Blog
-

पत्नी प्रेमी संग भागी पति ने शिकायत दर्ज कराई
ऊना/सुशील पंडित : नकड़ोह के एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने की शिकायत अंब थाने में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता अवतार सिंह पुत्र ओम प्रकाश गांव टूंडखडी, डाकघर नकडोह, तहसील अम्ब ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को गुजरात के सूरत का एक व्यक्ति उनकी पत्नी को बहला फुसला कर कहीं ले गया है। आरोपी का नाम संदीप बमजा पुत्र भूपत भाई बमरोली रोड, जिला सूरज बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर महिला की तालाश शुरू कर दी है। -
लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा
झूठी गारंटियों के रथ पर सवार कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर हारी : कंवर
ऊना/सुशील पंडित : पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर लगातार कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार पर हमलावर हैं। शनिवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पँचायत बल्ह खालसा और थड़ा में भारत विकसित संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कंवर ने कहा कि झूठे वादों के दम पर सत्ता पर काबिज हुई सुक्खू सरकार की हवा निकल चुकी है। एक साल बीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने एक महिला के खाते में 1500 रुपए नहीं डाले हैं। प्रदेश की लाखों महिलाओं की तो बात ही छोड़ दीजिए। यदि आंकलन लगाएं तो पिछले एक वर्ष में प्रत्येक महिला के खाते में 18000 रुपए आ जाने चाहिए थे लेकिन दिसंबर 2023 तक एक फूटी कौड़ी हिमाचल की माता बहनों के खाते में नहीं आई है। ओपीएस पर भी सरकार ने कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। बड़े बड़े विकास कार्य तो छोड़िए कांग्रेस महज गोबर तक खरीदने में नाकाम हुई है। उन्होंने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद किसानों से 5 रुपए प्रति किलो के भाव से गोबर खरीदा जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में जो भी वादे किए थे वे सब झूठे साबित हुए हैं। सुक्खू सरकार का ग्राफ बेहद निचले स्तर पर जाकर टिक गया है जहां से और ज्यादा गिरना अब संभव नहीं है। झूठी गारंटियों के रथ पर सवार कांग्रेस सरकार इस समय हर मोर्चे पर विफल हो रही है।
यही हालत कांग्रेस की पूरे देश में बनी हुई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ वालों ने तो उनको सबक सिखा दिया है। अब उनकी नजर केंद्र पर है। लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली है। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में अभी तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार या उसके मंत्रियों पर नहीं लगा है। भारत के इतिहास की सबसे निष्ठावान सरकार को अगले वर्ष भी 5 साल का मौका मिलने वाला है। इस मौके पर गुरुद्वारा बल्ह खालसा के प्रवंधन बाबा कमल दास जी महाराज ने कार्यक्रम में सभी को चायपान की व्यवस्था करवाई। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा , प्रधान लीला देवी, भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश, बीडीसी चैयरमैन देवराज शर्मा,केपटन सुभाष चंद, पारूल शर्मा,कैप्टन जगजीवन सिंह, सुखदेव शर्मा,रघुवीर सिंह, रमेश चंद, सुरेंद्र हटली,प्रधान गुरनाम सिंह,उपप्रधान दर्शन सिंह ,चरणदास के अलाबा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। -
पंजाबः शहीदी पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का किया गया आयोजन, देखें वीडियो
कोटकपूराः जीवन नगर स्थित गुरूद्वारा शहीद बाबा जीवन सिंह की तरफ से अमर शहीद बाबा जीवन सिंह व बड़े साहिबजादों की शहादत को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन में भारी तादाद में संगत ने भाग लिया। वहीं पंजाब विधानसभा स्पीकर के पीआरओ मनप्रीत सिंह मनी धालीवाल विशेष तौर पर इस नगर कीर्तन में पहुंचे। जहां उन्होंने सिख समाज के गौरवमई इतिहास को सांझा किया। यह नगर कीर्तन गुरूद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर वापिस गुरूद्वारा साहिब में सम्पन हुआ।
-

वाहन मालिक 31 दिसम्बर तक 10 प्रतिशत जुर्माने सहित जमा करवा सकते हैं टैक्स : आरटीओ
ऊना/ सुशील पंडित : आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहन जैसे गुड कैरिज़ व्हीकल, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज़ व्हीकल्स में ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब-7 व8 सीटर, मैक्सी कैब – 9 व 12 सीटर, कॉन्टैªक्ट कैरिज़ बसें और प्राइवेट सर्विस व्हीकल में एजुकेशनल व्हीकल, मिनी बस 30 सीटर और बड़ी बसें 30 सीटर से ऊपर वाले सभी वाहनों का बकाया टैक्स क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक मात्र 10 प्रतिशत जुर्माना राशि के साथ जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उपरोक्त वाहनों के मालिक अपने वाहन के टैक्स संबंधि सभी दस्तावेज़ लेकर आरटीओ कार्यालय में अपने वाहन का टैक्स जमा करवा सकते हैं।
-
भाजपा का इतिहास वायदा खिलाफी: सीमा शर्मा
ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा का इतिहास वायदा खिलाफी से शुरू हुआ और आज भी उसी नक्शे कदम पर भाजपा चल रही हैं यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व भाजपा सरकार ने सही दिशा में कार्य किया होता तो आज भाजपा नेताओं को गोबर उठाने की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आधे-अधूरे विकास कार्यों का लोकार्पण कर ढिंढोरा पीटती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक ढांचे पर भरोसा नहीं है, बिना कुछ किए-धरे अपना ही एक छत्र- सम्राज्य देखना चाहते हैं। लोकतंत्र के मंदिर में बैठ कर देश की सुरक्षा के मामलों में सवालों से बचने के लिए विपक्षी सांसदों का निलंबन करना बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान जिस तरह भाजपा नेताओं ने किनारा किया वो बहुत ही शर्मसार है। आपदा से पीड़ित और प्रभावित लोगों को सहारा देने मौजूदा मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र से कोई भी विशेष मदद न मिलने के बाबजूद 4500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री, सरकार के सभी मंत्री और विधायक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाएं बहाल करवाने के लिए फील्ड में डटे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा को आपदा में प्रदेशवासियों की चिन्ता नहीं थी लेकिन कांग्रेस पार्टी के चुनावी गारंटियों की चिंता सताती रही। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद कुछ लोगों के लूट-खसोट बंद हो गई है। इसलिए प्रदर्शनों से सरकार पर दबाव बनाने का असफल प्रयास करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार ने विपक्ष के हाथ में गोबर और खाली बर्तन उठवाएं हो। उन्होंने कहा कि शायद ऐसा करने से भाजपा नेताओं को किसान और आम आदमी का दर्द समझ आ जाए। -
ਪੰਜਾਬ: ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਚ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸੁਚਾਨੀਆ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਇਕਲੋਤੇ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ (ਡਾਕਟਰ ) ਦੀ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਬਠਿੰਡਾ ਚ ਹੋਏ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁਤ ਸਮੇਤ ਇਕ ਹੋਰ ਦੋਸਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਲੋਕ ਸਨ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਡਾਕਟਰ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਏਡੀਜੀਪੀ ਪੁਲਿਸ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਭਾਣਜਾ ਸੀ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਗਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਐਡੀਜੀਪੀ ਮਾਮੇ ਅਤੇ ਦੋਸਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੁਹਤ ਹੀ ਮਿਲਣਸਾਰ ਅਤੇ ਹੋਣਹਾਰ ਬੱਚਾ ਸੀ। 8 ਸਾਲ ਦੀ ਡਾਕਟਰੀ ਦੀ ਪੜਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੁਝ ਹੀ ਦਿਨਾਂ ਚ ਉਸਨੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਲਈ ਡਾਕਟਰੀ ਲਾਈਨ ਵਿਚ ਉਤਰਨਾ ਸੀ।
ਪਰ ਉਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਹ ਮੱਧ ਭਾਗਾ ਭਾਨਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਇਹ 4 ਦੋਸਤ ਇਕ ਕਾਰ ਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਬਠਿੰਡੇ ਮਾਲ ਰੋਡ ਸੜਕ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਡਵਾਈਡਰ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਡੀ ਟਕਰਾ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਅਮੋਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਥੇ ਹੀ 2 ਹੋਰ ਦੋਸਤ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਦੁੱਖ ਕਦੇ ਨਾਂ ਭੁੱਲਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਏਡੀਜੀਪੀ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿਲੋਂ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਾਲ ਰੋਡ ਤੇ ਮਜੂਦ ਉਸ ਡਵਾਈਡਰ ਨੂੰ ਠੀਕ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂਕਿ ਅੱਗੇ ਸਮੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਐਸਾ ਦੁਖਦਾਈ ਹਾਦਸਾ ਨਾ ਵਾਪਰੇ ਕਿਉਕਿ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਈ ਹਾਦਸੇ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।
-
पंजाबः डबल मर्डर केस में तिहाड़ जेल से 2 गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में सीआईए पुलिस 2 दो गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा लेकर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरजीत सिंह हैरी मोड़ ओर रविंदर सिंह कटु को बठिंडा के लहर में हुए डबल मर्डर मामले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने गुरुद्वारा साहब के बाहर कत्ल के मामले को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आज कोर्ट में पेश किया है, जहां कोर्ट से दोनों का 3 दिनों का रिमांड मिला है।
मामले की जानकारी देते हुए CIA स्टाफ के इंचार्ज ने बताया यह बंबीहा ग्रुप के साथी है। इन दोनों ने करीब 18 महीने पहले गुरद्वारा साहिब के बाहर लहरा गांव में डबल मर्डर किया था। जिस मामले आज प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय जज से दोनों का 3 दिन के रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगल अंबिया मामले में भी दोनों का नाम सामने आया था। बठिंडा में भी फिरौतियां मांगने के मामले में भी दोनों की जांच की जाएंगी।
-

पंजाबः 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, एक की मौ’त
तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की बात आम हो गई है। आए दिन राज्य में कहीं ना कहीं गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गांव खवासपुर से सामने आया है। जहां 2 पक्षों में हुए आपसी विवाद के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब दोनों पक्षों में खूनी झड़प के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए है।
मृतक व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई। वहीं घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल विवाद के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। करीब 3-4 लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
-
पंजाबी गायक गुरमन मान का हिंदू संगठनों ने किया विरोध, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाबी गायक गुरमन मान का लुधियाना में हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने गायक गुरमन मान पर शनि देव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। जिसका उन्होंने शनि के मंदिर से लेकर डिवीजन नंबर 7 तक प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी बीच डिवीजन नंबर 7 के SHO सुखदेव बराड़ ने हिंदू संगठनों के नेताओं के साथ मीटिंग की। जहां आरोप लगाए जा रहा हैे कि इस मीटिंग में उनकी हिंदू संगठनों के बीच काफी तू-तू-मैं-मैं हो गई।
जिसके बाद हिंदू संगठनों में काफी विरोध पाया जा रहा है। इस बीच हिंदू संगठनों के नेताओं ने पुलिस प्रमुख पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि गुरमन मान नाम के गायक ने शनि देव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसका हिंदू संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने इसके विरोध में भगवान श्री संगदेव मंदिर से लेकर डिविजन नंबर 7 तक विरोध मार्च निकाला। इसी दौरान उन्होंने डिविजन नंबर 7 के प्रमुख पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है।
-
जालंधर: 2 पहिया वाहनों और नगदी सहित 5 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान करण कुमार निवासी न्यू दशमेश नगर, अर्जुन निवासी दशमेश नगर, करण निवासी काला सिंघा रोड़, मंदीप सिंह निवासी गीता कालोनी और रिषभ शाही उर्फ रिशु निवासी वीला कालोनी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट के जसप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को पिछले कुछ दिनों से लगातार लूट की वारदातों की शिकायतें मिल रही थी।
जिसके बाद थाना भार्गव कैंप की थाना प्रभारी गगनदीप शेखों की टीम ने मामला दर्ज करके 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने अर्जुन, करण, मंदीप और करण के कब्जे से 2 एक्टिवा, 2 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल, एक गीजर और 1500 रुपए नगद बरामद किए है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेंगी ताकि आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे हो सके।
इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के मामले में 7 महीने से वांछित भगौड़े रिषभ शाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगनदीप शेखों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 11 अगस्त 2022 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसमें अदालत ने आरोपी को 1 मई 2023 को वांछित भगौड़ा करार कर दिया था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।