लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा

झूठी गारंटियों के रथ पर सवार कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर हारी : कंवर


ऊना/सुशील पंडित : पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर लगातार कांग्रेस पार्टी और सुक्खू सरकार पर हमलावर हैं। शनिवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पँचायत बल्ह खालसा और थड़ा में भारत विकसित संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए कंवर ने कहा कि झूठे वादों के दम पर सत्ता पर काबिज हुई सुक्खू सरकार की हवा निकल चुकी है। एक साल बीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने एक महिला के खाते में 1500 रुपए नहीं डाले हैं। प्रदेश की लाखों महिलाओं की तो बात ही छोड़ दीजिए। यदि आंकलन लगाएं तो पिछले एक वर्ष में प्रत्येक महिला के खाते में 18000 रुपए आ जाने चाहिए थे लेकिन दिसंबर 2023 तक एक फूटी कौड़ी हिमाचल की माता बहनों के खाते में नहीं आई है। ओपीएस पर भी सरकार ने कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। बड़े बड़े विकास कार्य तो छोड़िए कांग्रेस महज गोबर तक खरीदने में नाकाम हुई है। उन्होंने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद किसानों से 5 रुपए प्रति किलो के भाव से गोबर खरीदा जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने 2022 के चुनाव में जो भी वादे किए थे वे सब झूठे साबित हुए हैं। सुक्खू सरकार का ग्राफ बेहद निचले स्तर पर जाकर टिक गया है जहां से और ज्यादा गिरना अब संभव नहीं है। झूठी गारंटियों के रथ पर सवार कांग्रेस सरकार इस समय हर मोर्चे पर विफल हो रही है।


यही हालत कांग्रेस की पूरे देश में बनी हुई है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ वालों ने तो उनको सबक सिखा दिया है। अब उनकी नजर केंद्र पर है। लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली है। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में अभी तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सरकार या उसके मंत्रियों पर नहीं लगा है। भारत के इतिहास की सबसे निष्ठावान सरकार को अगले वर्ष भी 5 साल का मौका मिलने वाला है। इस मौके पर गुरुद्वारा बल्ह खालसा के प्रवंधन बाबा कमल दास जी महाराज ने कार्यक्रम में सभी को चायपान की व्यवस्था करवाई। मौके पर  जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा , प्रधान लीला देवी, भाजपा महामंत्री मास्टर रमेश, बीडीसी चैयरमैन देवराज शर्मा,केपटन सुभाष चंद, पारूल शर्मा,कैप्टन जगजीवन सिंह, सुखदेव शर्मा,रघुवीर सिंह, रमेश चंद, सुरेंद्र हटली,प्रधान गुरनाम सिंह,उपप्रधान दर्शन सिंह ,चरणदास के अलाबा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *