Blog

  • Punjab : मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। जहां, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम को पंजाब के कई शहरों में अचानक तापमान में बदलाव देखने को मिला। जिसके बाद लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    वहीं, शनिवार से पंजाब में हालात सामान्य होने लगेंगे। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूप नगर को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने उक्त चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों से जो पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के करीब रह रहा था, 2 दिन के इस मौसम के बाद ये तापमान 40 डिग्री के करीब आकर सिमट जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में 7 जून तक रहने वाला है। 6 जून को 4 जिलों को छोड़ पूरे पंजाब में ओरेंज अलर्ट है। वहीं, 8 जून से पंजाब में मौसम सामान्य हो रहा है। 

  • Jalandhar : साइबर ठगों ने व्यक्ति से ठगे 7 लाख रुपए, केस दर्ज

    Jalandhar : साइबर ठगों ने व्यक्ति से ठगे 7 लाख रुपए, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: साइबर ठगों ने व्यक्ति से 7 लाख रुपये ठग लिए और ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी और थाना एक की पुलिस ने जांच के बाद उत्तर प्रदेश लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद महातब, लुधियाना साहनेवाल के रहने वाले डायमंड, राजस्थान जयपुर के विधाता जैमस, बेस्ट बंगाल के अली हुसैन, सेंट्रल दिल्ली के मनीष और मध्य प्रदेश भोपाल के विनय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागरा रोड मकसूदां के रहने वाले कपल ने बताया कि बीते दिसंबर के महीने वाट्सएप पर आनलाइन काम करके पैसा कमाने का मैसेज आया था।

    उसने मैसेज भेजने वाले से बात की तो उसने बताया कि उन्हें एक लिंक भेजा जाएगा वह उसके लिंक को खोलकर रेटिंग करनी होगी और एक रेटिंग करने पर उसे 50 रुपये मिलेंगे। उसने आनलाइन काम करने के लिए हां कर दी और तीन सप्ताह तक उसे पैसे मिलते रहे। उसने बताया कि कुछ समय बाद साइबर ठगों ने उसे अपने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया, जहां उसे बताया गया कि ज्यादा पैसे कमाने के लिए आप उनकी कंपनी में पैसों को निवेश करेंगे तो हर महीने में 30 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा, उन्हें एक आइडी मिलेगी, जिसमें रोजाना पैसों को देख सकेंगे। उसने साइबर ठगों की बात में आकर 50 हजार रुपये निवेश कर दिए और उसे डेढ़ महीने तक उसका ब्याज मिला।

    उसने एक महीने के बाद दो लाख रुपया आइडी में ओर जमा करवा दिया। दो लाख रुपया जमा कराने के बाद उसकी आइडी ब्लाक हो गई और लिखा हुआ आने लगा कि समय पर पैसे जमा न करवाने पर आई ब्लाक हो गई है, उसके बाद उसने टेलिग्राम ग्रुप एडमिन से बात की तो उसने बताया कि एक लाख रुपये जमा करवा के आइडी को अनब्लाक करके वह पैसे को निकलवा सकेगा। उसने एक लाख रुपये जमा करवा दिया लेकिन आइडी अनब्लाक नही हुई। ऐसा कहते हुए ठगों ने उससे सात लाख रुपये ठग लिए और बाद में उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने अपने साथ हुई पुलिस को दी पुलिस ने जांच के दौरान छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar : रेस्टोरेंट में करंट लगने से व्यक्ति की मौ’त

    जालंधर,ENS : थाना बारादरी के अंतर्गत आते पुलिस लाइन के पास रेस्टोरेंट में बुधवार देर रात की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर निवासी 23 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु पिछले डेढ़ साल रेस्टोरेंट में काम कर रहा था और वह रात रेस्टोरेंट को बंद करने से पहले पावर स्विच बंद करने लगा तो उसको करंट लग गया।

    करंट लगने के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों ने उसे उठाया तो वह नहीं उठा, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हिमांशु की मौत के बाद सिविल अस्पताल में पहुंची मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था और उसने बताया कि रेस्टोरेंटअकाली नेत्री का था, जिसमें उसका पति का काम करता था।

  • आज का राशिफल, 6 जून 2024

    आज का राशिफल, 6 जून 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और गुरुवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 17 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज स्नान-दान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। साथ ही आज वट सावित्री का भी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व और स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन होने से परिवार वाले प्रसन्न होंगे। पहले किये गये किसी सामाजिक कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से चहल पहल बनी रहेगी। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। आज व्यापार में आ रही किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आज अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से शेयर ना करें। आज माता जी की सलाह से लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा।आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। छात्र आज कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनाएंगे। वकालत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से व्यस्त रहेगे। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का बदलाव न करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगा। अपनी अच्छी सेहत के लिए रुटीन चेकअप जरूर कराएं। आज ऑफिस के कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आज आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में आ रही समस्या समाप्त हो जाएगी।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको जो भी काम दिया जाएगा उसे अच्छे से पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेस में आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर कण्ट्रोल रखना होगा। परिवार के साथ आज कोई मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। माता जी आपसे कुछ फरमाईस कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा और आपसी रिश्ते भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। लवमेट आज आपको कोई सरप्राइस देंगे।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज आपके लिए घर का कोई सदस्य कुछ खरीद सकता है जिसे पाकर आप आनन्दित होंगे। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। पहले से लोन के लिए किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का काफी बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ बेहतरीन सीखने को मिलेगा।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके परिवार में आपसी प्रेम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आज पारिवारिक संपत्ति संबंधित कोई मामला सुलझ सकता है। कार्यों में भाई व बहनों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। आज घर पर परिवार के साथ आप अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप घर के कामों में अपनी माँ की मदद करेंगे और भविष्य को लेकर आप बातचीत भी करेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उसपर खरा उतरेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। मित्रों के साथ बिताए हुए समय को सोचकर आनंदित होंगे। आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आज आपको आय के कई रास्ते दिखाई देंगे। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा। आज अचानक हुये धन लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

  • Punjab: भारी तूफान के कारण गिरी दिवार, हुआ भारी नुक्सान, देखें Video

    Punjab: भारी तूफान के कारण गिरी दिवार, हुआ भारी नुक्सान, देखें Video

    फिरोजपुरः बीते दिन भीषण गर्मी के मौसम में तेज़ हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह पर तेज़ हवाओं और भारी तुफान के कारण कई लोगों का नुकसान भी हुआ है। यहां एक निजी कंपनी की दीवार प्लॉट में खड़ी पांच गाड़ियों पर गिर गई। दीवार गिरने से गाड़ियां तहस-नहस हो गई। इनमें से 2 गाड़ियों को नुक्सान से बचा लिया लिया।

    मामला फिरोजपुर के बाबा एन्क्लेव का है, जहां लोगों ने बताया कि दीवार शुरू से ही कमजोर लग रही थी, उन्होंने इंडस्ट्री मालिक से इसे ठीक कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इसे ठीक नहीं कराया, जिसके कारण दीवार प्लाट में खड़ी गाड़ियों पर गिर गई ओर गाड़ियों का भारी नुक्सान हो गया। 

  • पंजाब : Road Roller को overtake करते हुए बाइक चालक की मौत, देखे वीडियो

    पंजाब : Road Roller को overtake करते हुए बाइक चालक की मौत, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: जिले के गांव बब्बेहाली अड्डे के बाहर एक रोड रोलर को ओवरटेक करते हुए दो मोटरसाइकिल आपस में  टकरा गए। इस घटना में एक बाइक चालक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक (उम्र 25 साल)  पुत्र बूटा राम वासी तिब्बड़ के रूप मे हुई है।   

    दुर्गन्ध के विभिन्न पहलुओं को मोटरसाइकल के स्वार नौजवानों ने ही मौत के घाट उतारा है और सुरक्षा बलों ने भी उन्हें नहीं मारा है पहले मृत व्यक्ति को किसी पोस्टमार्टम में नहीं रखा गया है, बल्कि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अभिषेक (उम्र 25 साल) के रूप में की गई है, पुत्र बूटा राम वासी तिब्बड़ पद दे तोर ते होई है।


    वीडियो जनकारी दीयों के सामने जाकर सुरक्षा बलों के अधिकारियों के सामने किसी दूसरे को फोन नहीं कर रहे हैं जानकारी प्राप्त करना और किसी भी प्रकार की परेशानी से बचना एक चुनौती है हो गई हे। वह मोटरसाइकल डीलर को बुलाकर आवाज बहाल करने की कोशिश कर रहा है और वह आलसी है पोस्टमार्टम लाई भेज दीता गया है वह थाना तिबारा और कोर्टरोल रूम की नुचना कर दी है। मृृतक की पूजा करने के पश्चात अभिषेक वासी तिब्बड़ दे तौड़ ते होई है । अगले काम को पुलिस की तिगड़ी में बंद कर दिया गया।

  • INDIA गठबंधन की बैठक शुरू, राघव चड्ढा सहित कई नेता मौजूद, देखें Video

    INDIA गठबंधन की बैठक शुरू, राघव चड्ढा सहित कई नेता मौजूद, देखें Video

    कांग्रेस बोली-अगर पूरी स्ट्रैटजी अभी बता दी तो होशियार हो जाएंगे नरेंद्र मोदी 

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद इंडिया गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक हुई। मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास हुई बैठक में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका वाड्रा, शरद पवार, सुप्रिया सुले, संजय राउत, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, राघव चड्ढा और सीताराम येचुरी समेत कई नेता मौजूद रहें। इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने अच्छी तरह से लड़ाई लड़ी। अलांयस उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए इसके प्रावधानों के प्रति मौलिक प्रतिबद्धता को साझा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। यह स्पष्ट नैतिक हार के अलावा व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति है।’

    खड़गे ने कहा कि जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते हैं। मोदी और उनके तरीके की राजनीति के खिलाफ जनादेश मिला है। व्यक्तिगत रूप से यह उनके लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान है। यह उनकी नैतिक हार है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार 4 जून को नतीजों के बाद कहा था कि हम आगे की रणनीति मीटिंग के बाद ही बताएंगे। अगर पूरी स्ट्रैटजी अभी बता दी तो नरेंद्र मोदी होशियार हो जाएंगे। वहीं, राहुल गांधी ने भी कहा था कि विपक्ष में बैठने या सरकार बनाने का फैसला मीटिंग में ही होगा।

    दरअसल, नतीजों में गठबंधन को कुल 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।

    वहीं मीटिंग से पहले शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा- NDA की बैठक है तो NDA को करने दीजिए। उनके पास नीतीश बाबू है, चंद्रबाबू हैं, चिराग बाबू हैं। लोगों ने भाजपा को बहुमत से पहले रोक दिया। अब वे जोड़-तोड़ वाली सरकार बना रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसी कोशिशें होती हैं। अगर उनके पास नंबर हैं तो वे सरकार बनाएंगे। दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है। अगली बार कांग्रेस की सरकार आएगी। कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प के रूप में जनता को नजर आ रही है।

  • Ludhiana: AIDS चैक करवाने आए मरीज ने चोरी की बाइक, देखे cctv 

    Ludhiana: AIDS चैक करवाने आए मरीज ने चोरी की बाइक, देखे cctv 

    लुधियाना: लैब में टेस्ट करवाने मरीज द्वारा बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए अमरजीत ने बताया कि वह न्यू शिवा जी नगर में सचिन जैन चैरीटेबल में लैब टैक्निशयन का काम करता है। 3 जून को रिजवान नाम का युवक काला पिलिया, खून टेस्ट और HIV AIDS टेस्ट करवाने आया।

    इस दौरान रिजवान ने खुद को निगम कर्मचारी बता कर कहा कि उसकी तबीयत है। तभी उसने बातों में उलझा कर मोटरसाइकिल की चाबी चुराई। कुछ देर बाद उससे पानी का गिलास मांगा। जब टैक्निशयन मरीज के लिए पानी का गिलास लेने गया, तो उसकी क्लीनिक के बाहर से बाइक गायब हो गई । यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

    इस घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने आरोपी रिजवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

  • 16 पार्टियों के 21 नेताओं में हुई बैठक में नरेंद्र मोदी को चुना गया NDA का नेता, देखें वीडियो

    16 पार्टियों के 21 नेताओं में हुई बैठक में नरेंद्र मोदी को चुना गया NDA का नेता, देखें वीडियो

    जानें किस पार्टी के नेताओं को मिल सकते हैं कितने मंत्री

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में बुधवार को NDA की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे चली बैठक में मोदी को NDA का नेता चुना गया।

    बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, NDA के सांसदों की 7 जून को बैठक होगी। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे के बीच सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राष्ट्रपति के पास जाएंगे। राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा को सभी सहयोगी दलों के साथ वन-टू-वन बात करने और नई सरकार के स्वरूप पर चर्चा करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच पीएम मोदी के इस्तीफे और कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा को भंग कर दिया।

    सूत्रों के मुताबिक, टीडीपी ने 6 मंत्रालयों समेत स्पीकर पद की मांग की। वहीं, JDU ने 3, चिराग ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार), मांझी ने एक, शिंदे ने 2 (एक कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार) मंत्रालयों की मांग की है। वहीं, जयंत ने कहा है कि हमें इलेक्शन के पहले एक मंत्री पद देने का वादा किया गया था। इसी तरह अनुप्रिया पटेल भी एक मंत्री पद चाहती हैं। 

    लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। चंद्रबाबू की TDP 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

  • बन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जा रही गाड़ीयां पकड़ी 

    बन विभाग ने प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जा रही गाड़ीयां पकड़ी 

    ऊना/सुशील पंडित: बीती रात बन विभाग द्वारा प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जा रही गाड़ीयों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है जिसमें 12 गाड़ियों को लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया है 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बन विभाग ने जिला ऊना वन अधिकारी सुशील राणा की अगुवाई में विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर टीमें लगाई गईं। इस कार्रवाई में अम्व की टीम ने पांच गाड़ीयां पकड़ी। जिन में अप्लाइड फॉर नंबर की पिकअप ट्राला में जापानी तूत , पिकअप ट्राला गाड़ी संख्या (एचपी 72 सी 2087) में सिंवल की लकड़ी, टेंपो संख्या एचपी 37 वी 9439 में पापूलर की लकड़ी, पिकअप ट्राला गाड़ी संख्या एचपी 65-1068 में सिंवल व कैमल की लकड़ी, पिकअप ट्राला गाड़ी संख्या एचपी 33 डी 0267 में कैंबल की लकड़ी पकड़ी गई है। इसी तरह देहरा में तीन धर्मशाला में तीन और खुंडियां में एक गाड़ी पकड़ी गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर सुशील राणा ने बताया कि वन विभाग को चोरी छिपे लकड़ी ले जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने विशेष नाकाबंदी का प्लान बनाया जिसमें 12 गाड़ियां प्रतिबंधित लकड़ी लेकर जाती हुई पकड़ी गई हैं। इन गाड़ियों को लकड़ी सहित वन विभाग ने सीज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा यह करवाई लगातार जारी रहेगी।