राजपुरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया गया. उनका हाल जानने के लिए पटियाला के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पहुंचे। डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान हमें जानकारी मिली कि इस स्टोर में गैस लीक हुई है, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे।

  • पंजाबः एक्शन मोड में आए CM मान, अब नेताओं की पनाह में भी नहीं बच सकेंगे गैंगस्टर

    पंजाबः एक्शन मोड में आए CM मान, अब नेताओं की पनाह में भी नहीं बच सकेंगे गैंगस्टर

    चंडीगढ़ः पंजाब में गैंगस्टरों के लिए अब कोई जगह नहीं। अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करना चाहता है तो उसे याद रखना चाहिए कि गैंगस्टरों को अब राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलता है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट में एक पोस्ट में कही है। दरअसल, बीते दिन मोहाली में मुठभेड़ के बाद दो गैंगस्टरों की गिरफ्तारी की जानकारी भी मान ने साझा की है। बीते दिन न्यू मुल्लांपुर में गैंगस्टरों व पुलिस के स्पेशल सेल के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो गैंगस्टर विक्रम राणा उर्फ हैप्पी और किरण घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कई मामले दर्ज हैं। बाउंसर मनीष की हत्या में भी दोनों आरोपित हैं। राज्य में अपराधियों का सफाया करने के लिए मुख्यमंत्री मान ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) गठित की है।

    इसका नेतृत्व अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के एक पुलिस अधिकारी करते हैं। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य संगठित अपराध को खत्म करना और राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसके लिए मान सरकार पंजाब पुलिस की दक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को अपेक्षित जनशक्ति, नवीनतम उपकरण और सूचना प्रौद्योगिकी भी प्रदान कर रही है। इसी का परिणाम है कि मान सरकार के कार्यकाल में एजीटीएफ की ओर से अब तक 1,013 गैंगस्टर जहां गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं 11 गिरोह का बिल्कुल सफाया कर दिया गया है।

    इसके अलावा गैंगस्टरों से अब तक 1,025 हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें प्रदेश में नशे के कारोबार और गैंगस्टरों को संरक्षण देती थीं, लेकिन हमारी सरकार में ऐसे किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार हर कीमत पर पंजाब में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी को भी राज्य की शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आप सरकार का पहले दिन से ही गैंगस्टरवाद के खिलाफ कड़ा रुख रहा है और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य से गैंगस्टरों व नशे की समस्या को खत्म करना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को आश्वासन दिया कि हम पंजाब को एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

  • T20 World Cup से पहले इस खतरनाक बल्लेबाज ने लिया संन्यास

    नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार 37 साल के कॉलिन मुनरो ने संन्यास ले लिया है हालांकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। मुनरो ने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ साल 2020 में बे ओवल में खेला था, इसके बाद उन्हें दोबारा कभी मौका नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने खुद को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए उपलब्ध बताया था और इस पर विचार किया जा रहा था। न्यूजीलैंड के कोच ग्रे स्टीड ने पुष्टि की कि टीम की घोषणा के समय मुनरो के बारे में चर्चा की गई थी, लेकिन अनुभवी बाएं हाथ के खिलाड़ी की जगह नहीं बन पाई। पिछले चार साल में वह पूरी तरह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने लगे थे। मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए वनडे, टेस्ट और टी-20 मिलाकर कुल 123 इंटरनेशनल मैच खेले।

    65 टी-20, 57 वनडे और एक टेस्ट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले कॉलिन मुनरो ने तीन हजार से ज्यादा रन बनाए और सात विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम तीन शतक भी हैं, जिसमें साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों में सेंचुरी भी शामिल है, जो उस समय न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड था, उन्होंने भारत के खिलाफ भी टी-20 सेंचुरी लगाई है। मुनरो ने श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक भी बनाया है जो ब्लैक कैप्स रिकॉर्ड है जो टी-20 इंटरनेशनल में चौथा सबसे तेज है। मुनरो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत न्यूजीलैंड के छठे सबसे ज्यादा टी-20 रन स्कोरर बल्लेबाज के रूप में किया, जिसमें 31 की औसत से 1,724 रन और 156.4 की स्ट्राइक-रेट शामिल है।

    अपने संन्यास के मौके पर मुनरो ने कहा, ‘ब्लैक कैप्स के लिए खेलना हमेशा मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। मुझे उस जर्सी को पहनने से ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं हुआ और मैं 123 बार ऐसा करने में कामयाब रहा। यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे हमेशा अविश्वसनीय रूप से गर्व रहेगा। टी-20 विश्व कप के लिए ब्लैक कैप्स टीम की घोषणा के साथ अब यह एकदम सही है। उस अध्याय को आधिकारिक तौर पर बंद करने का समय आ गया है।’ न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी स्कॉट वेनिंक ने कहा कि मुनरो को न्यूजीलैंड के लिए अग्रणी शॉर्ट-फॉर्म बल्लेबाज के रूप में याद किया जाएगा। कॉलिन हमारे पहले खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने आक्रामक, 360-डिग्री शैली की बल्लेबाजी को अपनाया, जिसे अब दुनिया भर में सर्वोत्तम अभ्यास के रूप में स्वीकार किया जाता है।’

  • अभिनेत्री लैला खान और उसके परिवार की हत्या के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    अभिनेत्री लैला खान और उसके परिवार की हत्या के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    मुंबई : सत्र अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया है। अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। टाक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अन्य अपराधों के अलावा हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया गया। अदालत सजा की अवधि पर 14 मई को दलीलें सुनेंगी। परवेज टाक, लैला खान की मां सेलिना का तीसरा पति था।

    अभियोजन पक्ष ने कहा था कि संपत्तियों पर बहस के बाद टाक ने पहले सेलिना की और फिर लैला और उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी हत्याओं का मामला कुछ महीने बाद सामने आया जब टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया सड़े गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए अभियोजन पक्ष ने टाक के खिलाफ 40 गवाहों से पूछताछ की अभिनेत्री लैला खान अपनी करियर की शुरूआत 2002 में कन्नड फिल्म मेकअप से की थी जिसकी बाद उन्हें राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘वफा ए डेडली लव स्टोरी’ से पहचान मिली।

    ये फिल्मों तो फ्लॉप रही, लेकिन फिल्म के बोल्ड दृश्यों की वजह से लैला खान ने अपनी पहचान बनाई बता दें कि 2011 में जब परवेज टाक ने लैला खान और उनकी मां शेहलिना खान व परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कर दी थी तब लैला की मां के पहले पति नादिरशाह पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए परवेज टाक को गिरफ्तार किया तो हत्या के राज से पर्दा उठा दरअसल परवेज ने लैला खान और उनकी मां शेहलिना खान समेत परिवार के अन्य लोगों की हत्या कर उनके शव को फार्म हाउस में गाड़ दिया था पुलिस ने शवों को बरामद कर डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की थी

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर भाई का क+त्ल कर बेड में छिपाई ला+श

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर भाई का क+त्ल कर बेड में छिपाई ला+श

    कपूरथलाः कस्बा नडाला में दो भाईयों में मामूली बात को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को खौफनाक सजा दी। दरअसल, भाई ने अपने सगे छोटे भाई की हत्या कर शव को बेड में छिपा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्यारे ने भाई की हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर सूचना दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भुलत्थ और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवग्रह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल सिंह ने करते हुए बताया कि हत्या आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

    जानकारी अनुसार नडाला की हिम्मत सिंह कॉलोनी में अजीत सिंह नामक व्यक्ति रहते हैं। उनके दो बेटे कुलविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह जिनमें एक की हत्या हो गई। पिता अजीत सिंह की जीरकपुर में एक निजी कम्पनी में नौकरी है। दोनों भाई कुलविंदर सिंह ( 26 वर्ष ) और सुखविंदर सिंह (22 वर्ष) नशे के आदी थे। नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने धीरे-धीरे घर का सारा सामान बेच दिया था। इसके बाद अजीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बॉक्स बेड से सुखविंदर सिंह के शव को बरामद कर लिया। DSP सुरिंदर पाल सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को कब्जे में लकेर जांच शुरू कर दी है और अजीत सिंह के बयान पर आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ धारा 302, 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः जंगली सांबर हुआ हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    पंजाबः जंगली सांबर हुआ हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब :  देशभर में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है, दिन-ब-दिन पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बढ़ती गर्मी के कारणा अक्सर जंगली जानवर पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों को तबाह कर देते हैं और कई बार सड़कों पर ये हादसे का कारण भी बनते हैं। बीती रात एक जंगली सांभर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों द्वारा इस दुर्घटना की सूचना वन जीव विभाग को दी गई।

    वन विभाग के गार्ड जसबीर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कहा कि अक्सर यह जानवर पानी की तलाश में पेड़ों के नीचे चले जाते हैं, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि यह सांभर चार से पांच साल का था ओर हादसे का शिकार होने के कारण उसकी मौत हो गई और अब विभागीय नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    इसके साथ ही वन जीव विभाग के गार्ड जसवीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यह क्षेत्र पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है, जिसके कारण अक्सर जंगली जानवर सड़कों पर आ जाते हैं। एसे में वाहन चालकों को अपनी गति धीमी रखनी चाहिए ताकि वह किस अनहोनी घटना से बच सकें।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और साली की मौ+त

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और साली की मौ+त

    रुपनगरः श्री कीरतपुर साहिब-रूपनगर नेशनल हाईवे पर मियांपुर हंडूर गांव के पास एक ऑल्टो कार के पलटने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय अश्वनी कुमार निवासी गांव गनोह, थाना वडसर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 56 वर्षीय पुष्पा देवी (पत्नी) और रोशनी देवी (साली) निवासी गांव मेहरा, थाना वडसर, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना श्री कीरतपुर साहिब के एएसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि अश्वनी कुमार अपनी पत्नी पुष्पा देवी और साली रोशनी देवी के साथ पुष्पा देवी को पीजीआई चंडीगढ़ से दवा दिलाकर आल्टो कार नंबर एचपी 72 9861 में अपने घर जा रहे थे। जब वे गांव मियांपुर हंडूर के पास पहुंचे तो कार सड़क की रेलिंग से टकराकर पलट गई। इस बीच एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की अस्पताल में मौत हो गई।

  • पंजाब: आज दादा बेअंत सिंह की कार में सवार होकर नामाकंन भरने जाएंगे रवनीत बिट्टू, देखें वीडियो

    पंजाब: आज दादा बेअंत सिंह की कार में सवार होकर नामाकंन भरने जाएंगे रवनीत बिट्टू, देखें वीडियो

    लुधियानाः भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू अपने दादा की प्रतिष्ठित एंबेसडर कार में नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे। बिट्टू ने कहा कि उनका और उनके परिवार का उस एंबेसडर कार से भावनात्मक रिश्ता है, जिसमें उनके दादा ने पीपीसीसी अध्यक्ष रहते हुए आतंकवाद के दिनों में राज्य भर में लाखों किलोमीटर की यात्रा की थी। चेहरे पर गर्व के साथ उन्होंने कहा, “मेरे पास अपने समय के महान राजनीतिक व्यक्तित्व की विरासत है।”

    बिट्टू ने कहा कि कार का रखरखाव उनके द्वारा किया जाता है और पूरा परिवार सरदार बेअंत सिंह की उपलब्धियों और बलिदान पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें सरदार बेअंत सिंह के आशीर्वाद की जरूरत होती है तो वे इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “नामांकन पत्र दाखिल करते समय मैं अपने दादा की उपस्थिति महसूस करूंगा।” रवनीत डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लुधियाना पहुंचने से पहले गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब और दुर्गा माता मंदिर में भी माथा टेकेंगे।

    बता दें कि बीते दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 28 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर से एक-एक उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किया गया। संगरूर, अमृतसर, बठिंडा और फिरोजपुर से दो-दो उम्मीदवारों, पटियाला से तीन, आनंदपुर साहिब से तीन, खडूर साहब से चार और लुधियाना से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। फरीदकोट से 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां 1 उम्मीदवार की तरफ से 4 फार्म भरे गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर और जालंधर लोकसभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार की तरफ से वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।