Blog

  • Punjab : गोपाल नगर में विवाहिता का हुआ मर्डर, देखें वीडियो

    Punjab : गोपाल नगर में विवाहिता का हुआ मर्डर, देखें वीडियो

    बठिंडा : गोपाल नगर गली नंबर में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना कैनाल पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका का भाई आ रहा है, उसके ब्यानों के अधार पर ही मामला दर्ज किया जाएगा और जांच की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि पति मौके से फरार है। वहीं मृतका  के पड़ोसी और रिश्तेदार का कहना है कि पत्नी का अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति उसे रोकता था और घर में हमेशा कलह होती रहती थी। जिस कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से फरार हो गया।

  • Jalandhar: नगर निगम की खुली पोल, पूर्व मंत्री के घर के बाहर धंसी सड़क, फंसा ट्रक

    जालंधर, ENS: कॉर्पोरेशन दफ्तर और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के पास सड़क धंसने का मामला सामने आया है। जिसके नगर निगम को पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, पूर्व मंत्री के घर के पास लोहे के सरियों से लोड हुआ ट्रक सड़क के बीच धंस गया। हालांकि ट्रक चालक ने ट्रक को निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन ट्रक में लोड ज्यादा होने से सड़क पर गड्डा बन गया और वह उसमें ओर ज्यादा धंसने लगा। जिसके बाद चालक ने ट्रक को बंद करके खड़ा हो गया। वहीं ट्रक धंसने के चलते वहां से निकलने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय बाद ट्रक चालक ने जेसीबी को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची जेसीबी चालक द्वारा ट्रक को की मदद से ट्रक को सड़क के बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

  • नहीं बढ़ेगी केजरीवाल की अंतरिम जमानत, 2 जून को ही करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    नहीं बढ़ेगी केजरीवाल की अंतरिम जमानत, 2 जून को ही करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उन्होंने अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई है. कोर्ट की रजिस्ट्री ने केजरीवाल की अर्जी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. चूंकि केजरीवाल को नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की स्वतंत्रता दी गई है. ऐसे में केजरीवाल की अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है. सीएम केजरीवाल को अब 2 जून को सरेंडर करना होगा. केजरीवाल को 10 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता से अंतरिम जमानत मिल गई थी और उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. पीठ ने 17 मई को पीएमएलए मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती देने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की एक अन्य बेंच ने भी केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के पास जाने को कहा था.

    केजरीवाल ने याचिका में क्या कहा था?

    अरविंद केजरीवाल ने अचानक अपना वजन 6 से 7 किलोग्राम कम हो जाने के कारण कई चिकित्सकीय जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था. केजरीवाल ने 26 मई को दायर अपनी याचिका में कहा था कि वह जेल लौटने के लिए न्यायालय द्वारा निर्धारित की गई तारीख 2 जून के बजाय 9 जून को आत्मसमर्पण करना चाहते हैं. याचिका में कहा गया था कि उनका वजन 6 से 7 किलोग्राम कम हो गया है और उनका कीटोन स्तर बहुत अधिक है, जो गुर्दा (किडनी), हृदय की गंभीर बीमारी और यहां तक कि कैंसर का संभावित संकेतक है. याचिका में कहा गया कि मुख्यमंत्री को पैट-सीटी स्कैन सहित कुछ मेडिकल जांच कराने की जरूरत है. पैट-सीटी स्कैन यानी पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी-कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच के जरिए शरीर के अंगों एवं ऊतकों की विस्तृत तस्वीरें ली जाती हैं. शीर्ष अदालत ने 10 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को प्रचार करने के लिए एक जून तक यानी 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जिसके अनुसार उन्हें दो जून को जेल लौटना है. केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. न्यायालय ने निर्देश दिया था कि केजरीवाल दो जून को आत्मसमर्पण करेंगे. इसके एक दिन पहले, सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान होना है.

    ईडी का क्या है आरोप

    ईडी ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया है. ईडी ने अदालत को बताया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी कथित घोटाले से जुड़े हुए थे. ईडी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं, जिसमें अन्य आप नेता और निजी व्यक्ति भी शामिल हैं.
  • ठेकेदार की गोली मारकर ह+त्या, मचा हड़कंप

    ठेकेदार की गोली मारकर ह+त्या, मचा हड़कंप

    रोहतक : जिले के टिटौली गांव में गत शाम बाइक सवार 2 युवक आए और मेडिकल स्टोर पर बैठे ठेकेदार 46 वर्षीय मदन रंगा की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वह 7 माह पहले जेल से बाहर आया था। परिजनों ने गांव के 2 युवकों पर शक जताया है, जिनसे 2021 से पुरानी रंजिश चल रही थी। सदर थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक टिटौली गांव निवासी राहुल रंगा ने बताया कि उनके पिता मदन रंगा ठेकेदारी का काम करते थे।

    मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव के अंकित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। तभी गांव के दो युवक बाइक पर आए और उसके पिता के पेट में गोली मार दी। वह मौके पर पहुंचा और पिता को पीजीआई ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक नवंबर 2021 में टिटौली निवासी श्रवण ने शिकायत दी थी कि वह ट्रक चलाता है।

    अपने चचेरे भाई सुधीर उर्फ ठना के साथ किराना की दुकान के पास बातचीत कर रहा था। तभी मदन आया और कहासुनी करने लगा। आरोप था कि मदन ने पिस्तौल निकाल कर श्रवण व सुधीर उर्फ ठना को गोली मार दी। सुधीर उर्फ ठना तीन गोली, जबकि श्रवण को एक गोली लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर मदन को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में दोनों पक्षों में पंचायती तौर पर समझौता हो गया और मदन अक्तूबर 2023 में जेल से बाहर आ गया था।

  • Jalandhar: विदेश से लौटे व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, मौ+त

    Jalandhar: विदेश से लौटे व्यक्ति ने निगली जहरीली वस्तु, मौ+त

    जालंधर, ENS: गोपाल नगर में विदेश से लौटे व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोपाल नगर के रहने वाले 58 वर्षीय तरसेम लाल के रूप में हुई है। थाना दो की पुलिस ने मंगलवार दोपहर मृतक के बेटे सनी के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार रात कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि गोपाल नगर में तरसेम लाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

    जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी टीम ने परिवार से पूछताछ की तो मृतक के बेटे सन्नी ने बताया कि उनके पिता डिप्रेशन में रहते थे। उनके परिवार ने कई बार पूछा लेकिन उन्होंने किसी को कोई कारण नहीं बताया था। पीड़ित ने बताया कि वह फास्ट फूड का काम करता है और सोमवार को दुकान पर था, जहां उसे पारिवारिक सदस्यों ने काल करके बताया कि पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके बाद वह पिता को इलाज को अस्पताल में लेकर गए।

  • पंजाबः राजा वड़िंग ने चुनाव कमीशन को शिकायत करने की कही बात, देखें वीडियो

    पंजाबः राजा वड़िंग ने चुनाव कमीशन को शिकायत करने की कही बात, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह से राजनीतिक रंग में रंग चुका है, इसी कड़ी के तहत लुधियाना लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने विधानसभा क्षेत्र वेस्ट के जवाहर नगर में घर-घर जाकर अपनी पार्टी का प्रचार किया और वहां पार्टी को लोगों का सहयोग भी मिला।

    पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान 1000 से 1100 देने की घोषणा की है, जिस पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग तुरंत कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करेंगे । जब रादा वड़िंग से राम रहीम को हाई कोर्ट ने बरी करने के मामले में सवाल किये गए तों तो राजा वड़िंग ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है।

  • तेज रफ्तार Auto ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 3 की death, 5 की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार Auto ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 3 की death, 5 की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में जमवारा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मुन्नू बीवी (70), हाजरा (45) एवं नूर बीवी (60) के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जान गंवाने वाले और घायल एक ही परिवार के है।

    नरैनी क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद यात्रियों को लेकर करतल कस्बे से नरैनी आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर जमवारा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में टैक्सी में सवार मध्य प्रदेश के अजयगढ़ की रहने वाली 3 महिलाओं की मौत हो गई है और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। ये सभी कबौली गांव निमंत्रण में जा रहे थे।

    पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मुन्नू बीवी और हाजरा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि नूर बीवी ने कानपुर में दम तोड़ा। मृत महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और गंभीर रूप से घायल अन्य 5 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। सीओ ने बताया कि ट्रक और दुर्घटना ग्रस्त ऑटो टैक्सी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Accident: नहर में Car गिरने से परिवार के 6 लोगों की मौ+त

    Accident: नहर में Car गिरने से परिवार के 6 लोगों की मौ+त

    महाराष्ट्रः सांगली में एक भीषण कार दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। तासगांव-मनेराजुरी मार्ग पर चिंचणी गांव के पास आधी रात को एक ऑल्टो कार ताकारी नहर में गिर गई। इस भयानक कार हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक लड़की की हालत गंभीर है।

    यह कार हादसा आधी रात करीब 12:30 बजे के आसपास हुआ। मृतक तासगांव के सिविल इंजीनियर राजेंद्र जगननाथ पाटिल के परिवार से हैं। तासगांव-मनेराजुरी मार्ग पर चिंचनी इलाके में आधी रात को एक ऑल्टो कार के ताकारी नहर में गिर जाने से यह हादसा हो गया।

    इस दुर्घटना में मृतकों और घायलों के नाम मृतक इंजीनियर राजेंद्र जगननाथ पाटिल (उम्र 60 साल), ड्राइवर, पत्नी सुजाता राजेंद्र पाटिल (उम्र 55 साल), बेटी प्रियंका अवधूत खराड़े (उम्र 30 साल), पोती ध्रुवा (उम्र तीन साल), राजवी (उम्र दो साल), कार्तिकी (उम्र एक साल), घायल बेटी स्वप्नाली विकास भोसले (उम्र 30 साल) हैं।

  • Punjab : भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, 6 जिलों में Red Alert

    Punjab : भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, 6 जिलों में Red Alert

    चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने बुधवार को भी रेड अलर्ट जारी किया है। लेकिन तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं 31 मई से राहत मिलती नजर आ रही है। एक सप्ताह के अंदर ही पंजाब के शहरों के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ पंजाब को प्रभावित करेगा।

    मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में रेड अलर्ट रहेगा। जबकि पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज सभी शहरों में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अुनसार 29 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है। जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में लू चली और दो बार प्रदेश के कई शहरों का तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पंजाब में भी इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। बारिश की संभावनाएं कम हैं, लेकिन ये पश्चिमी विक्षोभ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत देने वाला है।
    मौसम विभाग के अनुसार जून महीना भी राहत देने वाला नहीं दिख रहा। अनुमान है कि जून महीने में भी लू का प्रकोप बना रहेगा।

  • Jalandhar अवैध खनन मामले में बाद Punjab में ED की रेड

    Jalandhar अवैध खनन मामले में बाद Punjab में ED की रेड

    रोपड़ः जालंधर के शाहकोट में अवैध खनन मामले के बाद आज पंजाब में 13 स्थानों पर ईडी की टीम द्वारा रेड की जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह रेड रूपनगर (रोपड़) जिले में 13 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ⁠रोपड़ जिले के आसपास के इलाके और ईडी द्वारा कुर्क की गई जमीन पर अवैध खनन किया जा रही थी। सूत्र बताते है कि यह जमीन ईडी ने कुख्यात भोला ड्रग मामले में कुर्क की थी। भोला ड्रग मामला स्पेशल कोर्ट PMLA के समक्ष सुनवाई के महत्वपूर्ण चरण में है। इसमें नसीबचंद (खनन माफिया), श्री राम स्टोन क्रशर और अन्य लोगों के नाम जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि अब तक तलाशी के दौरान कुल तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है।

    ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग का मामला करोड़ों रुपये के सिंथेटिक नारकोटिक्स रैकेट से जुड़ा है, जिसका पंजाब में 2013-14 के दौरान पता चला था। ईडी ने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया था। इस मामले को आमतौर पर भोला ड्रग केस के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसमें कथित किंगपिन, पहलवान से पुलिसवाला और फिर “ड्रग माफिया” बने जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला की पहचान की गई है। भोला को जनवरी 2014 में ईडी ने गिरफ्तार किया था और यह मामला वर्तमान में पंजाब में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशेष अदालत में सुनवाई के लिए है।