Blog
-

यूथ वालीबाल क्लब सोहारी के सौजन्य से टूर्नामेंट आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : यूथ बालीबाल क्लब सोहारी के सौजन्य से दो दिवसयी बालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस का आगाज युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऊना राघव ठाकुर द्वारा किया गया। राघव ठाकुर ने क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नौजबानों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का मौका मिलेगा और अच्छे सामाजिक वतावरण पैदा करने में मददगार साबित होगा । इस अवसर पर व्यवसाई जोग राज जोगी ने भी बतौर बशिष्ठ अतिथि हाजिर रहे। क्लब के संरक्षक ठाकुर बलवान सिंह रिटायर्ड इंस्पैक्टर पुलिस ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर राघव ठाकुर ने 7100रुपए और समाजसेवी जोग राज जोगी ने 5100रुपए कल्ब को दिए। इस पर सुभाष गर्ग पूर्व उप प्रधान , मनोज कुठियाला ,पंकज शर्मा अशोक कुमार, हैप्पी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। -

नव आदर्श स्कूल में बेव सीरिज के लिए बनाई लघु हिदी फिल्म
फिल्म में स्कूल के जमा एक के विद्यार्थी कर रहे काम
एमएच चैनल पर रिलीज होगी फिल्म
बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के कडूवाना स्थित नव आदर्श स्कूल में शनिवार को बेव सीरिज के लिए लघु फिल्म स्कूल डायरिज बनाई गई। कंवर अमित के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विज्ञान संकाय के जमा एक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस लघु फिल्म में जमा एक की छात्रा नेहा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में यह दर्शाया गया कि स्कूल में पढऩे वाली छात्रा के दिल में छेद होता है। उसे तेज चलने व खेलने नहीं दिया जाता है। लेकिन यह छात्रा हर स्कूल की हर एक्टीविटी में भाग लेती है। फिल्म तैयार होने के बाद इसे एमएच चैनल पर दिखाया जाएगा। स्कूल के एमडी हरदेव सैणी ने बताया कि इस बैव सीरिज में दीशू, प्रियांजली, रिदम, लवीश, सक्षम, दलजीत, दीपक, तमन्ना इंद्र प्रीत समेत दो दर्जन से अधिक बच्चे भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को चहु मुखी विकास के लिए उन्हें हर गतिविधि में भाग लेने का मंच प्रदान किया जाता है। यही नहीं खेलकूद में भी बच्चों को कबड्डी व वालीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कूल स्तर पर बच्चों को तैयार किया जाता है जिससे वह आगे चल कर बड़े खिलाड़ी बन सके। -
कामर्शिलय, हाऊसिंग व औद्योगिक प्लाटों की उद्यमियों को दी जानकारियां दी
बददी की प्रापर्टी मीट में औद्योगिक निवेशकों से किया संवाद
एस.बी.पी ग्रुप ने बददी में की उद्यमियों से वार्ता
बददी/ सचिन बैंसल : उत्तर भारत के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट गु्रप एस.बी.पी ने बददी के उद्योग जगत के साथ लेमन ट्री सभागार में एक प्रापर्टी सैमीनार का आयोजन किया। सैमीनार में बददी बरोटीवाला नालागढ के उद्यमियों व व्यापारियों ने भाग लिया। मीटींग में बददी के साथ लगते पंजाब एरिया में नए डिवैल्व हो रहे इंडस्ट्रियल एरिया के साथ अपार्टमेंट व कामिर्शयल स्थानों की विस्तार से जानकारी एजीएम सेल फैसल शाह, डीजीएम सेल शीश पाल ठाकुर, राधिका धरनी, स्ट्रक्चल ड्रीम्स के निदेशक संदीप जैन व देवेंद्र सैणी ने दी। उन्होने बताया कि डेराबस्सी, तेपला बनूड (औद्योगिक क्षेत्र), जीरकपुर के निकट नई नई टाऊनशिप एसबीपी गु्रप द्वारा डिवैल्प की जा रही है। इसमें निवेश का यह समय बिल्कुल उचित है और इसमें 100 फीसदी एश्योर्ड रिटर्न भी कंपनी द्वारा दी जा रही है। इस प्रापर्टी मीट का आयोजन हिमालय प्रापर्टी कंसलटेेंट के संयोजकों हर्ष कुमार आर्य व चिंतन कुमार चौधरी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, युवराज सिंह छौक्कर, तरसेम शर्मा, लघु उद्योग संघ के चेयरमैन राजीव कंसल व विचित्र सिंह पटियाल, बलविंद्र सिंह ठाकुर, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल, गत्ता उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी, रोड सेफटी क्लब के प्रधान सुरेंद्र अत्री, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राकेश यादव, रमन कौशल, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस, मुसाफरु , मधु कुमार,अनिल मालिक, फार्मा उद्योग संघ से अखिलेश यादव, रमेश कुमार,हरिओम सिंह त्रिदेव ठाकुर, राजेश , राहुल चानना , दीपक वर्मा, चिंतन कुमार , गुरमैल सिंह , गुरमीत सिंह, विक्रम, बलदेव , संजीव चौधरी,बचितर सिंह , जसविंदर चौहान,भारत, ऋषि भारद्वाज , नेत्र परकाश कौशिक , पोला राम चौधरी, योगराज भाटिया , बलबीर ठाकुर , शांति गौतम, श्याम मौदगिल, सुनील शर्मा, अशोक ठाकुर, हेमराज चौधरी, सुखवीर सिंह, राहुल सिंह नेगी, राजिंदर चौधरी , मलकित चौधरी , पीयूष शर्मा, विक्रांत शर्मा, नरेश भारतबाज ,प्रभांत ,मनीष ,दिनेश, समेत कई उद्योग जगत व व्यापार जगत से जुडे लोग उपथित थे। बाद में हिमाचल कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल ने एसबीपी समूह के पदाधिकारियों को हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। सैमीनार में आए हुए समस्त उद्यमियों व व्यापारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
लक्की ड्रा अशोक व रोहित को मिला-
इस अवसर पर एक लक्की ड्रा निकाला गया जो कि आर्किटेक्ट अशोक ठाकुर व फार्मा उद्यमी रोहित कुमार का निकला जिनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संदीप जैन ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। -
फगवाड़ाः पेड से लट’का मिला व्यक्ति का श’व, घर में पसरा मात’म, देखें वीडियो
फगवाड़ाः गांव खजुरला में उसे समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर लोगों ने एक व्यक्ति की लाश को पेड़ से लटकते हुए देखा। लोगों ने जिसकी सूचना तुरंत गांव के सरपंच और मृत्यु के घर वालों को दी। सरपंच ने सूचना तुरंत सदर पुलिस को दी।
मृत्यु की पहचान अवतार राम पुत्र लालचंद वासी खजुरला के रूप में हुई है, सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि घर वालों के बियानो के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
-
नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे लेंगे राष्ट्रीय स्तर पर भाग
27 दिसंबर को झारखंड में दिखाएंगे अपने हुनर का जौहर
बददी/ सचिन बैंसल : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित, पुनीत और पुष्पित और तीन छात्राओं राधिका, शिवानी ,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है ,जो की 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में आयोजित होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा , पी टी ए अध्यक्ष कपिल देव ,सोलन थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सोलन जिला थ्रोबॉल संगठन के सचिव हरेंद्र वर्मा ने हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगेंद्र देव आर्य , रेफरी यशवीर राणा, अध्यक्ष अमन शर्मा और हिमाचल टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा का धन्यवाद किया की इन लोगों के अथक प्रयासों से ही इस खेल को हिमाचल में लोकप्रिय बनाया जा रहा है। -
फगवाड़ाः गर्भवती महिला को घर में घुसकर युवकों ने पीटा, देखें वीडियो
फगवाड़ाः गांव जगपालपुर में एक दर्जन के करीब नौजवानों ने घर पर हमला कर घर का सारा सामान तोड़ दिया और घर में रखा 50000 रुपए कैश, सोने की चैन उठा कर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर के बाहर सफाई कर कचरा बाहर फेंक कर आई तो गांव के ही लड़के हैरी और गैरी के साथ कचरा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया।
बाद में हैरी और गैरी ने एक दर्जन के करीब लड़कों को बुलाकर घर पर हमला बोल दिया। जिससे घर के सारे सामान को तोड़फोड़ दिया और गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। गर्भवती महिला परमिंदर कौर और गुरप्रीत ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
-
जालंधरः पुलिस ने ढाई किलो अफीम और हेरोइन सहित 4 को किया गिरफ्तार
जालंधर,ENS: देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28 किलो चुरा पोस्त, 2 किलो 550 ग्राम अफीम, 133 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत कौर निवासी गांव किंगरा चौ वाला, डैनी उर्फ गोपी निवासी थाना बिलगा, तेजिंदर सिंह उर्फ निक्का निवासी गांव लादियां और राजकुमार निवासी गांव भगता के रूप में हुई है।
एसएसपी मुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना गोराया पुलिस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान डीके मेमोरियल ढाबे के पास मौजूद थेे। जहां उन्होंने एक ट्रक को रोककर तालाशी ली। इस दौरान ड्राइवर तेजिंदर और राजकुमार के कब्जे से 2 किलो 550 अफीम और 20 किलो चुरा पोस्त बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

इसी तरह थाना बिलगा के प्रभारी अमन सैनी की टीम के एसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव बिलगा से फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। जहां उन्होंने रेलवे फाटक के पास पुलिस की पार्टी को देखकर हाथ में पकड़े बोरे को फेंककर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मौके पर पुलिस की टीम ने रोककर बोरे की तालाशी ली तो बोरे में से 8 किलो चुरा पोस्त बरामद हुआ।

इसी तरह थाना भोगपुर की पुलिस ने 133 ग्राम हेरोइन के साथ लवप्रीत को रोककर तालाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपियों का रिमांड हासिल करेंगी ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सके।
-
ਪੰਜਾਬ: ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਮਿਲੀ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ, 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੈਰਾਨ ਕਰ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਉਸ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਦਾ ਲੋਹਾ ਕੱਟ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਏਸੀਪੀ ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖੋਸਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਲੋਹੇ ਦੀ ਮਸ਼ੀਨ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਕੱਟ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੇਖਣ ਵਿੱਚ ਉਹ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਲੱਗ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਦੋਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜੇਸੀਬੀ ਕਰੇਨ ਦੀ ਮਦਦ ਦੇ ਨਾਲ ਗੰਦੇ ਨਾਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਉਸ ਮਸ਼ੀਨ ਨੂੰ ਵੀ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦੇਖਣ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਮਸ਼ੀਨ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਵਰਗੀ ਹੀ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਮਸ਼ੀਨ ਕਾਫੀ ਗੰਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਹਜੇ ਇਸ ਨੂੰ ਕਲੀਅਰ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਨਹੀਂ ਕਿਹਾ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਹਜੇ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕਿਤੇ ਵੀ ਏਟੀਐਮ ਮਸ਼ੀਨ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਜਾਂ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਸ਼ੀਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜੋ ਇਸ ਮਸ਼ੀਨ ਦਾ ਲੋਹਾ ਕੱਟਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਪੁੱਛ ਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਸ਼ੀਨ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।
-
पंजाबः विवादों में घिरी सेंट्रल जेल, महिला कैदियों ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो
महिला कैदियों के आरोपों के बाद मीडिया को देख भागी जेल सुपरिटेंडेंट
लुधियानाः केंद्रिय जेल एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में पुरुष कैदियों ने जेल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चौकाने वाले खुलासे किए थे। अभी वह मामला थमा नहीं था कि आज मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाई गई महिला कैदियों ने जेल सुपरिटेंडेंट चचंल कुमारी को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। इस दौरान महिला कैदियों ने जमकर हंगामा किया। महिला कैदियों ने आरोप लगाए है कि जेल में सुपरिटेंडेंट उनके कपड़े उतरवाकर उन पर कई शारीरिक जुल्म भी करती है। इस दौरान कैदी महिलाओं ने जेल सुपरिटेंडेंट को लेकर मीडिया के सामने कड़ा विरोध भी किया।
वहीं इस मामले को लेकर जब जेल सुपरिटेंडेंट चचंल से मीडिया ने बात करने की कोशिश तो वह मीडिया को देखकर कैमरे के सामने आने की जगह वहां से भागती हुई दिखाई दी। इस दौरान एक महिला ने मीडिया को कहा कि उसने सुपरिटेंडेंट के खिलाफ डीसीपी को शिकायत भी लिखी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला कैदी ने आरोप लगाए है कि सुपरिटेंडेंट चंचल कुमारी उन्हें मुजरा करने वाली कहती है और उन्हें बालों से पकड़कर उनके साथ बदसलूकी करती है।
-

रास्ता रोकने वाले रेहड़ी मालिक पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के चलेट चौक पर शुक्रवार को एक रेहड़ी वाले के खिलाफ गगरेट थाने में मामला दर्ज हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति ने चौक की सड़क पर कब्जा करके अपनी रेहड़ी लगा रखी थी। जिससे लंबे समय से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुलिस ने दया शंकर पुत्र धर्म पाल निवासी दाडा साईं, बरेली, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में जैसे जैसे सड़कों का जाल बिछता जा रहा है वैसे वैसे अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ती जा रही है। लगभग प्रत्येक जिला इस बीमारी से ग्रसित है। रेहड़ियों द्वारा सड़कों को तंग किया जा रहा है जिससे ट्रैफिक जाम से अरबों रुपए के अतिरिक्त ईंधन का नुकसान समाज को उठाना पड़ रहा है। साथ ही ऐसे अतिक्रमण कई सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं। पुलिस लगातार ऐसे रेहड़ी फड़ी वालों के विरुद्ध चालान काटने का काम कर रही है।