Blog

  • पंजाबः Max, Fortis सहित 6 नामी अस्पतालों को नोटिस जारी 

    मोहालीः राज्य अधिकारी ने पंजाब क्षेत्रीय नगर नियोजन और विकास अधिनियम, 1995 की धारा 45 (3) के तहत छह प्रमुख अस्पतालों का नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। अस्पतालों से पूछा गया है कि उनकी बेसमेंट पार्किंग का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा है। हलका विधायक कुलवंत सिंह ने इस संबंधी अस्पतालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए विभाग के मंत्री द्वारा लिए गए संज्ञान को उचित ठहराया। इस संबंधी गमाडा के एस्टेट ऍफिसर ने बताया कि इस संबंधी निजी अस्पतालों मैक्स अस्पताल, आईवीवाई अस्पताल, फोर्टिस अस्प्ताल, मायो अस्पताल, ग्रेशियन अस्पताल ओर इंडस अस्पताल को नोटिस जारी किए गए हैं और इन नोटिस संबंधी अस्पताल की ओर से जवाब देने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

    विधायक कुलवंत सिंह ने शहर में स्थित निजी मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल मैक्स अस्पताल, आईवीवाई अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, मायो अस्पताल, ग्रेशियन अस्पताल व इंडस अस्पताल के बाहर मुख्य सड़कों पर अस्पतालों में आने वाले लोगों द्वारा अपनी गाड़ियां खड़ी करने के कारण सड़कों पर आते ट्रैफिक जाम की समस्या का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। संबंधित विभाग के मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करवा दिए हैं। कुलवंत सिंह ने बताया कि सड़क पर खड़े इन वाहनों के कारण रोजाना जाम लगता हैं। इस जाम में कई बार स्कूल जाने वाले बच्चों की बसें फंस जाने से उनकी क्लॉस छूट जाती है।

    उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस के भी इस जाम में फंसने के चलते मरीजों को भी इलाज मिलने में देरी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसको मुख्य रखते हुए उन्होंने इस संबंधी विधानसभा में सवाल किया था कि उनको बताया जाए कि क्या उक्त अस्पतालों की बिल्डिंग का नक्शा पास करते समय ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने गाड़ियों की पार्किंग के लिए कोई जगह निर्धारित की थी और अगर की है तो इस जगह का इस्तेमाल वाहनों की पार्किंग के लिए किया जा रहा है या नहीं।

  • इंसानियत शर्मसार ! पहले 7 वर्षीय बच्ची के साथ की दरिंदगी, फिर कुल्हाड़ी मारकर हत्या करके दफनाया श+व

    छिंदवाड़ाः मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची के दरिंदगी की हदें पार करने का मामला सामने आया है। रिश्तेदार बुआ की बेटी को देखकर युवक की नियत डोल गई। वह उसे बहलाकर घर से साथ ले गया। सुनसान जगह लेकर जाकर हवस बुझाई। फिर कुल्हाड़ी मारकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लाश किसी के हाथ न लग जाए, सोचकर उसने शमशान घाट में बच्ची की लाश दफना दी, लेकिन बच्ची की तलाश कर रही पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपी पर शक हुआ और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद कर ली है। उसके साथ रेप और मर्डर की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

    घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान धानाखेड़ा निवासी 19 वर्षीय सोनू पंद्राम के रूप में हुई है। SDPO कृष्ण कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी को उसके परिवार ने गलत संगत के चलते काम करने के लिए तमिलनाडु भेजा था, लेकिन वह मजदूरी छोड़कर गांव आ गया था। मंगलवार को वह किसी काम से जुन्नारदेव में रहने वाली अपनी बुआ के यहां गया। बुआ गन्ने की कटाई करने के लिए खेतों में चली गई तो वह बच्ची को अपने साथ ले गया। उसने सुनसान जगह पर बच्ची के साथ रेप किया। रोने-चिल्लाने पर उसने बच्ची का गला दबा दिया। जब वह बेहोश हो गई तो कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। रात में शव को शमशान में दफना दिया।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की बुआ घर आई तो उसे बेटी नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दी गई। रातभर परिजन और पुलिस लापता बच्ची को तलाशते रहे। इस बीच सोनू घर जाने की जिद करने लगा तो पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सोनू से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। वहीं बच्ची के परिजनों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश है। वे पुलिस से उन्हें सौंपने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।

  • पंजाब : चोरी के 16 मोटरसाइकिलों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों सहित एक को गिरफ्तार किया है। भागीरथ सिंह मीना आईपीएस वरिष्ठ कप्तान पुलिस श्री मुक्तसर साहिब के दिशा निर्देशों के तहत जिला श्री मुक्तसर साहिब में बुरे तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ ​​डावर पुत्र जगतार सिंह वासी गांव माहना के तौर पर हुई है।

    आरोपी से चोरी के 16 मोटरसाइकिल बरामद किए है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ-2 मलोट की पुलिस पार्टी जब गश्त के दौरान मलोट डबवाली रोड गांव माहना के पास मौजूद थी, तो गुप्त सूचना मिली कि सुरिंदर सिंह उर्फ ​​डावर मोटरसाइकिल चोरी करने का आदी है। पुलिस टीम ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल चोरी करने का आदी है और उसने श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और कई अन्य जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और उन्हें अपने घर में छुपा कर रखी है। पुलिस टीम ने आरोपी सुरिंदर सिंह की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • पंजाबः कल स्कूल- कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद !

    चंडीगढ़ः महाशिवरात्रि को लेकर कल यानी 8 मार्च 2024 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य वाणिज्यिक इकाइयों में छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल, सरकार की ओर से जारी कैलेंडर में महाशिवरात्रि के मौके पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।


    बता देंकि भगवान भोलेनाथ का त्योहार महाशिवरात्रि 8 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनके लिए व्रत रखते हैं और इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं।

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    जेल से मां के आने के बाद हुआ संस्कार

    अबोहर : करीब तीन दिन पहले नशे के अधिक सेवन से हुई किशोर की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार उसकी मां द्वारा किया गया। क्योंकि मृतक की मां भी नशा तस्करी के मामले में न्यायिक हिरासत में थी। जिससे रिश्तेदारों के सहयोग से जेल से छुड़वाकर लाया गया और उसके बेटे का अंतिम संस्कार करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार इन्द्रा नगरी निवासी करीब 16 वर्षीय एक युवक की मौत चिटटे के अधिक सेवन से हो गई थी वह युवक अकेला रहता था। क्योंकि उसकी मां चिटटा बेचने के आरोप में जेल में है और पिता से उनका पहले का ही झगडा चलता था जो उनसे अलग रहता है। गत दिवस जब युवक की मौत हुई तो उसका संस्कार करने वाला भी कोई नहीं था।

    जिस पर रिश्तेदारों को युवक की मौत का पता चला तो उन्होंने मृतक की मां की किसी तरह फिरोजपुर में जाकर उसकी जमानत करवाई। जिसके बाद बेटे का अंतिम संस्कार हो पाया। बताया जाता है कि यह मां इतनी लाचार थी कि चिटटे की गिरफ्त में आए अपने बेटे की नशे की पूर्ति के लिए ही उसने नशा तस्करी का काम शुरू किया था।

  • पंजाबः नहर से महिला का शव बरामद, पति सहित 4 पर मामला दर्ज

    श्री मुक्तसर साहिबः ससुराल परिवार से तंग आकर विवाहिता ने राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गगनदीप कौर निवासी चक्क शेरेवाला के रूप में हुई है। उधर,थाना सिटी पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर पति सहित ससुराल परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर पत्नी गुरबचन सिंह निवासी चक्क शेरेवाला ने बताया कि उसकी बेटी ने 6 वर्ष पहले गांव में ही राजबिंदर सिंह उर्फ काली पुत्र गुरमीत सिंह के साथ लव मैरिज करवाई थी।

    शादी के छह वर्ष बाद भी बेटी गगनदीप कौर के घर एक भी बच्चा नहीं होने पर ससुराल परिवार वाले उसे तंग परेशान करने के साथ-साथ मारपीट करते थे। बच्चा नहीं होने पर ताहने मारते थे। गगनदीप कौर ससुराल परिवार से जान बचा कर अपनी मौसी के घर कोटली रोड मुक्तसर आ गई। गगनदीप कौर ने ससुराल परिवार से तंग आकर गांव थांदेवाला से गुजरती राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।

    एएसआइ बलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद मृतका के पति राजबिंदर सिंह, ससुर गुरमीत सिंह, सांस पाल कौर व तरसेम सिंह उर्फ सेमी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चक्क शेरेवाला के खिलाफ धारा 306 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।

  • पंजाब : नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बटाला : कच्चे सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम बटाला के दफ्तर का घेराव किया और दफ्तर को बंद कर दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों कच्चे सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष मंगा और उपाध्यक्ष गोल्डी ने कहा कि हमारी मांग कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है। जब तक हमारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले कई महीनों से इसमें देरी हो रही है और कोई पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं, लेकिन नगर निगम उनकी बात नहीं सुन रहा है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जायेगी, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • पंजाबः बेनतीजा रही मीटिंग, ट्रक यूनियन ने किया हाईवे जाम, हुई धक्का मुक्की,  देखें वीडियो 

    हैप्पू संधू सहित कई नेताओं को लिया हिरासत में

    लुधियानाः ट्रक यूनियन की आज लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हाईवे को दोनों ओर से बंद करने का ऐलान किया था। वहीं इस मामले को लेकर आज दोपहर प्रशासन के साथ 1 बजे मीटिंग रखी गई। जिसके चलते उन्होंने 12 बजे हाईवे को बंद करने का फैसला कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। वहीं काफी देर तक चली मीटिंग के बाद अब ट्रक यूनियन ने हाईवे को दोनों ओर से बंद कर दिया है। जिसके चलते राहगीरों को भारी समस्या की सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रशासन के साथ यूनियन के सदस्यों की धक्का मुक्की भी हुई। 

    इस दौरान पुलिस ने हैप्पी संधू सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद हाईवे पर प्रशासन से साथ यूनियन के कार्यकर्ताओं में माहौल गरमा गया। दरअसल, प्रशासन के साथ बातचीत के दौरान ट्रक यूनियन लाडोवाल टोल प्लाजा के किनारे दरिया बिछाकर यूनियन बैठ गई थी। इस दौरान उन्होंने पहले ही कह दिया था कि अगर मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकलता तो ट्रक यूनियन का कहना है कि वह हाईवे को दोनों ओर से बंद कर देंगे। वहीं ट्रक यूनियन द्वारा हाईवे बंद करने के मामले में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लाडोवाल टोल के पास लगा दी गई है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए रमेश सहोता ने बताया कि उनकी लेबर पॉलिसी को लेकर मुख्य मांगे है। उन्होंने कहा कि लेबर को उनके काम का सीधा भुगतान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बीच एक टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें टेंडर कारक उन्हें बड़े स्तर पर लूट रहे है। उनका कहना है कि टेंडर कारक सरकार से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें कम दाम दे रहे है। ऐसे में रमेश का कहना है कि अगर काम लेबर ने करना है तो साफ-सफाई हमने करने है तो ऐसे में सरकार द्वारा क्यों नहीं उन्हें सीधा भुगतान दिया जाता। 

  • पंजाबः किसान आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार 

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने कहा है कि क्यों न किसान नेताओं को गिरफ्तार कर चेन्नई भेजा जाए? आपको अदालत में खड़े होने का कोई अधिकार नहीं है। आप हथियारों लेकर कोई युद्ध लड़ने जा रहे हो। हरियाणा पुलिस की ओर से पेश की गई तस्वीरों को देखने के बाद कोर्ट ने कहा कि यह शर्म की बात है कि बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। बच्चों की आड़ में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना पंजाब की संस्कृति नहीं है। आप निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं, यह शर्मनाक है। दोनों राज्य अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा सके।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह मामले में श्री अकाल तख्त साहिब ने किया 6 सदस्यी सब-कमेटी का गठन

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब ने अमृतपाल सिंह और डिब्रूगढ़ जेल के सभी हिरासत में लिए गए सिंहों के मानवाधिकारों और गोपनीयता अधिकारों के उल्लंघन और उन्हें पंजाब जेल में स्थानांतरित करने की मांग के संबंध में सरकार से संपर्क करने की कार्रवाई के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

    श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने एक उप-समिति का गठन किया। जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव राजिंदर सिंह मेहता, जूनियर मीत प्रधान भाई गुरबख्श सिंह खालसा, शिरोमणि समिति के सदस्य और प्रसिद्ध एडवोकेट वकील भगवंत सिंह सियालका, डॉ. सुखप्रीत सिंह उदोके और भाई राजनदीप सिंह दमदमी टकसाल संगरावां को शामिल किया गया। जबकि इस सब-कमेटी के संयोजक 2 कोऑर्डिनेटर गुरिंदर सिंह को अतिरिक्त सचिव शिरोमणि कमेटी बनाया गया है।

    यह उप-समिति तत्काल प्रभाव से चालू हो जाएगी और भाई अमृतपाल सिंह और साथी बंदी सिंह जो पिछले 16 फरवरी से डिब्रूगढ़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे है और अमृतसर रोड पर जेल में बंद सिंह कैदियों को लेकर परिवार भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कमेटी सिंह परिवार के साथ समन्वय बनाकर उनकी मांगों के संबंध में सरकार से संवाद कर कार्रवाई शुरू करेंगी ताकि अनशन पर बैठे किसी भी सिंह या उनके परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को कोई नुकसान न हो और उनका मामला सुलझ सके।