Blog

  • ऊना में अनुराग ठाकुर द्वारा आयोजित नेत्र जाँच कैंप में 6380 की हुई मुफ़्त जाँच

    ऊना में अनुराग ठाकुर द्वारा आयोजित नेत्र जाँच कैंप में 6380 की हुई मुफ़्त जाँच

    राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल नेत्र जाँच शिविर में 4,875 लोगों को मुफ़्त मिले चश्मे

    अस्पताल- सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के सफल 5 साल, विशाल नेत्र जाँच शिविर जनता को समर्पित: अनुराग सिंह ठाकुर 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश :केंद्रीय सूचना व प्रसारण एवम युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में चलने वाली अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के 5 साल पूरे होने के अवसर पर हिमाचल के राज्यपाल श्री शिवप्रताप शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा “ अस्पताल” के सौजन्य से ऊना के डीएवी सेंटेनरी कॉलेज में लगे मुफ़्त नेत्र जाँच शिविर में 6,380 लोगों की आँखों की जाँच करवायी और 4,875 नंबर वाले चश्मों का वितरण किया। 

    इस 2 दिवसीय नेत्र जाँच शिविर कार्यक्रम में कुल मिलाकर 9,562 लोगों के निःशुल्क जाँच कर 6,735 लोगों को निःशुल्क चशमों का वितरण किया। नेत्र जाँच शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल राज्यपाल श्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहा “ सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा अस्पताल जैसी सेवा के लिए अनुराग सिंह ठाकुर जी व प्रयास की पूरी टीम बधाई की पात्र है। यह मेरे लिये हर्ष की बात है की मुझे इस विशाल नेत्र जाँच शिविर में उपस्थित होने का अवसर मिला। अस्पताल जैसी क्रांतिकारी स्वास्थ्य सेवा प्रधानमंत्री मोदी जी के सभी देश वासियों को अच्छी चिकित्सा सेवा मिल सके इस सपने को साकार करने के सार्थक प्रयास का अनुपम उदाहरण है। पीएम ने दुनिया के सामने विजन रखा है ।आयुष्मान भारत के तहत सभी लोग सभी अपना इलाज करवाने में सक्षम हुए हैं। 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अस्पताल – सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूरे हो गये हैं। सेवाभाव के इसी 5 वर्ष पूर्ण होने पर आज ऊना के डीएवी सेंटेनरी कॉलेज ‘क्षेत्र में स्वस्थ रहें सबके नेत्र’  कार्यक्रम के अन्तर्गत निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें देश भर के विख्यात अस्पतालों से 50 से भी ज्यादा नेत्र विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है और सही उपचार अनुसार लोगों को निशुल्क नंबर वाले चश्मे और दवाई भी दी जा रही है। मैं हिमाचल के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला जी का अपने व्यस्तम समय में समय निकाल कर इस नेत्र जाँच शिविर में आने के लिए ह्रदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूँ ।”

    आगे बोलते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ पिछले कल भी क्षेत्र में स्वस्थ रहें सबके नेत्र’ कार्यक्रम के अन्तर्गत हमीरपुर के नेत्र जांच शिविर में कुल  3182 लोगों की डाक्टरों ने निशुल्क जांच करी और 1860 लोगों को नंबर वाले चश्मे भी निशुल्क दिए गये। आज ऊना में कल से भी ज़्यादा लोगों ने आकर अपना नेत्र जाँच करवा कर इसको एक ऐतिहासिक शिविर बना दिया है। और आज ऊना में तो कल से भी ज्यादा भारी संख्या में लोग पहुंच कर अपनी जांच करवा रहे हैं और उन्हें निशुल्क चश्मे और दवाइयां दी जा रही हैं।”

    अनुराग ठाकुर ने कहा “क्षेत्र में स्वस्थ रहें सबके नेत्र जाँच शिविर में देश भर के 50 से ज़्यादा डॉक्टर्स और विशेषज्ञ, जाने माने अस्पताल जैसे एमएलएन मेडिकल कॉलेज – प्रयागराज, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज – मेरठ, एसएचकेएम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज – हरियाणा, एसएन मेडिकल कॉलेज – आगरा, एम्स बिलासपुर – हिमाचल प्रदेश, टांडा मेडिकल कॉलेज – हिमाचल प्रदेश, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज – हिमाचल प्रदेश से शामिल हुए।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को निःशुल्क उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उनके घर द्वार पर मिल सके इसके लिए आज से पाँच वर्ष पूर्व डॉ भीमराम अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर 3 मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट्स के साथ अस्पताल सेवा की शुरुआत की थी जो अब 5 सालों मे बढ़कर 32 मोबाइल मेडिकल यूनिट की संख्या हो गई है और हिमाचल प्रदेश की जनता को उनके घर-द्वार पर उच्च स्तरीय निशुक्ल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रही है। इन 5 वर्षों के सफ़र में अस्पताल सेवा 8 लाख से ज़्यादा लोगों का मुफ़्त जाँच, दवा, उपचार कर उनके मुस्कान की वजह बनी है। 

    हिमाचल प्रदेश मे बुनियादी स्वास्थ्य सुविधायों को जन जन तक पहुंचाने मे ‘अस्पताल’ – सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।32 मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा गांव-गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप के साथ, नागरिक हस्पतालों से रेफ़र किए गए मरीजों को बड़े हस्पताल ले जाने का कार्य भी निशुल्क किया जा रहा है । कोविड जैसी महामारी के दौरान भी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने फ्रंटलाइन वॉरियर बन कर टेस्टिंग, वैक्सीनेशन और होम केयर की सुविधा प्रदान की ।

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के मेडिकल कैंप में, मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार सलाह,रक्तजांच व निशुल्क दवाईयों का वितरण किया जा रहा है । 40 प्रकार की रक्तजांच भी निशुलक की जा रही है | प्रदेश के बुजुर्गों को भी घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने से बहुत लाभ मिला है और इस पहल की लगभग 60% लाभार्थी महिलाएं हैं । स्कूली छात्रों की अनिमिया स्क्रीनिंग भी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा की जाती है।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

    लुधियानाः अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव ने शनिवार को कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया है। इससे पहले अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी राजदीप सिंह और जालंधर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में की गई। राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह को शुक्रवार रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

    इसके अलावा बीते सोमवार को पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी पापलप्रीत सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि उसे कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी। पापलप्रीत सिंह को मंगलवार सुबह असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया था। पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था और वह तभी से फरार है।

  • खेलों का हमारे जीवन के साथ गहरा नाता, नशे से दूर रहकर यूवा खेल में रुचि बढ़ाए: बिरेंद्र कंवर 

    खेलों का हमारे जीवन के साथ गहरा नाता, नशे से दूर रहकर यूवा खेल में रुचि बढ़ाए: बिरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के छपरोह कलां में आयोजित खेल प्रतियोगता का पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर शुभारंभ किया।  बहीं जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंवर ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेल युवाओं में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अनुशासन और एकजुटता के गुणों को विकसित करने का अद्भुत साधन है। उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि कुटलैहड के युवा नशे से दूर रहें व खेलों में क्षेत्र का नाम रौशन करें।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे नशे की तरफ युवाओं का भागना चिंताजनक है। इसलिए नशे जैसे विकारों का त्याग कर युवा वर्ग पढ़ाई के साथ साथ खेलों में रुचि वढाये। कंवर ने कहा कि खेल हमारी जिंदगी का एक हिस्सा है और खेलों से मानसिक और शारीरिक संतुलन वनता है। इसलिए युवा पढ़ाई के साथ -साथ खेलों में रुचि बढ़ाकर अपना जीवन सार्थक करें। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी प्रो बॉलीबॉल कबड्डी ओर आईपीएल जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता देकर अपना मतापिता और समाज का नाम रोशन कर रहा है। 

    पूर्व मन्त्री ने कहा कि वर्तमान में डीएसपी ऊना हेडक्वार्टर अजय ठाकुर युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। जिन्होंने किस प्रकार खिलाड़ी के रूप में अपने माता पिता गुरुजनों व देवभूमि हिमाचल का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनियां में रोशन किया है। इसलिए खुद भी नशे से दूर रहो।  समाज को भी नशे से दूर रहकर उन्हें भी खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर दर्जनों खिलाड़ी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • पंजाबः घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर भिड़े पड़ोसी, तोड़े बाइक के शीशे

    पंजाबः घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर भिड़े पड़ोसी, तोड़े बाइक के शीशे

    लुधियानाः जिले के दुगरी फेस-1 में घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला घर के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की घर के बाहर बाइक खड़ी देख उसके शीशे तोड़ दिए। जब बाइक मालिक दीपक को इस बात का पता चला तो उसने अपने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने उसे कहा कि बाइक अपने घर के पास लगाया करो। उसी दौरान पड़ोसी ने धमकी दी और मामला बढ़ गया और उनमें मारपीट शुरू हो गई। उधर, दूसरे पक्ष के मंजीत सिंह ने कहा कि उनके बेटे को दीपक ने फोन कर धमकियां दी थीं। उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है। वह घर खाना खाने आया तो दीपक और उसके भाई ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी भी उतर गई। साथ ही दीपक ने जो बाइक तोड़ने के आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।

  • होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली में सो रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल

    होशियारपुर में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली में सो रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत 2 घायल

    दसूहा: रंधावा अड्डा से दुखद खबर सामने आई है। जहां आज तड़कसार करीब 3 बजे ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि गांव सगरां और मीरपुर के युवा साथी एक साथ दर्शन के लिए आनंदपुर साहिब गए थे। इस दौरान वापस रास्ते में रंधावा पेट्रोल पंप के सामने होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में ट्राली में सो रहे युवक नवदीप सिंह नवी की मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि मीरपुर निवासी साजन सिंह व रिपु दमन निवासी सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवकों को दसूहा सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दसूहा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने उक्त ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

    ऊना में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने किया ध्वज़ारोहण

    ऊना को प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य – हर्षवर्धन चैहान 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में बडे़ ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने ध्वज़ारोहण के उपरांत परेड कमांडर उप निरीक्षक संजय कुमार की अगुवाई में जिला पुलिस व महिला, होम गार्ड, एनएसएस बायॅज़ व गल्र्ज़, स्काउट एंड गाईड व होम गार्ड बैंड की टुकड़ियों की सलामी ली। इससे पहले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्वतत्रंता सेनानियों की कुर्बानियों वीर जवानों की शोर्य गाथा और राज्य को निरंतर विकास पथ पर आगे ले जाने में प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत है। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में नव वर्ष पर 101 करोड़ रूपये की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष योजना बनाई गई। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 6 हज़ार अनाथ बच्चों को अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ राज्य की आर्थिकी मज़बूत करना है। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ओपीसीएस को बहाल करके राज्य के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित किया गया है। इसके अलावा पहले फेज़ में 2 लाख 31 हज़ार महिलाओं को 1500 की किस्त का लाभ माह अप्रैल से मिलना आरंभ हो जाएगा।उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शराब के ठेकों की नीलामी करके लगभग 40 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे राज्य को लगभग 800 करोड़ रूपये की आमदनी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नदियों के माध्यम से दूसरे राज्यों को जाने वाले  पानी पर वाटर सैस लगाया है जिससे प्रदेश को लगभग 4 हज़ार करोड़ रूपये की आमदनी अर्जित होगी। 

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खु ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग किया है जिससे अब आने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के साथ अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा तथा नया मजबूत, ईमानदान बोर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगामी समय में विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में 20 हज़ार नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के पोलियां बीत में 1923 करोड़ रूपये की लागत से बल्क ड्रग पार्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन सालों में स्थापित किए जाने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय पार्क में लगभग 10 हज़ार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ऊना को प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि लगभग 915 करोड़ रूपये की लागत से ठठल गांव में ग्रीन अमोनिया प्रोजैक्ट लगाया जाएगा। 100 करोड की लागत से बनगढ़ में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5.24 करोड़ रूपये की लागत से घंडावल में नेशनल बैम्बू मिशन के तहत बैम्बू विलेज़ बनाया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। 50 करोड़ रूपये की लागत से बीटन में बनने वाले फाॅर्मुलेशन पार्क को जल्द ही अमलीजाता पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना के तहत लगभग 1332 करोड़ रूपये की राशि से ऊना जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के शेष बचे क्षेत्रों के लिए पौंग डैम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश को एक रोल माॅडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

    हिमाचली संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

    इस मौके पर डाईट देहलां हिमाचली संस्कृति पर आधारित गुगा गायन और गिद्दा, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हिमाचली लोक नृत्य, आईसीडीएस की आंगबाड़ी कार्यकत्र्ताओं द्वारा विभाग के माध्यम से महिलाओं के कलयाणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लघु नाटक, भाषा संस्कृति विभाग द्वारा प्रसिद्ध लोक नाटक दहाज़ा और हिमाचल पुलिस बनगढ़ की एकलव्य कलामंच द्वारा नशा निवारण पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

    विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनियां

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान द्वारा जिला के डाईट देहलां, पशु पालन विभाग, डीआरडीए, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, बागवानी विभागों व जिला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टाॅलों का अवलोकन भी किया गया।  

    ये रहे उपस्थित

    इस अवसर पर कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एसी वरिंदर शर्मा, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, स्टेट कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस उर्मिला शर्मा, अध्यक्ष ऊना महिला कांग्रेस सीमा शर्मा, सचिव प्रदेश कांग्रेस देशराज गौतम, बीडीसी चेयरमेन जसपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहिंद्र सैणी, महासचिव कांग्रेस वरूण पुरी, अध्यक्ष युवा कांग्रेस राघव, महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस राजेंद्र कौर, उपाध्यक्ष शहरी कांग्रेस प्रिंस, कामरेड जगत राम, सेवादल के पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • पंजाबः खुरालगढ़ में विशाल समागम अयोजित किया गया, देखें वीडियो 

    पंजाबः खुरालगढ़ में विशाल समागम अयोजित किया गया, देखें वीडियो 

    नंगल/संदीप शर्माः गुरु रविदास साधु संप्रदायक सोसाईटी की तरफ से श्री गुरु रविदास जी के चरण छू प्राप्त धरती खुरालगढ़ में एक विशाल समागम करवाया गया, जिस समागम में विशेष रुप से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, रोपड़ हलका विधायक दिनेश चड्ढा और डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड भी मौजूद रहे।

    साधु संत समाज की माने तो उनका कहना है कि संप्रदाय की तरफ से 10 एकड़ की जमीन में इलाके की बेहतरी के लिए और शिक्षा के सत्र को बेहतर बनाने के लिए स्कूल का निर्माण किया जाएगा और सेहत सुविधाओं को देखते हुए एक हेल्थ सेंटर भी बनाया जाएगा ताकि इस इलाके में जरूरी सेवाएं मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास बेगमपुरा सदन का इस जमीन पर निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर एक विशेष समागम इस जगह पर करवाया जा रहा है, जहां पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे है।

    इस मौके भगवंत मान ने समागम में संबोधित करते हुए कहा कि संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त करने आए हैं और इस क्षेत्र में जरूरत की हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी, उन्होंने कहा कि वह किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा से दूर नहीं रहने देंगे, चाहे वह फीस हो या आवाजाई,  उन्होंने कहा कि हम यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे ताकि बच्चे उत्तम शिक्षा की सिखलाई ले सके।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी जमीन जो बड़े-बड़े जमीदारों और नेताओं ने अपने कब्जे में ली हुई थी उसे भी सरकार ने छुड़वाया है।

    इस मौके संत समाज की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मन शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, रोपड़ हल्का विधायक दिनेश चड्ढा और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी का सम्मान भी किया गया।

  • जालधरः आप को बड़ा झटका, सुरिंदर चौधरी ने फिर थामा कांग्रेस का दामन, देखें Live

    जालधरः आप को बड़ा झटका, सुरिंदर चौधरी ने फिर थामा कांग्रेस का दामन, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः आप पार्टी को इस बार कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में गए सुरिंदर चौधरी ने एक बार फिर से घर वापसी की है। गौर हो कि आप पार्टी जहां लगातार कांग्रेस को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही थी, वहीं आज हरीश चौधरी, सुखजिंदर रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा अवतार हैनरी, जूनियर बावा हैनरी और की मौजूदगी में सुरिंदर चौधरी ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस का दामन दोबारा थाम लिया है। करतापुर में सुशील रिंकू के हक में सीएम भगवंत मान द्वारा की गई पहली रैली के दौरान सीएम मान ने चौधरी परिवार को झटका देते हुए आप पार्टी में सुरिंदर चौधरी को शामिल करवाया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही प्रताप बाजवा ने फिर से सीएम मान को झटका देकर चौधरी परिवार को एक कर दिया है। 

  • स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः शुक्ल’

    स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः शुक्ल’

    ’राज्यपाल ने किया मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ’

    ’कहा, प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा कर रहे हैं अनुराग’

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय में हुए हैं उनके बेहतर परिणाम आज देश के सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के कारण आज देश स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राज्यपाल आज यहां डी.ए.वी. सेंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना में ‘प्रयास’ संस्था द्वारा आयोजित मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने ‘‘अस्पताल-संसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा’’ को पिछले पांच वर्षों से सफलतापूर्वक निरंतर जारी रखने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस सेवा के माध्यम से प्रदेशवासियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जांच सेवा का लाभ मिल रहा है और उनका यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘स्वस्थ भारत’’ के सपने को साकार करने में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजांे को गांव से अस्पताल तक पहुंचाने में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उनकी यह समस्या इस सेवा से दूर हो रही है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के कारण आज देश स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने सोचा नहीं था कि दवाएं, टीके, मेडिकल डिवाइसीस इत्यादि पर हमारी विदेशों पर आत्मनिर्भरता खत्म हो जाएगी। लेकिन, आज भारत में बना कोरोना का टीका न केवल देशवासियों के बहुमूल्य जीवन को बचाने में सहायक हुआ बल्कि हमने विदेशों को भी उपलब्ध करवाकर दुनिया मेें मिसाल पेश की। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार ने उपचार को सबके लिए सुलभ बनाने के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में करीब 9 हजार से अधिक जनऔषधि केंद्र हैं। इन केंद्रों पर बाजार से बहुत सस्ती कीमत पर दवाएं उपलब्ध हैं।

    उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के लिए देश में अच्छे और आधुनिक हेल्थ इंफ्रा तैयार हो रहे हैं। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्रिटिकल हेल्थ इंफ्रा को छोटे शहरों और कस्बों तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय में हुए हैं उनके बेहतर परिणाम आज देश के सामने आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘‘अस्पताल-संसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा’’ की सुविधा का और विस्तार होगा। इस अवसर पर, राज्यपाल ने नेत्र जांच करवाने आए लोगों को चश्मे भी वितरित किए। उन्होंने शिविर का दौरा भी किया और नेत्र रोगियों से बातचीत भी की।

    33 अस्पताल-संसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा 8 जिलों में कार्यरतः अनुराग

    इस अवसर पर, कंेद्रीय खेल, युवा मामले तथा सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था ने चिकित्सा सुविधा को लेकर यह प्रयास किया है ताकि घर-घर लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में लोगों के सहयोग से तीन मेडिकल यूनिट से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ‘‘अस्पताल-संसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा’’ को शुरू किया गया था और आज करीब 33 एम्बुलैंस सेवा प्रदेश के 8 जिलों में कार्यरत हैं। अब तक करीब 8 लाख से अधिक लोगों को इसके माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है। यहां तक कि प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी इसका लाभ हमारे लोग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों से उन्होंने आग्रह किया और ऊना में करीब 30 चिकित्सकों के सहयोग से यह मेगा कैंप लगाया जा रहा है और अभी तक क्षेत्र में 2300 व्यक्तियों की नेत्र जांच की जा चुकी है। 98 साल की वृद्ध महिला तक अपनी आंखों का जांच करवाने इस शिविर में आ रहे हैं और यह उत्साह अच्छा काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने इस शिविर मेें डी.ए.बी. स्कूल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष सहयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र हो या फिर अन्य अधोसंरचना विकास, हिमाचल को अनेक योजनाएं मिली हैं। सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है, जिसमें केंद्र सरकार उदारतापूर्वक सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का लम्बा अनुभव हिमाचल प्रदेश को मिलेगा। इस अवसर पर, विधायक श्री सतपाल सिंह सत्ती ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से देश के नामी चिकित्सकों के सहयोग से क्षेत्र के लोगों के लिए यह शिविर लगाया गया है जिससे लोग व्यापक तौर पर लाभन्वित हो रहे हैं।

    पूर्व मंत्री श्री वीरेन्द्र कंवर, पूर्व विधायक श्री बलबीर चैधरी, पूर्व विधायक श्री राजेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, गवर्नमेंट बिजनस के प्रमुख श्री कमल चुघ, हंस फाउंडेशन के श्री पुरन सैनी, क्षेत्रीय ऑपथेमोलोजी के निदेशक डॉ. एस.पी. सिंह, देश के विभिन्न अस्पतालों से आए विशेषज्ञ चिकित्सक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, आज प्रातः राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह ग्राउंड पहुंचने पर उपायुक्त श्री राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अर्जित सेन तथा पूर्व मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर ने स्वागत किया।

  • होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! भाई ने भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! भाई ने भाई का किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः गांव सरदुलापुर में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां भाई ने भाई का कत्ल कर दिया। दरअसल, शिकायत लेकर घर जाने पर चचेरे भाईयों द्वारा अपने ही भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने 2 औरतों और 5 युवकों पर हत्या का मामला दर्ज करके अगली कारवाही शुरू कर दी है।

    मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि हत्या करने वाले उसके पति के चचेरे भाई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उसके पति की पहली शादी से हुई बेटी जूही को उसकी बुआ बिमला देवी के घर से उठाकर मृत हरमेश लाल की तलाक शुदा पहली पत्नी के घर छोड़ आए थे। जिसकी शिकायत देने जाने पर चचेरे भाईयों द्वारा हरमेश लाल की पीट पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद उक्त आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।