Blog

  • मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

    मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए 356.72 करोड़ रुपये की सात विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की 32 मेगावाट डीसी क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना, 92 लाख रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पीरनिगाह (बसोली) और ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 42 लाख रुपये की स्वास्थ्य उप-केंद्र जंकार का लोकार्पण किया।

     

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पन्जुआना में प्रशासनिक और टाउनशिप ब्लॉक से कुठेड़ बीट में बल्क ड्रग पार्क के फैक्ट्री गेट तक 42.04 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग, 73.84 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्रशासनिक और आवासीय ब्लॉक बल्क ड्रग पार्क परियोजना, 14.44 करोड़ रुपये की लागत से पोलियां गांव में बल्क ड्रग पार्क स्थल के लिए 10 एमवीए बिजली आपूर्ति और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के 132/33 केवी सब-स्टेशन के समीप टाहलीवाल में 15.83 करोड़ रुपये की लागत से 220/132 केवी 100 एमवीए सब स्टेशन (50 एमवीए की अधिकतम सीमा के साथ) के साथ स्थापित किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना समर्पित की

    मुख्यमंत्री ने पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना समर्पित की

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिला के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना प्रदेश की जनता को समर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस सौर परियोजना का शिलान्यास 2 दिसम्बर, 2023 को किया था तथा लगभग चार महीने में ही 15 अप्रैल, 2024 को इस परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया। जिसका आज मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। पेखूबेला परियोजना का निर्माण 220 करोड़ रुपये की लागत से 49 हेक्टेयर भूमि पर किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना सालाना 6.61 करोड़  यूनिट विद्युत उत्पादन करेगी तथा प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष 2.90 रुपये प्रति यूनिट की दर से 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।  इस परियोजना में 82,656 सोलर मॉड्यूल स्थापित किए गए हैं और परियोजना से उत्पन्न बिजली की निकासी रक्कड़-टाहलीवाल ट्रांसमिशन लाइन से की जा रही है। पेखूबेला सौर परियोजना से प्रतिवर्ष 2,532 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान 19,200 मानव कार्य दिवस सृजित किए गए।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने की ओर अग्रसर है जिसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 500 मैगावाट सौर ऊर्जा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निगम ने 47 मेगावाट की तीन सोलर परियोजनाओं के निर्माण कार्य आबंटित किए हैं। इनमें से एक सोलर परियोजना पूरी हो चुकी है और दो अन्य सोलर परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 72 मेगावाट की सात सोलर परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं और 54 मेगावाट की चार सौर ऊर्जा परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि 77 मेगावाट की 10 सौर ऊर्जा परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनकी पूर्व व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 50 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए एफसीए अनुमति प्राप्त की जा रही है जबकि 200 मेगावाट की अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाएं अन्वेष्णाधीन चरण पर हैं। इन परियोजनाओं में 160 मेगावाट की सौर परियोजनाएं ऊना जिले में, 110 मेगावाट की सौर परियोजनाएं सोलन जिले में, 170 मेगावाट की सौर परियोजनाएं कांगड़ा जिले में, 50 मेगावाट की सौर परियोजनाएं मंडी जिले में और 10 मेगावाट की सौर परियोजनाएं बिलासपुर जिले में स्थित हैं।
  • Punjab: रेलवे स्टेशन में हाई टेंशन तारों के पास लटकी नाबालिक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    Punjab: रेलवे स्टेशन में हाई टेंशन तारों के पास लटकी नाबालिक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    लुधियाना। शहर से एक खबर सामने आई है। जहां 15 साल की एक लड़की प्लेटफॉर्म नंबर 6 के फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गई। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, देखते ही देखते लड़की हाईटेंशन तार के पास पहुंच गई। जिसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटती देख जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के हाईटेंशन तार को बंद करवाया। जिसके बाद 1 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। बताय़ा जा रहा है कि 1 घंटे की कड़ी में मुशक्कत के बाद किशोरी को समझा बुझा कर नीचे उतारा। 

    जानकारी के अनुसार किशोरी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस दौरान उसकी मां सुनीता ने कहा वह करीब एक महीने पहले गांव से आई है। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। लुधियाना में वह गांव सुनेत में परिवार सहित रहती हैं। 

    लोगों के घरों में सफाई का काम करती है मेरी बेटी

    मेरी बेटी लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती हैं। आज उनकी बेटी पिंकी घर से काम करने के लिए गई थी। लेकिन अचानक से उसकी सहेली राधा का उन्हें फोन आया जिसने उन्हें बताया कि पिंकी रेलवे स्टेशन पर चली गई है। वह तुरंत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसने देखा 6 नंबर प्लेटफार्म के पुल पर चढ़ी हुई थी और छलांग करने की कोशिश में थी।

  • शराब पिलाने पर ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव घालूवाल स्थित एक ढाबे में शराब पिलाने पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस ने घालूवाल में एक ढाबे के बाहर बने शैड में एक व्यक्ति 3 युवकों को शराब पिलाते हुए देखा। पुलिस को देख तीनों युवक फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक दविद्र सिंह निवासी सलोह से पेग सेल करके शराब पिलाने के संदर्भ में कागजात पेश करने को कहा, जिस पर दविद्र सिंह कोई कागज पेश नहीं कर पाया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • टैंकर के नीचे आने से बच्ची की मौत, चालक फरार

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते गांव मवा कहोलां में एक प्रवासी परिवार की बच्ची पानी के टैंकर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान आशिका (1 साल 8 माह) पुत्री नानक संबल निवासी साहिबाड़ शाहपुरा जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।

    पुलिस ने टैंकर चालक शोक कुमार पुत्र निक्का राम निवासी नकड़ोह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मवा कहोलां में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवार की बच्ची अचानक भट्ठे पर पानी लेकर आ रहे टैंकर के नीचे आ गई। टैंकर बच्ची के सिर पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर Akali Dal ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    Jalandhar: उप चुनाव को लेकर Akali Dal ने किया उम्मीदवार का ऐलान

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर अकाली दल ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। अकाली दल ने जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी सुरजीत कौर को मैदान में उतारा है।  आज सुरजीत कौर को बीबी जागीर कौर ने टिकट देकर चुनावी बिगुल बजा दिया है। जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी दो बार की पार्षद रह चुकी है। वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा गठित की गई 4 सदस्यीय समिति के द्वारा फैसला लेने के बाद टिकट का ऐलान किया गया है। 

    बीबी जागीर कौर ने कहा कि बीबी सुरजीत कौर पंथक पृष्ठभूमि से आती थीं और उनके पति जत्थेदार प्रीतम सिंह ने एक बार पार्षद के रूप में काम किया था। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर स्वयं अपने सामाजिक कार्यों और समुदाय की सेवा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि लोग जालंधर पश्चिम के एक मेहनती पार्टी नेता का समर्थन करेंगे।” 

  • इस दिग्गज नेता का दावा गिर जाएगी NDA सरकार, BJP की बढ़ी टेंशन

    मुबंईः शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने के बयान से सियासत में हड़कंप मच गया है। दरअसल, उद्धव ठाकरे से भाजपा में जाने को लेकर पूछा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने उनकी पार्टी को ‘खत्म’ करने की कोशिश की। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ संभावित सुलह से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया। ठाकरे ने शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 9 जून को सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी सरकार गिर जाएगी और उसकी जगह ‘इंडिया’ गठबंधन नीत सरकार सत्ता संभालेगी।

    वहीं उद्धव ठाकरे के इस बयान से भाजपा में टेशन बढ़ गई है। दरअसल, एनडीए सरकार ने स्पीकर पद को लेकर अभी बात चल रही है। हालांकि स्पीकर पद को लेकर विपक्ष के साथ बातचीत करने की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह को दी गई है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में बीजेपी के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी (बीजेपी) यह खबर फैलाकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है कि शिवसेना (यूबीटी) सत्तारूढ़ राजग (NDA) में शामिल हो जाएगी। ठाकरे ने बीजेपी के साथ फिर से गठबंधन करने की अटकलों के संबंध में कहा, ‘हम उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे जिन्होंने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की।’

    उन्होंने कहा कि जब तक उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) निचले सदन के कुछ सदस्यों से संबंधित अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला नहीं सुना देता, विधान परिषद की 11 सीटों के लिए कोई चुनाव नहीं होना चाहिए। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 जुलाई को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। ठाकरे ने बीजेपी पर हिंदुत्व को त्यागने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या राष्ट्रीय पार्टी का क्षेत्रीय दलों तेदेपा और जद (यू) के साथ गठबंधन स्वाभाविक है। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ठाकरे ने बीजेपी के हिंदुत्व को ‘प्रतिगामी’ करार दिया और अपनी पार्टी के हिंदुत्व को ‘प्रगतिशील’ बताया।

  • रक्षा पेंशन संबंधी समाधान आयोजन 24 व 25 जून को

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के सभी भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की पेंशन संबंधी समस्याओं व उनके समाधान के लिए रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक कार्यालय पेंशन प्रयागराज का एक दल 24 व 25 जून को योल कैंप, धर्मशाला के सभागार में मौजूद रहेगा। यह जानकारी उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालियाा ने दी। उन्होंने बताया कि जिन भूतपूर्व सैनिकों या उनके परिवारजनों को पेंशन संबंधी समस्या है वह तो वे समाधान के लिए 24 व 25 जनू को योल कैंप में उपस्थित होकर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी कारणवश वहां जाने में असमर्थ है तो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में अपनी समस्या बता सकते हैं ताकि ऐसे मामलों को समाधान के लिए दल तक पहुंचाया जा सके।

  • सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 25-26 जून को

    ऊना/ सुशील पंडित : सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा 100 पद सिक्योरिटी गार्ड के पुरूष वर्ग में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 26 जून को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा उंचाई 168 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 16,500 से 19,500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नम्बर, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु ठाकुर का हुआ मर्चेंट नेवी के लिए चयन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु ठाकुर का हुआ मर्चेंट नेवी के लिए चयन

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक एंट्री-2024-25 के लिए वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु ठाकुर का चयन हुआ है। हिमांशु ठाकुर ने पूरे भारतवर्ष में ऑल इंडिया रैंक -77 हासिल किया है। मर्चेंट नेवी में इस रैंक को हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।यह स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। हिमांशु ठाकुर का बचपन से ही सपना था कि वह मर्चेंट नेवी में सेलेक्ट हो जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत की। हिमांशु ठाकुर के पिता जोध सिंह ठाकुर  तथा माता  श्वेता ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के स्टाफ तथा सौहार्दयपूर्ण वातावरण को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए हिमांशु ठाकुर तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी।