Blog

  • Punjab : तेज आंधी से वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर पोल गिरने से हुई मौ+त, देखें वीडियो 

    Punjab : तेज आंधी से वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर पोल गिरने से हुई मौ+त, देखें वीडियो 

    पटियाला: पंजाब में देर शाम अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान जहां पंजाब के गुरदासपुर और बरनाला में आग लगने के मामले सामने आए, वहीं पटियाला से समाचार एजेंसी के वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कंबोज के निधन की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण खंबा अविनाश के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महारानी परनीत कौर ने भी ट्वीट कर अविनाश कंबोस के निधन पर अफसोस जताया है। 

    पत्रकार अविनाश कंबोज का शव यहां सरकारी राजिंदरा अस्पताल के सामने पड़ा हुआ है। यहां बीती रात पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद उपायुक्त शौकत अहमद परे और नवनियुक्त सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी भी मोर्चुरी पहुंचे। आज सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू पत्रकार समुदाय और मृतक पत्रकार के परिवार से मिलने शवगृह पहुंचे हैं। पत्रकार समुदाय की मांग है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

  • Punjab: तेज तूफान का कहर, लोगों की गाड़ियों को हुआ नुकसान, गिरी दीवारें, देखें वीडियो

    Punjab: तेज तूफान का कहर, लोगों की गाड़ियों को हुआ नुकसान, गिरी दीवारें, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में देर रात आए तेज तूफान के चलते लोगों का नुकसान होने का मामला सामने आया है। वहीं शहर के बस स्टैंड के पास से जहां शाम को तेज हवा का झोंके से लोगों छतों के बनेरे नीचे गिर गए, जिससे नीचे खड़ी कारें मलबे की चपेट में आ गईं और भारी नुकसान हुआ है। वहीं बाबा इंक्लेव में एक प्लॉट की दीवार गिर गई और दीवार का मलबा दीवार के साथ खड़ी 5 कीमती कारों पर गिर गया जिससे 3 गाडियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 2 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

    इस बारे जानकारी देते बाबा एनक्लेव निवासी अक्षय कुमार और उनके पड़ोसी ने बताया कि यह प्लॉट किसी बैंक के कब्जे में है और इस प्लॉट की दीवार काफी कमजोर है और बाबा एंक्लेव में रहते कुछ लोगों ने कई बार इस दीवार को मजबूत बनाने के लिए कहा भी था, मगर इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया और अचानक रात के समय में तेज तूफान आया, जिससे यह दीवार गिर गई और पास ही खड़ी करीब पांच कारें दीवार के मलबे में दब गई। उन्होंने बताया कि इस दीवार के साथ 2 कारें और खड़ी हुई थीं जो कुछ ही समय पहले मालिक लेकर गए थे, जिस कारण उनका नुकसान होने से बच गया।

  • Punjab : 3 दोस्तों ने मिलकर युवक की गला रेतकर की ह’त्या

    लुधियाना : गांव बाड़ेवाल में सुआ रोड पर 3 युवकों ने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गए। मृतक की पहचान विकास कुमार(26) निवासी गांव बरेवाल निवासी के तौर पर हुई है, जो मजदूरी करता था। सराभा नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सराभा नगर पुलिस ने सूरज कुमार, मनोज साहनी और अजय साहनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई बिकू कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई पेंटर था। रात 10.30 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बिकू कुमार ने बताया कि जब वह गांव बाड़ेवाल में सुआ रोड के पास पहुंचा तो उसने देखा कि 3 लोग उसके भाई की पिटाई कर रहे हैं। मनोज और अजय ने उसके भाई को उसके हाथों से पकड़ लिया, जबकि सूरज ने उस पर तेजदार हथियार से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके भाई को खून से लथपथ छोड़कर मौके से फरार हो गए।

    उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को बुलाया और विकास को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मौत किन कारणों से हुआ है उसका खुलासा पोस्टमॉर्टम से होगा। ASI सुभाष राज ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। एएसआई ने कहा कि परिवार को इस हत्या के पीछे के कारण के बारे में कोई सुराग नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कारण का पता लगाया जाएगा।

  • भारत-पाक मैच से पहले आई बुरी खबर, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

    भारत-पाक मैच से पहले आई बुरी खबर, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

    नई दिल्‍लीः आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के पहले मुकाबले में इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है, लेकिन इसके साथ ही फैन्‍स के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। मैच में अर्धशतक लगाने वाले कप्‍तान रोहित शर्मा के कंधे में चोट लग गई, जिसके बाद उन्‍होंने अपनी पारी भी पूरी नहीं की और बैटिंग के बीच में ही मैदान छोड़कर वापस डगआउट लौट गए। 

    रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर खुद हिटमैन ने प्रेजेंटेंशन सेरेमनी के दौरान जानकारी दी। उन्‍होंने इसे लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह तो बस एक छोटा सा दर्द है। प्रेजेंटेंशन के दौरान वो काफी कूल लग रहे थे, जिसे देखकर ऐसा समझा जा सकता है कि उनकी चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं है। टीवी रिप्‍ले में देखा गया कि हिटमैन पुल शॉट लगाने के प्रयास में चूक गए थे, जिसके बाद गेंद उनके कंधे पर जाकर लगी। आगामी भारत-पाकिस्‍तान मैच को देखते हुए रोहित शर्मा की मौजूदगी टीम के लिए बेहद जरूरी है।

  • Punjab : Trident Group के Plant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    Punjab : Trident Group के Plant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    आसपास के गांवों में दहशत का माहौल 

    बरनाला: हंडाया मानसा रोड पर ट्राइडेंट ग्रुप के धौला प्लांट में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने के दौरान ट्राइडेंट फैक्ट्री, धौला में तूड़ी को आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस जगह आग लगी है वह काफी बड़ा प्लांट है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि शाम 7:00 बजे अंधेरी चलने के कारण अचानक आग के प्लांट में आग लग गई। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण है कि धौला के साथ लगते गांव रुड़ेके, पखोकलां, हंडाया सहित अन्य गांवों में दिखाई दे रही है।

    लोगों ने बताया कि तपे के पास आग की लपटे दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि आग बढ़ने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थान बरनाला, मानसा और तपा के दमकल विभाग की टीमों को दे दी है। आग भीषण होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन  तेज हवायों और आंधी के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल आ रही है।

    इसकी लपटे आसपास के गांवों के लोगों ने आसमान में देखी। आग लगने से पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है और दमकल विभाग की 25 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। वहीं बरनाला के एयरफोर्स से भी गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई है। आग लगने के कारण लाखों का नुकसान होने की सूचना है। वहीं इस घटना में किसी भी जानी माली नुक्सान की कोई सूचना नहीं मिली है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी प्लॉट में आग लगी थी।

  • Punjab: पानी को लेकर पड़ोसियों में खूनी झड़प, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: पानी को लेकर पड़ोसियों में खूनी झड़प, एक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः इलाका मेहरबान के हरकृष्ण विहार में सीवेज के रुके हुए पानी को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मेहरबान पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। पीड़ित की पहचान हरकृष्ण विहार निवासी 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। हाथापाई के दौरान घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कल उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत कौर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने उसके पति जगदीश, उनके बेटे बिंदरी, एक अन्य सहयोगी बिंदर, उसकी पत्नी रानी, ​​उनके बेटों प्रीत, विक्की, लकी और गोलू सभी हरकृष्ण नगर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की बेटी सरबजीत कौर के बयान के बाद मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गली में गंदा पानी भरा हुआ था और सीवरेज का पानी उनके घर के बाहर जमा था। उनके पिता गली में बंद सीवरेज लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनके पड़ोसी ने उनसे झगड़ा किया और उन पर सीवरेज का पानी उनके घर की तरफ धकेलने का आरोप लगाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पिता पर हमला कर दिया।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने पिता को अस्पताल ले गई, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। मेहरबान थाने के SHO इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 506 (आपराधिक धमकी) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या व्यक्ति की मौत अचानक हुए झगड़े में हुई या किसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पति जगदीश, उनके बेटे बिंद्री, एक अन्य सहयोगी बिंदर, उनकी पत्नी रानी, ​​उनके बेटे प्रीत, विक्की, लकी और गोलू- सभी हरकृष्ण नगर के निवासियों पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता की बेटी सरबजीत कौर के बयान के बाद मामला दर्ज किया गया है।

  • 2 ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

    चेक गणराज्यः पारडुबिस में एक यात्री ट्रेन और कार्गो ट्रेन की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे 26 लोग घायल भी हुए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर ने इस घटना की जानकारी दी। घटना के बाद बचावदल कर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना पर चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम फियाला ने कहा, “पारडुबिस में दो ट्रेनों की टक्कर एक बड़ा दुर्भाग्य है। हम सभी पीड़ितों और घायलों के बारे में सोच रहे हैं।”

    यात्री ट्रेन के विवरण को साझा करते हुए पारडुबिस के गवर्नर मार्टिन नेटोलिकी ने कहा कि इसका संचालन रेल कंपनी रेजियोजेट द्वारा किया जाता था। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा, रेजियोजेट ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। समाचार एजेंसियों ने इस घटना का फुटेज जारी किया। इस फुटेज के अनुसार, एक गाड़ी ट्रैक से हटती हुई दिखाई दे रही है। पुसिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आपातकालीन सेवा वाहनों की लाइन और हेलीकॉप्टर दिखाया। रेलवे विभाग के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 

  • 17वें floor के flat में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली :  नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी की इमारत में 17वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। आग की लपटों को देख सोसाइटी में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 119 में एल्डेको सोसायटी में आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और यह आग बालकनी तक फैल गई। अधिकारी ने बताया कि तुरंत अग्निशमन सेवा को बुलाया गया और आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।

     

  • Punjab: Operation Blue Star की 40वीं बरसी पर उमड़ी संगत, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, देखें वीडियो

    Punjab: Operation Blue Star की 40वीं बरसी पर उमड़ी संगत, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी है। अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में सुबह से ही संगत उमड़ी। गर्मख्याली संगठन दल खालसा ने इसी दिन अमृतसर बंद रखने का आह्वान भी किया है। दल खालसा के प्रवक्ता परमजीत सिंह की तरफ से बंद को लेकर शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स व बैनर भी लगाए गए हैं। युवकों द्वारा खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी व तलवारें लहराकर हुल्लड़बाजी की संभावना के चलते एसजीपीसी द्वारा अंदरूनी सुरक्षा कड़ी करते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एक हजार से अधिक टास्क फोर्स के सदस्यों व सेवादारों की तैनाती की गई है।

    पंजाब पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, सैकड़ों की संख्या में सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की परिसर के अंदर तैनाती की गई है। घंटाघर चौक स्थित श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में श्री हरिमंदिर साहिब गलियारा के चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है। हरिमंदिर साहिब को आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस नाके लगाकर सुरक्षा को बढ़ा गया है। इसके चलते 24 से अधिक डीएसपी से लेकर एसएसपी तक के अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि दो हजार से करीब पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

  • Punjab : शुगर मिल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : शुगर मिल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    दीनानगर : विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन पड़ते गांव पनियार में स्थित सरकारी शुगर मिल की नई बिल्डिंग में अचानक आग लगने की खबर मिली है। दरअसल मिल के विस्तार के लिए एक नया प्रोजेक्ट बनाया गया था, जिसमें बताया जा रहा है कि अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं।

    वहीं पुलिस प्रमुख हरप्रीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर लिखे जाने तक भारी मात्रा में नुकसान होने का अनुमान है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।