Blog

  • घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबरः आज जालंधर-लुधियाना हाईवे रहेंगा जाम 

    जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी काम के जालंधर से लुधियाना की ओर से जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियनें केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने जा रही हैं। ट्रक यूनियनें आज लुधियाना में एक बार फिर रोष प्रदर्शन करेंगी। जानकारी अनुसार ट्रक यूनियनें नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर चक्का जाम करेंगी। जिसके चलते आल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन की 5 मजदूर जत्थेबंदियां 7 मार्च को मुख्य नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद रखेंगी, जिस दौरान सतलुज दरिया के दोनों तरफ रास्तों को पूर्ण तौर पर बंद किया जाएगा।

    केंद्र सरकार पर अपनी जायज मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए ट्रक यूनियन और पांच मजदूर यूनियनों ने मिलकर बुधवार को ये फैसला लिया था। यूनियन सदस्यों का कहना है कि 7 मार्च को ट्रक यूनियन नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन करेंगी तथा यह हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस दौरान ट्रक यूनियनें केंद्र सरकार के रोष प्रदर्शन करेंगी, जिसके चलते टोल प्लाजा पर 12 से शाम 4 बजे प्रदर्शन होगा, जिसके चलते नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम करके रखा जाएगा। यूनियनों संगठनों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मांनी तो हो सकता है, यह धरना अनिश्चितकाल के लिए करना पड़ेगा। हालांकि इस धरने के दौरान आज वह मेडिकल सुविधाओं को छोड़कर अन्य कोई भी वाहन टोल प्लाजा से आने जाने नहीं देंगे। संधू ने कहा- कोरोनाकाल में ट्रकों पर टैक्स माफ कर दिया गया था, उसे नियमित किया जाना चाहिए।

  • आज का राशिफल, 7 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 7 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर बुध मीन राशि में गोचर करेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है।

    वृष राशि-

    आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगो से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यो की तारीफ कर सकते हैं। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्युज दे सकते है जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में घर के बड़ों की सलाह लेना ही बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकने से बचाना चाहिए। आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।

    कर्क राशि-

    आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि कोई भी डील करते समय आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए। बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लोग किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    सिंह राशि-

    छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। जॉब के मामले में कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

    कन्या राशि-

    आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी। आप परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल रहेंगे। दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह कर सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने आप उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, उन्हें खुश करने के लिये कोई उपहार देना उचित रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिल सकता है। अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार कर सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है।

    मकर राशि-

    आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकता हैं।पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। काम-काजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अचानक धन-लाभ हो सकता है। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।

    मीन राशि-

    आज अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बहेतर होगा।

  • लुधियाना: शिवपुरी इलाके मे चली गोलिया, देखे Live

    लुधियाना: शिवपुरी इलाके में गोलिया चलने का मामला सामने आया हैं। इस दौरान हमलावरों द्वारा एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलिया चला दी गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दर्जन से ज़्यादा हमलावर आए और गाड़ी पर धावा बोल दिया। गाड़ी मे सवार ड्राइवर ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    घटना पर मौजूद पीड़ित की माँ ने बताया कि उसके लड़के का कुछ महीनो से मोनी गैंग से विवाद चल रहा है। जिस कारण वह घर नहीं आता है। वह लुधियाना के नगर निगम मे कार्यरत है। आज उसके लड़के की गाड़ी उसका दोस्त लेकर गया था। 

    बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी  रंजिश को लेकर हुआ है। हमलावरों ने Baleno गाड़ी नंबर PB10 HR 9472 पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाते हुए हमला कर दिया। इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई। गाड़ी मे उस समय एक ड्राइवर ही था। पुलिस गोली चलने की अधिकारी पुष्टि नहीं कर रही है। जबकि इलाका वासियो के अनुसार गोलिया चलाई गई है।

  • पंजाब: स्नैचरों की हुई जमकर धुनाई, देखे वीडियो

    लुधियाना: जस्सियां रोड पर लोगों ने महिलाओं की वालिया छीनने वाले स्नैचरो को दबोच लिया। स्नैचर बाइक पर सवार थे। जिनकी लोगों द्वारा पकड़ कर जमकर छितर परेड की गई।

    जानकारी देते हुए जतिंद्र सिंह टिकू ने बताया कि स्नैचर महिला की वालिया छीन कर भाग रहे थे। इस दौरान कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। इलाके में शोर मचता देख राहगीरों ने स्नैचरो को बाइक से खींच लिया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिनमे से एक फरार हो गया।
     
    स्नैचरो ने बताया कि वह अक्सर वारदातें करने जिला जालंधर के मेहतपुर गांव से लुधियाना आते है। अभी तक वह 10 से अधिक वारादातों को अंजाम दे चुके है। लोगो ने आरोपियों को थाना जमालपुर की पुलिस के हवाले कर दिया। जिनकी की पहचान गगनदीप, संजीव उर्फ शिवा के रूप में हुई है। आरोपी अजय फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण के तहत विधवाओं की फ्री राशन चयन तिथि  20 तक बढ़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना में वर्ष 2024-25 हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 20 मार्च,2024 तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं अब 20 मार्च, 2024 तक अपने आवेदन पत्र रोटरी गली ऊना स्थित हिमोत्कर्ष कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयु सीमा में भी छूट दी गई है तथा अब 50 वर्ष आयु तक की विधवा महिलाएं पात्र होगी। आवेदन करने वाली महिला को प्रदेश सरकार से विधवा पैंशन नही मिल रही हो,वहीं उनकी पारिवारिक आय भी 50 हजार रूपए वार्षिक से कम हो।

    इसके अलावा उन्हें हिमोत्कर्ष परिषद से पहले कभी किसी भी  प्रकार की सहायता प्राप्त नही हुई हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन पत्र परिषद के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र,आवेदनकर्ता की दो पासपोर्ट साईज फोटो व आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि चयनित महिलाओं को वर्ष 2024-25 के तहत अप्रैल,2024  से मार्च,2025 तक हर माह 750 रूपए राशि का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमोत्कर्ष जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि 2013-14 वर्ष से शुरू इस प्रकल्प के तहत परिषद ने अभी तक 620 विधवाओं को करीब 42 लाख रूपए राशन व अन्य मदद उपलब्ध करवाई है।
  • प्रणव चड्डा सबसे छोटी उम्र में बने हिमाचल सरकार में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल

    बद्दी व चंडीगढ़ में किया स्वागत

    बद्दी/ सचिन बैंसल : हिमाचल सरकार द्वारा प्रणव चड्डा को हिमाचल सरकार द्वारा सबसे छोटी उम्र में अतिरिक्त एडवोकेट जनरल न्युक्त किया गया है। हमीरपुर के धनेटा गांव के रहने वाले प्रणव चड्डा के पिता डी.के. चड्डा चंडीगढ़ के धनवंत्री आर्यूवैदिक अस्पताल में बतौर डिपार्टमेंट हैड अपनी सेवाएं दे रहे हैं व प्रदेश के सबसे बडे़ औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. के लगभग सभी लोगों के लिए इन्होंने उक्त अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। प्रणव चड्डा को यह उपलब्धि हासिल करने पर बद्दी पहूंचने पर उनका स्वागत किया गया । पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रणव चड्डा ने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा समाजसेवा को ही महत्व दिया है व मेरे मामा केरल व कर्नाटक हाईकोर्ट में मुख्यन्यायधीश हेाते हुए प्रदेश के लोगों को हमेशा अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

    उन्हेांने कहा कि अपने परिवार की तर्ज पर सरकार के कार्यों के साथ -साथ समाज की भलाई के लिए कार्य करना ही उनका मुख्य उदेश्य है। इसके अलावा चण्डीगढ़ से एक छः सदस्सीय शिष्टमण्डल बरिष्ठ सदस्य डाक्टर डी॰ के॰ चढढा जी के सुपुत्र श्री प्रणव चढ्डा जी को हिमाचल सरकार द्वारा अतिरिक्त एैडवोकेट जनरल हिमाचल नियुक्त करने पर उन्हें बधाई देने पहूंचा । अध्यक्ष पृथ्वी सिंह जी ने बताया प्रणव चड्ढा जी सबसे कम आयु के अतिरिक्त एैडवोकेट जनरल नियुक्त हुऐ जो कि समस्त हिमाचली भाईचारे के लिए एक बहुत बड़े सम्मान कि बात है।शिष्टमण्डल में महासचिव भागीरथ शर्मा ,संजीब कुमार बरिष्ठ उप-प्रधान,संतोष के भारद्वाज सलाहाकार,जी॰एैस॰ पटियाल विशेष बराष्ठ पैट्रन सदस्य व संजीब कुमार शर्मा सचिव आई॰टी॰ ने विशेष तौर पर शिरक्त कि। इसके अलावा हिमाचल सरकार में सी.पी.एस. राम कुमार चौधरी, पूर्व चेयरमैन जिला परिषद धर्मपाल चौहान, कांगेस जिला महासचिव एवं पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार ठाकुर , प्रदेश कांग्रेस सहकेाषाध्यक्ष मदन चौधरी, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, समेत अनेक लोगों ने बधाई दी है।

  • ऊना: सड़क पर 38 हजार के चालान भुगते

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान कटते ही चले जा रहे हैं। मंगलवार को ऊना पुलिस ने मौके पर ही 38600 रुपए नकद जुर्माना वसूल किया। काटे गए कुल 119 ट्रैफिक चालान में से कइयों ने मौके पर ही भुगतान कर दिया। पुलिस ने 9 ऐसे लोगों के भी चालान किए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते हुए पाए गए थे।
  • संतोषगढ़: कार का शीशा तोड़ 3.5 लाख रुपए उड़ाए

    ऊना/सुशील पंडित : चोरों ने मंगलवार को संतोषगढ़ के ओक पैलेस के बाहर खड़ी गाड़ी में से 3.55 लाख रुपए चुरा लिए। मलाहत गांव के विपन कुमार रायजादा ने थाने में दी शिकायत में दावा किया था कि उसने संतोषगढ़ के ओक पैलेस के बाहर अपनी कार पार्क की थी। जब वह लौट कर आया तो किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर, उसमें रखे 3.55 लाख रुपए चुरा लिए। सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
  • बंगाणा के चुरड़ी में अफीम का खेत पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में अफीम के शौकीन लोगों की खेती को पुलिस लगातार काटती जा रही है। बड़ी आशाओं के साथ अवैध तरीके से अफीम की खेती करने वाले अब सामने आने लगे हैं। पिछले दिनों अंबोटा में एक व्यक्ति का अफीम के फूलों से भरा खेत पुलिस ने उखाड़ दिया था अब बंगाणा तहसील के चूरड़ी में अफीम का तथाकथित किसान पकड़ा गया है। अफीम की खेती बिना सरकार की अनुमति से नहीं की जा सकती। हिमाचल प्रदेश में तो वैसे भी अफीम की खेती पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद जगह जगह लोग अफीम के पौधे लगा रहे हैं। यदि इसी तरह अफीम के खेत पकड़े गए तो उन लोगों के हौंसले भी बढ़ जाएंगे जो अफीम खेती को कानूनन मंजूरी दिलवाना चाहते हैं।

    मंगलवार को बंगाणा पुलिस ने चूरड़ी गांव के रफीक मोहम्मद पुत्र अनायत खान को अफीम की खेती के साथ गिरफ्तार किया है। रफीक ने अपने घर के आंगन में एक बाड़ा बना रखा था जिसमें अफीम के फूल लगे पौधे लहलहा रहे थे। किसी को शायद अफीम के पौधों की जानकारी थी तो उसने पुलिस को सूचना दे दी कि फलां गांव के एक घर के बाड़े में अफीम की अच्छी खासी खेती लहलहा रही है। पुलिस ने जब रफीक के घर पर छापा मारा तो सूचना पुख्ता पाई गई। अब उसके विरुद्ध बंगाणा थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    हिमाचल प्रदेश में अफीम की खेती कोई नई बात नहीं है। प्रतिवर्ष बाजार में हिमाचल से निकली अफीम की खेप जगह जगह पहुंच रही है। जिस स्तर पर हिमाचल प्रदेश अफीम और चूरा पोस्त को पैदा कर रहा है उस हिसाब से अब सरकार के पास इसे कानूनन मंजूरी देने के अलावा कोई दूसरा रास्ता भी नहीं बचता।

    अफीम उगाने वाला रुक नहीं रहा और पुलिस के पास इतनी ताकत नहीं है कि वह पूरे हिमाचल के अफीम के खेतों को खोद सके। यदि सरकार हिमाचल में अफीम की खेती को कानूनन मंजूरी दे देता है तो राज्य के आत्मनिर्भर बनने के रास्ते खुल जाएंगे। न सिर्फ अफीम बल्कि भांग की खेती से भी हिमाचल सरकार की आय में बढ़ौतरी होगी। शराब से तो सरकार खूब धन कमा रही है। इसी महीने शराब के ठेकों की बोली से भी सरकार को काफी उम्मीदें हैं। जिस तरह लोग शराब पीते हैं उसी प्रकार हिमाचल के गांव गांव अफीम और भांग का सेवन किया जाता है। अंग्रेजों के समय से हुए शोध भी बताते हैं कि अफीम और भांग शराब से अधिक हानिकारक नहीं है। अपितु शराब का सेवन सड़क हादसों से लेकर गृह क्लेश और अपराध के मामलों में इजाफा करता है।