Blog

  • अकाली दल में लोकसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेता की हुई वापसी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सुखबीर सिंह बादल द्वारा एक बढ़ा कदम उठाया गया। सुखबीर बादल ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जागो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके की घर वापसी करवाई। सुखबीर बादल ने दिल्ली पहुंच कर खुद मंजीत सिंह जीके को अकाली दल में शामिल किया। यह कदम बिखरी हुई पार्टी को एकजुट करने को लेकर उठाया गया।

    दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब से लेकर दिल्ली तक बिखरी पार्टी (शिरोमणि अकाली दल) को फिर से खड़ी कर एकजुट करने के लिए सुखबीर सिंह बादल ने बड़ी पहल की है। इसी कड़ी में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं जागो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके की घर वापसी करवाई गई। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खुद मंजीत सिंह की घर वापसी का प्रस्ताव लेकर सोमवार को दोपहर उनके ग्रेटर कैलाश स्थित आवास पर गए। 

    बता दें कि अकाली दल एवं पार्टी के मुखिया सुखबीर बादल ने मंजीत सिंह को मार्च-अप्रैल 2019 को पार्टी से निकाल दिया था। इससे पहले जनवरी 2019 में मंजीत सिह जीके ने कथित आरोप लगने के चलते दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि उस वक्त विरोधियों का दबाव था कि मंजीत पर कथित आरोप हैं लिहाजा इन्हें पार्टी से बाहर किया जाए। जिसके बाद अकाली दल ने जीके को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जबकि, बादल परिवार एवं जीके परिवार के बीच करीब 73 वर्षों का नाजुक सबंध रहा है। 

  • पंजाब : किसान जत्थेबंदियों ने किया चक्का जाम करने का ऐलान, देखें वीडियो

    संगरूर: भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने गन्ना किसानों के समर्थन में मीटिंग कर बड़ा फैसला लेते हुए सभी किसान जत्थेबंदियां द्वारा धूरी रेलवे जंक्शन को 27 तारीख को जाम किया जाएगा। धूरी में काफी दिन प्रदर्शन करने के बाद 21 दिसंबर को किसानों की संगरूर में पंजाब के केन कमिश्नर के साथ मीटिंग हुई थी। किसानों की गन्ने की फसल खरीदने का आश्वासन मिला था। किसानों का आरोप है कि अभी तक धूरी गन्ना मिल द्वारा उनकी सिर्फ 2 गन्ने की फसल की ट्रालियां ही उतारी गई है। बाकी ट्रॉलिया अभी वैसे की वैसे ही 20 दिनों से भरी खड़ी है। जिसमें कि उनकी फसल का बड़ा नुकसान हो रहा है। पहले भी किसानों ने धूरी से लुधियाना नेशनल हाईवे को जाम कर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को घेर कर अपनी मांगे रखी थी और उसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के धुरी के दफ्तर के सामने गन्ने की फसल को आग लगाने जा रहे थे तो किसानों को प्रशासन द्वारा केन कमिश्नर के साथ मीटिंग की थी।जिसमें सभी किसानों की मांगे मानी गई थी।

    धुरी में गन्ना किसान अपनी गन्ने की फसल से भरी हुई ट्रालियों के साथ पिछले 20 दिनों से सड़कों पर थे। लेकिन पिछली 21 दिसंबर को किसानों को पंजाब के केन कमिश्नर के साथ मीटिंग मिली थी। करीब 5 घंटे 40 मीटिंग में किसानों ने बताया था की केन कमिश्नर द्वारा उनकी ज्यादातर मांगे मान ली गई है और बाकी मांगों के लिए जल्द मीटिंग देने का आश्वासन दिलाया गया था। दूसरे दिन जब किसान अपनी गन्ने की फसल से भरी ट्रालियां मिल में ले जाने लगे तो किसानों की पांच ट्रॉली का ही वजन किया गया। जिसमें एक ट्राली को उतरवाया गया और किसानों ने यह मीटिंग कर गन्ना मिल मैनेजमेंट की वादा खिलाफी के खिलाफ 27 तारीख को रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला लिया है।

  • यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी

    नई दिल्ली : राजस्थान में बालोतरा जिले के समदड़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के पटरी से उतने से हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन के पटरी से उतरने से कोई यात्री हताहत तो नहीं हुआ लेकिन ट्रेन के पटरियों से उतरने की आवाज से यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी यात्री ट्रेन से बाहर उतर गए सूचना पर सिवाना थाना पुलिस रेलवे चौकी समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन के पटरियों से उतरने की जांच पड़ताल शुरू की जानकारी के मुताबिक जोधपुर से शाम 7 बजे चलकर डेमो ट्रेन पालनपुर को जा रही थी

    बालोतरा के समदड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे फाटक के करीब ट्रेन पटरी से उतर गई कहा जा रहा है कि रेलवे ट्रेक पर गाय आ गई उसी को देखकर लोको पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए यही कारण रहा कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है बताया जा रहा है कि ट्रेन का एक कोच ही पटरी से नीचे उतरा था सूचना मिलते ही रेलवे समेत पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन के पटरी से उतरने को लेकर जांच पड़ताल शुरू की

  • इस इलाके में व्यक्ति ने किया भाई का क’त्ल 

    इस इलाके में व्यक्ति ने किया भाई का क’त्ल 

    चंडीगढ़ः गांव धनास में एक भाई ने अपने दूसरे भाई का मर्डर कर दिया है। मृतक के शव को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। जहां पर उसका अभी पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं दूसरा भाई भी चोट लगने के कारण अस्पताल में दाखिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे। इसके बाद दोनों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान एक की मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

    आस पास रहने वालों ने बताया कि अमरजीत गोगा यहां पर काली माता मंदिर में बैठकर नशा करता था। इसका भाई भी यहीं पर नशा करता था। इसकी शिकायत पुलिस को कई बार दी गई है, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोनों में झगड़ा हो गया था। इलाके के पार्षद कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि वह पहले इलाके में होने वाले अवैध धंधों के संबंध में चंडीगढ़ पुलिस को कई बार शिकायत दे चुके हैं।

    लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनके इलाके में सारंगपुर थाना लगता है। वहां पर स्टाफ की बड़ी कमी है। जिस कारण कोई भी चौकसी नहीं हो पा रही है। नशेड़ी इलाके में धड़ल्ले से अपना काम कर रहे हैं। इस घटना के बाद अब दोबारा से पुलिस को इसके बारे में बताएंगे। अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो इलाके के लोग इकट्ठा होकर चंडीगढ़ पुलिस का विरोध करेंगे।

  • बर्थडे के कुछ दिन बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन का हुआ नि’धन

    लॉस एंजेलिस: साल खत्म होने में अभी लगभग एक हफ्ते का समय बचा है और इंडस्ट्री से अब एक और दुख भरी खबर सामने आ रही है। लॉस एंजिल्स में रहने वाले 32 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा का निधन हो गया है। नील को जिमी किमेल लाइव और कॉमेडी सेंट्रल के एडम डिवाइन हाउस पार्टी के लिए जाना जाता है। वेरायटी के अनुसार, इस खबर की पुष्टि उनके मैनेजर रहे ग्रेग वीस ने की। वह नंदा को तब से जानते थे, जब वह 19 साल के थे।

    नंदा के मैनेजर ग्रेग वीस ने डेडलाइन को 24 दिसंबर को दिए एक बयान में कहा, मैं इससे बहुत हैरान और दुखी हूं। उन्‍होंने कहा, वह एक अद्भुत हास्य अभिनेता थे, एक बेहतर इंसान थे। उनके सामने पूरी दुनिया थी। स्टैंड-अप कॉमेडियन की मौत का कारण अभी तक सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया है। जैसे ही नंदा के निधन की खबर सामने आई, कई प्रशंसकों, दोस्तों और साथियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मैट राइफ ने एक्स पर लिखा, आरआईपी नील नंदा। आप सबसे अच्छे, मेहनती हास्य कलाकारों में से एक थे।

    हाल ही में नंदा के साथ प्रदर्शन करने वाले साथी हास्य अभिनेता मारियो एड्रियन ने भी अपने दोस्त के लिए एक संदेश लिखा। एड्रियन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैंने पिछले हफ्ते कनाडा में उनके साथ शो किया था और मैं बहुत दुखी हूं। हम केवल इसी साल मिले थे, लेकिन उनके साथ बिताए गए थोड़े से समय में ही वह मेरे जीवन में बहुत सारी रोशनी और सकारात्मकता लेकर आए। उन्होंने कहा, नील एक महान हास्य अभिनेता थे और उन्होंने हमेशा अपने आस-पास के लोगों को ऊपर उठाने का प्रयास किया। मैं आभारी हूं कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिला। उनके परिवार और शोक मनाने वाले सभी लोगों को बहुत सारा प्यार। इस बीच द पोर्ट कॉमेडी क्लब ने उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए 23 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर संदेश लिखा।

    क्लब का संदेश था, बहुत भारी मन से हम कॉमेडी के महान कलाकार नील नंदा को अलविदा कहते हैं। इस खबर से बिल्कुल स्तब्ध हूं। कॉमेडी के लिए इतनी सकारात्मक शक्ति हमारे समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। रेस्ट इन पीस नील। हमारे मंच और पियानो की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद, एक महान हेडलाइनर, बहुत जल्दी चला गया। डेन कुक ने भी नंदा के निधन पर एक संदेश साझा किया। कुक ने लिखा, मैं नील नंदा को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था लेकिन कई श्रद्धांजलि पढ़ना दिल तोड़ने वाला और आंखें खोलने वाला है।

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक हुआ लापता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हरदयाल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके के विक्की दूबे नामक के लापता होने की सूचना मिली है। मामले की जानकारी देते हुए युवक के पिता शंभू दूबे ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा 21 दिसंबर को घर से कहीं चला गया था। जिसके बाद वह अभी तक वापिस नहीं आया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना 8 में शिकायत दर्ज करवाई है। 

    पीड़ित के अनुसार 21 दिसंबर को विक्की दूबे का घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे डांट दिया था। जिसके बाद वह दोपहर 2 बजे घर से बाहर निकल गया, लेकिन अभी तक वापिस नहीं आया। पीड़ित ने कहा कि उनका बेटा विक्की सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। इस दौरान पीड़ित ने लोगों से भी बेटे को ढूंढने में उसकी मदद करने की अपील की है। 

  • व्यक्ति ने फ्रूट विक्रेता के नाम की सारी प्रॉपर्टी, जाने वजह

    नई दिल्ली :  एक 88 साल के बुजुर्ग शख्स ने अपनी सारी प्रॉपर्टी फल बेचने वाले एक शख्स के नाम कर दी। उसके फ्लैट की कीमत ही 3.84 करोड़ रुपये से अधिक है बुजुर्ग के इस फैसले से उसके रिश्तेदारों को झटका लगा मगर जब इसके पीछे की वजह सामने आई, तो लोगों ने बुजुर्ग शख्स को ही सही ठहराया ये मामला चीन के शंघाई का है यहां मा नामक शख्स ने तीन साल पहले ये फैसला लिया कि वो अपनी सारी प्रॉपर्टी फल बेचने वाले के नाम कर देंगे जिससे उनका खून का रिश्ता भी नहीं है उन्होंने ये सब अपनी वसीयत में लिखवा दिया रिपोर्ट के अनुसार फल विक्रेता का नाम लियु है उसके नाम मा ने ये प्रॉपर्टी इसलिए की क्योंकि उसने मौत से पहले के आखिरी सालों में बुजुर्ग की काफी देखभाल की थी कुछ साल पहले लियु अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मा के घर रहने आ गए पूरे परिवार ने इस दौरान उनका ख्याल रखा फिर 31 दिसंबर, 2021 में बुजुर्ग शख्स मा की मौत हो गई तब उनकी तीनों बहनों ने बैंक अकाउंट सर्टिफिकेट लियु को देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने भाई की प्रॉपर्टी में उनका अधिकार है काफी परेशान होने के बाद लियु ने कोर्ट का रुख किया

    मा की तीनों बहनों ने कहा कि ये बात गलत है कि उनके बुजुर्ग भाई ने अपनी मौत से पहले 2020 में लियु के साथ एक अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें लिखा था कि जीते जी लियु ही उनकी देखभाल करेगा और मौत के बाद उनकी सारी प्रॉपर्टी भी उसे ही मिल जाएगी इन्होंने दावा किया कि मा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी उन्हें भूलने की बीमारी हो गई थी ऐसे वक्त में उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए हालांकि नोटरी अधिकारियों ने रिश्तेदारों के इस दावे को नकार दिया उन्होंने कहा कि बुजुर्ग शख्स की मानसिक हालत एकदम ठीक थी इसी महीने बाओशान डिस्ट्रिक्ट पीपल्स कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाया न्यायाधीशों ने कहा कि अग्रीमेंट वैध है और आदेश दिया कि मा का घर, पैसा सबकुछ लियु को दे दिया जाए

    रिपोर्ट्स के अनुसार लियु मा के घर के पास ही फल बेचते हैं एक दिन दोनों की बातचीत हुई तभी से ये एक दूसरे के काफी करीब आ गए मा के इकलौते बेटे की मानसिक बीमारी के चलते मौत हो गई थीऐसे में सबकुछ लियु ने संभाल लिया मा के रिश्तेदारों में से कोई भी उनके बेटे के अंतिम संस्कार तक में नहीं आया. जब वो बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती हुए तब भी कोई मिलने नहीं आया तब भी लियु ने ही देखभाल की ऐसे में उन्होंने अपना सबकुछ लियु को दे दिया सोशल मीडिया पर लोग उनके इस फैसले की काफी तारीफ कर रहे हैं

  • पेड़ पर लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का श’व

    मेरठः गन्ने के खेत में प्रेमी-प्रेमिका का शव रविवार को नीम के पेड़ लटका मिला। इस दौरान शव के पास एक सिंदूर की डिब्बी पड़ी मिली है। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने शादी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतार कर शिनाख्त का प्रयास किया। युवक उत्तराखंड का रहने वाला है, जबकि युवती मेरठ की रहने वाली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मौके से बरामद हुई बाइक युवक की लग रही है। बाइक पर उत्तराखंड का नंबर (यूके AZ 7165) पड़ा है।

    वहीं, मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में युवक-युवती गंगनहर में कूद गए। आसपास के लोगों ने दोनों को कूदते हुए देख लिया। फौरन गोताखोर और पीएसी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को बचा लिया गया। लेकिन युवक अभी तक नहीं मिला, उसकी तलाश चल रही है। रविवार की दोपहर सैफपुर फिरोजपुर की कुछ महिलाएं पशुओं का चारा लेने के लिए गंग नहर के पास स्थित परविंदर सिंह के खेत में गई थीं। खेत में उन्हें एक पेड़ पर युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके दिखाई दिए। इस पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मजदूरों से मिली सूचना पर किसान परविंदर सिंह भी मौके पर जा पहुंचा।

    इसके बाद परविंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। घंटों तक भी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतारा। देर शाम को युवक की पहचान उत्तराखंड के महाराजपुर खुर्द वाले 22 साल के मनीष चौहान के रूप में हुई। जबकि युवती की पहचान मेरठ के जिला सैफपुर फिरोजपुर की रहने वाली राखी (20) के रूप में हुई। मौके पर एक मिठाई का डिब्बा, एक बैग और सिंदूर बिखरा हुआ मिला है। बहसूमा थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि पहली नजर में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पर दोनों के शव पेड़ से टंगे हुए थे, वहीं पर एक सिंदूर की डिब्बी भी पड़ी थी। जिससे लग रहा था कि लड़के ने मरने से पहले लड़की की मांग भरकर उससे शादी की। उसके बाद बाइक पर खड़े होकर पेड़ से लटक गए।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की बलिदान दिवस पर अवकाश की घोषणा की है। इस संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि शहीदी सभा को मुख्य रखते हुए 28 दिसंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और कॉर्पोरेशन के कार्यालय आदि बंद रहेंगे।

    बता दें कि इससे पहले यह अवकाश उन 30 आरक्षित छुट्टियों में शामिल थी जो सरकारी कर्मचारी साल भर में केवल दो ही ले सकते हैं। लेकिन आज एक अधिसूचना जारी करके सरकार ने इसे सरकारी छुट्टी में शामिल कर दिया। अभी कल ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी दिन मातमी धुन को बजाने का फैसला वापिस लिया था।

  • नए-नए तरीकों से लाई जा रही शराब, पुलिस भी देखकर है हैरान, देखें वीडियो

    पटना : कहा जाता है कि जहां जिस चीज की मनाही होती है, सबसे ज्यादा उस चीज का इस्तेमाल वहीं किया जाता है। यह कहावत उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार पर बिलकुल सटीक बैठती है। राज्य में शराब बंद है लेकिन इसके बावजूद यहां शराब खूब बेचीं जाती है। लोग जमकर शराब पीते हैं। सरकार और पुलिस दावा करती है कि वह शराब बेचने और पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद ये मामले कम नहीं हो रहे हैं। अब नया साल नजदीक है। लोग 31 दिसंबर एयर 1 जनवरी की रात को जमकर जश्न मनाएंगे। बिहार में तस्करों के लिए यह समय किसी त्यौहार से कम नहीं है। जिस वजह से इन लोगों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

    शराब तस्कर जहां तस्करी के लिए रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं वहीं पुलिस और उत्पाद विभाग भी इन तस्करों को पकड़ने के लिए चौकस है। गोपालगंज में पिछले 24 घंटे की बात करें तो पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर द्वारा बाइक में पेट्रोल वाली टंकी और सीट कवर को ही शराब छिपाने का ठिकाना बनाने के तरीके को पकड़ा है। यही नहीं तस्कर शरीर में जैकेट के अंदर भी शराब छिपाकर तस्करी कर रहे हैं। उत्पाद पुलिस ने 5 शातिर तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा किया है।